Category Archives: film

शाहरुख खान स्टारर ‘डंकी’ के लिए पंजाब के लोगों में नजर आया एक अलग ही क्रेज, ट्रैक्टरों पर सवार हो फिल्म देखने पहुंचे सिनेमाघर ……!  

26.12.2023  –  जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स के बैनर तले राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित ‘डंकी’ दुनिया भर में छाई है। इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने एक साथ मिलकर लिखा है। फिल्म को लोगों से, खास कर के फैमिली ऑडियंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

हालांकि, फिल्म का क्रेज पंजाब में कुछ ज्यादा ही है, जहां से फिल्म की असल कहानी शुरू होती है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ देखने के लिए पंजाब में ट्रैक्टरों से सिनेमाघरों लोग पहुंच रहे हैं और ये नजारा वाकई बहुत शानदार है। फिल्म पंजाबी परिवारों के लिए इन छुट्टियों के मौसम में देखने के लिए एक बेहतरीन उपहार के रूप में आई है। यह फिल्म वास्तव में साल की एक फील-गुड फिल्म बनकर उभरी है।

‘डंकी’ अब बड़े हॉलों और मल्टीप्लेक्सों में सिनेप्रेमियों के लिए पसंदीदा फिल्म बन गई है, खासकर छुट्टियों के मौसम में, यह सभी के लिए एक साथ एंजॉय करने के लिए एक पऱफेक्ट शानदार कास्ट वाली फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय का धूम मचाने वाला गाना ‘झुमका टूटल हो’ जारी

26.12.2023  –  भोजपुरी स्टार रितेश पाण्डेय और लोकप्रिय म्यूजिक लेबल सारेगामा (हम भोजपुरी) द्वारा आज धूम मचाने वाला शानदार गाना ‘झुमका टूटल हो’ जारी कर दिया गया है। गाने को रितेश ने आरोही भारद्वाज के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के गीतकार पवन पाण्डेय हैं।

गाने में एडिशनल लिरिक्स राजा केसरी ने दिए हैं, डी ओ पी योगेश सिंह है और एडिटर आनंद कुमार संतु है, जबकि संगीतकार सैफ अली है। मिक्सिंग आदिल रिजवी ने किया है और डायरेक्टर कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है। यह सुपरहिट हिन्दी गाना, ‘झुमका गिरा रे’ और ‘व्हाट झुमका’ का  भोजपुरी अन्दाज़ में बनाया गया वर्जन हैं जिसमें भोजपुरिया स्वैग दिख रहा है।

गाने की मेकिंग बॉलीवुड स्टाइल में हुई है और इसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया। गाना बेहद खूबसूरत और मजेदार है, जो वायरल होना शुरू हो गया है। गाने में रितेश और सपना चौहान की केमेस्ट्री आकर्षक है। ‘झुमका टूटल हो’ एक विशुद्ध भोजपुरी गाना है, जो ‘सारेगामा- हम भोजपुरी’ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

चर्चाओं के बीच : अदाकारा जश्न अग्निहोत्री

25.12.2023  –  मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित करती बनारस की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘कैसी ये डोर’ में काम करने के बाद अदाकारा जश्न अग्निहोत्री इन दिनों बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई हैं। मॉडलिंग से अपना कैरियर शुरू करने वाली अदाकारा जश्न अग्निहोत्री ने कई पंजाबी फिल्म, टीवी और प्रिंट विज्ञापन, वेबसीरिज और हिंदी फिल्मों में काम किया है और आगे भी कई प्रोजेक्ट कर रही हैं। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में काम किया है। हाल ही में अभिनेता श्रेयस तलपड़े के साथ एक म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थी। उन्होंने श्रेयस तलपड़े के साथ काम करने पर अपना अनुभव बताया कि वह एक अनुभवी और परफेक्शनिस्ट अभिनेता है उन्हें अभिनय करते समय ज्यादा रीटेक की आवश्यकता नहीं पड़ती और अपने काम में भी वे माहिर हैं।

ऐसे अनुभवी अभिनेता के साथ काम करना बेहद सुखद रहा और उनसे कुछ नया सीखने को मिला। जश्न अग्निहोत्री मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ के एक गाने में दिख चुकी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले जश्न एयर होस्टेस थी दिल्ली से मुंबई फ्लाइट में उनका आना जाना लगा रहता था। जश्न अग्निहोत्री बताती है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनेंगी लेकिन किस्मत ने उन्हें आज इस ओर खींच ही लिया।

वह दिल्ली की रहने वाली है और बतौर एयर होस्टेस वह काम कर रही थी तभी दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में उनका लोगों से परिचय हुआ और उन्होंने सुझाव दिया कि वह अभिनय में अपनी किस्मत आजमाए। उनका सुझाव उन्हें पसंद आया और उन्होंने मुम्बई में आकर ऑडिशन दिया। मायानगरी उन्हें बेहद पसंद आई और कुछ समय पश्चात उन्होंने यही रहकर इसका हिस्सा बनने का निर्णय लिया। जश्न अग्निहोत्री को फिल्म देखना, पढ़ना और नई चीजों एवं भाषाओं को जानना बेहद पसंद है।

उनके पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान हैं। पंजाबी फिल्म ‘ठप्पा’ के लिए उन्होंने बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिल चुका है। इंदु यूएस कल्चरल एम्बेसडर का अवार्ड भी उन्हें मिला है। अवार्ड की फेहरिस्त में कई अवार्ड उनके नाम है। जश्नअग्निहोत्री का कहना है कि हमारी फिल्में लोगों को प्रभावित करती है, कहीं ना कहीं लोगों के जीवन पर हमारी फिल्मों का असर होता है। इसलिए वह ऐसे प्रभावी और अच्छे किरदार करना चाहती है जो लोगों को अच्छा संदेश दे और उनमें सकारात्मकता लाये।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

केसीएफ के संथापक डॉ कृष्णा चौहान को मिला हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड

24.12.2023  –  फिल्म निर्माण और पुरुस्कार समारोह के आयोजन के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में क्रियाशील कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान को पिछले दिनों मुम्बई अंधेरी वेस्ट के मेयर हॉल में रेहान शेख और जलाल हाशमी द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में भारतीय सिनेजगत के मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने हेल्थ एंड म्युज़िक अवार्ड देकर सम्मानित किया।

गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। डॉ कृष्णा चौहान अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। डॉ कृष्णा चौहान ‘केसीएफ’ के बैनर तले बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड और भी कई तरह के अवार्ड समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।

उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। बता दें कि हाल ही में मुम्बई में डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित 5वें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 में धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, दीपक सावंत, सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख़्सियतों को सम्मानित किया गया था। इस अवार्ड के बाद डॉ कृष्णा चौहान 26 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय रत्न सम्मान समारोह 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘तौबा तौबा’ की शूटिंग संपन्न

23.12.2023  –  गोरेगांव (मुम्बई) स्थित एस 3 स्टूडियो में ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले बन रही फैशन एंथम पैपी नंबर म्यूजिक वीडियो ‘तौबा तौबा’ की शूटिंग संपन्न हुई। इसके निर्माता निर्देशक देवेंद्र खन्ना है जबकि इसे कोरियोग्राफ चैरा फर्नेड्स ने किया, चैरा बतौर मॉडल और कोरियोग्राफर कई एल्बम कर चुकी हैं। हाल ही में इन्हें एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। यहां हम बता दें कि हाल ही में वीएस नेशन यूट्यूब चैनल व ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने एक ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया था , जिसमें भाग लेने वाली युवतियों को लेकर एल्बम बनाने की बात देवेंद्र खन्ना ने कही थी।

लिहाजा इस पेजेंट की सभी सहभागियों को ये सुनहरा अवसर मिलना था, मगर 16 सहभागियों में चयनित सिर्फ दो ही सुंदरियों को अवसर मिला। एक नागपुर की मिस वंशिका और दूसरी मुंबई की मिसेज प्रिया मिश्रा है। इनके अलावा पुणे की दो मॉडल दीपिका, मानसी ने भी इस गाने में काम किया। इस सॉन्ग में चार नई मॉडल्स के साथ चैरा ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस सॉन्ग को दो कैमरा सेटअप में शूट किया गया, डी ओ पी की कमान ऋषि पाटिल व अली खान ने संभाली है।

निर्माता व निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि ये सॉन्ग वेलेंटाइन डे के मौके पर ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स द्वारा सम्पोषित वीएस नेशन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। 31दिसंबर को इसका पोस्टर लॉच किए जाने के बाद 26 जनवरी को इसका टीजर लॉन्च किया जायेगा।

नवोदित प्रतिभाओं को ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले प्रकाश में लाने के उद्देश्य से बॉलीवुड में क्रियाशील देवेन्द्र खन्ना ने भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल किए जाने पर बताया कि ‘तौबा तौबा’ के बाद हम दूसरा गाना ‘दिल का सौदा’ रिलीज करेंगे। फिर एक नए इवेंट ‘भजन किंग भजन क्वीन’ की   तैयारी चल रही है। इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘तलाक क्यूं’ हम नए साल में रिलीज कर रहे हैं और एक शार्ट फिल्म ‘बेटी आरोही पार्ट 2’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। फिलवक्त इस फिल्म के लिए कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया जारी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना संग की  मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात….. शिंदे परिवार ने पारम्परिक तरीके से किया उनका स्वागत….! 

22.12.2023  –  साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुके ग्लोबल स्टार रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ पिछलेदिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की।

श्री शिंदे के पुत्र श्रीकांत भी मेहमानों के स्वागत के लिए मौजूद थे।जब यह जोड़ी मिलन स्थान पर पहुंची तब उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे की बहु वृषाली ने हल्दी कुमकुम क उपासना का स्वागत किया। मुलाकात के दौरान ग्लोबल स्टार रामचरण और मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे के बीच हार्दिक शुभकामनाओं और विचारों के साथ उपहारों का आदान प्रदान भी हुआ।

रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और उनके परिवार के साथ कुछ यादगार लम्हे साझा किये हैं। तस्वीर में रामचरण और श्रीकांत शिंदे के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

ऑनलाइन मैचमेकिंग के अँधेरे पहलू को दर्शाती डॉक्यू सीरीज़ ‘वेडिंग.कॉन’ का प्रीमियर 29 दिसंबर को किया जाएगा

22.12.2023  –  प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल ट्रू-क्राइम डॉक्यू सीरीज़ वेडिंग.कॉन की घोषणा कर दी है। तनुजा चंद्रा द्वारा निर्देशित बीबीसी स्टूडियोज़ इंडिया प्रोडक्शन की इस नवीनतम प्रस्तुति का प्रीमियर विशेष रूप से भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और अन्य क्षेत्रों में 29 दिसंबर को हिंदी में अंग्रेजी उपशीर्षक के साथ किया जाएगा। ऑनलाइन मैचमेकिंग के अँधेरे पहलू को दर्शाती वेब सीरीज ‘वेडिंग.कॉन’ एक विस्तृत, आंखें खोलने वाली और सम्मोहक कहानी है, जिसमें प्यार और साथ की तलाश करने वाली पांच महिलाओं के अनुभवों को दिखाया गया है।

उनकी तलाश एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है और उन्हें धोखे और विश्वासघात के अकल्पनीय जाल में फंसा देती है। मूलरूप से यह सच्चे-अपराध को दर्शानेवाली डॉक्यू सीरीज़ पांच महिलाओं की कहानियों के बारे में बारीकी से बताती है, जब वे एक खुशहाल वैवाहिक जीवन के अपने सपने को पूरा करने की यात्रा पर निकलती हैं। हालाँकि, आदर्श जीवन साथी की उनकी तलाश एक दुखद मोड़ ले लेती है जब वे ठगों द्वारा धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण का शिकार हो जाती हैं।

ये धोखेबाज, नकली पहचान बनाकर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपयुक्त दूल्हे के रूप में पेश होकर महिलाओं को धोखा देते हैं। जागरूकता बढ़ाने और ऐसे घोटालों के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पांच-भाग वाली यह डॉक्यूमेंट्री उन महिलाओं की भ्रांतियों पर रोशनी डालती है, जो अपने साथी की खोज में, बिना सोचे-समझे

धोखेबाज लोगों का शिकार हो जाती हैं। बकौल निर्देशिका तनुजा चंद्रा भारत और अन्य दक्षिण एशियाई संस्कृतियों में, यह व्यापक रूप से माना जाता है कि शादी एक महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और जैसे-जैसे वह बड़ी होती जाती है, ‘घर बसाने’ का दबाव बढ़ता जाता है। वास्तव में, जब वह 35 वर्ष की होती है, तब तक उसे बताया जाता है कि समय बहुत पहले बीत गया है।

‘वेडिंग.कॉन’ उन पांच महिलाओं की कहानी है जो वैवाहिक धोखाधड़ी का शिकार थीं, लेकिन वो अब इससे बची हैं और उन्होंने इन घोटालों को उजागर करने के लिए अपने अनुभव को साझा करने में जबरदस्त साहस दिखाया है। जब बीबीसी स्टूडियोज ने मुझसे इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की, तो यह आंखें खोलने वाला अनुभव था और मैं इन अविश्वसनीय महिलाओं और प्राइम वीडियो की आभारी हूं कि उन्होंने इस डॉक्यू सीरीज़ को जीवन में लाने के लिए मेरे दृष्टिकोण का उत्साहपूर्वक समर्थन किया। इससे मुझे बहुत उम्मीद है कि भारत और दुनिया भर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने पर यह श्रृंखला व्यापक दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे भविष्य में महिलाओं को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

‘फ़िदा’ की शूटिंग कंप्लीट 

रवि इंटरप्राइजेज के बैनर तले दिनकर कपूर ( के.डी ) के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फ़िदा’ की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। बनारस, मिर्जापुर, चुनार , विंध्याचल जैसे तीर्थस्थलों व टूरिस्ट प्लेस सहित उत्तरप्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थलों पर पिछले एक माह से इस फिल्म की शूटिंग अनवरत जारी थी। फिल्म निर्माता जनक शाह की इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, सिनेमेटोग्राफर देवेंद्र तिवारी, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, प्रोडक्शन हेड आशीष दुबे, आर्ट डायरेक्टर अमर गुप्ता, प्रचारक संजय भूषण पटियाला और लाइन प्रोड्यूसर सिद्धांत सिंह हैं।

राजकुमार पांडेय व गुणवंत सेन के कर्णप्रिय संगीत से सजी यह फिल्म एक बेहतरीन सोशल ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिनेदर्शकों को एक बेहतरीन कहानी, शानदार एक्शन और कर्णप्रिय सुरीले गीतों को देखने व सुनने को मिलेगा । विगत एक महीने से पूरी टीम समर्पित होकर इस फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त थी । ‘फ़िदा’ में एक सैनिक की कहानी है, तो एक कैडेट की पूरी ट्रेनिंग के दौरान किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ता है वो भी दिखाया गया है । इस फिल्म में त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्ध की खूबसूरती को दिखाया गया है साथ ही फिल्म के लिए खतरनाक जटिल एक्शन के दृश्यों को भी बेहद सरलता से फिल्माया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता प्रदीप पाण्डेय चिंटू की है। इस फिल्म में संयोगिता यादव, आरोही रावत नीलम गीरी, राजवीर सिंह राजपूत, सुशील सिंह, सन्तोष पहलवान, नीलम पाण्डेय, नमिता पांडे, विवेक सिंह ,सनी ओझा ,वैष्णवी चावला और स्वैगी सिंह राजपूत की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेता शांतनु भामरे

22.12.2023  –  क्लिकटीवी ओटीटी पर रिलीज हुई दो कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ और ‘स्कूटर रिश्तों का’ में दमदार भूमिका निभाने की वजह से अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड में फिलवक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं। पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस के बैनर तले शोनल बोस द्वारा निर्मित कॉमेडी वेब सीरीज ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में अभिनेता शांतनु भामरे वशीकरण बाबा की भूमिका को जीवंत किया है। प्रियंका अरोड़ा द्वारा सह-निर्मित, कहानी अनुभव श्रीवास्तव द्वारा लिखी और निर्देशित इस वेब सीरीज में वशीकरण बाबा की भूमिका में शांतनु भामरे अपने छात्रों को सुंदर लड़कियों को अपने वश में करने के लिए तरीका सिखाते हैं, ताकि वशीकरण के बाद वे उन्हें अपनी इच्छानुसार उपयोग कर सकें, उनके साथ अच्छा समय बिता सकें और उनकी इच्छा पूरी होने के बाद उन्हें वशीकरण से कैसे मुक्त किया जाए।

शांतनु भामरे वास्तव में वशीकरण बाबा के किरदार में स्क्रीन पर पूरी तरह से ढले हुए नज़र आते हैं और इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने कई फिल्में देखीं और यह सीखा कि कैसे संवाद अदा करना है, कैसे व्यवहार करना है, शारीरिक भाषा कैसी होनी चाहिए आदि, जिससे उन्हें वशीकरण बाबा की इस शक्तिशाली भूमिका को निभाने में मदद मिली। दूसरी वेब सीरीज ‘स्कूटर रिश्तों का’ में शांतनु भामरे एक दूल्हे की भूमिका में हैं। प्रियंका अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के निर्माता शोनल बोस और लेखक अनुभव श्रीवास्तव हैं। प्रियंका अरोड़ा इस वेब सीरीज की सह-निर्माता भी हैं। अवंति प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ में भी अभिनेता शांतनु भामरे अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नज़र आएंगे।

कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे बॉलीवुड फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुके हैं। फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

डंकी ड्रॉप 6 : दिलजीत दोसांझ का ‘बंदा’ गाना हुआ रिलीज

20.12.2023  – जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति ‘डंकी’ का प्रमोशन इन दिनों बड़े जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा बनाई गई दिल छू लेने वाली इस फिल्म का एक नया गाना, ‘डंकी ड्रॉप 6’, जिसका टाइटल ‘बंदा’ है, जारी कर दिया गया है।

‘बंदा’ टाइटल वाला ये गाना एक जोशीला ट्रैक है जो फैन्स और ऑडियंस को फिल्म में शाहरुख खान के किरदार हार्डी से रूबरू कराता है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने गाया है जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम ने दिया है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख खान का यह इंट्रोडक्शन सॉन्ग निश्चित रूप से प्रशंसकों और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट लेकर आएगा।

वैसे दर्शकों का उत्साह एडवांस बुकिंग विंडो पर अभी से देखा जा रहा है, जहां फिल्म ने पहले ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है और कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘डंकी’ में शानदार कास्ट है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ सुपरटैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं।

इस फिल्म की कथा राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने संयुक्तरूप से लिखा है। इस साल ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। शाहरुख की ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद ‘डंकी’ को भी सुबह 5.55 का शो मिलेगा। यह फिल्म 21 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2023 समारोह सम्पन्न

19.12.2023  –  मुम्बई की बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी और ‘मयूरी मीडिया वर्क’ के पुनीत खरे के द्वारा पिछले दिनों अंधेरी (मुम्बई) स्थित ‘मुक्ति कल्चरल हब’ में आयोजित मुंबई ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड समारोह बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

इस अवार्ड समारोह में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की प्रसिद्ध हस्तियों और कलाकारों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए समाजसेवक, गायक, व्यवसायी, नेता, जननायक, मॉडल और कई नए चेहरे भी शामिल हुए। समारोह के दौरान अवार्ड कई कैटेगिरी में दिया गया जिसमें इंडियन स्टार अवॉर्ड से प्रसिद्ध गायक पद्मभूषण उदित नारायण, छोटी सरदारनी और नागिन फेम एक्ट्रेस सिमरन सचदेवा, बिगबॉस फेम कृति वर्मा,अभिनेत्री रोशनी सहोता, करण सिंह छाबड़ा,अभिनेता गौरव प्रतीक और लीजेंड्री अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना, इंडियन स्टार अवार्ड की ब्रांड एंबेसडर अंजली पुरजे, सांग राइटर लवकुश कुमार सिंह, चाइल्ड आर्टिस्ट लिज़ाना मलिक, वेदांश दिनकर शिंदे, ब्यूटी एंड हेयर एक्सपर्ट विनोद बुनकर, मेकअप आर्टिस्ट पायल शाह, एजुकेशन आइकॉन ऑफ द ईयर, डॉक्टर अशोक गुप्ता, समाज सेवक डॉ सयाली दलवी,  रसियन इंटरनेशनल एक्ट्रेस एलेना टुटेजा, विदेशी उद्यमी स्नेहल ओसवाल, एस्ट्रोलॉजर डॉ अनिल स्वामी और मेहुल जोशी, कनिष्का चुघ, सिंगर अभिषेक खंडेलवाल, मॉडल सेलिना कश्यप, समाज सेवक डॉ हितेश कुमार, नितेश पी क्षीरसागर, अभिनेता और निर्माता अमोल प्रकाश बवदंकर, सुरेंद्र जगताप और डॉ रजनीकांत को सम्मानित किया गया।

वहीं ‘हिंदुस्तान रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित हुए स्वाति ठक्कर, पायल पंचाल, पार्थ कोटक, प्रियंका वर्मा, सुशील जाधव, मीनू एस पंजाबी, गायक अमित कुमार, गायिका कविता नायक, गेस्ट ऑफ ऑनर मैक्स नेपाल, यूनियन लीडर अभिजीत राणे और रविन्द्र पुंढीर, प्रोफेसर डॉ मुकेश साहू माहेश्वरी, डॉ मधुरिमा नायर, एलिजा बेनज़ीर, गेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट समयोग बसनेट, रीवान रोशन राठी, डॉ अजय एम सहाय, डॉ मोनिका गुप्ता, सुचिता सिंह, डॉ चेस्टा साहू, बी. पी.शर्मा (एम डी और फाउंडर ज़ुदायू इंडिया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड), समाजसेविका मॉडल देवयानी मुखर्जी, निक्की अहमद, एडिटर एंड चीफ मुम्बई अमरदीप न्यूज़पेपर उपेंद्र पंडित, चीफ एडिटर लियो मीडिया डिजिटल डॉ केवल कुमार, डीजे चाहत गिडवानी, एक्ट्रेस और डांसर शिरीन फरीद, परफॉर्मर सोना गोंसाल्विस, फैशन कोरियोग्राफर मॉडल एंकर निष्ठा श्रीवास्तव, सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर ऋतु गोयल और जोहरा मुगल, एक्टर सौरभ ठाकुर और एक्ट्रेस सोनिया मित्तल, डांस परफ़ॉर्मर काव्य प्रकाश जाधव, निर्माता निर्देशक आर पी शर्मा और प्रकाश जांगिड़, पवन डी मिश्रा, अवनीश कुमार आदि ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम की मेजबानी डॉ वैभव शर्मा और निष्ठा श्रीवास्तव ने की। विदित होकि ‘मुम्बई ग्लोबल ग्रुप’ ने अपनी उल्लेखनीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी कम समय में अपनी पहचान कायम की है। झारखंड की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी के द्वारा आठ वर्ष पूर्व ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह’ की शुरूआत की गई थी। प्रथम आयोजन में गुज़रे ज़माने के लोकप्रिय फिल्म स्टार जीतेन्द्र विशेष अतिथि के तौर पर पुरस्कृत होने वाले प्रथम सेलिब्रिटी थे। तब से प्रत्येक वर्ष ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा, अभिनेत्री जयाप्रदा, राहुल रॉय, विवेक ओबेरॉय, राजपाल यादव, अली खान, अरुण बक्शी, पेंटल, मनोज जोशी, अंजन श्रीवास्तव, शाहबाज खान, एहसान कुरैशी जैसी कई मशहूर फिल्मी हस्तियों को ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। आयोजक राजकुमार तिवारी का कहना है कि इस तरह के अवार्ड शो करने का उनका उद्देश्य है कि जो व्यक्ति अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं उनको यह अवार्ड प्रदान कर प्रोत्साहित करना और उनके लिए बेहतर प्लेटफॉर्म मुहैया कराने में सहायता करना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

कल्याण राम की डेविल-द ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट मूवी का ट्रेलर जारी

16.12.2023 (एजेंसी)  –  बहुप्रतीक्षित डेविल-द ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट के साथ एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अभिषेक पिक्चर्स के सौजन्य से इसका नवीनतम ट्रेलर केंद्र स्तर पर है। 29 दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली इस एक्शन से भरपूर फिल्म में करिश्माई नंदामुरी कल्याण राम के साथ प्रतिभाशाली संयुक्ता मेनन और शानदार कलाकार शामिल हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित, जो निर्माता भी हैं, अभिषेक पिक्चर्स के बैनर तले यह उद्यम जासूसी और साजि़श की दुनिया में एक मनोरम यात्रा का वादा करता है। कहानी, पटकथा और संवादों के लिए जिम्मेदार श्रीकांत विसा की कहानी कहने की क्षमता कहानी में गहराई और आयाम जोड़ती है।

फिल्म की गति को हर्षवर्द्धन रामेश्वर की भावपूर्ण रचनाओं ने और बढ़ा दिया है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर दृश्य एक उपयुक्त और विचारोत्तेजक संगीतमय पृष्ठभूमि के साथ हो।

डेविल एक दिलचस्प कहानी के रूप में सामने आती है जहां रहस्य और रहस्य आपस में जुड़ते हैं, और ब्रिटिश गुप्त एजेंट को कहानी के केंद्र में रखते हैं।जैसे-जैसे प्रत्याशा बढ़ती है, यह सिनेमाई उत्कृष्ट कृति एक रोमांचक अनुभव देने के लिए तैयार है, जो दर्शकों को अपने रचनाकारों के कुशल हाथों से सामने आने वाले नाटक, एक्शन और रहस्य को सामने की पंक्ति में बैठने की पेशकश करेगी।

**********************

 

घटती कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है सैम बहादुर, 14वें दिन भी कर ली करोड़ों की कमाई

16.12.2023 (एजेंसी)  –  विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर एक दिसंबर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैम बहादुर को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बेशक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला लेकिन एनिमल के तूफान के आगे ये फिल्म उम्मीदों के मुताबिक कारोबार नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं सैम बहादुर ने रिलीज के 14वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की लाइफ पर बेस्ड फिल्म सैम बहादुर रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है.

फिल्म की कमाई पर एनिमल के सिनेमाघरों में गदर मचाने की वजह से काफी प्रभाव पड़ा है. बावजूद इसके सैम बहादुर ने रिलीज के 12 दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया था. सैम बहादुर को रिलीज हुए अब दो हफ्ते पूरे होने जा रहे हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के 13वें दिन 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज के 14वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक सैम बहादुर ने रिलीज के 14वें दिन 1 करोड़ 75 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है. इसके बाद सैम बहादुर की 14 दिनों की कुल कमाई अब 64.90 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये शुरूआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

मेघना गुलज़ार निर्देशित सैम बहादुर ने अपनी लागत वसूल ली है. फिल्म ने रिलीज के 14 दिनो 64 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म अभी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है. बता दें कि सैम बहादुर ने रिलीज के 13 दिनो में दुनियाभर में 87.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

***********************

 

बिग बॉस 17 में हो रही है आयशा खान की वाइल्डकार्ड एंट्री?

16.12.2023 (एजेंसी)  –  सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक बार फिर से वाइल्डकार्ड आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आयशा खान इस शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाली हैं। उन्होंने अपना सेगमेंट भी शूट कर लिया है। उनको सेट पर स्पॉट किया गया था।रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अब तक दो वाइल्डकार्ड्स आए हैं। पहले समर्थ जुरैल और दूसरे कोरियन सिंगर ऑरा। अब खबर है कि एक और सदस्य की शो में एंट्री होने जा रही है। उनका नाम आयशा खान है, जो कि एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने हाल ही में सुर्खियां बटोरी थी क्योंक उन्हें मुनव्वर फारूका का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था।सूत्रों के मुताबिक, आयशा खान को बिग बॉस 17 के सेट पर देखा गया था।

वह वहां पर मौजूद थीं। वह अपना सेगमेंट शूट कर रही थीं, जिसका प्रसारण जल्द ही टीवी पर किया जाएगा। इनके पहले, अंजलि अरोड़ा के नाम की चर्चा थी। लेकिन उन्होंने एक पोस्ट के जरिए साफ कर दिया था कि वह इसका हिस्सा नहीं बन रही हैं। अगर बनेंगी तो जरूर बताएंगी। खैर।आयशा खान का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के बारे में बिना नाम लिए उन पर आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया था कि जो पहले से ही एक रिश्ते में था, उस कंटेस्टेंट ने उनसे बाहर मिलने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट ने ये भी कहा था कि उनका गर्लफ्रेंड के साथ कुछ महीने पहले ही ब्रेकअप हो गया है।आयशा ने किसी का नाम नहीं लिया था। लेकिन लोगों ने ये अंदाजा लगा लिया था कि वह मुनव्वर के बारे में ही बात कर रही हैं।

वीडियो में आयशा ने कहा था कि बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट ने उनसे शुरुआत में सोशल मीडिया पर सम्पर्क किया था। और मुझे अपने उस म्यूजिक वीडियो में कास्ट करने की इच्छा जताई थी, जो कभी बना ही नहीं। इसके अलावा, उन्होंने बताया था, जब उनकी दूसरी बार उनसे मुलाकात हुई, तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया था। और वह खुद भी उनकी अच्छी छवि के कारण उनके प्यार में पड़ गई थीं।आयशा के मुताबिक, उनको पता था कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं। लेकिन उन्होंने आयशा को ये बात कही थी कि उन्होंने गर्लफ्रेंड से 3-4 महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि उनके साथ रिश्ते में आने से पहले उन्होंने बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट से पूछ लिया था कि क्या उनके जीवन में कोई महिला है, जो इस रिश्ते से बाद में प्रभावित होगी? तो उन्होंने साफ-साफ इनकार किया था।आयशा ने कहा कि वह किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती थीं।

उन्होंने तो उन्हें बिग बॉस, पर भी ले जाने का वादा किया था। लेकिन जब उन्होंने प्रीमियर पर देखा कि उनकी गर्लफ्रेंड ने साथ में फोटो शेयर की है, तो वह हैरान रह गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ। आयशा ने बताया कि उनकी उसकी गर्लफ्रेंड से बात होती है। साथ ही ये भी बताया कि बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अपनी गर्लफ्रेंड से हमेशा ये ही करते हैं कि वह उनको छोड़कर न जाएं। जब वह शो से बाहर आएंगे तो उनसे शादी करेंगे। आयशा ने उनकी गर्लफ्रेंड की तारीफ की। ये इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने मुनव्वर और नाजिला से जुडऩा शुरू कर दिया।

***************************

 

दिव्या खोसला कुमार पर चढ़ा देसी रंग, येलो साड़ी में लगाया हॉटनेस का तड़का

16.12.2023 (एजेंसी)  – दिव्या खोसला कुमार बेशक एक्टिंग के दम पर खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं, लेकिन उन्होंने अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से हमेशा ही देशभर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी अदाएं दिखाते हुए चाहने वालों के दिलों की धड़कनें तेज कर दी हैं. लेटेस्ट फोटोशूट के लिए एक्ट्रेस ने देसी लिबास ओढ़ लिया है.दिव्या ने कुछ देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर नया लुक दिखाया है.

इसमें उन्हें येलो शेड की साड़ी पहने हुए देखा जा रहा है, जिस पर मल्टी शेड वर्क किया गया है. एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर का ब्लाउज पेयरअप किया है.दिव्या ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड ग्लॉसी लिप्स और मिनिमल आई मेकअप से कंप्लीट किया है. वहीं, उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है.दिव्या ने अपने इस लुक के साथ एक्सेसरीज के तौर पर गोल्ड के हूप ईयररिंग्स पहने हैं. वहीं, उन्होंने हाथों में मल्टी शेड बैंगल्स कैरी किए हैं.

एक्ट्रेस ने अपने इस एथनिक को फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए हैं. दिव्या साड़ी में भी इतनी हॉट दिख रही हैं कि फैंस उन पर से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं.

फैंस ने उन पर प्यार लुटाते हुए कई कमेंट्स किए हैं.दिव्या के इतने स्टाइलिश लुक को देख अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वह 36 साल की हैं और एक बेटे की मां हैं. आज भी उन्होंने खुद को बहुत फिट रखा है. वहीं, एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ परिवार के साथ भी पूरा वक्त बिताती हैं. बता दें कि पिछली बार दिव्या फिल्म यारिया 2 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं.

***************************

 

श्रीदेवी के साथ बिताए लम्हों की कहानी : जान्हवी कपूर ने किया भावनात्मक रहस्योद्घाटन

15.12.2023  –  दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर भारतीय सिनेजगत की सबसे पॉपुलर यंग एक्ट्रेसेज में से एक हैं। जान्हवी कपूर आने वाले दिनों में कुछ सबसे बड़े बजट की फिल्मों में दिखाई देंगी, जिनमें ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और बहुप्रतीक्षित जूनियर एनटीआर स्टारर एक्शन एंटरटेनर ‘देवरा पार्ट 1’ शामिल है, जो 5 अप्रैल 2024 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

पिछले दिनों मुम्बई में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इसी इवेंट में एक इमोशनल पल के दौरान जान्हवी कपूर ने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में खुलकर बात की। भारतीय फिल्म जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले करियर के साथ श्रीदेवी, जान्हवी के जीवन में एक प्रेरणा और प्रेरक शक्ति बनी हुई हैं।

अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए, जान्हवी ने यह भी कहा “जब मैंने अपनी पहली फिल्म के लिए काम करना शुरू किया, तो मैं इतनी सचेत थी कि मैं उनसे पूरी तरह से अलग हो जाना चाहती थी क्योंकि लोग वैसे भी सोचते थे कि मुझे मेरी पहली फिल्म इसलिए मिली क्योंकि मैं श्रीदेवी की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि मैं किस अलग दुनिया में चली गई थी कि मैनें फैसला किया कि मैं अपनी मां से कोई मदद नहीं लूंगी, मैं अपनी मां की एक्टिंग से बिल्कुल अलग एक्टिंग करूंगी और उन्हें सेट पर न आने के लिए कहा करती थीं। मुझे लगता था कि मुझे एक अनफेयर फायदा मिला है, एक ट्रंप कार्ड। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं उस समय बेवकूफ थी। मैं हूं उनकी बेटी और इस सच्चाई से मैं भाग नहीं सकती। अब जब वह यहां नहीं है तो यह मेरा सबसे बड़ा अफसोस है।”

अपनी माँ श्रीदेवी के साथ बिताए हुए पल की विस्तृत चर्चा करते हुए जान्हवी आगे कहती हैं “मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा कर सकता है जो उन्होंने किया, कोई भी उनके जितना बहुमुखी है….. वह जिस लेवल पर काम करती थी, मुझे नहीं लगता कोई उससे कॉम्पटीट कर सकता है.. मुझे तो छोड़ ही दो..। लेकिन आज की पीढ़ी में भी, अभिनेत्रियों की तुलना उनके डांस मूव्स, हर कदम, हर प्रदर्शन से की जाती है… मैं और मेरी बहन, शुरू में बहुत स्ट्रेस में रहते थे और बहुत घबरा जाते थे, इस बोझ से दब जाते थे लेकिन फिर मुझे समझ आने लगा कि मेरी तुलना मम्मा (श्रीदेवी) से की जा रही है, तो यही बेंचमार्क है मुझे लगता है कि इसी बात ने मुझे प्रेरित करना शुरू किया और वास्तव में, माँ ने मुझसे केवल इतना कहा था कि मेरी पहली फिल्म और प्रदर्शन की तुलना उनकी पहली फिल्म से नहीं की जाएगी, इसकी तुलना उनकी आखिरी फिल्म से की जाएगी और उन्होंने मुझसे कहा कि ऐसा प्रेशर मैं अपने दुश्मन के लिए भी नहीं चाहुंगी।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

‘फाइटर’ में अक्षय ओबेरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में नज़र आएंगे….!

15.12.2023  –  वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के संयुक्त तत्वावधान में निर्मित देशभक्ति फिल्म ‘फाइटर’ में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय वेपन सिस्टम ऑपरेटर बशीर खान के रूप में नज़र आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है।

यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है जो दुनिया भर के सिने दर्शकों को पसंद आएगा। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का शानदार प्रदर्शन जारी, वल्र्डवाइड 800 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर कपूर की फिल्म

15.12.2023  –  (एजेंसी)  –  बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इन दिनों सिनेमाघरों में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर रही है। इस फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि वर्ल्डवाइड काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को 13 दिन हो चुके हैं और वर्ल्डवाइड कमाई 750 करोड़ रुपये पार हो चुकी है। इस तरह से फिल्म ने 800 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जिसक चलते बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ग्राफ रोजाना तेजी से बढ़ रहा है। फिल्म एनिमल भारत से साथ ही दुनियाभर में काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेकक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के वर्ल्डवाइड आंकड़े दिए हैं। इस फिल्म ने 13 दिन में 772.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

इस तरह से फिल्म 800 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल की कहानी एक गैंगस्टर फैमिली की है।

जिसमें अनिल कपूर पिता हैं और रणबीर कपूर उनके बेटे के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलेन का रोल किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल की एक्टिंग ने लोगों का काफी ज्यादा ध्यान खींचा है। फिल्म में बॉबी देओल का स्क्रीन टाइम भले ही कम मिला हो लेकिन वह इतने में काम कर गए और उनके रणबीर कपूर के साथ फाइट सीन को काफी ज्यादा पसंद किया गया।

***************************

 

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, वक्फ बोर्ड की दलीलें खारिज

प्रयागराज 14 दिसंबर (एजेंसी)। मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को मंजूर कर लिया है। कोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर के कोर्ट कमीशन सर्वे को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड की दलीलों को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि एडवोकेट कमीशन के सर्वे में  कितने लोग होंगे. कब यह कमीशन सर्वे करने जाएगा, यह 18 दिसंबर को तय होगा। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवादित परिसर का सर्वे कराया जाएगा। यह फैसला गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है।

हिंदू पक्ष की याचिका स्वीकार करते हुए सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की दलीलों को खारिज कर दिया। दरअसल, 16 नवंबर को इस अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था। इस दिन विवादित परिसर की 18 याचिकाओं में से 17 पर सुनवाई हुई। ये सभी याचिकाएं मथुरा जिला अदालत से इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हुईं थीं।

इनमें एक याचिका कोर्ट कमिश्नर भेजने की थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक जैन ने बारी-बारी से मुकदमों की सुनवाई की। पक्षकारों की तरफ से अर्जियां और हलफनामे दाखिल किए गए। किसी ने पक्षकार बनाने तो किसी ने संशोधन की अर्जी दी। इसके बाद कोर्ट ने विपक्षियों को सिविल वाद व अर्जियों पर जवाब दाखिल करने का समय दिया था।एक पक्षकार ने मंदिर का पौराणिक पक्ष रखते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के पौत्र ने मथुरा मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर के लिए जमीन दान में मिली। इसलिए जमीन के स्वामित्व का कोई विवाद नहीं है। मंदिर तोड़कर शाही मस्जिद बनाने का विवाद है।

राजस्व अभिलेखों में जमीन अभी भी कटरा केशव देव के नाम दर्ज है।मुस्लिम पक्ष ने दर्ज कराई है आपत्ति शाही ईदगाह मस्जिद और यूपी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई थी। मुस्लिम पक्षकारों का कहना था कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसको खारिज किया जाए। जिसे कोर्ट ने नहीं माना।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में 12 अक्टूबर 1968 को एक समझौता हुआ था। श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट के सहयोगी संगठन श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ और शाही ईदगाह के बीच हुए इस समझौते में 13.37 एकड़ भूमि में से करीब 2.37 एकड़ भूमि शाही ईदगाह के लिए दी गई थी।हालांकि इस समझौते के बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ को भंग कर दिया गया। इस समझौते को हिंदू पक्ष अवैध बता रहा है। हिंदू पक्ष के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि सेवा संघ को समझौते का अधिकार था ही नहीं।

*****************************

 

आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ प्रदर्शन के लिए तैयार

11.12.2023  –  विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स के बैनर तले गजानंद पाठक द्वारा निर्मित आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग (झारखंड) स्थित विवेकानंद आई टी आई प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस फिल्म के प्रचार अभियान का शुभारंभ हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उपदेशों को वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है। मूलरूप से आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवन गाथा को ही इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। डा. बिमल कुमार मिश्र द्वारा निर्देशित इस एजुकेशनल फिल्म के गीतकार डॉ हरेराम पांडेय और गजानंद पाठक हैं। इस फिल्म में शामिल गानों को संगीतकार अजय मिश्रा के संगीत निर्देशन में स्वर दिया है अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी अय्यर ने। डीओपी राहुल पाठक के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म में हजारीबाग (झारखंड) के नवोदित प्रतिभाशाली कलाकार स्क्रीन पर फिल्म के सभी पात्रों को जीवंत करते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

11.12.2023  –   वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में पिछले दिनों अंधेरी (वेस्ट) स्थित मेयर हॉल में आयोजित एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड समारोह की शुरूआत एवरग्रीन कराओके किंग एंड क्वीन स्पर्धा से की गई। जिसमें 12 फीमेल और 12 मेल सिंगर ने अपनी मधुर गायिकी का प्रदर्शन किया।

इस स्पर्धा को जज करने सेलिब्रिटीज पार्श्व गायिका अनुपमा सी श्रीवास्तव, गुजराती शकीरा कहलानेवाली देश विदेश में अपनी परफॉरमेंस के जरिए तहलका मचाने वाली अनिता शर्मा, गायक अनिल शर्मा को बुलाया गया था। इस स्पर्धा में राजेंद्र कुलकर्णी को एवरग्रीन ‘कराओके’ किंग और दिव्या पुनीता को एवरग्रीन ‘कराओके’ क्वीन चुना गया। इसके अलावा इसी कार्यक्रम में कैजाद पटेल के नए एल्बम सॉन्ग ‘मदहोशियों का यार हूं मैं…’ को भी लॉन्च किया गया।

एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह के सीजन 2 में वरिष्ठ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग, गायिका अनुपमा श्रीवास्तव, कैजाद पटेल, नायनाज जमादार मुंसफ, राजू टाक, रेपर हितेश्वर, लखन रावल, गीताबेन यादव, मॉडल एक्ट्रेस स्नेहा सिंह, एक्ट्रेस परफोर्मर शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर चैरा फर्नेड्स, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अन्नू जगताप, कल्पना, गीतकार रवि चोपड़ा,गीतकार एम  प्रकाश, गीतकार नीतू सैनी, संगीतकार संजय गौरीनंदन,  म्यूजिक आरेंजर राजेश राठौड़, मन्नत हाशमी, राजेश खजनिया, राकेश ओगनिया, आकाश देसाई, डॉ रोशन सकपाल और एक्टर एंकर कमल कुमार घिमिरे जो शो को होस्ट भी कर रहे थे उन्हें भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ 90 वर्षीय गायिका संगीतकारा मधु चंद्रा को एवरग्रीन म्यूजिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके अलावा म्यूजिक समीक्षक का अवॉर्ड राजीव विजयकर को दिया गया साथ ही पत्रकारों में दिनेश गंभवा, रुतुल कुमार, रेस्मा सामा, विपुल राठौड़, जैयश कुमार को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

सिनेमा से प्यार है तो जरूर देखिए ‘जोरम’

09.12.2023  –  देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म ‘जोरम’ रिलीज हो गई है। जल जंगल जमीन की समस्याओं के प्रति सजग करती यह मार्मिक फिल्म सिनेदर्शकों को यह भी सोचने पर मजबूर कर देगी कि हम विकास और प्रगति के नाम पर प्रकृति के साथ क्या कर रहे हैं। इंसान ने पर्यावरण का जो नुकसान किया है ये उसकी की बात करती है। ये नक्सलवाद की भी बात करती है। फिल्म में झारखंड़ की राजनीति की भी बात है।

झारखंड की लोकल सिचुएशन को भी अच्छे से समझाती है। ये फिल्म आपको झकझोर देती है। जब दसरू ट्रेन के डिब्बे में जोरम को लेकर छिपा होता है और बाहर से लोग दरवाजा तोड़ रहे होते हैं तो दसरू के चेहरे पर जो दर्द दिखता है उसके आंसू सिनेदर्शक भी महसूस करते हैं। जोरम एक गंभीर कहानी है जो लंबे समय तक दर्शकों के साथ रहेगी। इस फिल्म में अपने अंधेरे अतीत और अंधकारमय वर्तमान से भागते असहाय और अभागे पिता दसरू की भूमिका में मनोज बाजपेयी बेहतरीन हैं।

अपने बच्चे के साथ बिताए क्षण और उसकी देखभाल करने के दृश्य आपके दिल को छू जाएंगे। निर्दयी विधायक के रूप में स्मिता तांबे द्विवेदी ने समां बांध दिया। वह भावनात्मक रूप से घायल लेकिन इसके विपरीत संवेदनाहीन महिला के रूप में सूक्ष्म प्रदर्शन करती है। मोहम्मद जीशान अय्यूब भी उत्कृष्ट हैं, उन्होंने एक विवादित सब-इंस्पेक्टर रत्नाकर बंगुल की भूमिका निभाई है, जिन्हें दसरू को पकड़ने का काम सौंपा गया था। विशेष भूमिका में तनिष्ठा चटर्जी ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती जोरम की हृदय स्पर्शी कहानी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इसे एक बार अवश्य देखा जाना चाहिए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023 समारोह सम्पन्न

08.12.2023  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों आयोजित ‘बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2023’ समारोह के पांचवें सीजन के दौरान निर्माता निर्देशक धीरज कुमार, एसीपी संजय पाटिल, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, जलेबी बाई फेम सिंगर ऋतु पाठक, के के गोस्वामी, संजय गांधी और रंजन सिंह को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ डॉ मुस्तफा, पूजा पाण्डेय, दीपक देसाई, दिव्या पंडित, जीत कपूर, निर्माता विनायक पाटिल, नितिन सोलंकी, मनजीत सिंह कोहली, योगेश लखानी (ब्राइट आउटडोर मीडिया), पूनम गिरी, शिव शंकर शर्मा, राजू टांक, पीके गुप्ता, मंगेश सिंगर, संजय अमन को भी बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से नवाजा गया। इसी क्रम में बॉलीवुड के वरिष्ठ चरित्र अभिनेता रमेश गोयल को लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. कृष्णा चौहान ने बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य कलाकार, टेक्नीशियन, फ़िल्म पत्रकारों को भी सम्मानित किया।

गायक मंगेश और संजय पाटिल ने प्रोग्राम में अपनी गायकी से कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को काफी प्रभावित किया। इस आयोजन के बाद डॉ कृष्णा चौहान द्वारा 26 जनवरी 2024 को मुम्बई में राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2024 का आयोजन  होने जा रहा है। पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं।

इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में नवोदित कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ प्रदर्शन के लिए तैयार

05.12.2023  –  शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मित झारखंड की धरती से जुड़ी हिंदी फीचर फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। बिहार और झारखंड के खूबसूरत वादियों में फिल्मांकित इस फिल्म के सहनिर्माता सपन दास, सुरेश महतो व आनंद राय, गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन, प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा और कैमरामैन कमल हैं।

जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस पारिवारिक फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है। अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता। उधर उसी गाँव का रवि बिरजू के पीछे पड़ जाता है।आखिरकार बिरजू कैसे स्वयं को, अपने स्वजनों सहित बचाता है, इसी रहस्य का खुलासा ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ में किया गया है।

झारखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय वीरेन्द्र साह झारखंड प्रदेश के हजारीबाग और राँची से संयुक्तरूप से जुड़े हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू, असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु, अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************