All posts by Dilip Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 का किया उद्घाटन

3 दिन चलेगा सम्मेलन

नईदिल्ली,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (2 सितंबर) नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में सेमीकॉन इंडिया मिशन, फैब परियोजनाएं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), निवेश और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह 3 दिवसीय सम्मेलन 2 से 4 सितंबर तक चलेगा और भारत में मजबूत तथा टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने पर केंद्रित है। इस सम्मेलन का मकसद भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अग्रणी शक्ति बनाना है।

इस सम्मेलन में 33 देशों की लगभग 350 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं और इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौजूदगी दर्ज होगी।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है। दुनियाभर के विशेषज्ञ यहां नए निवेश अवसरों, अनुसंधान, नवाचार और नीतिगत पहलों पर चर्चा करेंगे। इससे भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री को विक्रम 32-बिट प्रोसेसर और 4 स्वीकृत परियोजनाओं के परीक्षण चिप्स भेंट किए। यह पूरी तरह मेक-इन-इंडिया माइक्रोप्रोसेसर है, जिसे इसरो सेमीकंडक्टर लैब ने विकसित किया है।

वैष्णव ने कहा कि कुछ साल पहले शुरू हुआ सेमीकंडक्टर मिशन आज बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने है और दुनिया भारत की प्रगति पर विश्वास से देख रही है।

प्रधानमंत्री मोदी इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में कल यानी 3 सितंबर को भी शामिल होंगे और बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात करेंगे। सम्मेलन में सेमीकंडक्टर फैब्स, एआई, रिसर्च एंड डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी।

इसके साथ ही, निवेश को आकर्षित करने और राज्यों की नीतियों को और मजबूत बनाने पर भी विचार किया जाएगा। यह आयोजन भारत के तकनीकी भविष्य को दिशा देने में अहम साबित होगा।

इस बार का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा है, जिसमें 48 देशों से 2,500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इनमें 50 वैश्विक स्टार्स और 150 विशेषज्ञ वक्ता भी मौजूद हैं।

इससे पहले सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2022 में बेंगलुरु, 2023 में गांधीनगर और 2024 में दिल्ली में आयोजित हो चुकी है। इस बार के सम्मेलन से भारत के सेमीकंडक्टर रोडमैप को और गति मिलने की उम्मीद है, खासकर घरेलू चिप निर्माण की दिशा में।

****************************

 

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में कांग्रेस-आरजेडी पर निशाना

कहा- मां को गाली हर महिला का अपमान

नईदिल्ली,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को निशाने पर लिया।

उन्होंने पिछले दिनों वोटर अधिकार यात्रा के मंच से उनको दी गई मां की गाली का मुद्दा उठाया और कहा कि उनकी मां को गाली हर महिला का अपमान है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो हुआ, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ…उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में आरजेडी -कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं…ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है…ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है।

आप सबको भी ये देखकर और सुनकर बुरा लगा है। मैंने हर दिन, हर क्षण अपने देश के लिए पूरी मेहनत से काम किया है। और इसमें मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

*************************

 

पुलिस को मिला 3 करोड़ का सोना, बिहार की लुटेरे गिरफ्तार

कट्टे की नोंक पर लूट ले गए थे 15 करोड़ का गोल्ड

जबलपुर 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) ।  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले दो लुटेरों से 3 किलो सोना बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।

बिहार के लुटेरे राजेश दास उर्फ आकाश दास और इंद्रजीत दास से सोना बरामद किया गया है। लूटे गए 14 किलो 875 ग्राम सोने में से पुलिस ने 3 किलो गोल्ड बरामद किया है। आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

इसके पहले पुलिस ने बैंक डकैती कांड के आरोपी रहीस लोधी, हेमराज सिंह, सोनू बर्मन और विकास चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि 11 अगस्त को खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में डकैती हुई थी। हेलमेट पहनकर आए बदमाशों ने कट्टा की नोक पर करीब 15 करोड़ का सोना और 5 लाख की रकम लूटी थी।

पकड़ा गया आरोपी राजेश उर्फ आकाश दास बैंक डकैती कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने बिहार और झारखंड पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के जरिए बाकी लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।

**************************

 

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा-आरएसएस ने भारत की विदेश नीति को कमजोर किया

चीन पर बढ़ती निर्भरता चिंता का विषय

लखनऊ 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने भारत की विदेश नीति को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के मित्र देशों ने भारत का साथ छोड़ दिया है और पड़ोसी देश भी सुरक्षा मामलों में साथ नहीं खड़े हुए।

अखिलेश यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान पर चीन की हर प्रकार की मदद मिली थी, जबकि अमेरिका से मित्रता होने के बावजूद उस समय अमेरिका ने व्यापार पर 50 प्रतिशत टैरिफ और आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब चीन की शरण में पहुंच गई है, जो भारत के लिए परंपरागत रूप से दुश्मन रहा है।उन्होंने चीन के भारत विरोधी रुख का इतिहास भी याद दिलाया और कहा कि 1962 की युद्ध में चीन ने 4 हजार भारतीय सैनिकों और अधिकारियों को कैद किया और उन्हें यातनाएँ दीं। इसके अलावा 1950 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया और बाद में रिजंगला में भारत के वार मेमोरियल को तोड़ दिया।

फाइव फिंगर क्षेत्र पर कब्जा किया और पेंगान लेक समेत भारत के कई हिस्सों को अपने अधीन कर लिया। अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार का यह कहना कि ‘कोई घुसा नहीं’ का क्या अर्थ है, जबकि दोनों देशों के बीच वार्ता चल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के विस्तारवादी रवैये के कारण भारत व्यापारिक क्षेत्र में भी कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत चीन के कच्चे माल पर अत्यधिक निर्भर है, जिससे स्वदेशी उत्पादन और आर्थिक आत्मनिर्भरता खतरे में है। उन्होंने चेतावनी दी कि चीन सामरिक व व्यापारिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के बाद भारत को आर्थिक दृष्टि से भी कमजोर करने की पूरी कोशिश करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन लगातार अपनी सीमाओं का विस्तार करता रहा है, पड़ोसी देशों को कर्ज में डुबोता रहा है और अब तक भारत के कब्जे वाले क्षेत्रों पर बातचीत में कोई ठोस रूख नहीं अपनाया है। उन्होंने कहा कि तिब्बत पर कब्जे के बाद चीन अब अरुणाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख में भी अपना दबदबा बढ़ाना चाहता है और इस कारण उस पर किसी भी स्तर पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भारत को चीन पर बढ़ती निर्भरता से बाहर निकालने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और विदेशी नीति में सुधार किया जाए, ताकि देश की सुरक्षा और आर्थिक हित सुरक्षित रहें।

************************

 

बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव स्वीकृत

कोलकाता 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । देश भर में बांग्ला भाषियों के उत्पीड़न की कथित घटनाएं बढ़ गई है और जिसका लगातार ममता सरकार विरोध कर रही है।

ऐसे में पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन आज राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासी श्रमिकों के कथित उत्पीड़न के मुद्दे पर प्रस्ताव पेश किया।

विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसकी चर्चा मंगलवार और गुरुवार को निर्धारित की। बुधवार को करम पूजा के अवसर पर अवकाश रहेगा। सदन की कार्यवाही आज प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद स्थगित कर दी गई। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार और गुरुवार को प्रस्ताव पर दो-दो घंटे की चर्चा होगी। इन दोनों दिनों सदन में ‘कॉलिंग अटेंशन’ और ‘मेंशन’ सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल से बाहर काम करने गए बंगाली भाषी लोगों को उत्पीड़न और उत्पात का सामना करना पड़ रहा है, जिससे राज्य में चिंता व्याप्त है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस संवेदनशील विषय पर सभी दल राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भाषा और संस्कृति के हितों को ध्यान में रखते हुए गंभीर चर्चा करेंगे।

जानकारी के अनुसार, विशेष सत्र में इस प्रस्ताव के अलावा कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा संभव है। इनमें मुख्य रूप से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया और ‘अपराजिता महिला एवं बाल (प.बं. दंडाधिकार संशोधन) विधेयक’ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुनर्विचार हेतु राज्य सरकार को लौटाए जाने का मुद्दा शामिल है।

यह विधेयक बलात्कार तथा बलात्कार-हत्या जैसे मामलों में कठोरतम सजा सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसकी कुछ धाराओं पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते जुलाई में इसे वापस भेजा गया।

****************************

 

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, अमित शाह ने CM मान को किया फोन; दिया हर संभव मदद का आश्वासन

नई दिल्ली 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हुए गंभीर हालात के बीच केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया।

गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से बाढ़ की मौजूदा स्थिति, उससे हुए नुकसान और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अमित शाह ने पंजाब को केंद्र की ओर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत और बचाव कार्यों में पंजाब सरकार का पूरा सहयोग करेंगी। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से पंजाब सरकार के साथ खड़ी है और बाढ़ से निपटने के लिए हर जरूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी

****************************

 

SCO समिट में दिखी भारत की धमक, जब मोदी-पुतिन साथ चले तो कोने में खड़े देखते रह गए शहबाज शरीफ

नई दिल्ली 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : चीन के तियानजिन शहर में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आज वैश्विक कूटनीति के कई दिलचस्प रंग देखने को मिले।

एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी दिखी, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बिल्कुल अलग-थलग नजर आए।

सम्मेलन के दूसरे दिन सोमवार को एक ऐसा मौका आया, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक-दूसरे से बातचीत करते हुए हॉल से गुजर रहे थे।

दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज उनकी गहरी दोस्ती और मजबूत रिश्तों की गवाही दे रही थी। ठीक उसी समय, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ एक कोने में हाथ बांधे अकेले खड़े थे और इन दोनों वैश्विक नेताओं को हसरत भरी निगाहों से देख रहे थे।  इस दौरान किसी भी अन्य नेता को उनसे बातचीत करते या उन्हें तवज्जो देते नहीं देखा गया।

यह नजारा वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते कद और पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को साफ तौर पर बयां कर रहा था। इससे पहले आज पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी एक साथ अनौपचारिक रूप से बातचीत करते देखा गया था, जो इस सम्मेलन की सबसे प्रमुख तस्वीरों में से एक रही।

******************************

 

सलामत रहे दोस्ताना हमारा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में हुए सवार

New Delhi/- 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में सवार होकर मीटिंग में पहुंचे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एससीओ शिखर सम्मेलन के बाद मैं और राष्ट्रपति पुतिन साथ में द्विपक्षीय बैठक के स्थान पर गए। उनके साथ बातचीत हमेशा ज्ञानवर्धक होती है।” यह मुलाकात दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक संबंधों को दर्शाती है।

इससे पहले दिन में, पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति पुतिन के बीच अनौपचारिक बातचीत की तस्वीरें सामने आईं, जो एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान तीनों नेताओं के बीच हल्के-फुल्के पल को दर्शाती हैं। इन तस्वीरों में तीनों नेता मुस्कुराते और बातचीत करते नजर आए, जो रूस के कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की एक समान तस्वीर की याद दिलाती हैं।

ताजा तस्वीर में पुतिन बायीं ओर, बीच में प्रधानमंत्री मोदी और दायीं ओर शी जिनपिंग एक साथ चलते हुए एससीओ फैमिली फोटो के लिए पोज देते दिखे। इस तस्वीर को साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “तियानजिन में मुलाकातें जारी। एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।”

प्रधानमंत्री ने एक अन्य तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह और राष्ट्रपति पुतिन एक-दूसरे से हाथ मिलाते और गले मिलते नजर आए।

इस तस्वीर के साथ पीएम मोदी ने लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन से मिलना हमेशा खुशी की बात है।” इसके अलावा, सोमवार को पीएम मोदी और पुतिन को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास से गुजरते हुए देखा गया, जो उस समय अकेले खड़े थे। दोनों नेता अनौपचारिक बातचीत में मशगूल थे, जबकि शरीफ उदास दिख रहे थे। यह क्षण तब हुआ, जब एससीओ सदस्य देशों के नेता तियानजिन में फोटो सेशन के लिए इकट्ठा हुए थे।

************************

 

रक्षा क्षेत्र में अडानी समूह की ऊंची उड़ान, अब भारत के लिए बनाएगा 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट

नई दिल्ली 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): भारत के रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में एक बड़े विकास के तहत, दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी ‘अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस’ अब लड़ाकू विमानों के निर्माण में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने रक्षा मंत्रालय के महत्वाकांक्षी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह भारत की सबसे प्रमुख पांचवीं पीढ़ी की स्टील्थ लड़ाकू विमान परियोजना है।

कंपनी के सीईओ आशीष राजवंशी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम फिलहाल ‘रुचि पत्र’ (Expression of Interest) के चरण में है, जिस पर प्रतिक्रिया देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अडानी डिफेंस ने इस परियोजना के लिए बोली लगाने में अपनी रुचि स्पष्ट कर दी है।

राजवंशी के अनुसार, एएमसीए एक 10 वर्षीय विकास कार्यक्रम है, जिसके सफल कार्यान्वयन के बाद पहला स्वदेशी स्टील्थ लड़ाकू विमान 2034-35 तक भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “यदि हमें यह प्रोजेक्ट मिलता है, तो हम बाद में उत्पादन में तेजी लाएंगे।”

गौरतलब है कि हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एएमसीए कार्यक्रम को मंजूरी दी थी, जिसके बाद पहली बार इस कार्यक्रम में सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी का रास्ता भी खुल गया है। सरकार ने इस परियोजना के शुरुआती चरण पर लगभग 15,000 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तहत एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा संचालित यह परियोजना, भारत का अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी लड़ाकू विमान विकास कार्यक्रम है। AMCA को दो इंजन वाले 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान के रूप में डिजाइन किया गया है, जो दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर होगा। यह विमान हवाई हमले, जमीनी हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध मिशन को एक साथ अंजाम देने में पूरी तरह सक्षम होगा।

****************************

 

पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन

नौ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए गए

“आप सभी अपने जीवन की अगली पारी में भी सक्रिय रहें, नए कार्यों में उपलब्धियां अर्जित करें और समाज को प्रेरित करते रहें”:- जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

रांची,01.09.2025 – जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 01 सितंबर 2025 को आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में एक भव्य पेंशन दरबार-सह-सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिले के नौ सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को मोमेंटो, शाल और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी शिक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर दिए गए, जो रांची जिला प्रशासन की एक अनुकरणीय पहल है।

सम्मानित किए गए शिक्षक

इस समारोह में निम्नलिखित नौ शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान किए गए:-

(1) श्रीमती तलत फातमा, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय उर्दू हिन्दपीढ़ी, रांची-2।

(2) श्रीमती सुनिता कुमारी, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय अशोकनगर, रांची-2।

(3) श्रीमती रेखा कच्छप, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय चुद्ध, कांके।

(4) श्री सच्चिदानंद महतो, सहायक शिक्षक, राजकीय मध्य विद्यालय अरसंडे, कांके।
(5) श्रीमती नीलम अंजु पुर्ति, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय मासु, अनगड़ा।

(6) श्रीमती पुष्पा टोप्पो, सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय अनगड़ा।

(7) श्री मनोज कुमार सिंह, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुड़गुड़जाड़ी, मांडर।

(8) श्री सोमर साहु, सहायक शिक्षक, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पांडु लापुंग।

(9) श्रीमती खीस्त दुलारी सुबरदानी कुल्लू, सहायक शिक्षिका, बेथेसदा बालिका मध्य विद्यालय, रांची।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, जिनका योगदान अतुलनीय है। आप सभी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है।

सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त लाभ प्रदान करना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने शिक्षकों से अपने अनुभव और ज्ञान को समाज के साथ साझा करने का आग्रह करते हुए कहा, “आप सभी अपने जीवन की अगली पारी में भी सक्रिय रहें, नए कार्यों में उपलब्धियां अर्जित करें और समाज को प्रेरित करते रहें।”

उपायुक्त ने आयोजन की सफलता के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो।

जिला प्रशासन की पहल

यह पेंशन दरबार-सह-सम्मान समारोह रांची जिला प्रशासन की उस संवेदनशील और त्वरित कार्यप्रणाली को दर्शाता है, जो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति सम्मान और उनके हितों के प्रति कटिबद्धता को प्राथमिकता देता है। इस तरह के आयोजन न केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व को भी रेखांकित करते हैं।

रांची जिला प्रशासन इस तरह के आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए उचित सम्मान और सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें। यह आयोजन न केवल एक विदाई समारोह था, बल्कि शिक्षकों के सम्मान और उनके नए जीवन की शुरुआत का एक प्रेरणादायक अवसर भी साबित हुआ।

उपायुक्त ने कहा की इस तरह के आयोजन सभी विभागों को आयोजित करना चाहिए। जिससे सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त लाभ प्रदान किए जा सकें।

******************************

 

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया……!

01.09.2025 – बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कला से दर्शकों को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री सुचंद्रा एक्स वानिया इन दिनों अपनी अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द गरुणा’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। ‘द गरुणा’ रहस्य, रोमांच, प्राचीन इतिहास, दंतकथाओं और मायथोलॉजी से जुड़ी संदेशात्मक कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे से निकल कर बॉलीवुड में उड़ान भरने वाली सुचंद्रा एक्स वानिया अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में एक्टिव रहते हुए बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं।

उनकी खुद की प्रोडक्शन हाउस ‘वानिया ग्रुप ऑफ कंपनी’ है जिसके बैनर तले फिल्मों का निर्माण होता है। बतौर अभिनेत्री उन्होंने कई बंगाली फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘डाइट’ (हॉटस्टार), ‘पथ जदि ना सेश होय’ (क्लिक्क), ‘बालुकाबेला.कॉम’ (ज़ी5), ‘बोंकु बाबु’ (ज़ी5), ‘जमाई बोरन’, ‘नॉट अ डर्टी फिल्म’ (क्लिक्क), ‘चोतुष्कोण’ (प्राइम वीडियो), ‘कंडीशन्स अप्लाई’ (प्राइम वीडियो), ‘कोलकाताय कोलंबस’ (सोनी लिव), ‘नीलाचले किरीटी’, ‘सूर्यो पृथिबीर चारिदिके घोरे’ और ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ उल्लेखनीय हैं।

निर्देशन में सुचंद्रा एक्स वानिया ने सबसे पहले अपने प्रोडक्शन की फिल्म ‘पूरब पश्चिम दक्षिण उत्तर आशबेई’ का क्रिएटिव डायरेक्शन किया, जो एक बड़े बजट की बंगाली स्पिरिचुअल थ्रिलर फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद उन्होंने ‘सूर्पनखा आगोमोन’ (The Arrival of Shurpanakha) का निर्देशन किया। यह फिल्म 2022 में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई और अलग-अलग कैटेगरी में 10 से भी अधिक पुरस्कार जीत चुकी है। 17 मिनट की इस शॉर्ट फिल्म में माता सीता और शूर्पणखा के संवाद और भावनाओं को दिखाया गया है। इसकी शूटिंग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में हुई थी और इसमें छाऊ कलाकारों, आदिवासी और नए कलाकारों को अवसर दिया गया था।

दक्षिण कोलकाता की पृष्ठभूमि से आने वाली सुचंद्रा को बचपन से ही कला और फिल्म निर्माण का वातावरण मिला। उनके पिता को फोटोग्राफी का शौक था और उनके आसपास फिल्म और स्क्रिप्ट पर चर्चाएँ होती थीं। बारहवीं कक्षा के दौरान उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया और वहीं एक निर्देशक ने उन्हें देखा और अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया जहाँ से उनके फिल्मी कैरियर की शुरुआत हुई। हालांकि वह पहले अभिनेत्री बनना चाहती थीं, लेकिन निर्देशन और फिल्म निर्माण की इच्छा हमेशा उनके मन में रही।

सुचंद्रा एक्स वानिया ने निर्देशन की पढ़ाई न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी से की है और सुजीत रॉय इंस्टीट्यूट से निर्देशन की बारीकियों को भी सीखा है। आज सुचंद्रा एक्स वानिया बतौर अभिनेत्री और निर्देशक कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं। वह समाज सेवा में भी सक्रिय रहती हैं और गरीबों व ज़रूरतमंदों की सहायता करती हैं।

उनका मानना है कि फिल्मों में मनोरंजन के साथ संस्कृति, इतिहास और परंपरा का समावेश होना चाहिए ताकि सिनेमा के माध्यम से लोगों को नई और वास्तविक जानकारियाँ मिलें। वर्तमान में वह बंगला प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ दो हिंदी फिल्मों पर काम कर रही हैं।

सुचंद्रा एक्स वानिया कहने से ज़्यादा करने में विश्वास रखती हैं। उनका कहना है कि अभी तो सफर की शुरुआत है, मंज़िल तक पहुँचना बाकी है और वहाँ वे अपने स्वाभिमान और शर्तों के साथ पहुँचेंगी। फिलहाल सुचंद्रा एक्स वानिया अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

अमित शाह का सिर कलम करने वाले बयान को लेकर फंसी महुआ मोइत्रा

रायपुर में एफआईआर दर्ज

रायपुर ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर मुश्किलों में घिर गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर दिए गए एक बेहद आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना पुलिस थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार (31 अगस्त) को इस बात की पुष्टि की।

दरअसल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में पत्रकारों से बात करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर एक विवादित बयान दिया था।

जब उनसे घुसपैठ पर सवाल किया गया, तो उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अगर (अमित) शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनका सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पूरी तरह विफल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की शिकायत पर बीते शनिवार को टीएमसी सांसद के खिलाफ यह स्नढ्ढक्र दर्ज की गई। उन पर भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 197 (राष्ट्रीय एकता के लिए पूर्वाग्रह से भरी बातें कहना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोइत्रा का बयान न केवल आपत्तिजनक और असंवैधानिक है, बल्कि इससे रायपुर के माना कैंप इलाके में बसे बांग्लादेशी शरणार्थियों के बीच भय का माहौल भी बन रहा है और यह अन्य समुदायों में गुस्सा भड़का सकता है।

**************************

 

माता वैष्णो देवी में भूस्खलन का बढ़ा खतरा

प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का दिया आदेश

कटरा ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कटरा में पिछले दिनों हुए भूस्खलन के बाद प्रशासन ने होटल और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन ने कटरा में भूस्खलन के खतरे के चलते व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खाली करने का आदेश दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपमंडल मजिस्ट्रेट कटरा कार्यालय ने रविवार को यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि कटरा उपमंडल में हाल के दिनों में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण बालिनी ब्रिज और शनि मंदिर के पास कदमाल में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है।

साथ ही कुछ स्थानों पर सड़कें भी धंस गई हैं। इससे क्षेत्र में भविष्य में भूस्खलन और नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

कटरा उपमंडल मजिस्ट्रेट पीयूष धोत्रा ने श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए कटरा आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से बालिनी ब्रिज से दर्शनी ड्योढ़ी और बालिनी ब्रिज से एशिया चौक तक के क्षेत्र में स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (जैसे होटल, धर्मशालाओं आदि) को खाली करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों को तब तक खाली रखा जाएगा जब तक कि कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी), कटरा से सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं हो जाता।

यह कदम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है, क्योंकि क्षेत्र भूस्खलन के प्रति संवेदनशील हो गया है।

आदेश में कहा गया है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्व सूचना देना संभव नहीं था, इसलिए यह आदेश एकपक्षीय रूप से जारी किया गया है।

इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल मजिस्ट्रेट ने सभी संबंधित पक्षों से इस आदेश का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।

*************************

 

समाज के लोगों को अपने अधिकार के लिए अब एग्रेसिव होने की जरूरत है – पीएन सिंह

जितना समाज सशक्त होगा उतनी ही नेतृत्व सशक्त होगा – सुनील सिंह

समाज को सामूहिक विवाह पर भी जोर दी जानी चाहिए – सुनील सिंह

क्षत्रिय समाज ने पास किये पांच प्रस्ताव

राज्य में सवर्ण आयोग का गठन हो

लोकसभा और विधानसभा की सीटों में आरक्षण की रोटेशन प्रणाली फिर से लागू हो

समाज को मजबूत बनाने हेतु आपसी भेदभाव को समाप्त करना होगा

सवर्ण जाति को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ लेने हेतु अंचल कार्यालय से आय प्रमाण पत्र जारी हो

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2025/08/People-of-the-society-now-need-to-be-aggressive-for-their-rights-PN-Singh.mp3?_=1

रांची, 31.08.2025 – क्षत्रिय समाज की एक बैठक लाल गुटुवा बैंकेट हॉल में क्षत्रिय गौरव एकता बैठक पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की शुरुआत जय माँ भवानी की गगनभेदी नारा के साथ द्वीप प्रजवल्लित कर किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड़ के विभिन्न जिलों से आये क्षत्रिय समाज के सभी सदस्यों का स्वागत समाजसेवी लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय शाहदेव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सत्यनारायण सिंह ने किया।

बैठक में प्रवीण सिंह ने विषय वस्तु प्रवेश कराते हुए आज की बैठक की एजेंडे को रखा। पहला एजेंडा 2026 के फरवरी माह में एक विशाल जनसभा का आयोजन करना,राज्य  मे सवर्ण आयोग का गठन हो,सवर्ण वर्ग के कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों को दस प्रतिशत की आरक्षण प्राप्त करने हेतु अंचल कार्यालय से आय प्रमाण पत्र जारी किया जाए,समाज में अपनी रीति रिवाज और संस्कार को समाज के बच्चों को देना अनिवार्य हो।

आज की इस क्षत्रिय गौरव एकता बैठक में राज्य के कई जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में समाज की आर्थिक,सामाजिक,शैक्षणिक और राजनीतिक विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक को चतरा के पूर्व लोकसभा सदस्य सुनील सिंह ने बैठक में पेश की गई पांच एजेंडा पर सबकी सहमति ली और बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एक स्वर में सभी एजेंडों को पारित किया।

सभा ने प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में एक संचालन समिति का गठन किये जाने का भी प्रस्ताव पारित किया।

महिला शिक्षा को आवश्यक बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया। रांची में एक होस्टल निर्माण पर सहमति बनी। देश मे परिसीमन को लागू कराने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

समाज में मृत्यु संस्कार के नाम पर समाज के लोग कर्ज लेकर अपनी आर्थिक स्थिति खराब करते है उसपर रोक लगनी चाहिए या संयम बरती जानी चाहिए। समाज को सामुहिक विवाह कराने पर भी विचार किया जाना चाहिए। क्षत्रिय परिवार की जनसंख्या बढ़ाने पर भी विचार जानी चाहिए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सम्मान का भूखा है धन दौलत की नहीं। हम वैसे जगहों पर नही जाते जहाँ हमें आशा होती है कि मेरा सम्मान नहीं होगा।

अब किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा क्षत्रिय समाज का अपमान किये जाने का बदला लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। जब तक अग्रेसिव नहीं होंगे तब तक हमें मान सम्मान नहीं मिलेगा।

सभा को पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के हुतात्माओं ने त्याग,तपस्या और देश को बचाने हेतु अपनी आहुति दी है। उन अमर शहीदों को समाज न भूलें इसके लिए उनकी जयंती और पुण्यतिथि अवश्य मनाई जानी चाहिए।

क्षत्रिय का कोई जाति नहीं होती है हमारे छत्र छाया में जो आ जाये उसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। उन्होंने ईडब्ल्यूएस के तहत मिलने वाली आरक्षण की समीक्षा समाज के द्वारा किये जाने पर जोर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए शंभु सिंह ने कहा कि देश मे लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर रोटेशन प्रणाली को फिर से शुरू की जाए ताकि जो सीटों का आरक्षण बदलता रहे। इस मांग को पूरा करवाने के लिए हमे एक बड़ी आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए।

बच्चों में अच्छे संस्कार देने काम माताएं करें। समाज के लोग क्षत्रिय समाज को मजबूत बनाने हेतु बाहरी भीतरी की राजनीति से बाहर आये। परिवार के बच्चों को कॉउंसलिंग अवश्य की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी क्षत्रिय समाज बहुत मजबूत है तभी हमारे समाज से कई विधायक और सांसद बन रहे है।

सभा को सम्बोधित करते हुए गढ़वा नगर उंटारी के राजा सह पूर्व विधायक राजेन्द्र देव् ने कहा कि समाज को सँगठित और मजबूत बनाने हेतु आपसी भेदभाव को भुलाना होगा। उन्होंने समाज को आश्वासन देते हुए कहा कि जब कभी भी समाज की बेहतरी के लिए कोई आंदोलन हो उसपर मैं बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए तैयार हैं। समाज मे जो विखराव है उसपर रोक लगे।

सभा को झारखंड़ के डीआईजी के पद से रिटायर्ड अधिकारी राजीव रंजन सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक केंद्रीय संचालन समिति का गठन किया जाए।

सभा को सम्बोधित करते हुए चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को शक्ति प्रदान करने का प्रयास किया जाना चाहिए तभी समाज,राज्य और देश का कल्याण होगा।

सभा को सम्बोधित करने वालों में  किशोर शाहदेव,कविता परमार,मोती शाहदेव,मुन्ना सिंह,सुनील सिंह,जयनन्दू सिंह,रमेश सिंह कोकर, प्रेम सिंह, पूनम सिंह, सुरेंद्र सिंह,सुनील सिंह,विपिन सिंह, संतोष सिंह,सूरज शाहदेव,निर्भय सिंह, हेमन्त सिंहदेव,आदित्य राहुल देव,प्रवीण सिंह,भूपेंद्र,अभिषेक,आजत शत्रु,प्रियेश,सुधीर,सौरभ सिंह, मंजू सिंह, रीता सिंह ,शिवानी सिंह,प्रमोद सिंह,जेपी शाहदेव,सुबोध शाहदेव,राणा ऋषिकेश,मनोज शाहदेव, आशीष शाहदेव,शंभु शाहदेव,गोपाल सिंहदेव, जीवेश सिंह सोलंकी,अजय सिंह,विकाश शाहदेव,प्रमोद सिंह।

*****************************

अब तेजस्वी यादव ने कर दी विवादित टिप्पणी, नीतीश कुमार को बता दिया चिट मिनिस्टर

पटना ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में भाषा की सारी सीमाएं टूट गईं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई।

अब, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर नीतीश सरकार पर विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान देते हुए उन्हें चिट मिनिस्टर बता डाला।

राजद नेता ने कहा कि नीतीश सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को समझ चुकी है और अब परिवर्तन लाएगी।

पटना में रविवार को मीडिया से बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो चीटिंग कर ही रहे हैं। उनका अपना विजन तो है नहीं। वह मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि चिट मिनिस्टर की तरह काम कर रहे हैं।

इनके पास अपना कोई विजन नहीं है। बिहार की जनता इनके चाल और चरित्र को पहचान गई है। अब परिवर्तन लाएगी।
दरअसल, बिहार मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्वीकृति दी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म एक्स पर लिखा था, हम लोगों ने नवंबर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं, बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हम लोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।

नई योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी। इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

************************

 

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मायावती ने तैयारियां तेज की

बसपा पदाधिकारियों को दिए विशेष निर्देश

लखनऊ ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिहार इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मायावती ने स्पष्ट किया कि बसपा बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी और पूरे कार्यक्रम का दिशा निर्देशन वह खुद करेंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, बिहार विधानसभा के लिए जल्द अगले कुछ महीनों में ही होने वाले चुनाव में बसपा उम्मीदवारों के चयन समेत पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा और समीक्षा की गई।

इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लडऩे के फैसले के मद्देनजर आने वाले दिनों में पार्टी के अलग-अलग कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दिया गया।

मायावती ने बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी और तन-मन-धन से आगे बढऩे के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि अगले महीने से बिहार में बसपा की यात्रा और जनसभाएं शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में भी मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

बसपा सुप्रीमो ने स्पष्ट कहा है कि सभी कार्यक्रम उनके दिशा-निर्देशन में होंगे। इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद और केंद्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम के साथ-साथ बिहा इकाई को सौंपी गई है।

अपने पोस्ट में मायावती ने लिखा, बिहार एक बड़ा राज्य है और इसलिए वहां की जरूरतों को देखते हुए सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटा गया है।

इसी हिसाब से पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग-अलग से उनकी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।

बसपा की बैठक में राज्य इकाई ने चुनावी तैयारियों और रणनीति के बाद मायावती को भी बेहतर परिणाम लाने की भरोसा दिया है।

इससे पहले मायावती ने ओडिशा और तेलंगाना राज्य में भी संगठन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बसपा सुप्रीमो ने पोस्ट में लिखा, उन्होंने उत्तर प्रदेश पैटर्न पर ओडिशा और तेलंगाना में जिला-बूथ कमेटी बनाने के अलावा पार्टी का जनाधार बढ़ाने के टारगेट को लेकर समीक्षा बैठक की।

**************************

 

चीन पर बढ़ती निर्भरता को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला

लखनऊ 31 Aug,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चीन से बढ़ते आयात और उसके भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है।

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार जैसे भाजपा के नारे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि हकीकत यह है कि चीन पर भारत की निर्भरता लगातार बढ़ रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि चीन के माल से भारतीय बाज़ार भरते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर देश के उद्योगों, कारख़ानों और दुकानों पर पड़ रहा है।

परिणामस्वरूप बेरोज़गारी तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब चीन पर निर्भरता चरम पर होगी, तब वह मनमाने दाम पर सामान बेचेगा, जिससे महंगाई और बेरोज़गारी और अधिक बढ़ेगी।सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार चीन की हर ग़लत हरकत को अनदेखा करने को मजबूर है।

“जब चीन हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा बढ़ाता जाएगा तो भाजपा यही कहेगी कि ‘न कोई घुसा है और न कोई घुस आया है’।”उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि दिल्ली में बैठे ‘ड्रोनवाले’ इस सच्चाई को नहीं समझ पा रहे हैं, तो यूपी में बैठे ‘बुलडोज़र वाले प्रवासी जी’ ही बता दें कि चीन ने अब तक हमारी कितनी ज़मीन हड़प ली है, क्योंकि उनका अपना मूल निवास स्थान भी चीनी कब्ज़े का शिकार हुआ है।

अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि देश का क्षेत्रफल सरकार आने से पहले जितना था, क्या उतना ही अब भी है या चीन के कब्ज़े से घट गया है? उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “भूमि का पलायन थोड़े ही होता है, जो चलकर कहीं और चली जाए।”

**************************

 

100 से ज्यादा घुसपैठ कराने वाला ह्यूमन जीपीएस बागू खान ढेर, 30 साल से था सक्रिय

श्रीनगर ,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को आज एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई एक भीषण मुठभेड़ में आतंक का पर्याय बन चुके और लंबे समय से वांछित आतंकी बागू खान उर्फ ‘समंदर चाचा को मार गिराया। 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (क्कश्य) से अपनी गतिविधियां चला रहे बागू खान को आतंकी संगठनों के बीच ह्यूमन जीपीएस के नाम से जाना जाता था।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ गुरेज सेक्टर के नैशेरा इलाके में उस समय हुई, जब आतंकियों का एक दल घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। इस ऑपरेशन में बागू खान के साथ एक और आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है।
बागू खान पिछले लगभग तीन दशकों में 100 से अधिक घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने में शामिल रहा।

गुरेज सेक्टर के बेहद दुर्गम पहाड़ी रास्तों और गुप्त मार्गों की उसे इतनी गहरी जानकारी थी कि उसके नेतृत्व में की गई घुसपैठ की अधिकांश कोशिशें सफल रहती थीं। इसी काबिलियत के चलते हर आतंकी संगठन के लिए वह बेहद अहम था।

मूल रूप से वह हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था, लेकिन उसने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद समेत सभी बड़े आतंकी संगठनों के आतंकियों को गुरेज और आसपास के इलाकों से कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराने में मदद की।

सुरक्षा बलों की निगरानी से सालों तक बचते रहे बागू खान का मारा जाना आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक और घुसपैठ नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से नियंत्रण रेखा (रुशष्ट) के इस हिस्से में आतंकी गतिविधियों की योजना और उनके क्रियान्वयन पर गहरा असर पड़ेगा।

यह कार्रवाई गुरुवार को हुई उस मुठभेड़ के ठीक दो दिन बाद हुई है, जिसमें सेना ने गुरेज सेक्टर में ही दो घुसपैठियों को मार गिराया था। सीमा पार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

******************************

 

जब राहुल गांधी ने मुर्दाबाद के नारे लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ता को दी टॉफी

भोजपुर में दिखा राजनीति का अनूठा रंग

भोजपुर ,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजनीति के अखाड़े में जहां अक्सर तीखी बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन ही सुर्खियां बटोरते हैं, वहीं शनिवार को बिहार के भोजपुर जिले में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सबको हैरान कर दिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब भाजपा के युवा कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाकर ‘मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे, तब राहुल ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे एक युवा को अपने पास बुलाया और मुस्कुराते हुए उसे एक टॉफी थमा दी।

यह वाकया उस समय हुआ जब राहुल गांधी का काफिला आरा शहर से गुजर रहा था। उनकी इस यात्रा में इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और वीआईपी के मुकेश सहनी भी शामिल थे।

काफिले के आगे बढ़ते ही अचानक कुछ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामने आ गए और काले झंडों के साथ राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

सुरक्षाकर्मी जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रहे थे, तभी राहुल गांधी की नजर पूरी ताकत से नारा लगा रहे एक युवा पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और उस कार्यकर्ता को इशारे से अपने पास बुलाया। दोनों के बीच कुछ क्षणों के लिए बातचीत हुई। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी जेब से एक टॉफी निकाली और उस युवा के हाथ में रख दी।

राहुल गांधी का यह अप्रत्याशित कदम देखकर वहां मौजूद हर कोई स्तब्ध रह गया। एक पल पहले जो युवा विरोध की आग में तप रहा था, वह अपने हाथ में टॉफी लिए अवाक खड़ा था। इस एक टॉफी की मिठास ने मानो राजनीतिक विरोध की सारी कड़वाहट को भुला दिया।

यह घटना तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और चर्चा का विषय बन गई।

राजनीतिक विश्लेषक राहुल गांधी के इस कदम को उनकी राजनीतिक परिपक्वता और विनम्रता के तौर पर देख रहे हैं। उनका मानना है कि इस छोटे से इशारे से राहुल ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि राजनीतिक और वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर आपसी सम्मान और सद्भाव हमेशा कायम रहना चाहिए।

*************************

 

भार्गव मल्लप्पा बने जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन), दक्षिण भारत के पांच राज्यों की मिली जिम्मेदारी

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संगठनात्मक मजबूती और युवा नेतृत्व को नई पहचान

नई दिल्ली, 30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। डॉ. भार्गव मल्लप्पा, जिन्हें जमीनी स्तर पर उनकी प्रतिबद्धता और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाना जाता है, को औपचारिक रूप से जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है।

उन्हें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में की गई। अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. मल्लप्पा ने कहा, “मैं जनता पार्टी के नेतृत्व, विशेषकर अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी जी का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।

मैं पूरी निष्ठा के साथ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संगठन विस्तार और जनता की सेवा के लिए कार्य करूंगा।

”उन्होंने आगे कहा, “मेरा फोकस जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने, स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने और एक मजबूत तथा एकजुट संगठन खड़ा करने पर रहेगा, जो दक्षिण भारत की जनता की आकांक्षाओं को दर्शाता हो। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं जनता पार्टी के मूल्यों को आगे बढ़ाने और समाज में सार्थक परिवर्तन लाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा।”

डॉ. मल्लप्पा राष्ट्रीय भारत सेवक समाज (NBSS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं और केवल 25 वर्ष की आयु में अपनी उपलब्धियों के लिए पहचान बना चुके हैं। उनका सक्रिय सार्वजनिक सेवा कार्य, युवाओं की भागीदारी पर ध्यान और सिद्ध संगठनात्मक कौशल उन्हें दक्षिण भारत में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव लाने वाले सबसे आशाजनक युवा नेताओं में से एक बनाता है।

इस अवसर पर जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री नवीन चतुर्वेदी ने कहा, “जनता पार्टी संगठनात्मक विकास और जनसेवा की स्पष्ट दृष्टि के साथ आगे बढ़ रही है। हमें खुशी है कि डॉ. भार्गव मल्लप्पा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी निष्ठा और अनुभव हमें दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करने और सीधे जनता तक पहुंचने में मदद करेंगे।

****************************

 

जिला प्रशासन की सार्थक पहल: जिले के सभी अंचलों में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में शामिल हो कर आवेदकों प्रमाण-पत्र वितरण किया

“जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।”

जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया

रांची,30.08.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक- 30 अगस्त 2025 को नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में शामिल हो कर आवेदकों को प्रमाण-पत्र वितरण किया।

साथ ही कुछ लोगों से मिल कर उनकी समस्या को जाना, साथ ही कुछ लोगों ने उपायुक्त से इस पहल की सरहाना करते हुए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते कहा की ये पहल गाँव की सरकार के सपने को साकार कर रही है।

इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को उनके प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

“जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।”

स्थानीय लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जिला प्रशासन की यह पहल वाकई ‘गाँव की सरकार’ को सशक्त और पारदर्शी बना रही है।” यह पहल न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बना रही है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला रही है।

जानकारी हो की आज राँची जिला के सभी अंचलों में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद

पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में निर्मला गाड़ी पति पिरूवा कच्छप ग्राम, तुपुदाना का वर्षों से प्लॉट सुधार नही हो पा रहा था।

जिसपर आज इनका प्लाट सुधार कैंप के माध्यम से सुधार कर दिया गया। जिसपर आवेदिका ने इसके लिए जिला प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद दिया।

जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया

नामकुम अंचल में पंजी-2 सुधार प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का दिन ग्राम सिंगरसराय के निवासी महादेव मुंडा, पिता माधो मुंडा, के लिए एक ऐतिहासिक दिन बन गया।

उनकी जमीन का रसीद, जो पिछले कई वर्षों से नहीं कट रहा था, आखिरकार उपायुक्त रांची के विशेष निर्देश पर आयोजित कैंप के माध्यम से निर्गत कर दिया गया। जिसकी खुशी आवेदक के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

कई वर्षों का प्रयास आज सफल हुआ

भोलानाथ मुण्डा पिता सनिका मुण्डा जिनका कई वर्षों से रसीद नहीं कट रहा था। आज आयोजित कैंप में उपायुक्त राँची के पहल पर इनका रसीद कट गया।

जिसपर इन्होंने विशेष रूप से कहा की मैं जिला प्रशासन का अभारी रहूँगा। जिसकारण कई वर्षों का प्रयास आज सफल हुआ।

हल्कावार शिविर में प्राप्त आवेदन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 25
(4) ओरमांझी- कुल- 33
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 42
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 31
(10) नामकुम- कुल- 108
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 56
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 28
(15) मांडर- कुल- 46
(16) रातु- कुल- 47
(17) राहे- कुल- 20
(18) लापुंग- कुल- 39
(19) शहर- कुल- 14
(20) सिल्ली- कुल- 63
(21) सोनाहातु- कुल- 18
(22) हेहल- कुल- 13
कुल- 780

प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 25
(4) ओरमांझी- कुल- 23
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 39
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 31
(10) नामकुम- कुल- 108
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 47
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 15
(15) मांडर- कुल- 40
(16) रातु- कुल- 47
(17) राहे- कुल- 13
(18) लापुंग- कुल- 39
(19) शहर- कुल- 11
(20) सिल्ली- कुल- 63
(21) सोनाहातु- कुल- 18
(22) हेहल- कुल- 13
कुल – 729

भौतिक सत्यापन के उपरांत वांछित सुधार कर आवेदन का निष्पादन

(1) अनगड़ा- कुल -47
(2) अरगोड़ा- कुल- 16
(3) इटकी कुल- 19
(4) ओरमांझी- कुल- 14
(5) कांके- कुल- 40
(6) खलारी- कुल- 14
(7) चान्हो- कुल- 24
(8) तमाड़- कुल- 35
(9) नगड़ी- कुल- 28
(10) नामकुम- कुल- 31
(11) बड़गाई- कुल- 29
(12) बुढ़मू- कुल- 27
(13) बुंडू- कुल- 16
(14) बेड़ो- कुल- 28
(15) मांडर- कुल- 26
(16) रातु- कुल- 24
(17) राहे- कुल- 13
(18) लापुंग- कुल- 18
(19) शहर- कुल- 14
(20) सिल्ली- कुल- 61
(21) सोनाहातु- कुल- 05
(22) हेहल- कुल- 13
कुल – 542

**************************

 

क्षत्रिय समाज को एकजुट रखने के साथ समाज की आर्थिक,समाजिक,राजनीतिक और शैक्षणिक उन्नति को लेकर जुटेंगे प्रदेश के क्षत्रिय – प्रवीण सिंह

https://finaljustice.in/wp-content/uploads/2025/08/A-press-conference-was-held-at-the-residence-of-former-MLC-Shri-Praveen-Singh-in-Harmu-regarding-the-state-level-meeting-of-Kshatriya-Gaurav-to-be-held-tomorrow.mp3?_=2

रांची,30.08.2025 –  पूर्व एमएलसी श्री प्रवीण-सिंह के आवास हरमू में “क्षत्रिय गौरव” की कल होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक को लेकर एक पत्रकार वार्ता की गई.

कल की होनेवाली क्षत्रिय समाज की बैठक में समाज के कल्याण के लिए कई विषयों को लेकर समाज के लोगों से विचार आंमत्रित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

क्षत्रिय समाज की एकता, समाज की उत्थान सहित कई विषयों को लेकर समाज आगे कैसे आगे बढ़े इसकी रणनीति बनाई जाएगी।

श्री प्रवीण सिंह जी ने कहा की क्षत्रिय समाज में कई समस्याएँ हैं जिनका समाधान समाज के लोगों के साथ मिल बैठकर उसका समाधान निकालने की आवश्यकता है।

श्री सिंह ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता है कि समाज एकजुट कैसे रहे आज इसपर विचार करने की तथा इसपर मिलकर काम करने की जरूरत है।

समाज शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से कैसे मजबूत हो और समाज के लोग कोसे आगे बढ़े इसपर क्षत्रिय गौरव की होने वाली कल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

आज के प्रेस वार्ता में अजय सिंह,सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह,जीवेश सिंह सोलंकी,भूपेन्द्र सिंह,अभिषेक सिंह, ,विप्लव,प्रियेश आदि लोग उपस्थित रहे।

************************

 

ट्रंप की वर्चस्व दिखाने की नीति से अमेरिका को ही नुकसान होगा : इमरान मसूद

नई दिल्ली 30 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अमेरिकी कोर्ट के उस फैसले का समर्थन किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए अधिकांश टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया।

मसूद ने कहा कि एक समझदार नेता को देश का नेतृत्व करते समय लाभ-हानि का आकलन करना चाहिए।

उन्होंने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वह बिना सोचे-समझे नीतियां लागू कर रहे हैं। इससे अन्य देशों को कितना नुकसान होगा यह तो दूसरी बात है, लेकिन खुद अमेरिका की अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान होगा, वे इसका आकलन नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद के अनुसार, ट्रंप की दादागिरी और वर्चस्व दिखाने की नीति से अमेरिका की वैश्विक स्थिति कमजोर होगी।

बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर कहा कि राहुल गांधी ने एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी है। यह क्रांति एक चिंगारी की तरह है, जो पूरे देश में फैल रही है और इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बौखला गई है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस क्रांति को रोकने के लिए नैरेटिव बदलने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा कि मैंने उनका बयान नहीं सुना है, लेकिन वह एक सभ्य महिला हैं और मुझे नहीं लगता कि महुआ ने ऐसा कोई बयान दिया होगा।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता आकाश आनंद पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि चाहे बसपा उन्हें नंबर-1 की पोजीशन दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर आकाश आनंद धारा के विपरीत चलते हैं, तो उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि उनका आंदोलन दम तोड़ चुका है।

उन्होंने सुझाव दिया कि आकाश आनंद को मुख्यधारा में शामिल होना चाहिए। मसूद ने आगे कहा कि देश में दो प्रमुख विचारधाराएं हैं, एक अंबेडकरवादी विचारधारा, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरी सावरकरवादी विचारधारा, जिसका नेतृत्व भाजपा कर रही है।

उन्होंने आकाश आनंद को सलाह दी कि उन्हें यह तय करना होगा कि वे किस पक्ष का समर्थन करेंगे, क्योंकि बिना स्पष्ट रुख के रास्ता बनाना संभव नहीं है। मसूद ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने इस बारे में कई बार बसपा प्रमुख मायावती से भी बात की थी।

*********************

 

झारखंडी संस्कृति और लोककला संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल

🥁 जनता दरबार में कला दल की फरियाद पर जिला प्रशासन ने पूरा किया वादा

🥁 करमा पर्व से पहले रांची जिला प्रशासन की तरफ़ से कला दल को मिला मांदर का तोहफ़ा

🥁 कलाकारों ने जतायी खुशी, करमा पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन को किया आमंत्रित

रांची,30.08.2025 – जनता दरबार में सुनी गई एक छोटी सी फरियाद ने आज बेड़ो प्रखंड के कला दल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। करमा पर्व की पूर्व संध्या पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के संकल्प और संवेदनशील पहल से कला दल को दो मांदर उपलब्ध कराया गया।

कुछ दिन पूर्व उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार में कला दल के सदस्यों ने बताया था कि उनके पास पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर नहीं है।

बिना मांदर उनके सांस्कृतिक कार्यक्रम अधूरे लगते हैं। इस निवेदन को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आज कला दल को दो मांदर उपलब्ध करा दिए गए।

मांदर मिलने के बाद कलाकारों की खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए करमा पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष रूप से आमंत्रित भी किया।

अब कला दल करमा पर्व को झारखंड की असली सांस्कृतिक धुन और उल्लास के साथ मना सकेगा। यह पहल न केवल परंपरा को जीवंत बनाने बल्कि ग्रामीण संस्कृति और लोककला के संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम है।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि “हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है। कलाकारों की जरूरत पूरी करना प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व की बात है।

करमा जैसे पर्व हमारे समाज को जोड़ने का काम करते हैं, इसे और भव्य बनाने में प्रशासन हमेशा साथ रहेगा।”

*************************