All posts by Dilip Singh

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 3

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

वृष राशि वालों आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी7 आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगे 7 आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोडऩा होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी। आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 4

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन-जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं । जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे । इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वालों आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 8

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढिय़ा है । काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा । लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 1

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा । इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 4

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत बढिय़ा है। जिन चीजों केलिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं7 जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी 7 इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो 7 आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

* शुभ रंग- नेवी ब्लू

* शुभ अंक- 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा । आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा । जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं । बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है । आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 5

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है7 सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- सिलवर

* शुभ अंक- 1

**************************

 

भाजपा सरकार में छुट्टा पशुओं के कारण प्रदेश में लोग बुरी तरह परेशान -अखिलेश यादव

लखनऊ ,20 नवंबर (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में छुट्टा पशुओं के कारण प्रदेश में लोग बुरी तरह परेशान है। किसानों की फसलें तबाह हो रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से लापरवाह है। प्रदेश में हर दिन छुट्टा पशुओं के कारण किसी न किसी की मौत हो रही है। भाजपा सरकार में छुट्टा पशु, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध सब बेतहाशा बढ़ रहा है। भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों की कतई परवाह नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए हवाई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री  ने तो छुट्टा पशुओं को सड़कों और किसानों के खेतों से हटाने के लिए न जाने कितनी बार निर्देश दिये है लेकिन हालात जस के तस हैं। यह समस्या और बढ़ती जा रही है। पूरे प्रदेश का किसान छुट्टा पशुओं के कारण फसलों की बर्बादी से परेशान है। अन्ना जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।श्री यादव ने कहा कि इस महंगाई में किसान लागत लगाकर दाल, सब्जी तथा अन्य फसलें तैयार करता है।

छुट्टा जानवर उन्हें चरने के साथ उन्हें रौंद डालते हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है साथ में भाजपा सरकार में प्रदेश में अब तक सैकड़ों लोग छुट्टा पशुओं से अपनी जान गंवा चुके हैं।अभी कल ही एटा में खेत पर काम कर रहे किसान की सांड़ के हमले में मौत हो गई। कुछ दिन पहले निधौलीकलॉ में एक किसान की मौत सांड़ के हमले से हुई थी।

कन्नौज में किसानों की फसलों को अन्ना जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान दिन रात जागकर खेत की रखवाली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री  और उनका प्रशासन आवारा पशुओं की इस समस्या को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रदेश के किसानों और आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

छुट्टा पशुओं को लेकर सरकार की कागजी कार्यवाई और झूठी घोषणाओं का अब तक कोई असर नहीं दिखा है। प्रदेश का कोई जिला नहीं बचा है जहां पर छुट्टा पशुओं के कारण मौत न हुई हो, लेकिन सरकार ने अब तक किसी पीडि़त परिवार की कोई आर्थिक मदद नहीं की है।

***********************

 

भारतीय जीडीपी के 4 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने के दावे को कांग्रेस ने बताया फर्जी

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी): कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार के इस दावे की आलोचना की कि भारत की जीडीपी चार ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गई है, यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चापलूसी और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास है।

एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “कल दोपहर 2.45 बजे से शाम 6.45 बजे के बीच, जब पूरा देश क्रिकेट मैच देखने में मशगूल था, तब राजस्थान और तेलंगाना के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और साथ ही प्रधानमंत्री के सबसे चहेते कारोबारी समेत मोदी सरकार के कई धुरंधरों ने ट्वीट किया कि भारत की जीडीपी का साइज पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया।”

राज्यसभा सांसद रमेश ने कहा, “यह पूरी तरह से फर्जी खबर थी, जिसका उद्देश्य अधिक उत्साह पैदा करना और चाटुकारिता और हेडलाइन प्रबंधन का प्रयास था।”

उनकी टिप्पणी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस ट्वीट के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है। एक्स पर एक पोस्ट में, शेखावत ने कहा था, भारत के लिए वैश्विक गौरव का क्षण है क्योंकि हमारी जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का उदय वास्तव में अद्वितीय है।

फडणवीस ने कहा, ” गतिशील, दूरदर्शी नेतृत्व ऐसा दिखता है। खूबसूरती से प्रगति कर रहा हमारा नया भारत ऐसा ही दिखता है! मेरे साथी भारतीयों को बधाई, क्योंकि हमारा देश चार ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का मील का पत्थर पार कर गया है।”

****************************

 

सुप्रीम कोर्ट ने विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल की निष्क्रियता के खिलाफ याचिका पर जारी किया नोटिस

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की ओर से निष्क्रियता के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव से शुक्रवार तक जवाब मांगा।

पीठ ने आदेश दिया, दूसरे और तीसरे उत्तरदाताओं को नोटिस जारी करें। हम भारत के अटॉर्नी जनरल या सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में इस अदालत की सहायता करने का अनुरोध करते हैं। सुनवाई के दौरान केरल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने कहा कि राज्यपाल को यह महसूस करना चाहिए कि वे संविधान के अनुच्छेद 168 के तहत राज्य विधानमंडल का हिस्सा हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि राज्यपाल खान के पास 7-23 महीने की अवधि के लिए लगभग 8 विधेयक सहमति के लिए लंबित हैं।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल उन तीन विधेयकों को लेकर भी बैठे हुए हैं, जिन्हें पहले उनके हस्ताक्षर के तहत अध्यादेश के रूप में घोषित किया गया था। याचिका के अनुसार, लगभग आठ विधेयक राज्यपाल की सहमति के लिए उनके समक्ष प्रस्तुत किए गए थे और इनमें से, तीन विधेयक राज्यपाल के पास दो साल से अधिक समय से लंबित हैं, और तीन पूरे एक साल से अधिक समय से लंबित हैं।

केरल सरकार की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनके सामने पेश किए गए बिलों को इतने लंबे समय तक लंबित रखकर राज्यपाल सीधे तौर पर संविधान के प्रावधान का उल्लंघन कर रहे हैं, यानी कि बिल को जितनी जल्दी हो सके निपटाया जाना चाहिए। रिट याचिका में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 200 में आने वाले “जितनी जल्दी हो सके” शब्दों का अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि न केवल लंबित बिलों को उचित समय के भीतर निपटाया जाना चाहिए, बल्कि इन बिलों को बिना किसी देरी के तत्काल और शीघ्रता से निपटाया जाना चाहिए।

इसमें कहा गया है कि राज्यपाल की कथित निष्क्रियता विधेयकों के माध्यम से लागू किए जाने वाले कल्याणकारी उपायों के लिए राज्य के लोगों के अधिकारों को खत्म कर देती है।

याचिका में कहा गया है, “राज्यपाल का आचरण, जैसा कि वर्तमान में प्रदर्शित किया जा सकता है, कानून के शासन और लोकतांत्रिक सुशासन सहित हमारे संविधान के मूल सिद्धांतों और बुनियादी आधारों को पराजित करने और नष्ट करने की धमकी देता है।”

*******************************

 

कोलकाता में वर्ल्ड कप फाइनल पर सट्टा लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

कोलकाता 20 Nov, (एजेंसी): वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शहर पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वॉटकिंस लेन निवासी अमन खेतान (29) के रूप में की गई है।

स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे रविवार देर शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आई-फोन जब्त किया गया जिसमें सट्टेबाजी से संबंधित कई स्क्रीनशॉट थे।

शहर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उस पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।” हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान क्रिकेट सट्टेबाजी घोटाले के सिलसिले में शहर में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले कोलकाता में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान शहर पुलिस ने क्रिकेट-सट्टा लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से आई-फोन और लैपटॉप समेत कई गैजेट जब्त किए गए।

*************************

 

बंगाल राशन मामला : गिरफ्तार कारोबारी के पास कैसे पहुंचे राज्य सरकार के लॉग-इन और पासवर्ड, ईडी कर रही जांच

कोलकाता 20 Nov, (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में जांच जारी है। केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इस बात से हैरान हैं कि घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार एक व्यवसायी के पास राज्य सरकार के लॉग-इन आईडी और पासवर्ड कैसे पहुंचे। गिरफ्तार कोलकाता के व्यवसायी बाकिबुर रहमान की राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधीन अधीनस्थ कार्यालयों की साख तक पहुंच थी।

छापे और तलाशी अभियान के दौरान, जांच एजेंसी ने रहमान के विभिन्न कार्यालयों से कई राज्य सरकार की मुहरें जब्त की, जो सभी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी थी। बरामद की गई मुहरों में पश्चिम बंगाल आवश्यक वस्तु आपूर्ति निगम लिमिटेड के साथ-साथ मुख्य निरीक्षक, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप-निरीक्षक की मुहरें शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि राज्य सरकार की मुहरों की बरामदगी और गिरफ्तार व्यवसायी के पास महत्वपूर्ण लॉग-इन आईडी और उनके पासवर्ड तक पहुंच होना, साबित करता है कि विभाग में उसका कितना प्रभाव और दबदबा था।

ईडी अधिकारियों का मानना है कि किसी भी सरकारी विभाग में किसी भी कारोबारी का इस तरह का प्रभाव और दबदबा तब तक संभव नहीं है जब तक कि कारोबारी को उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त न हो। इस बीच, राज्य के निवर्तमान वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, जिन्होंने पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में भी काम किया था, इस मामले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों ने कहा कि ईडी ने पैकेज्ड आटा विपणन संस्थाओं के गठजोड़ के साथ रहमान के संबंधों की भी पहचान की है, जिन्हें वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से आटा बेचता था।

*****************************

 

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ संपन्न

पटना 20 Nov, (एजेंसी) : बिहार में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ समाप्त हो गया।राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

बिहार के औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल देव के पवित्र सूर्य कुंड में आज लाखो की संख्या में व्रतधारियों ने उदयाचल सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया।लोक मान्यता है कि देव छठ व्रत करने तथा त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोवांछित कामनाएं पूरी होती हैं और इस मौके पर यहां भगवान भास्कर की साक्षात उपस्थिति की रोमांचक अनुभूति होती है।

दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद हीं व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया। चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन कल व्रतधारियों ने नदियों और तालाबों में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया था ।

********************************

 

कांग्रेस के दलबदलू सिकेरा को कैबिनेट में देखना निराशाजनक: टैगोर

पणजी 20 Nov, (एजेंसी): एलेक्सो सिकेरा के भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, गोवा के कांग्रेस प्रभारी मनिकम टैगोर ने सोमवार को उन पर गोवा और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। 2022 के विधानसभा चुनावों का एक वीडियो साझा करते हुए, जिसमें कांग्रेस के दलबदलू एलेक्सो सिकेरा को निर्वाचित होने के बाद कभी भी पार्टी नहीं छोड़ने का वादा करते हुए दिखाया गया है, टैगोर ने कहा, “राजनीतिक वादों से समझौता किया जा रहा है, लोगों के विश्वास को धोखा दिया जा रहा है। जब आप नुवेम मतदाताओं को धोखा दे सकते हैं, तो आप गोवा के सभी लोगों को भी धोखा देंगे।” नुवेम विधायक अलेक्सो सिकेरा ने कथित तौर पर कहा था, ”मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर मैं निर्वाचित हुआ तो कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ूंगा और लोगों को धोखा नहीं दूंगा।”

टैगोर ने एक्स पर पोस्ट किया, ”सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में दलबदलू कांग्रेस विधायक सिकेरा को शामिल किया जाना निराशाजनक है। यह राजनीतिक वादों से समझौता करने, लोगों के विश्वास को धोखा देने की याद दिलाता है। कांग्रेस नुवेम के मतदाताओं और गोवा के लोगों के साथ खड़ी है।” पीडब्ल्यूडी मंत्री नीलेश कैब्राल के इस्तीफा देने के बाद उनके लिए रास्ता बनाने के बाद पूर्व बिजली मंत्री अलेक्सो सिकेरा ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

पिछले साल 14 सितंबर को, सिकेरा, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिलाह लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक रह गए थे। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही थीं कि सिकेरा के साथ दिगंबर कामत, माइकल लोबो और संकल्प अमोनकर को मंत्रालय मिल सकता है।

सूत्रों ने कहा कि सिकेरा, जो कांग्रेस में एक वरिष्ठ नेता थे, को भाजपा में शामिल होने के समय कैबिनेट में जगह देने का वादा किया गया था। इसलिए, आठ सदस्यों के समूह को दी गई प्रतिबद्धताओं में से एक रविवार को पूरी हो गई। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिकेरा ने कहा कि वह राज्य के लोगों के हित में जो कुछ भी कर सकते हैं वह करेंगे। उन्होंने कहा, ”हम लोकसभा की दोनों सीटें जीतेंगे।” इस बीच, एलेक्सो सिकेरा का लोगों से यह वादा करते हुए कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे, इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

*******************************

 

अयोध्या : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नया अपडेट, इस विशेष शुभ मुहूर्त समय पर होगा आयोजन

अयोध्या 20 Nov, (एजेंसी) : 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए साकेत निलयम में  संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बांटकर तैयारियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इसका पहला चरण रविवार से शुरू हुआ जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें समारोह की कार्ययोजना की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके लिए छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएंगी। जिला व खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनाने पर सहमति बनी है। टोली में मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। टोलियां 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी। दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा।

इसके जरिये लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी। 22 जनवरी को तीसरे चरण में रखा गया है। उस दिन पूरे देश में उत्सव हो व घर-घर अनुष्ठान हों, ऐसा माहौल बनाया जाएगा। चौथे चरण में देशभर के भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है। यह चरण गणतंत्र दिवस से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान प्रांतवार चलाया जाएगा। अवध प्रांत के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी व 01 फरवरी को दर्शन कराने पर योजना है।

रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी। परिक्रमा में लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा। इसके लिए सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया जा रहा है। धूल न उठे इसके लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। मठ-मंदिर सज गए हैं। लखनऊ से आने वाले भक्त सहादतगंज परिक्रमा मार्ग और फैजाबाद बस स्टेशन पहुंचेंगे। बाईपास से सभी अयोध्या पहुंच सकते हैं। ट्रेन से आने वाले अयोध्या कैंट पहुंचेंगे। यहां से वे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

*******************************

 

तेलंगाना में नकदी, सोना, शराब जब्ती का आंकड़ा 625 करोड़ रुपये तक पहुंचा

हैदराबाद 20 Nov, (एजेंसी): विधानसभा चुनाव होने से 10 दिन पहले तक जब्त की गई नकदी, सोना, शराब और मुफ्त वस्तुओं का मूल्‍य 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 22.46 करोड़ रुपये की नकदी, कीमती धातु, शराब और अन्य सामान जब्त किया, जिससे कुल आंकड़ा 6,25,79,47,333 रुपये हो गया।

2018 के चुनावों में नकदी, शराब और अन्य वस्तुओं की कुल जब्ती केवल 103.89 करोड़ रुपये थी।

19 नवंबर को सुबह 9 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि के दौरान एजेंसियों ने 18.64 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसके साथ ही 9 अक्टूबर से अब तक जब्त की गई नकदी 232.72 करोड़ रुपये हो गई है।

एजेंसियों ने 24 घंटे की अवधि के दौरान 2.57 करोड़ रुपये की शराब जब्त की। इसके साथ ही अब तक जब्त की गई शराब की कुल कीमत 99.49 करोड़ रुपये हो गई है। अधिकारियों ने 2.17 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की है।

प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 27 लाख रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया है। उन्होंने अब तक 34.35 करोड़ रुपये की ड्रग्स/नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जब्त सामग्री में 8,527 किलोग्राम गांजा शामिल है।

जब्त किए गए सोना, चांदी, हीरे आदि का कुल मूल्य बढ़कर 180.60 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 294 किलोग्राम सोना, 1173 किलोग्राम चांदी और 19,269 कैरेट हीरे शामिल हैं।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अधिकारियों ने कथित तौर पर मतदाताओं के बीच मुफ्त उपहार के रूप में वितरण के लिए रखी गई 78.62 करोड़ रुपये की अन्य वस्तुओं को जब्त कर लिया है।

जब्त किए गए सामानों में (2.81 लाख किलोग्राम चावल, 9159 कुकर, 88,007 साड़ियां, सात 2-पहिया वाहन, आठ 4-पहिया वाहन, 5,701 घड़ियां और 72,473 मोबाइल फोन) शामिल हैं।

इस बीच, हैदराबाद में कमिश्‍नर टास्क फोर्स नॉर्थ जोन के अधिकारियों ने पंजागुट्टा पुलिस के साथ मिलकर रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 97.30 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।

***************************

 

कांग्रेस की साजिश में एसपी और थानेदार शामिल : भाजपा

भोपाल 20 Nov, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत को लेकर सियासी बवाल बढ़ता ही जा रहा है, जहां कांग्रेस ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है, वहीं भाजपा ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक और राजनगर के थानेदार के कांग्रेस के षड्यंत्र में शामिल होने का आरेाप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की है।

भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के निर्वाचन आयोग और पुलिस महानिदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे और छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कांग्रेसी मानसिकता के होने के कारण कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रम सिंह नातीराजा के प्रभाव में आकर उनको राजनीतिक लाभ पहुंचाने की दृष्टि से भाजपा प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने के लिए षड्यंत्र में शामिल होकर झूठा प्रकरण दर्ज किया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजनगर में भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं सहित 35 लोगों पर बिना जांच के हत्या का मामला दर्ज करने और आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा धरना प्रदर्शन करने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।

शर्मा ने कहा कि घटना स्थल पर विक्रम सिंह नातीराजा और उनके ड्राइवर सलमान खान द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के समय सलमान द्वारा बंदूक से फायर किया गया था। सलमान एवं उसके साथी गाड़ी के ऊपर चढकर मारपीट कर रहे थे, गाड़ियों के कांच फोड़े गये एवं बंदूक, लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसके बाद विक्रम सिंह नातीराजा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर सलमान के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, ताकि घटना को राजनीतिक रंग दिया जा सके, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को पता चल गया है कि वो चुनाव हार रहे हैं। उसकी खीझ के लिए दोनों मिलकर इस तरह के राजनीतिक हथकंडे अपना रहे है। आचार संहिता के दौरान जो बिना अनुमति के धरना दे रहे हैं, उन पर और जिन्होंने अनुमति दी है, उन पर भी कार्रवाई की जाए।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के दबाव में भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं सहित 35 पर बिना जांच के हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह देश का ऐसा पहला मामला है, जहां दुर्घटना पर बिना जांच के 35 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने भेदभाव पूर्ण का रवैया अपनाकर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पर चढ़कर तोड़फोड़ कर मारपीट की। हमले में भाजपा कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं, लेकिन खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे ने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी की शिकायत पर न तो घायल कार्यकर्ताओं का मेडिकल कराया और न ही कोई प्रकरण दर्ज किया। भाजपा कार्यकर्ताओं की टूटी-फूटी गाड़ियों का कोई तकनीकी परीक्षण भी नहीं करवाया गया।

भाजपा की मांग है कि निष्पक्ष जांच होने तक खजुराहो थाना प्रभारी संदीप खरे और छतरपुर एसपी अमित सांघी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही घटना की निष्पक्ष जांच कर कांग्रेस प्रत्याशी के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हमले व वाहन दुर्घटना को लेकर आईपीसी की धारा 304ए के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

***************************

 

नाइट लाइफ और रोजगार बढ़ाने के लिए 83 व्यवसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे खोलने की अनुमति

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी): दिल्ली में नाइट लाइफ, आर्थिक गतिविधि और रोजगार को बढ़ावा देने के इरादे से केजरीवाल सरकार ने 83 दुकानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है। सीएम ने दिल्ली के श्रम विभाग से मिले प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी है।

ये व्यवसायिक प्रतिष्ठान शॉप, कमर्शियल, रेस्टोरेंट, एस्टीब्लिशमेंट, रिटेल ट्रेड कैटेगरी की हैं। दुकान स्वामियों को दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 में दिए गए प्रावधानों और नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। सरकार इन दुकानों की निगरानी भी करती रहेगी, ताकि कोई नियमों का उल्लंघन करे तो कार्रवाई की जा सके। दिल्ली सरकार के मुताबिक 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 122 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। 29 आवेदन पत्रों में कमियां थी। जबकि, 83 आवेदन सही पाए गए।

दिल्ली सरकार के मुताबिक गर्मियों के मौसम में रात 9 से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 से सुबह 8 बजे के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों को तय समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर दुकान बंद कराई जा सकती है।

अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेंगे। पिछले कुछ सालों में कुल 635 दुकानों-व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी जा चुकी है। सीएम ने बीते अगस्त में 29 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी थी, जिसके बाद इनकी संख्या बढ़कर 552 हो गई थी। अब 83 और दुकानों को अनुमति मिलने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 635 हो गई है।

दिल्ली सरकार ने जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है, उनमें कई कैटेगरी की दुकानें हैं। मसलन, द्वारका, माता सुंदरी, नेताजी सुभाष प्लेस, करोल बाग, सरिता विहार, कमला नगर, द्वारका, सिलेक्ट सिटी, ग्रेटर कैलाश वन में शॉप कैटेगरी की एक-एक दुकानें खुलेंगी। इसी तरह, डिफेंस कॉलोनी और आईजीआई एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट की एक-एक दुकान 24 घंटें खुलेंगी।

राजौरी गार्डेन, ककरौला, लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन, रोशनआरा सब्जी मंडी, पीतमपुरा, चंद्रावली, ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया व फेस दो, सेक्टर तीन रोहिणी, उद्योग नगर, धीरपुर, यमुना बैंक, पालम डाबरी, मंगोलपुरी इंडस्ट्रीयल एरिया, नरायणा, बपरौला, गाजीपुर, कृष्णा नगर, नंगली, बमनोली, हौज खास, दशरतपुरी मेट्रो स्टेशन, पुश्ता करतार नगर, द्वारका, सुभाष नगर, मयूर विहार फेस एक, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट, मटियाला, कराला, नरेला, उत्तम नगर, बुराड़ी, गौतम नगर, रोहिणी सेक्टर 19, वेलकम मेट्रो स्टेशन पर कमर्शियल की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

*******************************

 

विशाखापट्टनम के बंदरगाह में लगी भीषण आग, 40 नाव जलकर खाक- करोड़ों का हुआ नुकसान

विशाखापट्टनम 20 Nov, (एजेंसी): आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के मछली पकड़ने के बंदरगाह में भीषण आग लग गई। एक नाव से शुरू हुई आग आखिरकार 40 नावों तक फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विशाखापट्टनम के मछली बंदरगाह पर आग आधी रात तक लगभग 40 फाइबर-मशीनीकृत नावों में फैल गई. पुलिस और दमकल दल ने तुरंत कार्रवाई की। आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि इस बारे में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।.

मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगा दी है। यह भी संदेह है कि एक नाव में किसी पार्टी होने के कारण उसमें आग लग गई थी। बंदरगाह से चौंकाने वाले नजारों में दमकल के लोगों को आग बुझाने की कोशिश करते हुए देखा गया। मछुआरे असहाय होकर आग को देखते रहे और उनकी आजीविका के साधन जलकर खाक हो गए। कुछ नौकाओं में विस्फोट भी हुआ, जो जाहिरा तौर पर ईंधन टैंकों तक आग पहुंचने के कारण हुआ। इससे इलाके में दहशत फैल गई। डीसीपी आनंद रेड्डी ने कहा कि आग रात करीब 11:30 बजे लगी।

***************************

 

छठ पूजा के बाद बड़ी वारदातः सनकी ने एक ही परिवार के 6 लोगों पर बरसाईं गोलियां

लखीसराय 20 Nov, (एजेंसी): बिहार के लखीसराय शहर में छठ पूजा के दौरान एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां कबैया थाना के अधीन आते पंजाबी मोहल्ला में छठ घाट से घर आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ही एक सनकी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस दौरान छह लोगों की गोली लगी है, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक ही परिवार को अपना निशाना बनाया है। वारदात में शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा और राजेंद्र झा की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से गंभीर से घायल हो गए हैं।

**************************

 

यूूपी के मेरठ में पत्‍नी की गला दबाकर हत्या के बाद पति ने की आत्‍म‍हत्‍या

मेरठ 20 Nov, (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में  परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक,परिक्षितगढ़ थाना पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा एक महिला और एक पुरुष के शव मिलने के संबंध में सूचना मिली थी। तत्काल सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच शुरू की।

मृतकों सूरज (24) और मवी (22) के रूप में हुई। जो दोनों पति-पत्नी थे। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि हमें फोन आया कि दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने के बाद हमने देखा कि एक महिला बाइक के पास जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि पास में एक आदमी पेड़ लटका हुआ मृत रुप में मिला।

पुुुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि उस व्यक्ति ने पहले पत्‍नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

*************************

 

दक्षिणी दिल्ली में बीएमडब्ल्यू चला रही महिला ने नियंत्रण खोया, 4 लोग हुए घायल

नई दिल्ली 20 Nov, (एजेंसी) । दक्षिणी दिल्ली में एक बीएमडब्ल्यू कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में चार राहगीर घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मस्जिद मोठ में दुर्घटना होने के बारे में सीआर पार्क पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, “बीएमडब्ल्यू कार, जिसे एक महिला चला रही थी, उसने सड़क किनारे खड़ी कार सियाज़ को टक्कर मार दी थी। संयोग से सियाज़ के अंदर कोई नहीं था।”

उन्‍होंने कहा, “टक्कर इतनी जोरदार थी कि सियाज़ कार ने चार राहगीरों को भी टक्कर मार दी। घायल लोगों की पहचान यशवंत नलवाडे (58), देवराज मधुकर गर्गटे (50), मनोहर (62) और नितिन कोल्हापुरी के रूप में हुई।“

उन्होंने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं, वे रात में खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे।

डीसीपी ने कहा, “उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। सभी घायल व्यक्तियों की एमएलसी तैयार की जा रही है।”अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।डीसीपी ने कहा, “आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला ड्राइवर को भी उसके परिवार के सदस्यों के साथ मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

******************************

 

बीआरएस, बीजेपी, एमआईएम के लोग नाटू नाटू कर रहे हैं – प्रियंका गांधी

हैदराबाद 20 Nov, (एजेंसी) । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कथित तौर पर एक साथ, एक लक्ष्‍य पर काम करने के लिए बीआरएस, बीजेपी और एमआईएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इन तीनों पाटियों के लोग इस समय ‘नाटू नाटू’ कर रहे हैं।

उन्होंने कथित गुप्त समझौते के लिए तीन दलों पर हमला शुरू करते हुए ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विजेता गीत का उल्लेख किया।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के आसिफाबाद में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने लोगों से कहा, “बीआरएस, बीजेपी और एमआईएम मिलकर नाटू-नाटू कर रहे हैं। आप उनको नाचते हुए देखें, लेकिन उन्हें वोट न दें।”

उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं, मगर उनका इस्तेमाल तेलंगाना में घोटालों की जांच के लिए नहीं कर रहे हैं, जबकि जनता का हजारों करोड़ रुपये लूटा गया है। क्‍यों नहीं कर रहे हैं, इस बात को समझिए। इसलिए कि तीनों पार्टियां, जनता को नहीं, मोदी जी को फायदा पहुंचा रही हैं।”

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि बीआरएस केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन कर रही है।उन्होंने कहा, “उनका एक तीसरा भाई है एमआईएम। ओवैसी की यह पार्टी बाकी राज्यों में 40, 50 सीटों और कहीं 90 सीटों पर चुनाव लड़ती है, लेकिन तेलंगाना में वह सिर्फ नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है, क्योंकि वह चाहती है कि केसीआर जीतें।“प्रियंका गांधी ने आदिलाबाद जिले के खानापुर में भी एक रैली को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की आलोचना की और लोगों से उन्हें एक और मौका नहीं देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि केसीआर इस बारे में बोलते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार क्या कर रही है या क्या नहीं कर रही है, लेकिन वह इस बारे में कभी नहीं बोलते कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना के लोगों के लिए क्या किया है।उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस दो लाख लोगों को नौकरी देगी। तेलंगाना राज्य के लिए अपनी जान देने वालों के परिवारों को एक-एक सरकारी नौकरी दी जाएगी, क्‍योंकि यह उनका हक है।प्रियंका ने कहा कि यह शर्मनाक है कि तेलंगाना में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। पेट्रोल, डीजल, ट्रैक्टर और अन्य वस्तुओं पर जीएसटी लगा हुआ है।

लागत ज्‍यादा हो जाने के कारण किसान खेती से कमाई नहीं कर पा रहे हैं।उन्‍होंने कहा, ’’कांग्रेस शासित राज्यों में किसान खुश हैं। छत्तीसगढ़ में लोगों की आय बढ़ी है और जो लोग पलायन कर गए थे, वे रोजगार के अवसर देखकर अपने राज्‍य में लौट रहे हैं। हम चाहते हैं कि तेलंगाना के किसानों की आय बढ़े। कांग्रेस विभिन्न फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी दे रही है।

’’उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर कृषि ऋण माफी, भूमि वितरण, युवाओं के लिए नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहे।यह कहते हुए कि भर्ती परीक्षाओं में प्रश्‍नपत्र लीक होने से लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदें टूट गईं, उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो हर परीक्षा और परिणाम की तारीख के साथ नौकरी का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

******************************

 

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में दिखा उत्साह, छठ त्यौहार के ऐसे आयोजन पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़ 20 Nov, (एजेंसी) । पानीपत के एनएफएल घाट पर  ज्यों-ज्यों शाम ढल रही थी, लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बूढ़े तक उत्साहित होकर छठ पर्व के रंग में झूम रहे थे। यहां मौजूद हर कोई ऐसे भव्य छठ पूजा महोत्सव के आयोजन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद कर रहा था, जिनकी सोच से पानीपत में पहली बार छठ पर्व पर ऐसा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

पूर्वांचल समाज के पीएनसिंह, मधु शुक्ला, आनंद झा और चंदन मिश्रा जैसे सैकड़ों लोगों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने छठ पर्व पर उनके बीच पहुंचकर यह जता दिया कि उन्हें पूर्वांचल समाज की कितनी चिंता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देते हैं। छठ पर्व के इस कार्यक्रम ने सिद्ध कर दिया कि पूर्वांचलवासी भी हरियाणा का अहम हिस्सा हैं और इस प्रदेश की प्रगति में योगदान देते हैं।

सांसद मनोज तिवारी ने गाकर सुनाया छठ का गीत

सांसद मनोज तिवारी ने छठ का गीत गाकर सुनाया। उन्होंने जैसे ही गाना शुरू किया तो लोग उत्साह से भर गए और तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कार्यक्रम में की गई घोषणाओं के बाद सांसद मनोज तिवारी ने उनकी दोबारा मंच पर आकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छठ घाट के लिए कुछ राज्यों में तो लोगों को संघर्ष करना पड़ा है लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री का बड़ा दिल देखिए जो उन्होंने करोड़ों रुपये से छठ घाट बनाने की सौगात दी है।

गायिका मीनाक्षी पांचाल और गायक हरीश के गीतों पर झूमे लोग

सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग की ओर से बुलाई गई गायिका मीनाक्षी पांचाल और गायक हरीश ने भोजपुरी गीतों से सभी लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने छठ पर्व से जुड़े अलग-अलग गीतों की स्वर लहरियां प्रस्तुत की, जिन पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

*****************************

 

शांतनु भामरे की थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ 24 नवंबर को रिलीज होगी

20.11.2023  –  अवंति प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म ‘फायर ऑफ लव : रेड’ 24 नवंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेता शांतनु भामरे बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। राजीव चौधरी, जगन्नाथ वाघमारे और रेखा सुरेंद्र जगताप द्वारा निर्मित इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, भारत दाभोलकर, पायल घोष, कमलेश सावंत, अभिजीत श्वेतचंद्रा और कंचन भोर की भी मुख्य भूमिका है।

शांतनु भामरे इस फिल्म के सहनिर्माता भी हैं। इस फिल्म से अभिनेता शांतनु भामरे को काफी उम्मीद है। अवंतिका दत्तात्रेय पाटिल द्वारा प्रस्तुत इस थ्रिलर फिल्म में शांतनु भामरे ने चर्चित अभिनेता कमलेश सावंत (‘दृश्यम’,भूतनाथ रिटर्न्स फेम) के अपोजिट जेलर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे ‘फायर ऑफ लव : रेड’ के पूर्व ‘कॉलर बम’ (2021), ‘मंत्र’ (2017), ‘एनिमी’ (2013), ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ (2019) और ‘झलकी’ (2019) जैसी कई हिंदी फीचर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।

फिल्मों में हर तरह की भूमिका निभाने की चाहत रखने वाले अभिनेता शांतनु भामरे हाल ही में पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस/क्लिक टीवी इंडिया के बैनर तले बनी दो हिंदी वेब सीरीज़ ‘स्कूटर रिस्टन का’ और ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में काम किया है, दोनों जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होंगी।

साथ ही साथ शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी ख़ुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। दोस्त लोग आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 3

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर महसूस करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 8

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हीन उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितों को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। किसान भाइयों के लिए आज का दिन बेहतर होगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 6

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 8

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना के रखें जिससे आपको बॉस के द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे, टेंशन खत्म होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने व्वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 7

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी हैबिट बनायें। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 5

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढिय़ा डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 1

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे इम्प्रेस्सेड होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 7

******************************

 

सुरंग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता से जुटी है केन्द्र व राज्य सरकार : धामी

देहरादून,19 नवंबर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए केन्द्र सरकार के प्रयासों के साथ राज्य सरकार पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस रेस्क्यू अभियान में हर संभव सहयोग करने के साथ ही सुरंग में फंसे श्रमिकों व उनके परिजनों के मनोबल को बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों के श्रमिको के परिजनों व इन राज्यों के अधिकारियों से संपर्क व समन्वय बनाए रखने के लिए शासन स्तर पर भी एक अधिकारी की तैनाती की जा रही है।

उत्तराखंड सरकार ने श्रमिकों के परिजनों को आवागमन व प्रवास तथा अन्य जरूरी देखभाल का भी इंतजाम किया है, ताकि श्रमिकों की कुशलक्षेम जानने के लिए यहां आने वाले परिजनों को कोई कठिनाई न हो।आज सिलक्यारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण व समीक्षा करने के बाद सुरंग में फंसे श्रमिकों के परिजनों से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उरनकी हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे मजदूरों को सकुशल बाहर निकालना है। जिसकी समीक्षा की पीएमओ कार्यालय से की जा रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में हम सभी को मजदूर एवं उनके परिजनों का हौसला बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसे से सबक लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखंड में राज्य सरकार की टनल परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

इस मौके पर श्री धामी ने राज्य सरकार के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा संचालित रेस्क्यू अभियान में निरंतर इसी भांति सहयोग करें। रेस्क्यू अभियान में राज्य सरकार के संसाधनों और संगठनों की जो भी आवश्यकता हो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों व उनके परिजनों का मनोबल बनाए रखने के लिए मनोचिकित्सक के माध्यम से काउंसलिंग की व्यवस्था करने के साथ ही अधिकारी भी उनसे निरंतर संवाद कर उनकी जरूरतों को जानकर पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के जो परिजन यहां आना चाह रहे हैं उनके आवागमन का व्यय उत्तराखंड सरकार वहन करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले जरूरतमंद परिजनों के मोबाइल रिचार्ज से लेकर भोजन, आवास व आवागमन का व्यवस्था की जाय। इस व्यवस्था के समन्वय के लिए शासन स्तर पर एक अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस काम को पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ किया जाय।इस दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधू, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डा. रंजीत सिन्हा, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा, अनु.जाति मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री डा. स्वराज विद्वान मौजूद रहे।

***************************

 

पीएम मोदी ने दी देशवासियों को महापर्व छठ की शुभकामनाएं

नईदिल्ली,19 नवंबर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापर्व छठ की देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया और कहा, महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!

जानकारी के लिए बता दें कि छठ पर्व, छठ  पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है।

सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है।

कहा जाता है यह पर्व मैथिल,मगध और भोजपुरी लोगो का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है।

छठ पर्व बिहार मे बड़े धुम धाम से मनाया जाता है। ये एक मात्र ही बिहार या पूरे भारत का ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और ये बिहार कि संस्कृति बन चुका हैं।

यह पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति कि एक छोटी सी झलक दिखाता हैं। ये पर्व मुख्य: रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार मे यहा पर्व मनाया जाता हैं।

*************************

 

आधी आबादी ओबीसी की, आधा बजट इसी पर हो खर्च

*राहुल गांधी ने फिर अलापा जातिगत जनगणना का राग*

दौसा,19 नवंबर (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दौसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने भाषण में पूरा फोकस जातिगत जनगणना पर ही रखा। उनका कहना था कि देश में ओबीसी की आबादी 50 फीसदी है। लेकिन बजट का 50 फ़ीसदी ओबीसी पर खर्च नहीं हो रहा। ओबीसी पर 50 फ़ीसदी बजट खर्च होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान में कोई जाति नहीं है, सब गरीब हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बोले कि अब से पहले मोदी खुद को ओबीसी के बताते थे और 12-12 हजार करोड़ के हवाई जहाज खरीद रहे हैं। दिन में तीन बार कपड़े बदलते हैं। शीर्ष 90 अधिकारियों के साथ मोदी देश चलाते हैं। हर गरीब का बेटा आईएएस बनना चाहता है। जाति के प्रतिशत के हिसाब से अफसरों में गरीब का कितना प्रतिनिधित्व है। यह कोई नहीं जानता। देश के 90 बड़े अधिकारियों में ओबीसी के तीन और दलित अधिकारी तीन हैं, एक आदिवासी है। जबकि जाति प्रतिशत के हिसाब से इनमें पूरा प्रतिनिधित्व नहीं है। जब से हमने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है, तब से प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी का राग अलापना बंद कर गरीबी का राग शुरू कर दिया है। उनके भाषणों से ओबीसी शब्द गायब हो गया है।

राहुल ने कहा कि सबसे जरूरी आज देश में जातिगत जनगणना है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। राहुल बोले कि मोदी ने 14 लाख करोड़ का कर्ज सिर्फ 10-15 अरबपतियों का माफ किया है। जबकि देश में जीएसटी सब बराबर देते हैं। इनमें आम आदमी भी उतना ही जीएसटी देता है जितना अडानी और अंबानी दे रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार 50 फ़ीसदी बजट पिछड़ों पर खर्च कर रही है। जबकि प्रधानमंत्री मोदी आदिवासी को आदिवासी नहीं मानते, वनवासी बताते हैं। आदिवासी को जल, जंगल, जमीन का हक मिलना चाहिए।।राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत मजाकिया अंदाज में की और लोगों से प्रश्न किया कि मूड कैसा है आपका? फिर पूछा ठीक है?

राहुल बोले कि पिछली मीटिंग में भारत माता की जय का नारा दिया था। यह भारत मां आखिर है क्या? मैं संसद में भी यह सवाल पूछा था। भारत माता वाकई भारत की जनता है। हमारे मां-बाप और दादा-दादी हैं। लेकिन मोदी यह पता नहीं लगाना चाहते कि इनमें पिछड़े कितने हैं। जातिगत जनगणना का सवाल उठाया है। हमें यह पता लगाना जरूरी है कि किसकी कितनी आबादी है? तभी भारत मां की जय के नारे में शक्ति होगी। बस तभी से मोदी ने भाषण बदल दिया और नारा भी बदल दिया।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा डबल इंजन सरकार का नारा देती है। लेकिन हमने हिमाचल व कर्नाटक में इंजन बदल दिए। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरा इंजन ही नहीं सारे डिब्बे भी बदल जाएंगे। देश में बदलाव आने वाला है। किसान, नौजवान, महिला हर तबका परेशान है और हर कोई बदलाव चाहता है।

कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, बस्सी के विधायक लक्ष्मण मीणा, कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा, बांदीकुई विधायक गजराज खटाना, महुआ विधायक ओम प्रकाश हुडला, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ आदि ने भी संबोधित किया।

***************************

 

राजस्थान की जनता 25 नवम्बर को बता देगी कि उसे जनहितैषी सरकार चाहिए:अशोक गहलोत

झुंझुंनू ,19 नवंबर (एजेंसी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की 7 गारंटियों और कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर पब्लिक से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। अभी तक कांग्रेस की गारंटियों के लिए लगभग 1 करोड़ रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। ग्राउंड से जो फीडबैक मिल रहा है, जनता का प्यार और साथ मिल रहा है, उससे हम सभी बेहद उत्साहित हैं। हम पूरे भरोसे से कह सकते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है और हम रिवाज बदलने जा रहे हैं।

गहलोत ने रविवार को नवलगढ़, खेतड़ी, चौमूं आदि स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में यह बातें कहीं। उन्होंने महिलाओं को चुनावों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और वोट डालने का संदेश भी दिया। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महंगाई राहत कैंप में पहले 10 गारंटियां दी थीं और बड़े स्तर पर प्रदेशवासियों को इसका लाभ भी मिला। अब कांग्रेस 7 और गारंटियां दे रही हैं और सरकार बनते ही ये वादे भी पूरे होंगे। कांग्रेस जनता के कल्याण में भरोसा करती है।

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवा और उपचार की सुविधा कांग्रेस ने शुरू की थी। स्टूडेंट्स को लेपटॉप, स्कूटी, साइकिल कांग्रेस ने दी थी। 500 रुपये में सिलेंडर देना हमने शुरू किया। महिलाओं, बुजुर्गों को पेंशन हम दे रहे हैं। अन्नपूर्णा में फ्री राशन कांग्रेस ने दिया। गहलोत ने कहा कि 25 नवंबर अब दूर नहीं है, पब्लिक यह तय कर देगी कि उसे आमजन के हित की, जनता के फायदे की सरकार चाहिए या केवल बड़ी-बड़ी बातें बनाने वाली सरकार चाहिए। यदि आपको जनता के फायदे की सरकार बनानी है तो कांग्रेस को फिर से वापस लाना ही होगा।

कांग्रेस के जनकल्याणकारी कार्यों और गारंटियों से जनता में जो माहौल बना है, उससे भाजपा को भी डर लगने लगा है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार अपने भाषणों में मोदी गारंटी शब्द का उपयोग करते हैं। उन्हें क्या लगता है मोदी गारंटी शब्द का उपयोग करने से जनता मूर्ख बन जाएगी, कांग्रेस की गारंटियों का असर खत्म हो जाएगा।

यह सब उनकी गलतफहमियां हैं। भाजपा का घोषणा पत्र उठाकर देख लीजिए, भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की योजनाओं की कॉपी कर रही है, अधिकांश घोषणाएं वह हैं जिनका फायदा कांग्रेस सरकार में जनता को पहले ही मिल रहा था, कुछ वह हैं जो हम कांग्रेस की 7 गारंटियों में दे रहे हैं। यह तो कांग्रेस का दबाव है जो भाजपा को भी अपने संकल्प पत्र में ऐसा कुछ डालना पड़ा, वरना भाजपा तो यह भी नहीं देती।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा आप ओपीएस को ही देख लो, भाजपा का मन ही नहीं है कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने का, तभी तो ओपीएस के बारे में भाजपा चुप्पी साधकर बैठी है, बात ही नहीं कर रही है। हम चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा को लेकर 25 लाख का बीमा देने की बात कर रहे हैं, वह भी सभी राजस्थानियों के लिए, लेकिन भाजपा अभी भी 5 लाख के बीमा पर अटकी है और वह भी सीमित लोगों के लिए। गहलोत ने कहा कि आप मुझसे लिखवा लो, यदि आप भाजपा तो लाते हो तो वह ओपीएस बंद कर देगी, चिरंजीवी में 25 लाख का बीमा नहीं देगी।

गहलोत ने सभा में शामिल महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि महिलाएं न केवल घर की बल्कि आपके प्रदेश की उन्नति में भी अपनी बराबर भूमिका निभाती हैं।विधानसभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है और इसमें वोट डालना आपका कर्तव्य है। आप वोट डालेंगी तो महिलाओं को ही मजबूत करेंगे।

*******************************