All posts by Dilip Singh

औपनिवेशिक कानून कमजोर वर्गों के लिए अत्यधिक बोझिल : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली ,27 नवंबर (एजेंसी)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुताबिक औपनिवेशिक कानूनों की विरासत ग्लोबल साउथ के देशों में कमजोर वर्गों के लिए अत्यधिक बोझिल रही है। उन्होंने इन कानूनों को स्थानीय आबादी के लिए बहुत कठोर, दमनकारी और शोषणकारी बताया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि समय आ गया है, जब ग्लोबल साउथ देशों को भारत के उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए और पुराने औपनिवेशिक कानूनों की समीक्षा करने पर विचार करना चाहिए, जो स्थानीय आबादी के खिलाफ पूर्वाग्रह को कायम रखते हैं।

धनखड़ ने ये टिप्पणियां कमजोर लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण कानूनी सहायता तक पहुंच सुनिश्चित करना: ग्लोबल साउथ में चुनौतियां और अवसर विषय पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए की। अपने संबोधन में, उपराष्ट्रपति ने कहा, जैसा कि ग्लोबल साउथ एक उज्जवल भविष्य की ओर अपनी यात्रा शुरू कर रहा है, अपने औपनिवेशिक अतीत की बेडिय़ों को छोडऩा और अन्याय और असमानता को कायम रखने वाली ऐतिहासिक गलतियों को उलटने के लिए मिलकर प्रयास करना अनिवार्य है। यह एक सामान्य ख़तरा है।

यह देखते हुए कि भारत पुराने कानूनों की समीक्षा करने की प्रक्रिया में है, धनखड़ ने इस बात पर जोर दिया कि यह हमारे दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव लाएगा और उन शोषणकारी प्रावधानों को पूरी तरह से रोकेगा, काबू करेगा और नष्ट कर देगा।

उन्होंने सुझाव दिया, ग्लोबल साउथ के देशों के लिए अच्छा होगा कि वे इन क्षेत्रों में भारत द्वारा की गई कार्रवाई का बारीकी से अध्ययन करें और उन्हें उपयुक्त रूप से अनुकूलित करने के बाद अपने देशों में लागू करें। औपनिवेशिक उत्पीडऩ और पीड़ा के साझा इतिहास का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने रेखांकित किया कि एक राष्ट्र के रूप में हमारा ग्लोबल साउथ के देशों के साथ सांस्कृतिक और विभिन्न प्रकार का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

उन्होंने कहा, औपनिवेशिक शासन के नकारात्मक पहलू हमें एक साथ बांधते हैं। हमने सदियों से पीड़ा झेली है और हमें एक-दूसरे से सीखकर इस पीड़ा को कम करना होगा। यह देखते हुए कि न्याय प्रणाली तक पहुंच से वंचित करना और कानूनी सहायता से इनकार करना, कमजोर वर्गों के लिए अस्तित्व संबंधी चुनौती पेश करता है, उपराष्ट्रपति ने सभी के लिए न्याय सुरक्षित करने के लिए सकारात्मक नीतियों और पहलों द्वारा इन चुनौतियों को बेअसर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

****************************

 

दुनिया के हर देश में प्रवासी भारतीयों ने अपनी काबीलियत का डंका बजाया : दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़ ,27 नवंबर (एजेंसी)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के सबसे बड़े और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर लॉस एंजेल्स पहुंचे और वहाँ रह रहे भारतीय नौजवानों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे। इस दौरान दीपेन्द्र हुड्डा का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया गया और वहाँ मौजूद युवाओं ने दीपेन्द्र हुड्डा को कंधों पर उठा लिया।

अपने स्वागत से अभिभूत दीपेंद्र हुड्डा बोले – ये रु्र है या लाखन माजरा! दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि दुनिया के हर देश में प्रवासी भारतीयों ने अपनी काबीलियत का डंका बजाया है और चिकित्सा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग समेत अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भी कामयाबी हासिल की। अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा में भी हिंदुस्तानियों ने अपनी काबीलियत का लोहा मनवाया और बड़े महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम किया।

उन्होंने हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी के चलते हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर करते हुए नौजवानों से कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर एनआरआई अफेयर मंत्रालय बनाया जाएगा जो आपसे जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान करने का काम करेगा। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का अमेरिका दौरे का आज दूसरा दिन था। दीपेन्द्र हुड्डा ने प्रवासी नौजवानों से कहा कि आज वे जब अपने परिवार से अपने माता-पिता से फोन पर बात करें तो उन्हें जरूर बताएं कि उनका एक बेटा अमेरिका में है, लेकिन एक बेटा दीपेंद्र हुड्डा के रूप में हरियाणा में मौजूद है। आपके परिवार को हरियाणा में कभी अकेला महसूस नहीं होने देंगे और जब कभी, जहां भी जरुरत होगी खड़े रहेंगे।

दीपेंद्र हुड्डा ने प्रवासी भारतीयों की मेहनत, संघर्ष को सलाम करते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर अपने घर से पहला कदम बाहर रखतें हैं उसके साथ ही आपका संघर्ष शुरु हो जाता है जो खत्म नहीं होता बल्कि एक के बाद एक चुनौती आती रहती है। आपका शरीर जरुर यहां है लेकिन दिल की धड़कन अपनी मातृभूमि, अपने माता-पिता के पास ही धड़कती है।

उन्होंने आगे कहा कि जो हरियाणा विकास में, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर 1 पर था वो आज पूरे हिंदुस्तान में बेरोजगारी दर में नंबर 1 पर पहुंच गया है। इसके चलते बहुत से नौजवानों को अपना घर-बार बेचकर दूसरे देशों की ओर मजबूरी में जाना पड़ रहा है। इस परिस्थिति को लेकर हमें चिंता है।

हमारा संकल्प है कि अपना देश-प्रदेश आगे जाए ताकि किसी भी नौजवान के आगे ऐसी मजबूरी न हो कि उन्हें अपने माता-पिता, अपना घर-बार, देश-प्रदेश छोड़कर दूसरे देश में न जाना पड़े। नौजवानों को अपने घर के पास ही उनके मन मुताबिक अवसर मिलें। हरियाणा में विश्वस्तरीय विकास हो और हमारे नौजवानों को तकलीफ में अपना देश न छोडऩा पड़े।

उन्होंने सैम पित्रोदा के योगदान की चर्चा करते हुए उनके काम से प्रेरणा लेने की बात भी कही। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हिन्दुस्तान में कम्यूनिकेशन और आईटी सेक्टर कैसे आगे बढ़े इसके लिये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने सैम पित्रोदा के माध्यम से काम किया और मजबूत नींव तैयार की। इसका परिणाम ये हुआ कि पूरी दुनिया में आईटी और कम्यूनिकेशन के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय काम कर रहे हैं। अमेरिका की सिलिकॉन वैली में भी सबसे ज्यादा हिंदुस्तानी काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा, महेंद्र सिंह अध्यक्ष ढ्ढह्रष्ट अमेरिका, फरीदाबाद हृढ्ढञ्ज विधायक नीरज शर्मा, गुरप्रीत सिंह अध्यक्ष ढ्ढह्रष्ट हरियाणा, आयोजन समिति के पदाधिकारी साब भुल्लर, तेजिंदर मान, उपेन्द्र सोलंकी, ओंकार सिंह, तेजबीर सिंह, बँटी मान, नरेंदर नरवाल, जस्सी सरपंच समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*******************************

 

गोगुंदा में मौसम खराब होने पर खेत में हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उदयपुर ,27 नवंबर (एजेंसी)। मौसम खराब होने के कारण सोमवार को गोगुंदा क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए तथा सेल्फी लेने लगे।

बताया गया कि हेलीकॉप्टर गुजरात से उदयपुर की ओर आ रहा था। गोगुंदा क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी लैंडिंग कराई। पायलट समेती हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित है। मौसम साफ होने पर करीब दो घंटे बाद हेलीकॉप्टर गंतव्य के लिए रवाना हो गया।

**************************

किसानों के लिए नुकसान का कारण बन रही रिमझिम बारिश

बीकानेर ,27 नवंबर (एजेंसी)। किसानों के लिए यह रिमझिम बारिश नुकसान का कारण बन रही है। बीकानेर अनाज मंडी में पड़ी किसानों की मूंगफली भीग गई, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई। इसके अलावा जिन खेतों में मूंगफली निकालकर रख रखी है उनमें सीलन आ जाने से अब कुछ बेचा जा नहीं सकता।

मंडी में बारिश से भीगी मूंगफली के दाम भी घट गए है, करीब दो सौ से छ: सौ रुपए प्रति क्विंटल कम दाम में किसान बेचने को मजबूर हो रहे है। किसानों का कहना है कि जब बारिश होनी थी उस समय बारिश हुई नहीं, जिसके कारण वैसे भी मूंगफली अच्छी नहीं, अब बेचने के लिए लेकर आए वो भी बारिश में भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है।

***************************

 

मेघालय मानवाधिकार आयोग ने वर्षों से वेतन का भुगतान न होने, कर्मचारी की मौत पर सरकार से रिपोर्ट मांगी

शिलांग ,27 नवंबर (एजेंसी)। मेघालय मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) ने परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों को दो से तीन साल तक वेतन का भुगतान न करने और एक कर्मचारी की मौत की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। एमएचआरसी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एमएचआरसी के सचिव फेडरिक एम डोप्थ ने कहा कि इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी वैफ़ेल (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाले आयोग ने मेघालय के मुख्य सचिव डी.पी. वाहलांग को पूरे मामले की जांच करने और 15 दिन.के भीतर आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए नोटिस जारी किया है।

एमएचआरसी सचिव ने कहा कि आयोग ने स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला उठाया कि दक्षिण गारो हिल्स जिले में परिवहन विभाग के छह संविदा कर्मचारियों को दो से तीन साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है और एक कर्मचारी की हाल ही में मृत्यु हो गई है। उन्हें अभी भी 20 महीने से अधिक का बकाया भुगतान किया जाना बाकी है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि परिवहन विभाग के एक सूत्र के अनुसार, कुछ कर्मचारियों का बकाया 36 महीने से अधिक समय से लंबित है।

************************

 

पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ

धूरी 27 Nov, (एजेंसी)-सोमवार को पंजाब में  गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ हो गया। योजना का शुभारंभ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया।

इस दौरान सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं।

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी फ्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत हो रही है, हमने दिल्ली की तरह ही पंजाब के लोगों को बेहतर सरकार दी है। अनेक ट्रेनों एवं बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्री अमृतसर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी, श्री वृंदावन धाम, माता वैष्णो देवी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर धाम और दरगाह अजमेर शरीफ की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।

**************************

 

उत्तराखंड टनल हादसा: 30 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को बाहर निकालने में भी मिली सफलता

उत्तरकाशी 27 Nov, (एजेंसी): उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे को हुए आज पूरे 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। 200 कर्मचारियों के साथ कई एजेंसियां यहां दिन रात रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है, पर टनल के अंदर 16 दिनों से जूझ रही 41 जिंदगियों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। ऑगर मशीन में बार-बार आ रही बाधाओं के बाद रविवार से पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल ड्रीलिंग का काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक 30 मीटर तक की ड्रिलिंग हो गई है।

इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को बाहर निकाल लिया गया है। अब यहां मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा, जो कि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग बटालियन मद्रास सेपर्स की निगरानी में आगे बढ़ेगा। मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग विधि अपनाई जाएगी, जिसमें छोटी-छोटी सुरंगे खोदी जाती हैं। कोयले की खदान में इस तरह की सुरंगें बनाई जाती हैं। वहीं मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए हर कोशिश जारी है।

पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिल्कयारा टनल बचाव स्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा जनरल वी के सिंह (रिटायर्ड) भी पहुंचे, और टनल के बाहर बने बौखनाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। दो दिन पहले मौसम विभाग ने 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद कल से ही उसका असर भी देखने को मिला। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की आशंका है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ सकती है।

आपको बता दें कि बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से भेंट की। इस दौरान श्रमिक के परिजन भावुक हो गए और सीएम धामी ने मौके पर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही जल्द रेस्क्यू कार्य पूरा होने और सभी मजदूरों के जल्द बाहर निकलने की बात कही। पुष्कर सिंह ऐरी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से एक हैं। पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा है कि सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। मजदूरों की सकुशल रेस्क्यू के लिए ईष्ट देवता की पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा।

***********************

 

बंगाल कैश-फॉर-जॉब मामला: ED ने सुजय भद्रा की आवाज के नमूने के परीक्षण की प्रक्रिया की शुरू

कोलकाता 27 Nov, (एजेंसी): पिछले हफ्ते कोलकाता की एक विशेष अदालत के हालिया आदेश के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में स्कूल में नौकरी के लिए नकद मामलेे के मुख्य आरोपी सुजय कृष्ण भद्र की आवाज के नमूने की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने इस उद्देश्य के लिए तीन विज्ञप्तियां भेजी हैं। पहली विज्ञप्ति कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में केंद्र द्वारा संचालित ईएसआई अस्पताल के लिए है, जिसे 25 नवंबर को एक विशेष अदालत के आदेश के अनुसार भद्रा की चिकित्सा स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन करना है।

दूसरी विज्ञप्तिके दक्षिण कोलकाता में राज्य संचालित एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लिए है, जहां अब भद्रा भर्ती हैं। विशेष अदालत ने ईडी की इस दलील के बाद ईएसआई अस्पताल द्वारा एक मेडिकल बोर्ड के गठन का आदेश दिया कि चूंकि भद्र अपनी बाईपास सर्जरी पूरी होने के महीनों बाद भी अपनी पसंद के अस्पताल में भर्ती हैं, इसलिए उनकी चिकित्सीय स्थितियों का मूल्यांकन करने के लिए केंद्रीय अस्पताल में एक अलग मेडिकल बोर्ड बनाया जाएगा।

तीसरी विज्ञप्ति कोलकाता में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएसएफएल) के लिए है, ताकि एक बार केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी भद्रा की आवाज का नमूना हासिल करने में सक्षम हो जाएं, तो सीएसएफएल अधिकारी जल्द से जल्द इसकी परीक्षण प्रक्रिया पूरी कर सकें।

सूत्रों ने कहा कि ईडी के अधिकारी पूरी प्रक्रिया को इस सप्ताह के अंत तक पूरा करना चाहते हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा स्कूल नौकरियों के मामले की जांच 31 दिसंबर तक समाप्त करने के निर्देश के बाद अब आवाज का नमूना परीक्षण अनिवार्य हो गया है।

********************************

 

दोस्त को विदा करने के लिए फर्जी टिकट का इस्तेमाल, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलुरु 27 Nov, (एजेंसी): दोस्त को विदा करने के लिए फर्जी हवाई टिकट पेश करने के बाद बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला की पहचान हरपित कौर सैनी के रूप में हुई है। आरोपी फर्जी एयर टिकट के जरिए अपने दोस्त आयुष शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर दाखिल हुई थी।

वह अपने साथ जा रहे व्यक्ति को विदाई देने के लिए सुरक्षा जांच (पीईएससी) के लिए आगे बढ़ी। बाद में वह वापस लौटी और दावा किया कि उसका लैपटॉप खो गया है। सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने उसका टिकट चेक किया। उन्हें पता चला कि यह एक नकली टिकट था। उन्होंने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी महिला को निर्देश दिया था कि वह एयरलाइन के माध्यम से टिकट रद्द कर दे, अन्यथा उसे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद वह निजी एयरलाइन कंपनी के कियोस्क पर गईं, जहां पुष्टि हुई कि टिकट वास्तव में नकली था। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश पाने के लिए फर्जी ई-टिकट बनाया था।

PM मोदी ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना, 140 करोड़ भारतीयों की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में प्रार्थना की और 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से आशीर्वाद मांगा। तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर की झलकियां साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में, 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

मोदी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर भी राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मन की बात का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें उन्होंने सिख गुरु को श्रद्धांजलि दी थी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। कल मन की बात के दौरान भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

**************************

 

संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी) : संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 तारीख तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने इससे पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में विंटर सेशन को लेकर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। लेकिन इस बार 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने 2 तारीख को ही बैठक बुला ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इन नतीजों की गूंज भी संसद में दिख सकती है।

सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की कोशिश में होगी। ऐसे में चुनाव नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो उसे अधिक ताकत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव में फायदा हुआ तो फिर संसद के समीकरण भी कुछ बदले दिख सकते हैं। यही नहीं इसी सेशल में एथिक्स कमेटी की महुआ मोइत्रा पर रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कैश और गिफ्ट के बदले संसद में गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछने के आरोप महुआ मोइत्रा पर लगे थे। इन आरोपों की जांच एथिक्स कमेटी ने की थी और रिपोर्ट तैयार है। अब इसे संसद में पेश किया जाना है।

इस रिपोर्ट को संसद में स्वीकार करने के बाद महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन पर मुहर लग जाएगी। इसी सेशन में भारतीय न्याय संहिता समेत तीन अहम विधेयक भी पेश जाएंगे। ये विधेयक आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट की जगह लेंगे। इन तीनों विधेयकों को गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति वाला विधेयक भी संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस विधेयक को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को तीखा ऐतराज रहा है।

**************************

 

खड़गे व प्रियंका आज तेलंगाना में चार रैलियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी): तेलंगाना में चुनाव प्रचार के दो दिन बचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज यहां चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, खड़गे दोपहर बाद 3.30 बजे मेडक जिले के नरसापुर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभी को संबोधित करेंगे।

पार्टी नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे भोंगिर में अपनी पहली सार्वजनिक सभी को संबोधित करेंगी, फिर वह दोपहर 1 बजे गडवाल में दूसरी सार्वजनिक सभा के लिए पहुंचेंगी। वह दोपहर 3 बजे दिन की अपनी आखिरी सार्वजनिक सभाा कोडंगल में करेंगी।

**************************

 

राजे ने मंदिर में की प्रार्थना, गहलोत ने लिया फीडबैक

जयपुर 27 Nov, (एजेंसी): राजस्थान में 25 नवंबर को व्यस्त चुनाव प्रचार और मतदान के बाद कई उम्मीदवार आराम के मूड में नजर आए।

मतदान के अगले दिन , कुछ उम्मीदवारों ने अपने परिवारों के साथ समय बिताना पसंद किया, कुछ ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे सहित कुछ लोग मंदिर गए।

कुछ उम्मीदवारों ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर लोगों से फीडबैक भी लिया, जबकि कुछ ने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था और उन्होंने रविवार को जयपुर में आसपास के नेताओं से फीडबैक लिया।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे रविवार को बांसवाड़ा पहुंचीं. हेलीपैड से वसुंधरा कार से सीधे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर गईं और वहां करीब 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की।

कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल ने अपने आवास पर परिवार के साथ समय बिताया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।

सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को अपने परिवार के साथ समय बिताया और उन्होंने अपने आवास पर कुछ लोगों से मुलाकात भी की।

***************************

 

कांग्रेस ने की केटीआर के तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे अधिक होने के दावे की आलोचना

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी): महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव के इस दावे की आलोचना की कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे अधिक है।

एक्स पर एक पोस्ट में, रमेश, जो कांग्रेस महासचिव (संचार) भी हैं, ने कहा: “केटीआर लगातार कहते रहे हैं कि तेलंगाना में देश में प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। तथ्य क्या हैं? उन्होंने कहा कि इसके अनुसार आरबीआई के अनुसार, स्थिर कीमतों पर जो कि मायने रखता है, कर्नाटक और हरियाणा में तेलंगाना की तुलना में प्रति व्यक्ति आय अधिक है, जबकि तमिलनाडु बहुत बड़े जनसंख्या आधार के साथ समान स्तर पर है।

”उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना में उच्च प्रति व्यक्ति आय केवल तीन जिलों हैदराबाद, रंगारेड्डी और संगारेड्डी के कारण है। ”तेलंगाना की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी अन्य 30 जिलों में रहती है, जहां प्रति व्यक्ति आय है राज्य के औसत से कम है।”

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि “यह तेलंगाना के गठन के मुख्य कारणों में से एक, राज्य के संतुलित विकास के साथ विश्वासघात के अलावा और कुछ नहीं है।”

**************************

 

बिहार: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लाखों की भीड़

पटना 27 Nov, (एजेंसी): कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को राजधानी पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगाई। इस मौके पर मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा हुआ है।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या अन्य जलाशयों में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धूल जाते हैं तथा स्वास्थ्य एवं समृद्धि में वृद्धि होती है। पटना के गंगा नदी के कंगन घाट, एनआईटी घाट, दानापुर घाट सहित सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। कई घाटों पर तो श्रद्धालु रात को ही पहुंच गए थे। पटना के अलावे राज्य के अन्य क्षेत्रों से आए लोग इन घाटों पर तो गंगा में डूबकी लगा रहे हैं और दान कर रहे हैं।

मान्यता है कि कार्तिक पूणिमा के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन जो भी दान किया किया जाता है, उसका कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन अन्न, धन और वस्त्र दान का विशेष महत्व है।’ कार्तिक पूर्णिमा को लेकर हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला क्षेत्र के समीप गंगा-गंडक संगम कोनहारा घाट पर भी लाखों लोग स्नान के लिए जुटे हुए हैं। लोग संगम में डूबकी लगाकर मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

गंगा के अलावा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कोसी, गंडक सहित अन्य नदियों के घाटों पर भी लोग स्नान कर स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा केा लेकर पटना के गंगा तटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। गंगा घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पटना में 172 स्थानों पर दंडाधिकारियों की और पुलिस को तैनात किया गया है। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। इधर, मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा पूजा-अर्चना करने वालों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। लोग प्रातः स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

*************************

 

चुनाव आयोग ने तेलंगाना सरकार को रायथु बंधन योजना के तहत भुगतान रोकने का दिया आदेश

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी): चुनाव आयोग ने सोमवार को आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) और ‘अनापत्ति’ देते समय निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा रायथु बंधु योजना का वितरण रोक दिया।

पोल पैनल ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि 26 नवंबर को यह सूचित किया गया है कि तेलंगाना सरकार के वित्त और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री टी. हरीश राव ने मतदान की तारीख से पहले एक विशेष समय तक रायथु बंधु योजना के वितरण के संबंध में बयान दिया है, जिसकी खबर रविवार को अखबारों और स्थानीय मीडिया में खूब छपी।

“आयोग ने पाया है कि राव ने योजना के तहत विज्ञप्ति को प्रचारित करके न केवल एमसीसी के प्रावधानों का उल्लंघन किया है, बल्कि उपरोक्त शर्तों का भी उल्लंघन किया है, और इस तरह चल रही चुनाव प्रक्रिया में समान अवसर को बाधित किया है।”

“आदर्श आचार संहिता के स्पष्ट उल्लंघन और ‘अनापत्ति’ देते समय निर्धारित शर्तों के संदर्भ में, आयोग ने निर्देश दिया है कि 25 नवंबर, 2023 को अपने पत्र के माध्यम से रयथु के तहत रबी सीजन की किस्त के संवितरण की अनुमति दी जाए। एमसीसी के लागू रहने के दौरान बंधु योजना तुरंत वापस ले ली जाएगी और जब तक तेलंगाना राज्य में आदर्श आचार संहिता अपने सभी रूपों में लागू नहीं हो जाती, तब तक योजना के तहत कोई संवितरण नहीं किया जाएगा।”

इसमें कहा गया है, “आयोग के निर्णय से तुरंत सरकार को अवगत कराया जाएगा। तेलंगाना की अनुपालन रिपोर्ट ली गई और सोमवार को दोपहर 3 बजे ही आयोग को सौंप दी गई।”

पोल पैनल का निर्णय यह देखने के बाद आया कि पिछले पांच सालों में अक्टूबर-जनवरी के दौरान तेलंगाना सरकार द्वारा रयथु बंधु सहायता की रबी किस्तें वितरित की गई थीं और न ही योजना में संवितरण की कोई निश्चित तारीख निर्धारित है, न ही नवंबर माह में संवितरण का कोई विशेष महत्व योजना के डिजाइन या प्रदर्शन में निर्दिष्ट किया गया है।

इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने 18 नवंबर को अपने पत्र के माध्यम से आयोग को सूचित किया था कि आयोग के 5 अक्टूबर, 2018 के पत्र में उल्लिखित शर्तों के पूर्ण अनुपालन में चल रही चुनाव प्रक्रिया में एमसीसी अवधि के दौरान 24 नवंबर से रायथु बंधु सहायता का वितरण प्रस्तावित किया गया था।

आयोग ने 25 नवंबर के अपने पत्र में भी तेलंगाना राज्य में रायथु बंधु सहायता के वितरण के लिए कोई आपत्ति नहीं दी थी, इस शर्त के साथ कि तेलंगाना सरकार 5 अक्टूबर, 2018 के आयोग के पत्र में निहित निर्देशों का पालन करेगी और कोई डीबीटी सहायता नहीं दी जाएगी। राज्य में मौन अवधि और मतदान दिवस के दौरान प्रभावित होंगे।

“उपरोक्त ‘कोई आपत्ति’ नहीं दी गई, इस आधार पर कि उक्त योजना एक चालू योजना है और पिछले पांच वर्षों में रबी किश्तें अक्टूबर-जनवरी के दौरान वितरित की गई थीं।”

इसमें कहा गया है, “कहने की जरूरत नहीं है कि तेलंगाना राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है और सभी संबंधितों को आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करना आवश्यक है।”

119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

***************************

 

आतंकी पन्नू की नापाक हरकत : अमेरिकी गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत से दुर्व्यवहार, खालिस्तानी समर्थकों ने की धक्का-मुक्की

नई दिल्ली 27 Nov, (एजेंसी) : भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने वाला खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस बार अपने समर्थकों के जरिए नापाक हरकत की है। न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में अपने समर्थकों को भेजकर भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ धक्का-मुक्की की गई ।

कनाडा के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे में भारतीय राजदूत के साथ धक्का-मुक्की की है। न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ यहां खालिस्तानियों ने धक्का-मुक्की करने की भी कोशिश की। इस दौरान खालिस्तानी समर्थक कह रहे हैं कि आपने हरदीप सिंह निज्जर का कत्ल किया और अब पन्नू को मारने की योजना बना रहे हैं।

न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों का नेतृत्व करने वाले हिम्मत सिंह ने इस दौरान हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका के लिए राजदूत संधू पर भी आरोप लगाया। निज्जर सरे गुरुद्वारे का अध्यक्ष होने के साथ-साथ खालिस्तान जनमत संग्रह का कनाडाई समूह का कॉर्डिनेटर था।

************************

 

आसमान से आफत बनकर बरसी बिजली, चपेट में आने से 20 लोगों की मौत; भारी नुकसान

अहमदाबाद 27 Nov, (Rns): गुजरात में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। जगह-जगह बिजली गिरने की वजह से राज्य में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने राज्य में हुए नुकसान की जानकारी देते हुए यह बताया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खराब मौसम की वजह से गुजरात में हुई मौतों पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

स्टेट इमर्जेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के एक अधिकारी के मुताबिक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 20 लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी है। इन सभी लोगों की मौत बेमौसम बरसात में बिजली गिरने से हुई है। चार लोगों की मौत दाहोद जिले में हुई तो तीन को भरूच में अपनी जान गंवानी पड़ी। तापी में दो, अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोटाद, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, साबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर और देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार रात सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘गुजरात के कई शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने की वजह से कई लोगों की मौत से दुखी हूं। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद जताई है।

एसईओसी डेटा के मुताबिक गुजरात के 252 में से 234 तालुका में रविवार को बारिश हुई। सूरत, सुरेंद्रनगर, खेडा, तापी, भरूच और अमरेली जिलों में 16 घंटों के भीतर 50-117 एमएम बारिश हुई। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। राजकोट के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा बारिश की वजह से सौराष्ट्र क्षेत्र में कई कारखानों को भी बंद रखना पड़ा। आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि सोमवार को बारिश कम हो जाएगी। हालांकि, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र जिलों के कुछ हिस्सों में बादल बरस सकते हैं।

**************************

 

प्रसिद्ध शिक्षाविद् अमल कुमार मुखोपाध्याय ने दुनिया को कहा अलविदा, 88 साल की उम्र में निधन

कोलकाता 27 Nov, (एजेंसी): प्रसिद्ध शिक्षाविद् और लेखक अमल कुमार मुखोपाध्याय का एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पता चला है कि वह रविवार को अपने आवास पर गिर गए, जिसके बाद उनके सिर में चोट लगी और उनके कान से खून भी बहने लगा।

उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और वेंटिलेशन के तहत रखा गया। हालांकि, डॉक्टरों के सभी प्रयास विफल रहे और अंततः रविवार शाम को उनकी मृत्यु हो गई। वह अपने खुशमिजाज और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के कारण राज्य के मीडिया जगत में बेहद लोकप्रिय थे, क्योंकि वह शिक्षा, राजनीति और संविधान से संबंधित विभिन्न विषयों पर बोलने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

उनके करीबी लोग याद करते हैं कि 80 के दशक के अंत में भी मुखोपाध्याय की याददाश्त और विचारों की स्पष्टता काफी उल्लेखनीय थी। वह प्रेसीडेंसी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में शामिल हुए और धीरे-धीरे उसी विभाग के प्रमुख के पद पर पदोन्नत हुए और अंततः प्राचार्य के पद पर आसीन हुए।

******************************

 

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू : सुरंग में फंसी ऑगर मशीन को निकाला, मजदूरों के निकालने के लिए शुरू होगी मैन्युअल ड्रिलिंग

उत्तरकाशी 27 Nov, (एजेंसी) : उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुंरग में फंसे 41 मजदूरों के बचाव अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। सुरंग की खुदाई करके पाइप डालकर मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश में जिस अमेरिकी ऑगर मशीन का एक बड़ा हिस्सा टूटकर फंस गया था, उसे प्लाज्मा कटर की मदद से काटकर अब बाहर निकाल लिया गया है।

इस दौरान अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन की मरम्मत का काम भी जारी है। बचाव दल में शामिल अधिकारियों ने बताया कि अब आगे का बाकी काम दोपहर 12.30 बजे से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की उम्मीद की जा सकती है।

भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स और मद्रास सैपर्स की यूनिट इस काम में जुटी थी। सुबह जैसे ही कामयाबी मिली, ये लोग खुशी झूम उठे। अब उम्मीद की जा रही है कि इस जगह से फिर मैन्युअली ड्रिलिंग शुरू हो सकती है।

अब मजदूरों से दूरी महज 10 से 12 मीटर की है। मगर शुक्रवार को ऑगर मशीन के आगे के हिस्से के लोहे और क्रंकीट से टकराकर टूटने से खुदाई का काम रुक गया था। वहीं सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में रविवार को देर शाम अस्थाई मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग की गई थी।

जिसमें उत्तराखंड के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया था कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड और सॉफ्ट को काटने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया था पाइप से अब ऑगर मशीन के 8.15 मीटर की ब्लेड और सॉफ्ट के हिस्से को निकाला जाना बाकी है, जिसे बाद में पूरा कर लिया गया।

वहीं भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के अपर सचिव और एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 19.2 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का काम भी पूरी तेजी और सावधानी से किया जा रहा है।

**************************

 

डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाडिय़ों को पलटाने की साजिश, 300 से ज्यादा फिटिंग क्लिप हुए चोरी

मेरठ ,26 नवंबर (एजेंसी)। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को असफल करने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं। खुर्जा से सहारनपुर के बीच कई घटनाओं में बदमाश करीब 150 करोड़ के विदेशी उपकरण चोरी कर चुके हैं। स्थानीय पुलिस चोरी की वारदात रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इन अवरोधों के बीच बीच फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाडिय़ों का संचालन शुरू किया चुका है। इसके बावजूद अब इन मालगाडिय़ों को पलटाने की खतरनाक साजिश रची जा रही है। कुछ दिन पहले ही जानी क्षेत्र में रेलवे लाइन के 300 फिटिंग क्लिप चोरी हो चुके हैं।

ऐसी स्थिति में मालगाड़ी के आवागमन के दौरान बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि अधिकारी इसे शराबियों और असामाजिक तत्वों हरकत बता रहे हैं। कंपनी के एडमिन मैनेजर की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रेलवे लाइन पर फिटिंग क्लिप को पटरी को स्थिर रखने के लिए किया जाता है। ट्रेनों की सुरक्षा की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण होती हैं। जिससे तेज गति से जा रही ट्रेन ट्रैक से सुरक्षित ढंग से गुजर सके। फिटिंग क्लिप हटने से पटरी से ट्रेन के उतरने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।

रोजाना हो रही चोरी की रिपोर्ट

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में निर्माण कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर में तैनात कीमैन प्रतिदिन रेलवे लाइन का निरीक्षण करता है। कर्मचारी चरण सिंह की ओर से रोजाना चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट दी जा रही है। जिले में चोरी की घटनाएं रोज हो रही हैं। पुलिस काम कर रही है। कई लोग चोरी के मामलों में गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

 विदेशी सेंसर किट और लोकेशन बॉक्स हुए थे चोरी

डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर खुर्जा से सहारनपुर के बीच डीपी सेंसर किट और लोकेशन बॉक्स लगाए गए थे। इन्हें विदेश से मंगाया गया था। डीपी सेंसर किट के जरिए पटरी से ट्रेन के गुजरने की जानकारी रेलवे स्टेशन तक पहुंचती है, जबकि लोकेशन बॉक्स से ट्रेन की लोकेशन और सिग्नल मैनेज किए जाते हैैं। पूर्व में 140 डीपी सेंसर किट और लोकेशन बॉक्स चोरी कर लिए गए थे। कई को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। एक उपकरण की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई गई है। इन घटनाओं को भी फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को असफल करने की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा था।
डीएम-एसपी से मिले थे कंपनी के अधिकारी

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर विदेशी उपकरणों की चोरी और इनके क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं में डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के अधिकारियों ने इस मामले में निर्माण कंपनी एल एंड टी कंपनी से रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मामले में मेरठ, बुलंदशहर और हापुड़ के अधिकारियों से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की जागी। बाद में अधिकारियों ने इन जिलों से मुलाकात भी की थी।

आरपीएफ के कांस्टेबल पर किया गया था हमला

चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए इस रेलवे मार्ग पर गश्त शुरू की गई थी। आरपीएफ के कांस्टेबल ट्रॉली चालक के साथ 14 अक्तूबर गश्त पर थे। तभी निर्माण कंपनी की सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। रिपोर्ट में आशंका जताई गई थी कि कुछ असामाजिक तत्व प्रोजेक्ट को कामयाब नहीं होना देना चाह रहे हैं।

***************************

 

लॉ कॉलेज प्रोफेसर अपहरण मामला: पटना हाईकोर्ट ने जिला एसपी से दो हफ्ते में मांगा जवाब

*विस्तृत हलफनामा दायर करने का निर्देश*

*एक साल बाद भी प्रोफेसर का नहीं मिला है सुराग*

नई दिल्ली , 26 नवंबर (एजेंसी)। अररिया लॉ कॉलेज के प्रोफसर विपिन किशोर मिश्रा के अपहरण के एक साल बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पिछले वर्ष सितंबर में उनके अपहरण की प्राथिमकी दर्ज कराई गई थी। अगवा प्रोफेसर मिश्रा की बरामदगी के लिए उनकी पुत्री अंजली प्रिया ने पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट के जस्टिस पीबी बैजयंती और जस्टिस आरसी मालवीय की बेंच ने अररिया पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया और जिले के एसपी को 2 हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। वकील  संजीव कुमार ने बताया कि दायर याचिका के तहत राज्य सरकार के वकील ने अररिया के एसपी से इस आपराधिक घटना के मामले में रिपोर्ट मांगी थी।

एसपी के मुताबिक घटना से संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई थी। अब हाईकोर्ट में याचिका में सुनवाई के बाद बेंच ने एसपी को जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। वकील संजीव कुमार ने बताया कि बेंच ने  केस में एक साल से भी अधिक समय बीतने के चलते गहरी चिंता व्यक्त की और पुलिस के इस ढ़ीले रवैये पर  फटकार भी लगाई। उन्होंने बताया कि बेंच ने गठित एसआईटी द्वारा उठाए गए प्रत्येक कदम का प्रत्येक मिनट के साथ विवरण विस्तृत हलफनामें में मांगा है। लाश को बरामद करने की पुलिस जांच के बारे में भी पूछा है।

बता दें कि लॉ कॉलेज के प्रोफेसर विपिन किशोर मिश्रा को अपराधियों ने 24 सितंबर 2022 को अगवा कर लिया था। मामले की चश्मदीद गवाह और विपिन मिश्रा की बहन निरुपमा ठाकुर के मुताबिक आरोपी प्रकाश मिश्रा 24 सितंबर को विपिन मिश्रा को शाम में निरुपमा के घर से ले गया जब विपिन मिश्रा ने कहा था कि- ‘मैं एक घंटे में आता हूं’ और उसके बाद से आज तक वो घर नहीं पहुँचे। बता दें की विपिन मिश्रा सुपौल ज़िला के बीरपुर निवासी हैं और वो 24 सितंबर को अपने भतीजे प्रकाश मिश्रा, उसके भाई राकेश मिश्रा और इन दोनों भाइयों के पिता भुवन मिश्रा के बार बार कॉल कर बुलाने पर बीरपुर से अररिया आए थे। इस मामले में उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्रा ने अररिया थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी।

इस मामले में प्रोफेसर की पत्नी ने राकेश कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार मिश्रा समेत अन्य पर पति के अपहरण का शक जताया था।मामले में प्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, राजीव मिश्रा, भुवन मिश्रा, अर्जुन आचार्य, बबलू मिश्रा और नीतीश यादव की संलिप्तता होने की बात सामने आई।

जिसमें से मात्र एक आरोपी प्रकाश मिश्रा को पुलिस अरेस्ट करने में सफल रही थी लेकिन वो भी पुलिस की सही तरीके से जांच न किए जाने के कारण कानूनी दांव पेंच का सहारा लेकर दस महीने बाद बेल पर रिहा हो गया। जबकि  बाकी सारे आरोपी आठ महीनों तक फरार रहे। अपहृत प्रोफेसर की अबतक बरामदगी नहीं होने से घरवाले परेशान हैं। परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने और अररिया पुलिस प्रशासन द्वारा जांच में ढुलमूल रवैया अपनाए जाने का आरोप भी लगाया है।

******************************

 

पत्नी ने दी ब्रेन डेड पति के अंगदान की स्वीकृति, तीन लोगों को मिलेगा नया जीवन

भोपाल , 26 नवंबर (एजेंसी)। दुर्घटना में घायल हुए पति राजेश अवस्थी के ठीक होने की आस शनिवार को पूरी तरह से ठूट गई। जब निजी अस्पताल के डाक्टरों की टीम ने उनके ब्रेन को मृत घोषित कर दिया। पति की मेडिकल स्थिति को सुनकर वे बेसुध हो गईं। होश में जब आईं तो राजेश की धर्मपत्नी सुषमा अवस्थी और उनके स्वजनों को उनकी स्थिति के बारे में समझाया गया और ब्रेन स्टेम डेथ के विषय में अवगत कराया गया । इसके बाद परिवार को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। परिवार ने स्वेच्छा से अंगदान करने की सहमति दी। परिवार की सहमति के बाद आर्गन डोनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की। प्रक्रिया के दौरान मरीज की किडनी, लिवर डोनेट योग्य पाए गए।

इसकी जानकारी स्टेट आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एसओटीटीओ) को सूचित किया गया। एसओटीटीओ ने लिवर बंसल अस्पताल और दोनों किडनी भोपाल के ही दो निजी अस्पताल को दीं। जिसके बाद राजधानी के सुपर स्पेशलिटी बंसल अस्पताल में देहदान करने वाले 53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी के अंगों से तीन जरुरतमंदो को मिला नया जीवन दिया गया।

53 वर्षीय मरीज राजेश अवस्थी भोपाल निवासी, 24 नवंबर को सड़क दुर्घटना उपरांत आपातकालीन स्थिति में निजी अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन में गंभीर चोट और हैमरेज पाया गया। न्यूरो-सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित 4 डाक्टरों वाली बंसल अस्पताल की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी द्वारा क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया गया।

अंगदान के बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजेश अवस्थी की पार्थिव देह अस्पताल से बाहर लाया गया। पूरे अस्पताल के कारिडोर को फूलों से सजाया गया। परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने राजेश की पत्नी सुषमा और परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान पुलिस बैंड ने धुन बजाकर सलामी दी।

24 नवंबर को दुर्घटना में घायल 53 साल के राजेश अवस्थी को गंभीर हालत में बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में गहरे घाव थे। सीटी स्कैन में पता चला कि हादसे में सिर में घाव होने के साथ ब्रेन हैमरेज भी हुआ है। न्यूरो सर्जन और इंटेंसिविस्ट, अधिकृत विशेषज्ञ सहित चार डाक्टरों की ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कमेटी ने क्लिनिकल जांच और एपनिया परीक्षण सहित मेडिकल जांच करके उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। किडनी और लिवर डोनेट किए गए!

*********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें 7 आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवार के साथ आनंद के पल बीताएंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- हरा

अंक- 4

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके पहले किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज आपका दिन परिवार वालो के साथ बितेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है। आज आपको कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका हेल्थ बेहतर रहेगा। लवमेट्स आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। आज व्यापार की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे।

शुभ रंग – पीला

अंक- 1

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को करने में थोड़ी रूकावट आ सकती है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। आज अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएंगे। आज आपके मन में भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। आज कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

अंक-  9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको जरुरी कामों में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रूक जायें। इस राशि के वकिल आज किसी पुराने केस की स्टडी करेंगें। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। साथी को समझनें का प्रयास करेंगेंजिससें रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशिर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। घर के कामो में बच्चो की मदद मिलेगी। जिससे आपका काम आसान हो जायेंगा। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग – ग्रे

अंक  – 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे, इसमे आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेगें और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही रूकावट से निजात पाने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग – सफेद

अंक – 3

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई दोस्त अचानक काम आ सकता है। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगें, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आयेंगें। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग – नारंगी

अंक –  7

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होगा। आज आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धन लाभ होगा। आज जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी।लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे। जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। इस राशि के छात्र आज करियर में आगे बढने के लिए अपने गुरू की मदद लेंगें। सभी के साथ हंसी-खुशी दिन बीतेगा। आज दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग – काला

अंक  – 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले पेपर पूरा न होने की वजह से कुछ देर के लिए रुक सकता है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरूरत पडऩे पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। साथ ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा दादी के साथ बितेगा और उनसे कुछ बातें करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग – गोल्डन

अंक – 5

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, गलतफहमियों से रिश्ते में उलझन बढ़ सकता है। इस राशी के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सिखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आयेंगा। छात्र आज कुछ नया सीखने का मन बनायेंगे। वेब-डिजाईनर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बने हुए है।

शुभ रंग –  हरा

अंक- 9

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज पारीवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पढ़ाई में आ रहीरुकावटें आज किसी दोस्त की सहायता से सॉल्व हो जायेगी। दांपत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी। बच्चे आज का दिन खेल-कूद में व्यतीत करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग – लाइट पीला

अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे है। साथ ही कार्य क्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।

शुभ रंग – नीला

अंक- 7

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनायेंगे। जिसमें घरकी मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ रंग – सिल्वर

अंक- 1

**************************