All posts by Dilip Singh

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। किसी ऑनलाइन वेबसाइट से अपने लिए कुछ ऑर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। गाय को रोटी खिलाएं, सबके साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे।आज नौकरी के लिए कोई अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। ऑफिस में आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले बड़ों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज के दिन मीठे चावल बनाकर जरूरतमंद में दान करें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में रूके हुए काम सीनियर्स की मदद से पूरे होने की संभावना है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना पड़ सकता है, आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज के दिन स्नान करते समय थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं, आपको सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में बॉस को इम्प्रेस करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। जल्दी छुट्टी मिलने में परेशानी आ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। चांदी में मंडवाकर गले में दो मुखी रूद्राक्ष धारण करें, डिप्रेशन से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नए कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

सिंह राशि-

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी हॉटल में खाना खाने जा सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर काम पूरा करने के लिए आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज के दिन घर के पास मंदिर में जाकर दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर त्योहार की शुभकामना देने जा सकते हैं। शाम को आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नजरिया पॉजिटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। आज किसी काम से शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। दुश्मन आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज ऑफिस पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढिय़ा रहेगा। किसी खास काम में माता-पिता से परामर्श लेना फायदेमंद रहेगा। आज न चाहते हुए भी किसी को पैसा उधार देना पड़ सकता है। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज के दिन किस्मत आपके साथ है। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े- बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। आज के दिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को धन लाभ होगा। नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज के दिन बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है। प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। विवाहितों के लिए भी स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं, काम आसानी से बनेंगे। पहले से चल रही किसी काम की प्लानिंग आज पूरी हो जाएगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

****************************

 

चुनाव का पर्व : चित्रकारों ने बनाई चुनाव थीम

*2 दिवसीय “चुनाव का पर्व-कला महोत्सव” का हो रहा आयोजन*

*फेमिली वोटिंग: इस बार के चुनाव में अपने परिजनों को साथ लेकर मतदान करने जाएं – के रवि कुमार*

राँची, 02.03.2024 “फाइनल जस्टिस डिजिटल न्यूज़ डेस्क” –  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार आड्रे हॉउस में दिनांक 1 मार्च से 2 मार्च तक 2 दिवसीय “चुनाव का पर्व-कला महोत्सव” का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राँची के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के बच्चों के बीच पेंटिंग, रंगोली, क्विज, संगीत, नाटक आदि की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य चुनाव के प्रति युवा वर्ग को जागरूक और शिक्षित करना है। कार्यक्रम में मॉक पोल के द्वारा भी युवा वोटरों को के बारे में मतदान प्रक्रिया के बारे में पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के उद्धघाटन के बाद संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि लोक सभा चुनाव की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है, हम सब को मतदान के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहना है। मतदान केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि पूरे देश के नागरिकों के लिए लोकतंत्र का महापर्व की तरह है। इस बार के चुनाव में युवाओं को खुद तो वोट करना ही है इसके साथ-साथ अपने घर वालों, दोस्तों को भी मतदान केंद्र पर साथ लाकर मतदान करवाना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार हम घर वालों या दोस्तों के साथ घूमते हैं, मॉल जाते हैं, सिनेमा जाते है उसी प्रकार अपने मतदान केंद्र पर हमें साथ आकर अपने मत का प्रयोग करना है।

कार्यक्रम में युवाओं के बीच पदाधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा की गयी। जिसमे उन्हें वोटर हेल्पलाइन ऐप्प के माध्यम से अपने वोटर लिस्ट में नाम जांचने की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मतदान के प्रति जागरूक एवं शिक्षित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा चुनाव थीम पर शानदार चित्रकारी की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने भी एक-एक पेंटिंग पर हाथ आजमाया। इस दौरान अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने सिग्नेचर अभियान में भी भाग लिया ।

कार्यक्रम में राँची के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्रों के साथ-साथ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती नेहा अरोड़ा, उपायुक्त-सह- निर्वाचन पदाधिकारी श्री राहुल सिन्हा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं राँची जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*************************

 

एनसीआर में संडे के बड़े इवैंट फरीदाबाद हाफ मैराथन की तैयारी पूरी

चंडीगढ़ ,02 मार्च (एजेंसी)। फरीदाबाद के सूरजकुण्ड मेला ग्राउंड से सुबह आयोजित होने एनसीआर के सबसे बड़ा इवैंट फरीदाबाद हाफ मैराथन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर लोगों में जमकर उत्साह है और मैराथन के लिए एक लाख से अधिक पंजीकरण हुआ है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा व अन्य विशिष्ट जन भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी (सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच) पंकज नैन और फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शनिवार को फरीदाबाद हॉफ मैराथन के ग्राऊंड और मैराथन के रूट का निरीक्षण किया।

उन्होंने मैराथन के प्रमुख पॉइंट्स जिसमें रूट, मंच, ग्राउंड , स्टेज, फ्लैग ऑफ स्टैंड सहित तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद हाफ मैराथन को अब वल्र्ड रनिंग एजैंसी एआईएमएस द्वारा भी सर्टिफाईड कर दिया गया है।

वहीं भागीदारों को टी शर्ट और किट भी उपलब्ध कराई गई है। एजैंसी द्वारा मैराथन रूट की रियल टाइम मैपिंग की गई है और 21 व 10 किलोमीटर की मैराथन में जो भी व्यक्ति दौड़ेगा वह मैराथन खत्म होने के तीन घंटे बाद अपना रियल टाइम डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है और यह सर्टिफिकेट पूरे विश्व में किसी भी मैराथन में शामिल होने के लिए मान्य होगा।

उपायुक्त श्री विक्रम सिंह ने बताया कि मशहूर खिलाड़ी जैसे मैरी कोम, मनु भाकर, लोकेश राजपूत के अलावा बहुत से फिल्मी कलाकार भी फरीदाबाद हाफ मैराथॉन में विशेष भागीदारी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 21 किलोमीटर ओपन केटेगरी में हॉफ मैराथन में प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को 1 लाख रुपये की नकद धनराशि, द्वितीय विजेता को 75 हजार, व तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता की 50 हजार की धनराशि के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

**************************

 

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी): केंद्र ने शनिवार को एआई के दुरुपयोग पर बड़े इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की कड़ी आलोचना की और कहा कि सभी मध्यस्थों को किसी भी पूर्वाग्रह या भेदभाव की अनुमति नहीं देनी चाहिए या चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को खतरे में नहीं डालना चाहिए। उसने कहा कि देश में कोई भी एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले सरकार की अनुमति अवश्य लें। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि आईटी मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि मध्यस्थ या प्लेटफॉर्म नए आईटी नियम, 2021 के तहत उल्लिखित उचित जाँच दायित्वों को पूरा नहीं कर रहे हैं।

पिछले साल दिसंबर में जारी एडवाइजरी के अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब कहा है कि सभी मध्यस्थों/प्लेटफॉर्मों को सलाह दी जाती है कि वे एआई के कारण यूजरों को होने वाले नुकसान और गलत सूचना, विशेष रूप से डीपफेक संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

डिजिटल प्लेटफार्मों को तत्काल प्रभाव से नए दिशानिर्देशों का पालन करने और इस एडवाइजरी के 15 दिन के भीतर मंत्रालय को की गई कार्रवाई-सह-स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। मंत्री ने कहा, “हाल ही में गूगल जेमिनी एआई विवाद के आलोक में, एडवाइजरी अब विशेष रूप से एआई से संबंधित है। डिजिटल प्लेटफॉर्म को पूरी जवाबदेही लेनी होगी और यह कहकर नहीं बच सकते कि ये एआई मॉडल परीक्षण के चरण में हैं।”

सोशल मीडिया मीडिएटर्स को परीक्षण के तहत एआई प्लेटफार्मों को लेबल करना होगा, सरकार की अनुमति लेनी होगी और अंतिम यूजरों की सहमति भी लेनी होगी कि उनके एआई मॉडल और सॉफ्टवेयर में त्रुटियां होने की संभावना है ताकि नागरिकों को उनके परिणामों के बारे में पता चल सके।

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी मध्यस्थों या प्लेटफार्मों को यह सुनिश्चित करना होगा कि एआई मॉडल/एलएलएम/जेनरेटिव एआई, सॉफ्टवेयर या एल्गोरिदम का उपयोग “अपने यूजरों को किसी भी चीज़ को होस्ट, प्रदर्शित, अपलोड, संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित, स्टोर, अपडेट या साझा करने की अनुमति नहीं देता है”।

नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि परीक्षण से गुजर रहे/अविश्वसनीय एआई मॉडल का उपयोग और भारतीय इंटरनेट पर यूजरों के लिए इसकी उपलब्धता “भारत सरकार की स्पष्ट अनुमति के साथ की जानी चाहिए और उत्पन्न आउटपुट की संभावित और अंतर्निहित गलतियों या अविश्वसनीयता को उचित रूप से लेबल करने के बाद ही ऐसा किया जाना चाहिए।” इसके अलावा, ‘सहमति पॉपअप’ तंत्र का उपयोग यूजरों को उत्पन्न आउटपुट की संभावित और अंतर्निहित गलतियों या अविश्वसनीयता के बारे में स्पष्ट रूप से सूचित करने के लिए किया जा सकता है।

आईटी मंत्रालय की सलाह में कहा गया है, “यह दोहराया जाता है कि आईटी अधिनियम और/या आईटी नियमों के प्रावधानों का अनुपालन न करने पर मध्यस्थों या प्लेटफार्मों या इसके यूजरों की पहचान होने पर संभावित दंडात्मक परिणाम होंगे, जिसमें आईटी अधिनियम और आपराधिक संहिता के कई अन्य कानूनों के तहत अभियोजन शामिल है, लेकिन यह इन्हीं तक सीमित नहीं है।

**************************

 

ब्रेकिंग न्यूज़:गिरीश तलरेजा और रत्नलाल जैन का निकल कर सामने आ रहा पाकिस्तानी कनेक्शन !

नई दिल्ली/ भोपाल : ऑनलाइन सट्टे के काले खेल के खुलासे में ये जानकारी सामने आई है जिसमे भोपाल निवासी गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन का पाकिस्तानी कनेक्शन निकल कर सामने आ रहा है।बताया जा रहा है कि इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों के भी शामिल होने की जानकारी निकलकर सामने आई है.

जिसके कुछ वीडियो पुलिस तक भी पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक रतनलाल जैन और सट्टा किंग गिरीश तलरेजा का डी कम्पनी के साथ कारोबार की जानकारी मिली है. इस बारे में पुलिस और जानकारी जुटा रही है। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान के एक बड़े कारोबारी के साथ मिलकर गिरीश तलरेजा द्वारा इस अवैध कारोबार को संचालित किया जा रहा है।

जिसमे डी कम्पनी के कुछ सदस्यों ने इनकी मुलाक़ात दुबई मे कार्रवाई थी उसके बाद से लगातार गिरीश तलरेजा और रतनलाल जैन द्वारा पाकिस्तान मे इस अवैध सट्टे के कारोबार को संचालित कर रहा था। फिलहाल गिरीश तलरेजा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। और उसके साथी रतनलाल की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले मे बड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

***************************

 

PM मोदी ने बंगाल को 15,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

कृष्णानगर 02 March, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने नादिया जिले के कृष्णानगर में आज एक आधिकारिक समारोह में इन परियोजनाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं से बंगाल को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और अधिक निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए राज्य को बिजली पर आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है जो औद्योगिक विकास, रेलवे नेटवर्क और प्रौद्योगिकियों में मदद करती है।

मोदी ने कहा कि उन्हें बंगाल में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। एक बार अत्यधिक विकसित भारत के स्वतंत्र होने के तुरंत बाद उपेक्षा के कारण बंगाल ने धीरे-धीरे अपना महत्व खो दिया। मोदी ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राज्य के विकास के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार है।

अन्य बातों के अलावा, प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में स्थित रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन चरण II (2 गुणा 660 मेगावाट) का उद्घाटन और शिलान्यास किया। दामोदर घाटी निगम की यह कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना अत्यधिक कुशल एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है।

नया प्लांट देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक कदम होगा। इसके अतिरिक्त, मेजिया थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट सात और आठ की ग्रिप गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली पर आधारित होगी। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित, एफजीडी प्रणाली ग्रिप गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को हटा देगी, स्वच्छ ग्रिप गैस का उत्पादन करेगी और जिप्सम बनाएगी, जिसका उपयोग सीमेंट उद्योग में किया जा सकता है।

मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-12) (100 किमी) के फरक्का-रायगंज खंड के चार लेन की सड़क परियोजना का भी अनावरण किया। लगभग 1,986 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परियोजना यातायात की भीड़ को कम करेगी, कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और उत्तर बंगाल तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देगी।

प्रधानमंत्री ने 940 करोड़ रुपये से अधिक की चार रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं, जिनमें दामोदर-मोहिशिला रेल लाइन के दोहरीकरण की परियोजना, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण, और अजीमगंज और मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली एक नई लाइन भी शामिल है। ये परियोजनाएं रेल कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी, माल ढुलाई की सुविधा प्रदान करेंगी और क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक विकास में योगदान देंगी।

****************************

 

भारतीय-अमेरिकियों को यकीन, पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से सत्ता में आएगी BJP

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी): अपने मूल देश में होने वाले आम चुनाव का उत्सुकता से इंतजार कर रहे अधिकांश भारतीय-अमेरिकियों का कहना है कि उन्हें यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सत्ता में आएगी। समुदाय के नेताओं का कहना है कि 2024 के चुनाव में 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य हासिल करने के लिए अमेरिका में पार्टी नेताओं और समर्थकों द्वारा तैयारी की जा रही व रणनीति बनाई जा रही है। न्यूयॉर्क स्थित एक आध्यात्मिक वेबसाइट के संस्थापक परवीन चोपड़ा ने बताया कि अमेरिका में लोग पीएम मोदी को एक “मजबूत, परिवर्तनकारी नेता” के रूप में देखते हैं, जिनके नेतृत्व में विश्व मामलों में भारत की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

चोपड़ा ने कहा,”मेरी समझ के अनुसार अमेरिका में भारतीयों को यकीन है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सत्ता में फिर से आएगी। उन्होंने कहा कि इंडिया एलायंस पहले ही कमजोर हो रहा है और वह आगामी चुनाव में पीएम मोदी को रोक पाने में सक्षम नहीं है।“ कार्नेगी एंडोमेंट के एक सर्वेक्षण में भाजपा को भारतीय अमेरिकियों के बीच सबसे लोकप्रिय राजनीतिक दल बताया गया। इसमें एक तिहाई उत्तरदाताओं ने सत्तारूढ़ पार्टी का और केवल 12 प्रतिशत ने कांग्रेस का समर्थन किया। इसके अलावा, इसमें कहा गया है कि सभी भारतीय अमेरिकियों में से लगभग आधे प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी के प्रदर्शन को अच्छा मानते हैं।

2014 के बाद भारत की विदेश नीति का एक प्रमुख तत्व प्रवासी भारतीयों तक इसकी पहुंच रही है, विशेष रूप से अमेरिका में जहां 4.4 मिलियन-मजबूत समुदाय दूसरा सबसे बड़ा आप्रवासी समूह बन गया है। 2104 से 2023 तक अमेरिका की अपनी यात्राओं के दौरान, प्रधानमंत्री अमेरिका के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनकी लगातार वृद्धि और भारत की विकास की कहानी में उनके महत्व को स्वीकार करते हुए, समुदाय के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

एसोसिएशन ऑफ इंडियंस इन अमेरिका (एआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोबिंद मुंजाल ने बताया कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ हासिल किया है और अमेरिका-भारत संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है, खासकर पीएम मोदी की जून 2023 की अमेरिका की यात्रा के बाद। मुंजाल ने एक ईमेल साक्षात्कार में कहा, “नरेंद्र मोदी के शासन में, भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीयों का दुनिया में सम्मान काफी बढ़ गया है। एनआरआई के लिए, भारतीय पहचान अधिक सम्मानजनक हो गई है और गैर-निवासियों को भारतीय होने पर गर्व महसूस होने लगा है।”

अगस्त 1967 में स्थापित, एआईए अमेरिका में एशियाई भारतीयों का सबसे पुराना संघ होने का दावा करता है और कहता है कि यह “उन आप्रवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारतीय विरासत और अमेरिकी प्रतिबद्धता के अपने सामान्य हितों से एकजुट हैं”। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारणों को समुदाय के अनुसार ढूंढना बहुत दूर की कौड़ी नहीं है, इसे पिछले वर्षों में भारत में सभी क्षेत्रों में की गई प्रगति में देखा जा सकता है।

बिहार फाउंडेशन, यूएसए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, “कूटनीति और आर्थिक सुधारों के प्रति पीएम मोदी के दृष्टिकोण ने भारत की छवि को एक गतिशील और दूरदर्शी राष्ट्र के रूप में मजबूत किया है, जो सतत वृद्धि और विकास के लिए तैयार है।”

देश की विदेश नीति की सराहना करते हुए, कुमार ने कहा कि भारत ने मजबूत कूटनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया है, जो “कतर की स्थिति जैसे संकटों से निपटने और युद्ध क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने में इसके सराहनीय प्रदर्शन से विकसित देशों के प्रयासों से भी आगे निकल जाता है”। चंद्रयान मिशन की सफलता और भारत की जी20 की अध्यक्षता का हवाला देते हुए, कुमार और मुंजाल दोनों ने कहा कि भारत ने वर्तमान शासन के तहत बहुत कुछ हासिल किया है।

मुंजाल ने कहा,”भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले तीन वर्षों में मौजूदा 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। भारतीय शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाते हैं, जो वह ऐसा करेंगे, तो भारत अगले 10 वर्षों में 7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रख सकता है।”

उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीएम मोदी भारत को उसी पुराने गौरव की ओर ले जाना जारी रखेंगे, जब इसे “सोने की चिड़िया” कहा जाता था। इस बीच, एनआरआई समुदाय को उम्मीद है कि 2024 के चुनावों के बाद सत्ता में आने वाली पार्टी उनकी कुछ चिंताओं का समाधान करेगी।

चोपड़ा ने बताया कि एक भारतीय-अमेरिकी और एक सामुदायिक पत्रकार के रूप में, कई एनआरआई ऑनलाइन वोटिंग और भारत में उनकी संपत्तियों के बारे में चिंताओं के साथ उनके पास आए हैं।

गौरतलब है कि अब तक, विदेश में रहने वाले एक भारतीय नागरिक को चुनाव के दिन अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपने पासपोर्ट के साथ शारीरिक रूप से उपस्थित होना पड़ता है। डाक या ऑनलाइन के माध्यम से मतदान करने या विदेश में भारतीय मिशनों के माध्यम से मतदान का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में संपत्ति रखने वाले एनआरआई उन लोगों से सुरक्षा चाहते हैं, जिन्होंने उनके घरों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और ऐसे विवादों का त्वरित निर्णय चाहते हैं।

****************************

 

भारत ने डांसर अमरनाथ घोष की हत्या का मामला अमेरिका के साथ ‘जोरदार’ तरीके से उठाया

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी): शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि वह कोलकाता के कुचिपुड़ी डांसर अमरनाथ घोष के रिश्तेदारों और मृतकों को हर संभव मदद दे रहा है। घोष की यहां गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एक्स पर एक पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने कहा कि उसने सेंट लुइस पुलिस के साथ मामले को दृढ़ता से उठाया है।

पोस्ट में कहा गया, “वाणिज्य दूतावास मृतक अमरनाथ घोष के रिश्तेदारों को हर संभव मदद दे रहा है। हमले की जांच के लिए सेंट लुइस पुलिस और विश्वविद्यालय के साथ मामले को जोरदार तरीके से उठाया।”

शुक्रवार को, वाणिज्य दूतावास ने घोष के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पोस्ट किया: “हम फोरेंसिक, पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं और सहायता प्रदान कर रहे हैं”।

इस मामले को लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने उठया था, जिन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद मांगी और अपने दोस्त के शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने की मांग की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि घोष परिवार में अकेला था। उसकी मां की तीन साल पहले मौत हो गई थी और पिता का बचपन में ही निधन हो गया था।

पीएचडी कर रहे घोष को एक “उत्कृष्ट नर्तक” बताते हुए, देवोलीना ने कहा कि घोष मंगलवार को शाम को सैर कर रहे थे जब उन्हें “एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी”।

***************************

 

कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सरकार में चल रही तुष्टिकरण की प्रतियोगिता : गिरिराज सिंह

बेगूसराय 02 March, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेगूसराय पहुंचने से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल सरकार में तुष्टिकरण की प्रतियोगिता चल रही है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की सरकार भी पश्चिम बंगाल की सरकार के तर्ज पर चल रही है और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ-साथ वहां आतंक का माहौल बन रहा है। दोनों में प्रतियोगिता चल रही है। लेकिन यह देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश की जनता सब जानती है। आज राहुल गांधी खुद मियां मिट्ठू बन रहे हैं, जबकि देश की जनता सब कुछ जान रही है और आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 400 सीट से अधिक लेकर संसद भवन पहुंचेंगे।

बिहार में महागठबंधन के विधायकों के भाजपा की ओर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह राजद का अंहकार है। जो विधायक महागठबंधन छोड़ रहे हैं, वे नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। अब महागठबंधन की नैया डूबने वाली है, इसलिए सभी महागठबंधन छोड़कर अलग हो रहे हैं।

***************************

 

रांची में नक्सलियों ने क्रशर प्लांट पर हमला कर तीन गाड़ियां और मशीनें फूंकी

रांची 02 March, (एजेंसी): रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के सांगा में नक्सलियों ने एक क्रशर प्लांट पर हमला कर तीन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। वहां काम करने वाले श्रमिकों के मोबाइल छीन लिए और प्लांट को बंद करने की धमकी दी।

घटना शुक्रवार देर रात की है।

बताया गया है कि लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने प्लांट पर धावा बोल दिया। पहले उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई और प्लांट के पास मौजूद तीन हाइवा ट्रक और मशीनों में आग लगा दी।

उन्होंने मजदूरों के छह मोबाइल छीन लिए। नक्सलियों ने खुद को कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान का आदमी बताया और मजदूरों को कहा कि उनकी इजाजत के बगैर यहां काम नहीं होगा।

क्रशर के संचालक वारिस अंसारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।

उन्होंने बताया है कि उनके स्टाफ को बीते 28 फरवरी को नक्सली कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के नाम पर धमकी भरा फोन आया था और काम बंद करने की धमकी दी गई थी।

इसके पहले जनवरी 2023 में भी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के लोगों ने क्रशर में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की थी और एक लेटर पैड पर 5 लाख रुपए की लेवी देने का फरमान भी जारी किया था।

***************************

 

Big Breking : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

रायपुर  02 March, (Rns) । भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीद्वारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची मे देश के 16 राज्यों के 195 सीटों के लिए नामों का ऐलान कर दिया गया है।

जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियो के नामों की घोषणा कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

****************************************

 

 

पांच दिन के विश्राम के बाद राहुल गांधी की यात्रा आज फिर होगी शुरू

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी): पांच दिन के विश्राम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज फिर शुरू होगी। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम था। आज दोपहर 2 बजे राजस्थान के धौलपुर से यात्रा फिर शुरू हाेगी। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी। 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी। 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7, 8 और 9 मार्च को गुजरात में यात्रा होगी।

जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को राजस्थान के धौलपुर से 2 बजे यात्रा शुरू होगी और 3 बजे मुरैना में प्रवेश करेगी। उसके बाद मुरैना, ग्वालियर शिवपुरी, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम होते हुए 6 मार्च तक मध्यप्रदेश में रहेगी। उसके बाद बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इससे पहले भी नवंबर 2022 में उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन किए थे। मध्य प्रदेश के बाद 7, 8, 9 को मार्च को यात्रा गुजरात में रुकेगी। अभी तक यह यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश से होते हुए राजस्थान पहुंची है और अब मध्यप्रदेश में दाखिल होगी।

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान इंडिया अलायंस के साथ जिन पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति बन रही है, उन पार्टियों के प्रमुख भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

****************************

 

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग हुआ सख्त, मंदिर-मस्जिद को लेकर जारी किए निर्देश

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी): चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सख्त चेतावनी दी है। चुनाव आयोग ने कहा कि वह आचार संहिता के किसी भी अप्रत्यक्ष उल्लंघन का आकलन करेगा। आयोग ने इसके साथ ही सभी नेताओं को कार्रवाई से बचने के लिए पूर्व में अपनाए गए तरीकों से दूर रहने कहा है।

एडवाइजरी में ‘मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर’ कोई अपील न करने की सलाह दी है। इसमें कहा है कि राजनीतिक दल और नेता मतदाताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से तथ्यात्मक आधार के बिना गलत बयानबाजी नहीं करेंगे। असत्यापित आरोपों या विकृतियों के आधार पर अन्य दलों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से बचा जाएगा।’

चुनाव निकाय ने पार्टियों और नेताओं को ‘प्रतिद्वंद्वियों का अपमान करने के लिए निम्न स्तर के व्यक्तिगत हमले’ करने से बचने की भी सलाह दी। इसमें कहा गया है कि किसी भी पूजा स्थल (मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि) का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को जारी एडवाइजरी में कहा, ‘चुनाव के सभी चरण और भौगोलिक क्षेत्र ‘बार-बार होने वाले’ अपराधों को निर्धारित करने का आधार होंगे।’ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और समान अवसर के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को स्वीकार करते हुए, एडवाइजरी में कहा गया है कि यह मानते हुए कि उसका नोटिस उम्मीदवार या स्टार प्रचारक के लिए एक नैतिक निंदा के रूप में काम करेगा, आयोग पिछले कुछ दौर के चुनावों से आत्म-संयमित दृष्टिकोण अपना रहा है।’

****************************

 

WTO में भारत का मजाक उड़ना पड़ा महंगा, थाइलैंड ने बदल दी अपनी राजदूत

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी) : भारत के चावल खरीद कार्यक्रम को लेकर डब्ल्यूटीओ में थाइलैंड की राजदूत की विवादास्पद टिप्पणी पर नई दिल्ली के कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद थाइलैंड ने उन्हें हटा दिया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि थाइलैंड की राजदूत पिमचानोक वॉनकोर्पोन पिटफील्ड को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी-13) से हटाकर वापस थाइलैंड आने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि थाइलैंड के विदेश सचिव ने उनका स्थान लिया है। मंत्रिस्तरीय वार्ता पांचवें दिन प्रवेश कर गई है। अधिकारी ने कहा कि भारत ने मंगलवार को एक परामर्श बैठक के दौरान पिटफील्ड की टिप्पणियों पर गहरी निराशा जताई थी। उन्होंने नयी दिल्ली पर आरोप लगाया था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चावल खरीद का कार्यक्रम लोगों के लिए नहीं, बल्कि निर्यात बाजार पर कब्जा करने के लिए है।

इसके बाद, भारत ने औपचारिक रूप से थाइलैंड सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराया और डब्ल्यूटीओ प्रमुख, कृषि समिति के प्रमुख केन्या और यूएई के प्रति नाराजगी भी जताई। अधिकारी ने कहा, ”थाइलैंड की राजदूत को बदल दिया गया है। उन्होंने भारत के पीएसएच (सार्वजनिक भंडारण) कार्यक्रम का मजाक उड़ाया है।” उन्होंने कहा कि थाई राजदूत की भाषा और व्यवहार अच्छा नहीं था।

इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के बाद भारतीय वार्ताकारों ने उन समूहों में भाग लेने से भी इनकार कर दिया था, जहां थाई प्रतिनिधि मौजूद थीं। सरकारी अधिकारी ने कहा कि उनके तथ्य गलत थे, क्योंकि सरकार खाद्य सुरक्षा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए धान की उपज का केवल 40 प्रतिशत ही खरीदती है। उन्होंने बताया कि बाकी हिस्से को सरकारी स्वामित्व वाली एजेंसियां नहीं खरीदती हैं और इसे भारत से बाजार कीमतों पर निर्यात किया जाता है।

भारत की तरह थाइलैंड भी एक प्रमुख चावल निर्यात देश है। विभिन्न मंचों पर कुछ विकसित और विकासशील देशों ने आरोप लगाया है कि भारत द्वारा चावल जैसी जिंसों का सार्वजनिक भंडारण वैश्विक बाजार में कीमतों को विकृत करता है। भारत 2018 से 2022 तक दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश था। उसके बाद थाइलैंड और वियतनाम थे।

********************************

 

बेंगलुरु रामेश्वरम Cafe ब्लास्ट : CCTV में आरोपी का चेहरा आया सामने

बेंगलुरु 02 March, (एजेंसी): बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए आईडी ब्लास्ट में 10 लोग घायल हो गए हैं। कैफे में हुए ब्लास्ट की लेटेस्ट वीडियो भी सामने आई है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख सका। ऐसे में पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से आरोपी की पहचान करेगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 25 से 30 साल का शख्स है।

कर्नाटक के डिप्टी CM डी शिवकुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। CCTV में कैप्चर उसके चेहरे को फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से मैच कराया जा रहा है। इससे उसे ट्रैक किया जाएगा।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। इसके बाद वह इडली ऑर्डर करता है, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लेता है। इसके बाद 11:45 बजे एक बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला जाता है। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका किया गया।

इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज अभी सामने नहीं आया है। जो CCTV फुटेज और फोटोज अभी सामने आए हैं, वो भी आधिकारिक सोर्स से नहीं मिले हैं। ये सोशल मीडिया पर हैं।

***********************

 

मोदी सरकार का बड़ा कदम, निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञ प्रमुख पदों पर होंगे भर्ती

नई दिल्ली 02 March, (एजेंसी) – शासकीय कार्यों की सुगमता को और बेहतर बनाने के वास्ते मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञ जल्द ही केंद्र में प्रमुख पदों पर नियुक्त किए जाएंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

आमतौर पर संयुक्त सचिव, निदेश और उप सचिव के पद अखिल भारतीय सेवाओं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) और समूह ए की अन्य सेवाओं के अधिकारियों के पास होते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इन विशेषज्ञों की सीधी भर्ती (सरकारी विभागों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति) की जा रही है। इसका मकसद सरकार में नई प्रतिभाओं को शामिल करना है। सीधी भर्ती योजना का शुभारंभ 2018 में किया गया था। इसके तहत संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के स्तर पर भर्ती की जाती है। इन स्तरों पर अधिकारी नीतियां बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस प्रक्रिया से आने वाले अधिकारी बाद में सरकारी प्रणाली का अभिन्न अंग बन जाते हैं। 2018 में शुरू की गई लेटरल एंट्री स्कीम के तहत संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव स्तर पर भर्तियां की जाती हैं। इन स्तरों पर अधिकारी नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जो अधिकारी पार्श्व प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से आते हैं वे सरकारी प्रणाली का अभिन्न अंग बन जाते हैं। कार्मिक मंत्रालय ने जून 2018 में पहली बार पार्श्व प्रवेश मोड के माध्यम से 10 संयुक्त सचिव-रैंक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा निकाली गई थी।

********************************

 

महादेव बुक के फरार चल रहे मुख्य सरगना रतन लाल जैन के खिलाफ ईडी ने शुरू की रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया

New Delhi / Raipur/ Bhopal   02 March, (एजेंसी) : प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने महादेव बुक के अवैध सट्टेबाजी  पर लगाम लगाने के लिए फरार चल रहे मुख्य सरगना रतन लाल जैन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बता दे की रतन लाल जैन और गिरीश तलरेजा भोपाल के मूल रूप से स्थानीय निवासी है। दोनों ने सट्टेबाजों के रूप में पहले भोपाल मे ही काम शुरू किया था, लेकिन बाद में दोनों दुबई चले गए जहां से वे भारत में सबसे बड़े सट्टेबाजी नेटवर्क में से एक को संचालित करते है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने कथित तौर पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अभीतक इस अवैध कारोबार से कमाई कर चुके है।

इन दोनों के खिलाफ पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट पीएमएलए की रोकथाम के तहत एक विशेष अदालत द्वारा उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, मामले मे आगे रतन लाल जैन के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए विदेश मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

जानिए रेड कॉर्नर नोटिस का क्या होता है मतलब और कैसे करता है काम

रेड कॉर्नर नोटिस उन व्यक्तियों के खिलाफ जारी किया जाता है जो या तो अभियोजन के लिए वांछित हैं या रेड कॉर्नर नोटिस के तहत सजा काटने के लिए दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अनुरोध किया जाता है कि वे उक्त व्यक्तियों का पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए लंबित प्रत्यर्पण अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन इंटरपोल है।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन इंटरपोल ने अपने सभी 195 सदस्य देशों में एक राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो एनसीबी नियुक्त किया है, ये ब्यूरो इंटरपोल और भारत में उस सदस्य देश की संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच संपर्क के एकल बिंदु के रूप में काम करते हैं।

इन इंडिया द सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई इसकी आधिकारिक एनसीबी है जिसे भारत के कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा आवश्यक रूप से भगोड़े अपराधियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस को बनाए रखने और अद्यतन करने का काम सौंपा गया है।

महादेव बुक बैटिंग ऐप मामले में कई व्यक्तियों की गिरफ्तारी देखी गई है हाल ही में गिरफ्तार व्यक्तियों में चंद्रभूषण वर्मा नाम का एक एएसआई शामिल है, जो सतीश चंद्राकर नाम का मास्टरमाइंड का रिश्तेदार है और हवाला ऑपरेटर अनिल दममानी और सुनील दमानी वर्मा पर रिश्वत की राशि लेने का आरोप है। वर्मा पर 65 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने और अपने अधीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को वितरित करने का आरोप लगाया, जबकि अन्य पर अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन को अंजाम देने और देश से बाहर आय को लूटने का संदेह है।

वही ईडी ने चार हाई प्रोफाइल आरोपियों को हाल ही में एक विशेष अदालत में पेश किया जिसने उन्हें सात दिनों के लिए उनकी न्यायिक हिरासत प्रदान की जो उस समय के दौरान कल समाप्त हो गई है।ईडी ने सफलतापूर्वक अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों पर जानकारी के विभिन्न टुकड़े निकाले लिए है। वही सूत्रों की माने तो ईडी द्वारा जल्द इस पुरे मामले मे बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

*****************************

 

चीन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उत्सुक हूं : हार्दिक सिंह

नई दिल्ली ,02 मार्च । एशियाई हॉकी महासंघ ने 28 फरवरी को घोषणा की कि पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 आठ से 17 सितंबर 2024 तक हुलुनबुइर शहर, इनर मंगोलिया,चीन में होगी। जो टीमें इस संस्करण के लिए योग्य हैं उनमें चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान और मौजूदा चैंपियन भारत शामिल हैं।

टूर्नामेंट के महत्व पर बोलते हुए, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह ने कहा, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है जहां टीमें एशिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम होने का दावा करने के लिए संघर्ष करती हैं। हमारा लक्ष्य दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है, और उस यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम ट्रॉफी को बरकरार रखना और एशिया में सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना होगा।

भारत 3 से 12 अगस्त तक चेन्नई में आयोजित एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के पिछले संस्करण में विजयी हुआ। वे 4 जीत और 1 ड्रा के साथ पूल में शीर्ष पर रहे, जापान के खिलाफ ड्रा था। सेमीफाइनल में, उनका फिर से जापान से सामना हुआ और 5-0 से जीत दर्ज की। फाइनल में, भारत हाफ टाइम तक 3-1 से पिछड़ रहा था, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह और आकाशदीप सिंह के गोल ने सुनिश्चित किया कि भारत एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 का चैंपियन बने।

टीम के प्रदर्शन पर विचार करते हुए हार्दिक ने कहा, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 एक शानदार टूर्नामेंट था। एक टीम के रूप में, हम अभी भी मुख्य कोच क्रेग फल्टन के तहत खेल की नई शैली को अपना रहे थे, और स्वर्ण पदक जीतना उस प्रगति का प्रमाण था जो टीम ने उनके तहत की थी। रास्ते में हमारी मदद करने के लिए हमारे साथ मेंटल ट्रेनर पैडी अप्टन भी थे, और जब हम फाइनल में मलेशिया से पिछड़ रहे थे, तब टीम ने उनके बारे में अपनी बुद्धिमत्ता बनाए रखने और चीजों को बदलने के लिए जबरदस्त चरित्र दिखाया।

मिडफील्डर ने अंत में कहा, टूर्नामेंट जीतने के लिए पिछडऩे के बाद वापिस आना एक विशेष एहसास था, और पीछे मुड़कर देखने पर, मुझे लगता है कि टीम ने उस मैच को अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए स्प्रिंगबोर्ड के रूप में इस्तेमाल किया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में खेलने और अपने खिताब का बचाव करने के लिए उत्सुक हैं।

****************************

 

मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का बीसीसीआई करेगा आयोजन : रिपोर्ट

नई दिल्ली ,02 मार्च । भारत में क्रिकेट खेल नहीं, जुनून है। यहां फैंस को फर्क नहीं पड़ता कि क्रिकेट के कौन से फॉर्मेट का मैच खेला जा रहा है। हालांकि, ये जुनून महिला क्रिकेट के मामले में थोड़ा ठंडा पड़ जाता है, लेकिन बीते कुछ साल में महिला क्रिकेटरों ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यही वजह है कि बीसीसीआई महिला प्रीमयिर लीग के बढ़ते क्रेज के बीच अब महिल रेड-बॉल टूर्नामेंट आयोजित करने पर भी विचार कर रहा है।

पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जितनी तरक्की की है उसका कोई जवाब नहीं। डब्ल्यूपीएल 2024 के बीच खबर आ रही है कि बीसीसीआई ने एक बहु-दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित कर देश में महिला रेड-बॉल क्रिकेट शुरू करने की योजना तैयार की है। अगर ऐसा होता है तो भारतीय महिला क्रिकेट के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह टूर्नामेंट मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2024) के तुरंत बाद आयोजित होने वाला है, जो 17 मार्च को समाप्त होगा।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मल्टी डे महिला टूर्नामेंट का आयोजन करने का फैसला किया है। यह तीन दिन का होगा। टूर्नामेंट 29 मार्च से पुणे में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को क्षेत्रों के आधार पर बांटा गया है। इसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य और नॉर्थ ईस्ट की टीम इसमें शामिल होंगी। ये टीमें पांच मैचों की सीरीज में हिस्सी लेंगी।

टूर्नामेंट 29, 30 और 31 मार्च को एक साथ होने वाले दो क्वार्टर फाइनल के साथ शुरू होगा। इस चरण के बाद चैंपियनशिप दो सेमीफाइनल तक पहुंच जाएगी, जो 5, 6 और 7 अप्रैल को आयोजित होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का फाइनल 9, 10 और 11 अप्रैल को निर्धारित है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सीधे वरीयता प्राप्त दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। हालांकि, अभी उनके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

*****************************

 

कैमरन ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

वेलिंग्टन ,02 मार्च । कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर इतिहास रच दिया। ग्रीन-हेजलवुड की जोड़ी ने वेलिंगटन टेस्ट  के दूसरे दिन 10वें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने 2004 में ब्रिस्बेवन में न्यूूजीलैंड के खिलाफ 10वें विकेट के लिए जेसन गिलेस्पीक और ग्ले6न मैक्ग्रा  द्वारा की गई 114 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह स्टैंड टेस्ट क्रिकेट में 10वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया का छठा 100 रन या उससे अधिक साझेदारी थी। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के डिफेंडिंग चैंपियन की शुरुआत इस मैच में ज्यादा अच्छी नहीं रही लेकिन टीम ने अपनी पहली पारी में कुल 383 रन का स्कोर खड़ा किया।

यह ग्रीन की 174 रनों की नाबाद पारी थी जिसने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत टोटल तक पहुंचाया। युवा ऑलराउंडर ने दिन के अंतिम ओवर में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करते हुए धैर्यपूर्ण पारी खेली। फिर, शुक्रवार को हेज़लवुड के साथ उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया। टेस्ट क्रिकेट में ग्रीन का यह दूसरा शतक था। इससे पहले पिछले साल अहमदाबाद में भारत के खिलाफ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 114 रन की पारी खेली थी।

**************************

 

महिला प्रीमियर लीग सीजन 2 : स्मृति मंधाना के 74 रन बेकार, दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 25 रन से हराया

बेंगलुरू ,02 मार्च । यहां के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के 7वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार 74 रनों की पारी खेली, लेकिन जेस जोनासेन (35*, 3-21) के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन और शैफाली वर्मा और एलिस कैप्सी की अच्छी बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स को 25 रन से जीत दिलाने में मदद की।

स्मृति ने 43 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए और सोफी डिवाइन (17 गेंदों पर 23) के साथ पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़कर रॉयल चैलेंजर्स को मुकाबले में बनाए रखा।

हालांकि, मध्य और निचले क्रम का पतन हुआ, जिसमें उनकी पांच बल्लेबाज – जॉर्जिया वेयरहैम (0), नादिन डी क्लार्क (1), सिमरन बहादुर (2), सोफी मोलिनक्स (1) और आशा शोभना (0) आउट हो गईं। सिंगल-डिजिट स्कोर के लिए रॉयल चैलेंजर्स को 20 ओवरों में 169/9 तक सीमित रखा गया, 20 ओवरों में दिल्ली कैपिटल के 194/5 के स्कोर का पीछा करते हुए शैफाली वर्मा (50) और कैप्सी (46) के बीच 82 रन की साझेदारी हुई।

जेस जोनासेन ने अपने 3-21 के स्कोर में मोलिनक्स, सिमरन बहादुर और शोभना के विकेट लिए, जबकि मारिजैन कप्प (2-35) और अरुंधति रेड्डी (2-38) ने एक-एक विकेट लिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 25 रनों से हरा दिया।

इससे पहले, शैफाली वर्मा ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया, उनकी सटीक 50 (31बी, 3म4, 4म6) की पारी और एलिस कैप्सी की जुझारू 46 (33बी, 4म4, 2म6) की पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान मेग लैनिंग की शुरुआती हार से उबरने में मदद की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/5 का शानदार स्कोर रखा।

शैफाली ने श्रेयंका पाटिल द्वारा छोड़े गए कैच का जल्दी ही फायदा उठाया और आरसीबी के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए रेणुका सिंह और सोफी डिवाइन पर चौका और छक्का लगाया।

डिवाइन ने पांचवें ओवर में लैनिंग को 11 (4म3) रन पर वापस भेज दिया, लेकिन शैफाली को एलिस कैप्सी के रूप में एक इच्छुक साथी मिली, जिनके साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी निभाई।

शैफाली ने सोफी मोलिनेक्स को लॉन्ग-ऑन पर छक्का लगाने के लिए कदम बढ़ाया, जबकि कैप्सी ने आशा शोभना की गेंदों पर कुछ चौके लगाकर पहले ओवर में 11 रन बनाए। दोनों ने आक्रमण जारी रखा और आधे समय तक दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 84 रन रखा।
शैफाली ने 12वें ओवर में श्रेयांका की गेंद पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर जॉर्जिया वेयरहैम के हाथों कैच आउट हो गईं, क्योंकि वह श्रेयांका पाटिल की गेंद पर लॉन्ग होप लगाने में नाकाम रहीं।

एक ने आरसीबी के लिए दो लाए, जिन्होंने चीजों को वापस खींच लिया जब नादिन डी क्लर्क ने जेमिमा रोड्रिग्स को चार गेंद पर शून्य पर आउट किया और कैप्सी को आउट करके उन्हें अर्धशतक से वंचित कर दिया।

मारिजैन कैप्पी ने 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि जेस जोनासेन ने 16 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की। सोफी डिवाइन (2-23) और नादिन डी क्लार्क (2-35) ने दो-दो विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर :

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 194/5 (शैफाली वर्मा 50, एलिस कैप्सी 46, जेस जोनासेन 35 नाबाद, मारिजैन कैप्पी 32, सोफी डिवाइन 2-23, नादिन डी क्लार्क 2-35) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 20 ओवर में 169/9 (स्मृति मंधाना 74; जेस जोनासेन 3-21, मारिजैन कैप्प0 2-35, अरुंधति रेड्डी 2-38) 25 रन से हराया।

**************************

 

डोपिंग टेस्ट में फेल हुए पॉल पोग्बा, लगा चार साल का बैन

नई दिल्ली ,02 मार्च । विश्व कप विजेता और मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मिडफील्डर पॉल पोग्बा को डोप टेस्ट में फेल होने के बाद फुटबॉल से चार साल के लिए बैन कर दिया गया है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पूर्व महासचिव शाजी प्रभाकरन ने एक्स पर यह खबर शेयर की है।

उन्होंने लिखा, पॉल पोग्बा को डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद चार साल के लिए फुटबॉल से निलंबित कर दिया गया है। पोग्बा को शुरू में असफल परीक्षण के बाद सितंबर में नाडो (इतालवी डोपिंग रोधी संगठन) द्वारा अस्थायी निलंबन सौंपा गया था।

प्रतिबंध का मतलब है कि पोग्बा, जिन्होंने 2018 में फ्रांस के लिए फीफा विश्व कप जीता था, अब जब वापसी करेंगे तब तक संभावित रूप से 33 वर्ष के हो सकते हैं। फिलहाल,2026 तक पॉल पोग्बा का कॉन्ट्रैक्ट जुवेंटस के साथ है। माना जा रहा है कि वो शायद अब इस टीम के लिए फिर कभी नहीं खेलें। इटालियन क्लब के साथ उनका दूसरा कार्यकाल बहुत बुरा रहा है।

*****************************

 

संतोष ट्रॉफी 2024 – मणिपुर, दिल्ली, रेलवे ने क्वार्टर फाइनल में बर्थ पक्की की

इटानगर ,02 मार्च । यहां के गोल्डन जुबली स्टेडियम में गुरुवार को मणिपुर, दिल्ली और रेलवे ने संतोष ट्रॉफी 2024 के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। छह टीमें क्वार्टर फाइनल में दो स्थानों के लिए दौड़ में हैं।

नीचे की तीन टीमों – मिजोरम, महाराष्ट्र और कर्नाटक को 2 मार्च को ग्रुप के अपने-अपने आखिरी मैचों में अंतिम स्थान के लिए लडऩा होगा।
मणिपुर ने मिजोरम के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत के साथ ग्रुप बी तालिका में शीर्ष पर अपनी बढ़त बनाए रखी; वे अब 10 अंकों के साथ समूह में शीर्ष पर हैं। इस बीच, दिल्ली और रेलवे दोनों अब सात-सात अंक पर हैं और इस तरह उन्होंने अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का कर लिया है।ग्रुप ए में चार क्वार्टर फाइनलिस्ट पहले ही तय हो चुके हैं, केवल एक नॉकआउट स्थान बचा है, जो ग्रुप बी में मिजोरम (चार अंक), महाराष्ट्र (तीन अंक) और कर्नाटक (दो अंक) के बीच खेला जाएगा।

रेलवे कर्नाटक से आगे निकल गया है।रेलवे ने गत चैंपियन कर्नाटक को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी योग्यता की पुष्टि की।सुब्रत मुर्मू (53′) ने खेल का एकमात्र गोल दूसरे हाफ में किया, जिससे कर्नाटक को हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी क्वार्टर फाइनल की संभावनाएं गंभीर खतरे में पड़ गईं, क्योंकि वे चार मैचों में केवल दो अंक ही जुटा पाए हैं।रेलवे ने क्वार्टर फाइनल का टिकट सुरक्षित कर लिया है, लेकिन ग्रुप में बेहतर स्थिति के लिए वह मिजोरम के खिलाफ अपने आखिरी गेम में अधिकतम अंक हासिल करना चाहेगा।गत विजेता हताश थे, उन्हें तीन अंकों की जरूरत थी और उन्होंने मैच भी उसी तरह खेला।

रवि बाबू राजू द्वारा प्रशिक्षित, जिन्होंने उन्हें रियाद में पिछले सीजन में खिताब दिलाया था, उन्होंने रेलवे की रक्षा पर लगातार हमलों के साथ मैच की शुरुआत की।फारवर्ड निखिल राज मुरुगेश कुमार क्वार्टर-घंटे के बाद उन्हें बढ़त दिलाने के बहुत करीब आ गए, जब उन्होंने रेलवे की रक्षा के भीतर कुछ भ्रम का फायदा उठाते हुए एक खाली गोल पर अपना शॉट लगाया, लेकिन उनका प्रयास पोस्ट से बाहर हो गया।

विनिथ वेंकटेश ने रिबाउंड पर छलांग लगाई, लेकिन रेलवे के गोलकीपर अनुपम सिन्हा ने उसे रोक लिया और एक पॉइंट-ब्लैंक बचा लिया।रेलवे डिफेंस ने स्कोर बराबर बनाए रखने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा, और आधे घंटे के निशान के थोड़ी देर बाद, डिफेंडर मोनिश मजूमदार ने बैक-टू-बैक ब्लॉक बनाने के लिए बहुत जागरूकता दिखाई, पहले सिक्स के अंदर से निखिल राज द्वारा बैक-फ्लिक पर यार्ड बॉक्स, और फिर विशाल आर द्वारा रिबाउंड के प्रयास से।गोलकीपर सिन्हा ने एक लंबी छलांग लगाई, जिसे सिरों के झुंड ने गिरा दिया, क्योंकि सुब्रत मुर्मू गेंद की ओर दौड़े, उन्होंने कर्नाटक के सेंटर-बैक प्रबीन तिग्गा को छकाया और फिर फ्लिक करने से पहले उसे बाहर और फिर अंदर घुमाने के लिए आगे बढ़े। गेंद उसके बूट के बाहरी हिस्से से गोल में गई।अंतिम मिनटों में कप्तान गौतम कुजूर को स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा, क्योंकि वह टैकल में खराब स्थिति में थे, लेकिन गोलकीपर सिन्हा ने चोट के समय में बचाव करते हुए टीम के लिए एक रन लिया।कर्नाटक के स्थानापन्न डी. शेल्टोहन पॉल ने लंबी दूरी से एक प्रहार किया, क्योंकि सिन्हा पीछे हट गए और गेंद को क्रॉसबार पर मारकर बाहर कर दिया।

हालांकि, इस प्रक्रिया में सिन्हा स्वयं पोस्ट से टकरा गए।मणिपुर ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कीमणिपुर ने गोल्डन जुबली स्टेडियम में मिजोरम के खिलाफ 4-1 से जीत के साथ संतोष ट्रॉफी 2023-24 क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।मणिपुर के लिए फिलम सनाथोई मीतेई ने दो दो (35′, 90′) हासिल किए, जबकि लीमाजाम संगकर सिंह (8′) और स्थानापन्न पेबम रेनेडी सिंह (56′) ने एक-एक स्कोर किया। मैच के अंत में माल्सावमज़ुआला त्लांगटे (84′) ने मिजोरम के लिए एक गोल किया, लेकिन मणिपुर ने पहले ही मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।इस प्रकार, मणिपुर चार मैचों में 10 अंकों के साथ ग्रुप बी में शीर्ष पर बना हुआ है और उसकी स्टैंडिंग में शीर्ष चार में जगह पक्की है। अपने आखिरी ग्रुप बी मैच में दिल्ली के खिलाफ ड्रॉ उनके लिए शीर्ष स्थान सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त होगा।आखिरी मिनट में स्ट्राइक ने दिल्ली की जगह पक्की कर दी। दिल्ली ने गुस्से में आकर आखिरकार गोल्डन जुबली स्टेडियम में उतार-चढ़ाव वाले खेल में महाराष्ट्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

**********************

 

धर्मशाला टेस्ट से केएल राहुल बाहर, बमुराह की टीम में वापसी

नई दिल्ली ,02 मार्च । धर्मशाला टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है जिसमें जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वहीं केएल राहुल को अंतिम और पांचवे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। भारत-इंग्लैंड के बीच धर्मशाला टेस्ट 7 मार्च से शुरू होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने सीरीज का पहला और एकमात्र टेस्ट खेला। इसके बाद वो दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के कारण टीम से बाहर रहे हैं।

नए अपडेट में बताया गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर कड़ी नजर रख रही है और उनकी समस्या के आगे के प्रबंधन के लिए लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत चल रही है।

बोर्ड ने आगे कहा कि रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किए गए शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे।

इस बीच, वाशिंगटन सुंदर को मुंबई के खिलाफ 2 से 6 मार्च तक नागपुर में होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के लिए तमिलनाडु टीम में शामिल होने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है।

पांचवां और अंतिम टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

***************************