All posts by Dilip Singh

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे, घर के सदस्य आपकी बात मानेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से लाभ बना रहेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा, इससे आपका उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कर्क राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई खास रिश्तेदार आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। आज आपके सेहत में सुधार आयेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको कार्यों में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे में लगा सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढिय़ा मौके मिलने वाले हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियां बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका कोई ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताएंगे। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल मिलाप होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

*****************************

 

युवक की अपहरण की झूठी साजिश : जौनपुर में अजीबोगरीब मामला

जौनपुर 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । यूपी के जौनपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। 19 अक्टूबर को, एक युवक ने अपने परिवार को बिना बताए घर से निकलने का निर्णय लिया, जिसके बाद उसने खुद को अपहरण का शिकार बताने का नाटक किया।

इस युवक ने अपने चाचा के मोबाइल पर एक मैसेज भेजकर बताया कि उसे अपहरण कर लिया गया है और 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इस सूचना से परिजनों के होश उड़ गए, और उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए पांच टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के निवासी सूरज गुप्ता ने खुद को अपहृत बताने के लिए जूठी कहानी रची। जब परिजनों को फिरौती की मांग की सूचना मिली, तो वे चिंतित हो गए और पुलिस से मदद मांगी।

एसपी ग्रामीण, शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदीप गुप्ता ने थाने में सूचना दी कि उनका बेटा घर से टहलने निकला था और उसका अपहरण हो गया है। पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। इस बीच, युवक ने परिवार को फिर से मैसेज भेजकर अपनी अपहरण की कहानी को बढ़ा दिया।

कई दिन की तफ्तीश के बाद, युवक खुद सुरेरी थाना क्षेत्र में नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खुद ही अपनी अपहरण की झूठी कहानी कबूल कर ली।

******************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं

हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता : विज

अंबाला 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘सरकार का प्रत्येक विभाग लोगों के लिए है और हर विभाग लोगों पर अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है तथा सभी विभाग महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो भी बेहतर होगा उसे किया जाएगा’’। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी।

विज नई दिल्ली में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा, परिवहन और श्रम विभागों की कार्य प्रणाली के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा – विज

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘मैं भारतीय जनता पार्टी का संस्कारिक कार्यकर्ता हूं हमारे लिए विभाग कोई मायने नहीं रखता, हमें तो काम करना सिखाया जाता है और मैंने तो कहा था और बुलंद आवाज में कहा था कि मेरी सरकार बन गई है मुझे चाहे चौकीदार बना दो, मैं वह कार्य भी अपनी पूरी निष्ठा के साथ करूंगा क्योंकि हमें यही सिखाया जाता है’’।

परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा- विज

गत दिवस परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली के निरीक्षण के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्हांेने कहा कि ‘‘यह मेरा धर्म है और मेरा कर्म भी है क्योंकि पार्टी ने मुझे जिन विभागों का दायित्व सौंपा है कि मेरे फर्ज अनुसार मैं उनको ठीक करूं। विभागों को ठीक करने के लिए पहले उनको जानना भी जरूरी होता है इसलिए कल मैंने खुद बस में यात्रा की है, मैंने यात्रियों से भी बात की है,

मैंने बस अड्डों की देखरेख को भी देखा हैं। मैंने कर्मचारियों से भी बात की है, जो बस चला रहे थे या जो बस स्टैंड पर कर्मचारी थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जाएगी और चंडीगढ़ में अधिकारियों को बुलाया जाएगा और क्या-क्या समस्याएं हैं

उस सबंध में जानकारी ली जाएगी और फिर उनका हल किया जाएगा। परिवहन विभाग के कार्य को लेकर मिलने वाले कमियों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘पहले चीजों को समझना जरूरी है और अभी कई ओर जगह भी जाया जाएगा और लोगों से भी बात की जाएगी, तथा उसके बाद विभाग को भी देखा जाएगा।

‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’- विज

‘विज साहब इस बैक’ के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हालांकि रात 12.05 पर लोग पूछ रहे होंगे लेकिन मैने किसी से नहीं पूछा। मैंने कहा था कि मुझे चाहे मिनिस्टर विदाउट पोर्टफोलियो बना दो मैं उसमें भी राजी हूं क्योंकि मेरी सरकार है। मुझे इस संबंध (पोर्टफोलियो) में कोई जानकारी भी नहीं थी कि आज पोर्टफोलियो आएंगे, मैंने देखा तो मुझे बिजली मंत्री बनाया गया और भी कई डिपार्टमेंट थे।

मैं जब सोने लगा तो मेरे मन में दूसरा ख्याल आया कि मेरा कोई बिजली का बिल देय तो नहीं है क्योंकि हम चुनाव में लगे हुए थे तो मैंने तुरंत मोबाइल पर अपना बिल देखा जिसकी देय तिथि अभी शेष थी। इसलिए 12 बजकर 32 मिनट 47 सेकेण्ड पर मैंने अपने बिजली के बिल की अदायगी कर दी’’। उन्हांेने कहा कि ‘‘पहले हम अपना बिजली का बिल देंगे तभी तो हम लोगों को प्रेरित करेंगे’’।

‘‘पराली के संबंध में मामला माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है’’- विज

पराली के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पराली के संबंध में मामला सर्वाेच्च न्यायालय के विचाराधीन है और सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सरकारों को आदेश भी दिए जाते हैं तथा अधिकारियों को पेश होकर अपनी बात कहने और सुनने के लिए भी कहा जाता है और हम माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के मुताबिक ही कर रहे हैं’’।

आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण करती है- विज

प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘अगर इनके (आम आदमी पार्टी) आप पुराने बयान देखें तो पुराने ब्यानों में पराली जलाने के बारे में यह पंजाब को ज्यादा कहते थे। चूंकि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई है तो आम आदमी पार्टी द्वारा खाली हरियाणा का नाम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह इनकी संस्कृति है कि आम आदमी पार्टी खुद को ठीक ना करके दूसरों पर दोषारोपण किया जाए और राज किया जाए’’।

यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है- विज

उन्होंने आप पार्टी के सम्मुख सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ‘‘आपने (आप पार्टी) यमुना को साफ करने का कहा था, वह यमुना कितनी साफ हुई आज यमुना की सफाई का आरोप भी हरियाणा पर लगाया जाता है। वह कहते हैं कि पानी हरियाणा से आता है हम कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश से आता है यह कोई ठीक बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की कोई भी स्वायत एजेंसी यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें, हरियाणा में बीओडी चेक कर लें और दिल्ली में ओखला तक यमुना के पानी का बीओडी चेक कर लें। यमुना के प्रदूषण को दिल्ली की सरकार ने ठीक करना है लेकिन यह लोग नहीं करते। जब यमुना में झाग बनती है तो कहते हैं कि हरियाणा से आ रही है’’।

श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है – विज

श्रम विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘श्रम विभाग में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। श्रम विभाग मजदूरों की समस्याओं को देखने और उनके उन्हें हल करने के लिए बनाया गया है परंतु मुझे लगता है कि यह श्रमिकों की कम और इंडस्ट्री की ज्यादा परवाह करते हैं।

बेशक इंडस्ट्री की भी परवाह करनी चाहिए लेकिन श्रमिकों की भी परवाह होनी चाहिए और पहले श्रमिकों की स्थितियां ठीक होनी चाहिए। जैसे कि श्रमिकों को न्यूनतम वेजेस मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं।

ये वेजेस समय पर मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं। श्रमिकों से कितने घंटे काम लेना चाहिए और कितना घंटे काम लिया जा रहा है। वहां पर मानवीय सुविधाएं हैं या नहीं है। श्रम विभाग को यह सब देखना चाहिए और आने वाले समय में श्रम विभाग की भी बैठक ली जाएगी’’।

हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है- विज

जनता दरबार आयोजित करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे नए मुख्यमंत्री ने जनता दरबार की आवश्यकता खत्म कर दी है उन्होंने आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी अधिकारी समस्याओं को सुनेंगे और अब सारे अधिकारी लोगों की समस्याओं को सुनेंगे’’।

‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता’’- विज

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ईवीएम को लेकर कोर्ट जाने के मामले को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जो आदमी हार जाता है वह कभी भी अपने ऊपर आरोप नहीं लेता, वह दूसरों पर आरोप लगता है।

उन्होंने कहा कि ईवीएम जब जारी की जाती है तब सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पहले चेक कराई जाती है, पोलिंग स्टेशन पर भी सभी प्रतिनिधि होते ह,ैं इसका मतलब जो उनके प्रतिनिधि थे, वह मूखे थे या उनको कुछ पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि न्यायालय सभी के लिए खुले हुए हैं, कहीं भी जाओ चाहे कोर्ट में, चाहे इंटरनेशनल कोर्ट में जाओ क्योंकि चुनाव हो गया और चुनाव आयोग ने जवाब दे दिया। उन्होंने कहा कि जब यह (कांग्रेस) हारते हैं तभी ईवीएम खराब होती है। इन्होंने तब शिकायत क्यों नहीं करी जब हिमाचल प्रदेश में ये जीतें, कर्नाटक में जब जीते तब क्यों नहीं की और हरियाणा में भी जिन सीटों पर यह जीते हैं वहां की भी शिकायत करें’’।

कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है- विज

कांग्रेस द्वारा विपक्ष के नेता के चयनित न होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘यह उनका अंदरूनी मामला है परंतु कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है, ये विभिन्न गुटों का एक समूह है यह सारे इकट्ठे बैठकर हमारी पार्टी की तरह कोई एक फैसला तक नहीं कर सकते। इनके चार आते हैं 10 जाते हैं, पांच आते हैं छः जाते हैं’’।

‘‘विधानसभा का सत्र में शपथ दिलाई जाएगी’’- विज

विधानसभा सत्र के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘विधानसभा का सत्र है अच्छी बात है सत्र तो चलना ही चाहिए और इसमें पहले शपथ दिलाई जाएगी और फिर उसके बाद नियमित सत्र भी दिवाली के पश्चात आयोजित किया जाएगा’’।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

परिवार चाहता था लड़का और पैदा हो गई मैं…

.फेमिना मिस इंडिया निकिता पोरवाल का खुलासा

उज्जैन 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। निकिता अब भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

एक पारंपरिक परिवार से आने वाली निकिता ने बताया कि उनके परिवार के लिए लड़का होना प्राथमिकता होती थी। लेकिन जब उनका जन्म हुआ तो परिवार ने उनकी खुशी का जश्न उसी तरह मनाया जैसे किसी बेटे के जन्म पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा, मेरे दादा जी मुझे पीरियड्स के दौरान खुद खाना खिलाते थे। मेरे पिताजी अक्सर मेरे पैर दबाते थे।

निकिता ने बताया कि पिछले 60 सालों से मध्य प्रदेश की कोई भी लड़की फेमिना मिस इंडिया नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा, मैं चाहती थी कि मध्य प्रदेश की कोई लड़की इस खिताब को जीते। निकिता की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। निकिता ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, ऐश्वर्या राय न केवल खूबसूरत हैं बल्कि बहुत ही बुद्धिमान भी हैं।

निकिता पोरवाल न केवल एक खूबसूरत चेहरा हैं बल्कि वह नारी शक्ति का भी प्रतीक हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि एक लड़की अगर कुछ करने की ठान ले तो वह कुछ भी हासिल कर सकती है।

**************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: लगातार बारिश के चलते इमारत गिरी

17 से अधिक लोग मलबे में दबे; 3 की मौत

बेंगलुरु 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश के कारण बेंगलुरु के हेनूर के पास बाबूसबपाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 20 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

फिलहाल, तीन मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी 17 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है।

स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। मलबे के नीचे से आवाजें आने के कारण बचाव दल को उम्मीद है कि कुछ मजदूर अभी भी जिंदा हो सकते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाव कार्य को युद्धस्तर पर चलाया जाए और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। कर्नाटक में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। इस बारिश ने इस हादसे को और गंभीर बना दिया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

UP पुलिस के 4 लाख जवानों को मिला दिवाली गिफ्ट

योगी सरकार ने वर्दी और अवासीय भत्ता इतना बढ़ाया

Lucknow 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 4 लाख पुलिसकर्मियों के लिए दिवाली गिफ्ट का ऐलान कर दिया है। दरअसल, योगी सरकार ने यूपी पुलिस को मिलने वाले वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके अलावा आवास भत्ते में भी 25% की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों खिलाड़ियों के लिए भी बजट में 10 करोड़ की अतिरिक्त राशि बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर ये घोषणाएं की। साथ ही उन्होंने ने 1 हजार करोड़ से अधिक के कार्पस फंड की भी घोषण की।

पुलिसकर्मियों को कितना फायदा होगा 

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नौकरी करने वाले सिपाहियों को अब तक वर्दी भत्ता के रूप में 3000 रुपये मिलते थे। इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर करीब 5100 रुपये हो जाएगा। आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है। बैरक में रहने वाले शहरी क्षेत्र के पुलिसकर्मी जिन्हें अब तक 2400 रुपए मिलते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के आरक्षियों को 800 रुपए मिलते हैं. इसमें भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं, एसआई को हर तीसरे वर्ष 7 हजार रुपये का वर्दी भत्ता मिलता है। अब यह 4900 रुपये बढ़कर आएगा. आवास भत्ते को भी बढ़ाया गया है।

इससे पहले 2019 में वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी

आपको बता दें कि यूपी में इससे पहले 2019 में पुलिसकर्मियों के लिए वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी हुई थी। नई बढ़ोतरी से इंस्पेक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी के करीब चार लाख पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। सीएम योगी ने ऐलान किया कि शहीद पुलिसकर्मियों के पत्नी और माता-पिता के जीवित नहीं रहने की दशा में परिवार के अन्य सदस्यों को एकमुश्त अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम ने पुलिसकर्मियों के लिए बने करीब 200 बहुमंजिला भवनों और प्रशासनिक भवनों के रखरखाव के लिए 1,380 करोड़ रुपये के कॉरपस फंड की घोषणा भी की।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

देश भर के CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी लिंक की जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुए विस्फोट के ठीक बाद देश भर के कई सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में दिल्ली और हैदराबाद के स्कूल भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है।

दिल्ली पुलिस इस मामले में खालिस्तानी लिंक की जांच कर रही है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने टेलीग्राम ऐप से उस चैनल के बारे में जानकारी मांगी है, जिस पर बम की धमकी दी गई थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी बम की झूठी धमकी मिली है।

रोहिणी विस्फोट के बाद बढ़ी सनसनी: रोहिणी में हुए विस्फोट में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार उड़ गई थी, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। लेकिन पास की दुकान का एक साइनबोर्ड और वहां पर खड़े वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं और विस्फोट से ठीक पहले साइट के पास देखे गए दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की है।

सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस लीग इंडिया’ का दावा: रविवार को हुए विस्फोट के कुछ घंटों बाद ‘जस्टिस लीग इंडिया’ नाम के एक चैनल का कथित टेलीग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पोस्ट में विस्फोट का एक वीडियो था जिसके नीचे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ वॉटरमार्क था।

पुलिस अलर्ट: दिल्ली पुलिस इन धमकियों को गंभीरता से ले रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

*****************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

रक्षा मंत्री ने लॉन्च की चौथी परमाणु पनडुब्बी

indian Navy की बढ़ी ताकत,ये है इसकी खासियत

नई दिल्ली 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत (India) ने विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) में शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) (एसबीसी) में अपनी चौथी परमाणु (Nuclear) संचालित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएसबीएन) पनडुब्बी (submarine) को लॉन्च किया है।

रक्षा मंत्री (Defence Minister) राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के शिप बिल्डिंग सेंटर (Shipbuilding Center) में इसे लॉन्च किया था। इसमें 75% सामान भारत (India) में बने हैं। इसका कोड नेम कोडनेम S4 है। ये पैतीस सौ किलोमीटर की मारक क्षमता वाली न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है।

नौसेना (Navy) की S4 पनडुब्बी 3,500 किमी रेंज वाली K-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस की है, जिन्हें वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम के माध्यम से दागा जा सकता है। जबकि अपनी श्रेणी का पहला आईएनएस अरिहंत 750 किमी रेंज वाली K-15 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकता है। आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघाट दोनों पहले से ही गहरे समुद्र में गश्त कर रही हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों ने भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी आईएनएस चक्र को एस1 नाम दिया था, आईएनएस अरिहंत को एस2, आईएनएस अरिघात को एस3, आईएनएस अरिदमन को एस4 नाम दिया गया है। अपनी श्रेणी की आखिरी पनडुब्बी एस4 है जिसका औपचारिक नाम अभी बाकी है।

चीन जैसे शक्तिशाली विरोधियों के खिलाफ पनडुब्बी पर केंद्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है। यही कारण है कि सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए तीसरे विमानवाहक पोत के मुकाबले परमाणु हमले और बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों को प्राथमिकता दी है। सरकार ने इस साल दिसंबर में चालू होने वाली कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाग्शीर के साथ पारंपरिक पनडुब्बी की क्षमता को भी बढ़ा दिया है।

***************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

 

मर्सडीज से हिट एंड रन मामले में 21 साल के लड़के की मौत

महाराष्ट्र : आरोपी फरार

ठाणे 22 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां पर मर्सडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी फरार हो गया।

ठाणे की नौपाडा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार देर रात मृतक युवक कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी वक्त नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है। वहीं, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसको जब्त करके आगे की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

केस को लेकर नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश सालवी ने बताया कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था। रात में करीब 1.50 बजे एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें दर्शन की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस केस को लेकर नौपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है। आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह घटना नौपाडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र में हिट एंड रन का केस सामने आया था। तब पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। एक्सीडेंट के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

*********************************

Read this also :-

नायरा बनर्जी ने शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में की खुलकर बात

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

नहीं रहे वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री……!

* श्रद्धांजलि

22.10.2024 – वरिष्ठ फिल्म पत्रकार अरुण कुमार शास्त्री अब इस दुनिया में नहीं हैं। 75 वर्ष की आयु में 20 अक्टूबर को 2.30 बजे दिन में अपने निवास स्थान जीवदानी हाउसिंग कॉप्लेक्स (डोंगर पाड़ा, विरार वेस्ट,मुंबई) में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसी दिन शाम 7 बजे ‘विरार मुक्तिधाम’ में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

गया (बिहार) के एक छोटे से कस्बे चांद चौरा में जन्मे पले बढ़े अरुण कुमार शास्त्री ने पटना यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद 70 के दशक में अपनी जन्मभूमि गया से मुंबई कूच कर गए और अपनी लेखकीय क्षमता के जरिए धर्मयुग, साप्ताहिक हिंदुस्तान और सारिका में स्थान पाने में कामयाब रहे बाद में उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाली सर्वाधिक लोकप्रिय फिल्म मैगजीन ‘मायापुरी’ का स्थाई रूप से दामन थामा और फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में क्रियाशील हो गए और बॉलीवुड में बतौर फिल्म पत्रकार अपनी विशिष्ट छवि कायम की।

70 के दशक से वर्ष 2019 तक वो काफी एक्टिव रहे और ‘मायापुरी’ में खूब लिखा। फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में गतिशील रहते हुए इन्होंने फिल्म ‘चार महारथी’ और ‘आई एम इन लव’ के लिए बतौर प्रचारक भी काम किया।

फिल्मकार स्व कमाल अमरोही के बेहद करीब रहे अरुण कुमार शास्त्री अपने जीवन काल में अपनी ज़िंदगी को अपनी मर्ज़ी के हिसाब से जिया। अब वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी लेखनी व उन्मुक्त लाइफ स्टाइल की वजह से बॉलीवुड उन्हें हमेशा याद रखेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

बघीरा का धांसू एक्शन तेलुगु ट्रेलर रिलीज

ऋतिक की कृष की तरह मास्क लगाए नजर आए श्री मुरली

22.10.2024 (एजेंसी)  –  डॉ. सूरी द्वारा निर्देशित और प्रशांत नील द्वारा लिखित बघीरा का तेलुगु भाषा में ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर ने तेलुगु प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वादे के मुताबिक होम्बले फिल्म्स ने यूट्यूब पर बघीरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

रोरिंग स्टार श्री मुरली और रुक्मिणी वसंत अभिनीत यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।

यूट्यूब पर इसके ट्रेलर को एक घंटे के अंदर 1 लाख 47 हजार से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं।निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म बघीरा’ में श्री मुरली का एक सुपरहीरो के किरदार में साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका यह लुक बॉलीवुड फिल्म कृष से प्रभावित लग रहा है। कृष में ऋतिक रोशन ने कुछ ऐसा ही मास्क अपने चेहरे पर लगाया था। बहरहाल, फिल्म बघीरा का ट्रेलर श्री मुरली के प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।बघीरा एक्शन-थ्रिलर फिल्म है।

फिल्म में श्री मुरली एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे, जो न्याय के लिए लड़ते हुए एक सुपरहीरो की भूमिका भी निभाते हैं। श्री मुरली के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका निभा में हैं। फिल्म में प्रकाश राज, रंगायन रघु और अच्युत कुमार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

फिल्मांकन के दौरान, श्री मुरली को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसमें एसीएल फटने जैसी चोटें भी शामिल थीं, जिसके कारण उन्हें महीनों तक सेट से दूर रहना पड़ा। इन कठिनाइयों के बावजूद, वह फिल्म के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहे और आज फिल्म बघीरा के ट्रेलर में उन्हें देखकर प्रशंसक बेहद खुश और फिल्म के लिए उत्साहित हैं।

प्रशांत नील के साथ यह श्री मुरली की दूसरी फिल्म है। पहले इस जोड़ी ने एक साथ फिल्म उग्रम में काम किया था। ए जे शेट्टी बघीरा के सिनेमेटोग्राफर हैं, जबकि अजनीश लोकनाथ संगीतकार हैं। यह फिल्म 31 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को अचानक कहीं से धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। हाई एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बनेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज दिन अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन ठीक है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। आज भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।आज अपने निजी कामों में बिजी रहें। आज फालतू चिंताएं छोड़कर अपने करियर पर ध्यान देंगे। नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में आये उतार-चढ़ाव आने से आप परेशान रहेगें। लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। आज कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव आपके करियर को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज रोजगार में पदोन्नति के अवसर बनेंगे। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। पहले हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ कहीं डीनर का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज का दिन आज ठीक – ठाक रहेगा। आज करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। कम्पनी की तरफ से आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा लाभदायक रहेगी। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। कम्पनी में जॉब के लिए आपको कॉल आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है….बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आज सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें और अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। आज खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ेगा। आज बच्चों का मार्गदर्शन करना भी जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस रहें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिन की शुरुआत में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करेंगे। परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बन सकता हैं। परिवार के सभी सदस्यों को आनंद की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज जरूरी लोगों का साथ मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी और पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी। आज फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद होने से बचाएं। अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करेंगे। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है , बेहतर होगा अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि:

आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। आज आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से संतुष्ट हो जाएंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। आज अपना मनोबल बनाए रखें। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। बच्चों के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

*****************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’

20 दिसंबर को होगी रिलीज

22.10.2024 – भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा के द्वारा दशहरे के अवसर पर अपनी नई फिल्म ‘वनवास’ की घोषणा किए जाने के बाद से सिनेप्रेमियों के दिलोदिमाग में इस फिल्म के रिलीज डेट को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी। ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से निर्मित इस फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा अब उठ गया है।

यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड, 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। ‘गदर : एक प्रेम कथा’, ‘अपने’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के बाद मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘वनवास’ को निर्देशक अनिल शर्मा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लेखक, निर्माता व निर्देशक अनिल शर्मा इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उनकी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में नाना पाटेकर और ‘गदर 2’ के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। कलियुग की रामायण को स्क्रीन पर नए अंदाज में अनिल शर्मा ने पेश किया है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी कि कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

जाति, धर्म व पार्टी देखे बिना अपराध‍ियों पर होगी कार्रवाई : नंद गोपाल नंदी

सुल्तानपुर 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी रविवार को सुल्तानपुर दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों को विकास के दम पर जीतने का दावा किया और अपराध‍ियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही।

यूपी के बहराइच हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह हतोत्साहित है। सबने देखा है कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार हुआ करती थी, उस समय लोग नारा लगाते थे, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उस गाड़ी में बैठा गुंडा। सपा के गुंडों का मनोबल इतना ऊंचा था कि एक सीओ (सर्किल ऑफिसर) को स्कॉर्पियो की बोनट पर बैठाकर, दौड़ाते थे।

उन्होंने कहा कि आज वही पुलिस, वही शासन और वही अमला है। लेकिन अगर अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा और हमला करेगा को छोड़ा नहीं जाएगा। पूरा प्रदेश और देश इस बात को मानता है कि पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बना है और आगे सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जो अपराध करेगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई करते समय जाति, धर्म, मजहब और पार्टी नहीं देखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के आगामी उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष को हमने हरियाणा में धाराशायी कर दिया है और निश्चित रूप से यहां भी करेंगे।

नौ सीटों पर समाजवादी के लड़ने और कांग्रेस के समर्थन की बात पर उन्होंने कहा कि चोर-चोर मौसेरे भाई। इनके बीच अभी सीटों के बंटवारे को लेकर टकराव की स्थिति थी, लेकिन अब ये बात हो गई कि एक पार्टी लड़ रही है और दूसरा समर्थन कर रही है। अभी आगे और भी कुछ देखने को मिलेगा।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने यूपी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।

************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

एकता कपूर और उनकी मां की मुश्किलें बढ़ी

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुंबई 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : टेलीविजन की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर मुश्किल में फंस गई हैं। दोनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उनकी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ के छठे सीजन से जुड़ा हुआ है।

एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर, दोनों मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म आल्ट बालाजी चलाती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कई बोल्ड वेब सीरीज स्ट्रीम होती हैं, जिनमें से एक है ‘गंदी बात’। इस सीरीज के छठे सीजन को लेकर कुछ आपत्तिजनक दृश्यों के कारण मामला दर्ज हुआ है।

मामला दर्ज करने वालों का आरोप है कि सीरीज में कुछ ऐसे दृश्य हैं जो नाबालिगों के साथ यौन शोषण को बढ़ावा देते हैं। इसी वजह से उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एकता कपूर ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं और कानूनी सलाह ले रही हैं।

एकता कपूर ने टीवी से शुरू किया था करियर
पिता जीतेंद्र या भाई तुषार कपूर की तरह भले ही एकता कपूर ने अभिनय में हाथ न आजमाया हो, लेकिन टीवी की दुनिया में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर खूब नाम कमाया। वह टीवी की क्वीन कही जाती हैं। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने साल 1995 में शो हम पांच से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य, नागिन, बड़े अच्छे लगते हैं, जोधा अकबर जैसे कई हिट टीवी शोज बनाए। टीआरपी क्वीन एकता कपूर ने शोज के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज भी बनाए हैं।

*********************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

वायनाड सीट पर बेटी प्रियंका के लिए प्रचार करेंगी सोनिया गांधी

तिरुवनंतपुरम 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के लिए केरल के वायनाड में प्रचार करेंगी, जो अपना पहला चुनावी मुकाबला लड़ रही हैं।
राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुने गए थे। बाद में उन्‍होंने वायनाड से इस्‍तीफा दे द‍िया। इसके चलते यहां से उपचुनाव जरूरी हो गया है।

वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी कई सालों के बाद केरल लौट रही हैं और मंगलवार को होने वाले रोड शो में उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। राहुल गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा पर 3,64,422 वोटों के अंतर से वायनाड लोकसभा सीट बरकरार रखी थी।

हालांकि, यह उनके 2019 के प्रदर्शन के मुकाबले थोड़ा कम है, जब उन्होंने सीपीआई के पीपी सुनीर पर 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट खाली करने के बाद, राज्य कांग्रेस इकाई ने प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया और उन्हें वायनाड से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवार घोषित किया।

केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यूडीएफ के गढ़ वायनाड से प्रियंका गांधी के लिए पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। राज्य की अलप्पुझा लोकसभा सीट से सांसद कांग्रेस महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल वायनाड में प्रियंका गांधी के चुनाव अभियान का समन्वय करेंगे।

******************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री अदिति मुखर्जी

21.10.2024 – भारतीय फिल्म जगत जिसे अब बॉलीवुड के रूप में भी संबोधित किया जाने लगा है, वहां देश के कई छोटे शहरों से आए सितारे भी अपनी चमक बिखेर रहे हैं जिसमें लौह नगरी जमशेदपुर (झारखंड) भी शामिल है। जमशेदपुर में पले बढ़े एक सितारे स्व मनमोहन ने तो भारतीय फिल्म जगत में धमाकेदार इंट्री मारी थी और अपना एक अलग ही वजूद कायम किया था। 1960–70 के दशक में खलनायक मनमोहन बॉलीवुड में छ गए थे।

उसके बाद तो फिल्म विधा से जुड़े हर क्षेत्र में झारखंड की धरती से जुड़े नवोदित प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा के बदौलत खुद को स्थापित की और आज सफलता के शिखर पर है।

खास कर अभिनय के क्षेत्र में प्रियंका चोपड़ा, तनुश्री दत्ता, दिवंगत प्रत्युषा बनर्जी, इशिता दत्ता, अर्शी और एकताश्री ने अपने जुनून और अभिनय प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर जमशेदपुर(झारखंड) का परचम लहराने में कामयाब रही।अब इन सबों के साथ एक और नाम जुड़ गया है अदिति मुखर्जी का।

अदिति मुखर्जी बतौर अभिनेत्री और मॉडल बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही है। अदिति मुखर्जी जमशेदपुर की रहने वाली है और उनका परिवार कलकत्ता से संबंधित है। अदिति ने बीटेक इन बायो टेक्नोलॉजी लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण किया है और कुछ वर्षों तक आईटी सेक्टर में काम किया है।

अदिति के मन में हमेशा अभिनय करनी की इच्छा रही इसलिए अपने सपनों को उड़ान देने के लिए वह मुंबई आ गई। मुम्बई में वह कई विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। अदिति मुखर्जी को अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बेहद पसंद है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान से भी वह काफी प्रभावित है।

मॉडलिंग और अभिनय में वह अपनी अलग छवि बनाना चाहती है। बचपन में अदिति ने क्लासिक म्यूजिक सीखा है। बांग्ला फिल्म देखना भी अदिति को अच्छा लगता है। अभिनेता उत्तम कुमार, अभिनेत्री अपर्णा सेन और सुचित्रा सेन इनके पसंदीदा कलाकार हैं।

अदिति वेबसीरिज, फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही है। अदिति मुखर्जी को रोमांटिक भूमिकाएं अच्छी लगती है। हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडिस’ की पटकथा और अभिनय कला अदिति को बेहद पसंद आई। अदिति मुखर्जी को एक बड़े बजट की फिल्म के लिए अनुबंधित किया जा चुका है।

फिल्म के टाइटल की घोषणा अभी नहीं हुई है परन्तु फिलवक्त अदिति मुखर्जी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक कलाकार हर प्रकार की भूमिका निभाना चाहता है, अभिनय में नवरसों का मिलन कलाकार की अभिनय क्षमता को बढ़ा देता है। अदिति भी ऐसी ही भूमिका करना चाहती है जिसमें नयापन हो या भिन्न किरदार रहे।

अदिति का कहना है कि लड़कियों को हर क्षेत्र में किसी ना किसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है इसलिए परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्ट्रांग होना जरूरी है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यदि हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए तो हार नहीं माननी चाहिए। हिम्मत और विश्वास से अपना कार्य करें, आपको आपकी मंजिल जरूर मिलेगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

अयोध्या में मठ-मंदिर और कुंडों का जीर्णोद्धार

रामराज्य का सपना हो रहा साकार

अयोध्या 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । धरती पर साक्षात साकेत धाम, सूर्यवंश की राजधानी, सप्तपुरियों में अग्रणी नगरी तथा वैवस्वत मनु के साम्राज्य की राजधानी जैसे विशिष्ट अलंकार भले ही रामनगरी अयोध्या को प्राप्त हैं, मगर उसके मौजूदा स्वरूप और 2017 के पहले के स्वरूप में जमीन-आसमान का फर्क था।

यू्ं तो अयोध्या के कण-कण में राम बसते हैं, मगर 500 वर्षों के पराभव काल ने अयोध्या को अपमान, अपयश, उपेक्षा और तिरस्कार के अलावा कुछ नहीं दिया। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव की साक्षी रही सरयू की निर्मल जलधारा आज जिस तरह कल-कल करते हुए बह रही है, वह वर्ष 2017 के पहले घोर उपेक्षा की शिकार थी।

राम की पैड़ी हो, सूर्य कुंड हो, दशरथ महल हो या फिर प्रभु श्रीराम से जुड़े अन्य स्थल, सभी की हालत जर्जर हो चुकी थी। मगर, 2017 में सीएम योगी द्वारा प्रदेश की सत्ता की कमान संभालते ही अयोध्या में विकास के नए ‘आदित्य का उदय’ प्रारंभ हुआ।

प्रदेश की योगी सरकार ने अयोध्या के वृहद कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त किया। रामनगरी के कोने-कोने में तीव्र गति से सौंदर्यीकरण व विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। आज अयोध्या अपने प्राचीन वैभव के संरक्षण के साथ ही आधुनिक शहरी विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रही है, तो इसके पीछे साफ तौर पर डबल इंजन सरकार की इच्छा शक्ति है, जो कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के कुशल क्रियान्वयन से संभव हो सका है।

योगी सरकार ने सबसे पहले अयोध्या के मठ मंदिरों की सुधि ली। 68 करोड़ की लागत से उनका सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है। इनमें जानकी घाट, बड़ा स्थान, दशरथ भवन मंदिर, मंगल भवन, अक्षरी मंदिर, राम कचेहरी मंदिर, सियाराम किला, दिगम्बर अखाड़ा, तुलसी चौराहा मंदिर, भारत किला मंदिर, हनुमान मंदिर, कालेराम मंदिर, नेपाली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, छोटी देवकाली मंदिर, मौर्य मंदिर, राम गुलेला मंदिर, करतलिया बाबा मंदिर, तिवारी मंदिर, वेद मंदिर, मणिराम दास छावनी मंदिर, बरेली मंदिर, रंग महल मंदिर, टेढ़ीयाती महादेव मंदिर, राम पुस्तकालय मंदिर, विद्या देवी मंदिर, देवीकाली कुण्ड मंदिर, रत्न सिंहासन मंदिर सहित पौराणिक मंदिर/आश्रमों व कुंड शामिल हैं।

साकेत सदन को बिल्डिंग को रिपेयर किया जा रहा हैं। इसमें सिर्फ चूने व सुर्खी का प्रयोग किया जा रहा हैं। जिस रूप में पहले बिल्डिंग थी, पुनः उसी रूप में लाने का प्रयास किया जा रहा। पार्क का भी कायाकल्प होना हैं। इस परियोजना की लागत 1682.87 लाख रुपये है।

2017 के पहले की सरकारों में इन मठ मंदिरों को कोई पूछने वाला नहीं था। जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा रहता था व पुराने समय में बने मंदिरों दीवारों में दरारें आ चुकी थीं।

2017 बाद योगी सरकार में अयोध्या का प्राचीन वैभव दोबारा लौट रहा है। अयोध्या के मठ मंदिरों का जीर्णोद्धार फसाड ट्रीटमेंट से हो रहा है। उप्र राज्य पर्यटन विकास निगम जीर्णोद्धार करा रहा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का फैसला आने से पहले ही केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने रामनगरी के लिए धनवर्षा करनी शुरू कर दी। खास तौर से यहां की संस्कृतियों को फिर से सजोने का काम शुरू कराया। पौराणिक ताल व नदियों के किनारे पक्के घाट बनवाये गए।

माना जाता है कि अयोध्या में तकरीबन आठ हजार के करीब मंदिर हैं। इनमें कई मठ मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने से बाद से और तेजी से कार्य शुरू हो गए हैं।

चार वेद, चार युग की प्रेरणा से योगी सरकार में बने चार पथों ने अवधपुरी के वृहद कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त किया है। योगी सरकार के नेतृत्व में पुरातन वैभव को आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप ढालकर अयोध्या में कायाकल्प करने का मार्ग सुनिश्चित किया जा रहा है।

यहां के चार प्रमुख पथ भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, राम पथ व धर्म पथ चार वेदों और चार युगों की अवधारणा पर विकसित किए गए हैं, जिन्हें म्यूरल पेंटिंग, वॉल पेंटिंग, पेबल स्टोन स्कल्चर, आधुनिक लाइटिंग, वाई-फाई कनेक्टिविटी समेत सौर ऊर्जा के उचित प्रयोग से वैश्विक प्रतिमान गढ़ने के अनुरूप बनाया गया है।

2017 से पहले सड़कों की दशा बेहद दयनीय थी। किसी सड़क पर वाहन चलना तो दूर, पैदल भी नहीं चला जा सकता था। कई सड़कें तो अतिक्रमण के कारण संकरी गलियों में परिवर्तित हो गईं थीं। इन सड़कों पर यात्रा करते हुए श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

****************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

पटवारी ने प्रदूषणकारी निर्माण की अनुमति देने के लिए मांगी रिश्वत

सीबीआई ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली 21 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । रिश्वत के बदले प्रदूषणकारी निर्माण गतिविधियों की अनुमति देने का एक संदिग्ध रैकेट प्रकाश में आया है। सीबीआई ने दिल्ली राजस्व विभाग के एक पटवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने कथित तौर पर ओखला के पास शाहीन बाग के एक निवासी से प्रतिबंधित निर्माण कार्य करने के लिए रिश्वत मांगी थी।

लाजपत नगर में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात पटवारी अनिल चौधरी और नितिन नामक एक निजी व्यक्ति को अन्य लोगों के साथ सीबीआई की प्राथमिकी में नामजद किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर शाहीन बाग निवासी मुहम्मद वसीम से जुर्माने से बचने के लिए 15 हजार रुपये मांगे थे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के कारण सरकार ने फिलहाल निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा रखी है।

संदिग्धों पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत आपराधिक साजिश से निपटने के दंडात्मक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वसीम ने अपनी शिकायत में कहा कि खुद को पटवारी अनिल चौधरी बताने वाला एक व्यक्ति उनके घर आया और प्रतिबंधों के बावजूद निर्माण कार्य करने पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे एसडीएम कार्यालय बुलाया गया, जहां कमरा नंबर 109 में हुई बैठक के दौरान वह बातचीत करने में कामयाब हो गया और रिश्वत की रकम 25 हजार रुपये से घटाकर 15 हजार रुपये कर दी।

वसीम की शिकायत में कहा गया है कि बैठक के दौरान संदिग्धों ने मौखिक रूप से राशि का उल्लेख करने से परहेज किया और रिश्वत की राशि का आंकड़ा अपनी उंगली से मेज पर खींचना पसंद किया। इससे पता चलता है कि पटवारी और अन्य संदिग्धों को मुखबिर की सूचना दी गई थी या उन्हें संभावित जाल का डर था।

वसीम की शिकायत की पुष्टि करने के बाद एक सीबीआई अधिकारी ने एक रिपोर्ट में कहा, “शिकायतकर्ता पर जुर्माना न लगाने के लिए अनिल चौधरी और उनके सहयोगियों द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई है।

इसलिए, यह अनुशंसा की जाती है कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (जैसा कि 2018 में संशोधित किया गया है) की धारा 7 के साथ बीएनएस की धारा 61 (2) के तहत एक नियमित मामला दर्ज किया जा सकता है और अनिल चौधरी, पटवारी, एसडीएम कार्यालय, लाजपत नगर, दिल्ली और एसडीएम कार्यालय के अन्य अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मूल अपराध दर्ज किया जा सकता है।”

यह घटना शहर की जहरीली हवा को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान के दौरान सामने आई है। विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने प्रदूषण से निपटने में विफल रहने के लिए आप सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रतिद्वंद्वी दलों पर “ओछी राजनीति” करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि पंजाब में आप के नेतृत्व वाली सरकार पराली जलाने पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसके कारण दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है।

इसके विपरीत, उन्होंने पराली जलाने पर अंकुश लगाकर दिल्ली की मदद करने का श्रेय पंजाब की आप सरकार को दिया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कम हुई हैं जबकि हरियाणा में बढ़ी हैं।

*****************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

BJP का झंड़ा लगी फॉर्च्यूनर में आए 12 जुआरियों से 2.70 लाख रुपए

4 स्कूटी और दो जीप बरामद

अशोक नगर 21 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । देहात थाना पुलिस ने रात के समय पलकाटोरी रोड़ पर एक जुआ के फड़ पर दबिश दी, जहां पर बड़ा जुआ चल रहा था। यह जुआ निर्माणाधीन बिल्डिंग में चल रहा था। पुलिस ने मौके से 12 जुआरियों को पकड़ा है जिनके कब्जे से 2 लाख 70 हजार नगद रुपए मिले हैं। साथ ही सभी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फड़ पर ही एक फॉर्च्यूनर एक ग्रेंड विटारा एवं चार स्कूटी बरामद की गई हैं।

पुलिस ने जो फॉर्च्यूनर गाड़ी जुआ के ठिकाने से पकड़ी है उसमें बीजेपी का झंडा लगा हुआ है और उसका यूपी का रजिस्ट्रेशन नंबर है। जिसका नंबर UP93BW7770 है। इस गाड़ी से दो लोग उत्तर प्रदेश से जुआ खेलने के लिए अशोकनगर आए हुए थे। जिसमें दोनों झांसी जिला के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक फोर व्हीलर वाहन स्कूटी एवं सभी मोबाइल फोन व नगद रुपए की कीमत 57 लाख रुपए है।

देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि तुलसी सरोवर से आगे पलकाटोरी रोड़ पर अभिषेक रघुवंशी के निर्माणाधीन मकान में कुछ लोगों के ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी तत्काल ही पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन को दी गई।

उनके निर्देशन पर पुलिस की दो टीमें बनाई जिसमें एक टीम में सुनील पुरवैया, मनजीत त्रिवेदी, अनिल सेंगर, बृजेश दौहरे, अतेन्द्र यादव, दिनेश कुशवाह, संतोष भदोरिया एवं द्वितीय टीम अक्षय कुशवाह, नीरज कुशवाह, राजकुमार कुशवाह, दिनेश कोरी, दिवेश वैरागी, राजू रघुवंशी, एवं निशांत थे। निर्माणाधीन बिल्डिंग में खिड़की दरवाजे से टीम दाखिल हुई और वहां से उन लोगों की घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए पकड़ा।

जुआ खेलने वाले ये आरोपी पकड़े:

दीपक यादव पुत्र हिम्मत सिंह यादव आयु 28 साल निवासी ग्राम गुजरा कला जिला निवाडी। मिथुन राजपूत उम्र 28 साल एवं मोहन उर्फ मोनू राजपूत पुत्र मुलायम सिंह 28 साल निवासी ग्राम विजौली जिला झांसी उप्र। सोनू पुत्र ओमप्रकाश बैरागी 27 साल निवासी तुलसी सरोवर कालोनी। धर्मेन्द्र पुत्र मोहन सिंह रघुवंशी 44 साल निवासी देरखा। मनोज शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा 34 साल निवासी गणेश कालोनी। अरविन्द पुत्र नारायण प्रसाद 30 साल निवासी दुर्गा कॉलोनी अंकित पुत्र वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी 34 साल निवासी ग्राम महाना। रानू यादव पुत्र भूरेलाल यादव 19 साल निवासी ग्राम केशोपुर। मनोज पुत्र हजारीलाल शर्मा 46 साल निवासी ग्राम सेजी। अजय पुत्र बनवारीलाल ओझा 25 साल निवासी शंकरपुर मगरदा। शिवकुमार पुत्र हरवीर रघुवंशी 42 साल निवासी त्रिलोकपुरी है।

************************

Read this also :-

बिन्नी एंड फैमिली की तेलुगु और तमिल में बनेगा रीमेक

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

सामंथा बनीं जेम्स बॉन्ड, वरुण धवन के दिखे खतरनाक स्टंट

एक्शन से भरपूर है सिटाडेल: हनी बनी का ट्रेलर

21.10.2024 (एजेंसी)  – सिटाडेल: हनी बनी के मेकर्स ने शो का ट्रेलर रिलीज किया. वरुण धवन और सामंथा द्वारा एक्शन से भरपूर इस शो का निर्देशन द फैमिली मैन फेम राज और डीके ने किया है. ट्रेलर काफी मजेदार है क्योंकि शुरूआत से ही इसमें ड्रामा, मस्ती, एंटरटेनमेंट और ढेर सारा एक्शन नजर आता है. सामंथा-वरुण के अलावा इसमें के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिशर और काशवी मजूमदार खास रोल प्ले कर रहे हैं.

हनी के रूप में सामंथा एक छोटी लड़की नादिया की मां की भूमिका निभाती हैं और जानती हैं कि कैसे एक प्रोटेक्टिव मदर और खतरनाक एजेंट बनना है. एक सीन में वह उनकी बेटी को बताती हैं कि वे एक सीक्रेट उसे बताना चाहती हैं. जिसके बाद वह कहती है कि वे एक एजेंट थीं तब उनकी बेटी कहती हैं मतलब जेम्स बॉन्ड की तरह.

वहीं दूसरी ओर वरुण एक अनाथ बनी का रोल प्ले करते हैं और एक सीधा-सादा जासूस बनते हैं.रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई यह स्पाई थ्रिलर प्रियंका की सिटाडेट से जुड़ी है. दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह पता चला कि इस सीरीज में सामंथा की बेटी नादिया वही नादिया (प्रियंका चोपड़ा) है जिससे हम सिटाडेल सीरीज के पहले पार्ट में मिले थे, जो पहले से ही प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

बैकग्राउंड म्यूजिक, किरदारों के बीच की नोकझोंक और पीछा करने वाले सीन शो के लिए टोन सेट करते हैं, जिससे सिटाडेल की दुनिया में और भी मजा आता है और भरपूर एक्शन देखने को मिलता है.इस सीरीज को सीता आर मेनन ने राज और डीके के साथ मिलकर लिखा है. इसे डी2आर फिल्म्स, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है और रूसो ब्रदर्स के एजीबीओ ने इसका निर्माण किया है.

एंथनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और एजीबीओ के स्कॉट नेमेस, डेविड वील (हंटर्स) के साथ मिलकर सिटाडेल: हनी बनी और सिटाडेल यूनिवर्स की सभी सीरीज को बनाया है. यह शो 7 नवंबर को भारत में प्राइम वीडियो पर और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और में प्रीमियर के लिए तैयार है.

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग नौकरी कर रहे हैं वह दिए गए काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे, जो आपको पसंद है। बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवारवालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों के साथ आप घूमने जाने की योजना बनाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, आप अपने आपको काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज आपका दिन पाजि़टिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। मास इन मीडिया कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छी तालमेल बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए काम के साथ आराम की थी जरूरत होगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें, जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आप किसी जरूरतमंद महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिलेगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

***************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘मैं बच्चन का फैन’ जारी

21.10.2024  –  तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘मैं बच्चन का फैन’ को प्रोड्यूसर तीर्थानंद राव ने सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है जो फिलवक्त अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

अमिताभ बच्चन को समर्पित इस म्यूजिक वीडियो के गीत को तीर्थानंद राव ने लिखा है और मशहूर पार्श्व गायक सुदेश भोसले ने खूबसूरती से गाया है। संगीत निर्देशक अविनाश पाठक ने इस गाने को अपने मधुर संगीत से सजाया है। म्यूजिक वीडियो ‘मैं बच्चन का फैन…’ का निर्देशन अकरम खान ने किया है। गाने को अभिनेता ईश्वर चित्ते पर फिल्माया गया है।

भविष्य में भी तीर्थेश्वर प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूसर तीर्थानंद राव और भी कर्णप्रिय गाने बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही वो दो फीचर फिल्मों के निर्माण की दिशा में भी अग्रसर हैं। दोनों फीचर फिल्मों के लिए कास्ट एंड क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया वर्तमान समय में तेज गति से जारी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************

 

कश्मीर की पहली अंतर्राष्ट्रीय मैराथन शुरू

उमर अब्दुल्ला और सुनील शेट्टी ने दिखाई हरी झंडी

श्रीनगर 20 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को श्रीनगर में विशाल अंतर्राष्ट्रीय मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

रविवार सुबह करीब 6.20 बजे उमर अब्दुल्ला और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने पोलो व्यू स्ट्रीट से पहली अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुछ समय तक एथलीटों के साथ दौड़ भी लगाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी उनके साथ-साथ दौड़े।

अधिकारियों ने बताया कि पहली बार कश्मीर में मेगा इंटरनेशनल मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 59 विदेशी अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों सहित 2 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। एथलीट 42 किलोमीटर की फुल और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ेंगे।

पर्यटन निदेशक राजा याकूब फारूक ने कहा कि शनिवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि पहली बार मैराथन के लिए 2 हजार से ज्यादा पंजीकरण हुए हैं। प्रतियोगिता में 29 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 13 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाफ और फुल मैराथन में 59 विदेशी अंतरराष्ट्रीय एथलीट भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि कश्मीर से भी 30 से 35 प्रतिभागी हैं। यह मैराथन दुनिया भर में यह संदेश भेजेगी कि कश्मीर शांतिपूर्ण है। सभी एथलीट दुनिया भर में संदेश देंगे कि कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए उपयुक्त है। हम अपने व्यंजन, पेपर माची, पश्मीना और अन्य चीजों का प्रदर्शन करेंगे। ये सभी एथलीट हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे।

मैराथन में भाग लेने के अलावा एथलीटों को स्थानीय व्यंजन भी परोसे जाएंगे। इस दौरान एथलीट विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट का दौरा भी करेंगे और केबल कार की सवारी का भी आनंद लेंगे।

मैराथन में शामिल होने के साथ-साथ, एथलीट कश्मीर की सुंदरता, इसकी प्राचीन झीलों, अल्पाइन वनों और अद्भुत शरद ऋतु का आनंद ले रहे हैं, जिसे कश्मीर में चार ऋतुओं का राजा कहा जाता है।

बता दें कि कश्मीर ने मई में जी-20 बैठक की मेजबानी की और स्पोर्ट्स कार रेसिंग इवेंट भी आयोजित किया। इन अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों ने पर्यटकों और टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के बीच शांतिपूर्ण, सुरक्षित घाटी के विचार के बाद असाधारण रूप से बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद की है।

****************************

Read this also :-

बाहुबली 3 के लिए फिर साथ आएंगे प्रभास और एसएस राजामौली

कंगुवा का दूसरा गाना वामोस ब्रिंकर बेबी 21 अक्टूबर को होगा रिलीज