All posts by Dilip Singh

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

धांसू लुक में नजर आए अभिनेता

16.01.2025 (एजेंसी) – साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म घाटी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस लगातार फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां पाने के लिए उत्सुक हैं। पहले ही फिल्म से अनुष्का शेट्टी की झलकियां सामने आ चुकी हैं, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अवतार नजर आया था। वहीं, अब फिल्म में मुख्य नायक का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम प्रभु का भी लुक निर्माताओं ने जारी कर दिया है।

फिल्म में विक्रम प्रभु, अनुष्का शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आज विक्रम का जन्मदिन भी है और इसे खास बनाने के लिए घाटी के निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का पहला लुक जारी कर दिया है।

विक्रम फिल्म में देसी राजू के रूप में नजर आएंगे। पोस्टर में विक्रम कैमरे की ओर देखते हुए धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।कृष अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के कलाकारों को शामिल करने के लिए जाने जाते हैं और विक्रम का घाटी में शामिल होना काफी चौंकाने वाला है।

प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह फिल्म में किस तरह का किरदार निभाएंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने पहले ही कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।निर्माता वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति, वाई राजीव रेड्डी और जे साई बाबू ने यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के लेबल के तहत घाटी का निर्माण किया।

निर्माताओं ने मार्च 2024 में घाटी के लिए एक घोषणा की थी और लिखा, बदला, मोचन और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी, जहां एक पीडि़त अपराधी बन जाती है और लीजेंड का दर्जा प्राप्त करती है। अनुष्का इस महिला-केंद्रित फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

**************************

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। इस बीच आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। आज परिस्थितियां बदलने के योग हैं और नई उम्मीदें बनेगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, वो आज आपके सामने नतमस्तक होंगे। आपके रिश्ते फिर से मधुर हो जाएंगे। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आपकी मेहनत देखकर बॉस आपको जरूरत की चीज गिफ्ट करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आप थोड़ा ध्यान रखें।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

वृष राशि-

आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब खुद को ही तलाशना होगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में अपनों की राय लेनें से उपलब्धियां आपके हाथ लगेगी। आज व्यवसायिक गतिविधियों को और समय देंगे। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। कर्मचारियों के साथ बढिय़ा समय बीतेगा। अपने विचार दूसरों के सामने रखने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज कारोबार में अचानक महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। साथ ही काम पूरा करने में आपको सहकर्मियों की मदद भी मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज अधिकारी वर्ग से आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। आज घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होने से प्रसन्नता होगी। आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। लेकिन मनोनुकूल नतीजे मिलने से मन में उत्साह रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल बढेगा। आपको अपने काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी7 आज रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज दे सकते हैं। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा। अपने पिता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार से चल रही अनबन दूर होगी रिश्ते में पुन: मधुरता आएगी। आज आपके घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। आज पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें और रिश्ते को सहेज कर रखें। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज कहीं भी निवेश सोच-समझकर ही करेंगे। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से रिश्ते में समस्या आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान के लिए आपका सहयोग रहेगा। आज कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में महत्वपूर्ण फैसले होंगे। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे। आज किसी की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएंगे तो परेशानी से बच जाएंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ बिताएंगे। आप अपने बिजनेस को नयी गति देने की कोशिश करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी खास काम में आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। आज कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। अपने कामों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करेंगे तो आसानी होगी। आज नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के बढिय़ा नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए कांटेक्ट बनेंगे। आज किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। किसी काम में संघर्ष के बाद सफलता मिलने के योग हैं। आज अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें। क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आएंगी। आज आपके सामने आय के नए स्रोत आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ कहीं घूमने जाएंगे । संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। ऑफिस में आज आपसे सभी लोग खुश रहेंगे। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लवमेट को उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम रहेगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

***********************

 

डॉ. कृष्णा चौहान को मिला ‘इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड्’

16.01.2025 – एमएसजे अवार्ड ऐंड इवेंट्स और देवीदास ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित क्लासिक रहेजा क्लब में आयोजित इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड्स 2025 समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने केसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक व मुंबई के चर्चित समाजसेवी, फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान को इंटरनेशनल प्राइड अवार्ड् दे कर सम्मानित किया।

गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 22 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द इनकी हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ के निर्माण की घोषणा की जा चुकी है।

मुम्बई की धरती पर डॉ कृष्णा चौहान अपनी संस्था केसीएफ के तत्वाधान में बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चलेआ रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

‘महावतार नरसिंह’ का टीज़र रिलीज

15.01.2025 – होम्बाले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन्स के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई के द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित महावतार सीरीज़ का पहला पार्ट ‘महावतार नरसिंह’ का टीज़र मकर संक्रांति के अवसर पर रिलीज कर दिया गया है।

भगवान विष्णु के सभी अवतारों की कहानियाँ बड़े पर्दे पर पेश करने के उद्वेश्य से निर्मित ‘महावतार नरसिंह’ एक ऐसा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया है। जहां एक तरफ महा कुंभ मेला चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस टीज़र से सिनेप्रेमियों को दिव्य अनुभव प्राप्त होगा।

‘कंतारा’ की सफलता के बाद, यह होम्बाले फिल्म्स का दूसरा प्रोजेक्ट होगा जो भारतीय संस्कृति के कुछ कम जाने जाने वाले पहलुओं को दिखाएगा। ‘कंतारा’ के जरिए उन्होंने कोला त्योहार की अनसुनी कहानी को दुनिया के सामने रखा है और भारत के दिलों में बसने वाली खास संस्कृति की कहानी को सबको दिखाया है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी

‘महावतार नरसिंह’ भक्ति और उम्मीद की कहानी है, जो भक्त प्रह्लाद के माध्यम से सुनाई जाती है। इसमें दिखाया गया है कि भगवान विष्णु नरसिंह के रूप में कैसे अवतरित होते हैं, बुराई का अंत करते हैं और मानवता को फिर से स्थापित करते हैं। इस फिल्म की शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, इसे 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

न हो किसी के साथ अन्याय, समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी

गोरखपुर ,15 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सर्द मौसम में भी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। उन्होंने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और त्वरित व संतुष्टि परक समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए, किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए।

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टि परक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीडि़त की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया था। यहां कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक व्यक्ति से मिले।

मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुधवार सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रात:काल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी ने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने गोवंश को दुलारते हुए अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया।

*******************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

नौसेना को सौंपने से पहले ही क्रैश हुआ अडानी का ड्रोन

पोरबंदर में चल रही थी टेस्टिंग

पोरबंदर 15 Jan, (एजेंसी): भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन का पोरबंदर तट पर परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा निर्मित इस ड्रोन का नौसेना को सौंपे जाने से पहले परीक्षण किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

दृष्टि 10 स्टारलाइनर एक मध्यम ऊंचाई वाला लंबी दूरी का ड्रोन है, जिसे इजरायली डिफेंस फर्म एल्बिट सिस्टम्स के सहयोग से विकसित किया गया है। यह ड्रोन 70% स्वदेशी है और 36 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है। 450 किलोग्राम तक का पेलोड ले जाने की क्षमता वाला यह ड्रोन निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भारतीय नौसेना ने पहले ही दृष्टि 10 को अपने बेड़े में शामिल कर लिया था। इसे सेना और नौसेना की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से खरीदा गया था। प्रत्येक दृष्टि 10 ड्रोन की कीमत लगभग 145 करोड़ रुपये है।

दुर्घटना के बाद ड्रोन को बरामद कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारतीय नौसेना अपनी समुद्री सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उल्लेखनीय है कि चार महीने पहले एक एमक्यू-9बी सीगार्डियन ड्रोन भी बंगाल की खाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इस घटना के बावजूद, भारतीय नौसेना अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। नौसेना जल्द ही दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी को अपने बेड़े में शामिल करने जा रही है। इनमें कलवरी-क्लास की अंतिम पनडुब्बी ‘वाघशीर’, विध्वंसक ‘सूरत’, और फ्रिगेट ‘नीलगिरी’ शामिल हैं। ये सभी मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में निर्मित हुए हैं।

इसके अतिरिक्त, नौसेना अपनी टोही क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए अमेरिका से 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदने के समझौते पर भी हस्ताक्षर कर चुकी है। इस खरीद का मुख्य उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर नजर रखना है।

*****************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

आप ने दिल्ली की नरेला और हरिनगर सीट पर बदला उम्मीदवार

नई दिल्ली ,15 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है।

आप ने नरेला विधानसभा सीट पर शरद चौहान और हरिनगर विधानसभा सीट पर सुरिंदर सेठिया को उम्मीदवार बनाया है। पहले नरेला विधानसभा सीट पर दिनेश भारद्वाज और हरिनगर विधानसभा सीट पर राजकुमारी ढिल्लों को टिकट दिया गया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ नरेला विधानसभा हॉट सीट बनी हुई है। नरेला दिल्ली में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है जो उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

2015 के विधानसभा चुनाव में नरेला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के शरद चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नील दमन खत्री को हराया था। वहीं 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के शरद चौहान ने अपनी जीत को बरकरार रखा था।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी ने कई बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें 20 सिटिंग विधायकों के टिकट काटे गए हैं। हालांकि टिकट कटने के बाद भी आखिरी वक्त में शरद चौहान को एक बार फिर से मौका दिया गया है। शरद चौहान आप के मौजूदा विधायक हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं।

पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

पीएम मोदी ने नवी मुंबई में किया इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन

कहा- भारत की चेतना होगी समृद्ध

मुंबई ,15 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने नवी मुंबई में एक नए इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन किया।

यह मंदिर लगभग 9 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें से 2.5 एकड़ क्षेत्र में भव्य मंदिर बनाया गया है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है।

नए इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज ज्ञान और भक्ति की इस महान धरती पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है।

मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी देख रहा था कि श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर परिषद की जो रूपरेखा है, इस मंदिर के पीछे जो विचार है, इसका जो स्वरूप है, उसमें अध्यात्म और ज्ञान की सम्पूर्ण परंपरा के दर्शन होते हैं। मंदिर में ईश्वर के विविध स्वरूपों के दर्शन होते हैं।

मुझे विश्वास है कि यह मंदिर परिसर आस्था के साथ-साथ भारत की चेतना को भी समृद्ध करने का एक पुण्य केंद्र बनेगा। मैं इस पुनीत कार्य के लिए इस्कॉन के सभी संतो, सदस्यों और महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को याद करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज इस मौके पर मुझे परम श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का भावुक स्मरण भी हो रहा है। इस प्रोजेक्ट में उनका विजन जुड़ा हुआ है।

भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अगाध भक्ति का आशीर्वाद जुड़ा हुआ है। आज वह भौतिक शरीर से भले ही यहां न हों, लेकिन उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति हम सब महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस्कॉन के अनुयायी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति की डोर से बंधे हैं। उन सबको एक-दूसरे से कनेक्ट रखने वाला एक और सूत्र है, जो चौबीसों घंटे हर भक्त को दिशा दिखाता रहता है। यह श्रील प्रभुपाद स्वामी के विचारों का सूत्र है। उन्होंने उस समय वेद-वेदांत और गीता के महत्व को आगे बढ़ाया जब देश गुलामी की बेडिय़ों में जकड़ा था।

उन्होंने भक्ति वेदांत को जनसामान्य की चेतना से जोडऩे का अनुष्ठान किया। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया के हर कोने में करोड़ों लोगों को उनकी तपस्या का प्रसाद मिल रहा है। श्रील प्रभुपाद स्वामी की सक्रियता और उनके प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत केवल भौगोलिक सीमाओं में बंधा भूमि का एक टुकड़ा मात्र नहीं है। भारत एक जीवंत धरती है, एक जीवंत संस्कृति है और इस संस्कृति की चेतना है- यहां का आध्यात्म! इसलिए, यदि भारत को समझना है, तो हमें पहले आध्यात्म को आत्मसात करना होता है।

उन्होंने कहा कि जो लोग दुनिया को केवल भौतिक दृष्टि से देखते हैं, उन्हें भारत भी अलग-अलग भाषा और प्रांतों का समूह नजर आता है। लेकिन, जब आप इस सांस्कृतिक चेतना से अपनी आत्मा को जोड़ते हैं, तब आपको भारत के विराट रूप के दर्शन होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे संतोष है कि हमारी सरकार भी सेवा भावना के साथ पूरे समर्पण से लगातार देशवासियों के हित में काम कर रही है।

हर घर में शौचालय बनवाना, हर गरीब महिला को उज्ज्वला का गैस कनेक्शन देना, हर घर तक नल से जल की सुविधा पहुंचाना, हर गरीब को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देना, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को इस सुविधा के दायरे में लाना, हर बेघर को पक्के घर देना, इसी सेवा भावना और समर्पण भाव के साथ किए गए कार्य हैं।

जो मेरे लिए हमारी महान सांस्कृतिक परंपरा का प्रसाद हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा, सेवा की यही भावना सच्चा सामाजिक न्याय लाती है। सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक है। हमारी सरकार कृष्णा सर्किट के माध्यम से देश के अलग-अलग तीर्थों और धार्मिक स्थलों को जोड़ रही है। इस सर्किट का विस्तार गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा तक है।

*************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

दुश्मन सावधान! पीएम मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 युद्धपोत

बोले – नौसेना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

मुंबई ,15 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तीन अग्रणी युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

मैं हर उस बहादुर सैनिक को सलाम करता हूं जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। मैं उन सभी साहसी नायकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं जो मां भारती की रक्षा में डटे हुए हैं।

आज का दिन भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और नई दृष्टि दी थी।

आज उनकी पवित्र भूमि पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है, जब एक डिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और एक सबमरीन को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। गर्व की बात कि ये तीनों मेड इन इंडिया हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा,  आज भारत को विश्व स्तर पर विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में पहचाना जाता है। भारत विस्तारवाद की नहीं, विकास की भावना से काम करता है।

भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। जब तटीय देशों के विकास की बात आई तो भारत ने सागर का मंत्र दिया। सागर का मतलब क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास है।

उन्होंने आगे कहा, भारत पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भी उभरा है। पिछले कुछ महीनों में हमारी नौसेना ने सैकड़ों लोगों की जान बचाई है और हजारों करोड़ रुपये के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कार्गो की सुरक्षा की है। इससे दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है।

21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, गहरा समुद्र हो या फिर अंतरिक्ष, हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित कर रहा है। इसके लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण फैक्ट्री कर्नाटक में स्थापित की गई है। सशस्त्र बलों के लिए परिवहन विमान बनाने की एक फैक्ट्री का संचालन भी शुरू हो गया है। लड़ाकू विमानों में भारत की प्रगति नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं और तमिलनाडु रक्षा उत्पादन को और बढ़ावा देगा। मुझे इस बात की भी खुशी है कि हमारी नौसेना ने मेक इन इंडिया अभियान का काफी विस्तार दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी विनिर्माण और निर्यात क्षमता भी लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में भारत को सैकड़ों नए जहाजों और नए कंटेनरों की आवश्यकता होगी।

इसलिए पोर्ट आधारित विकास का मॉडल हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। यह रोजगार के हजारों नए अवसर पैदा करने जा रहा है। हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल कई बड़े फैसलों के साथ शुरू हुआ है। हमने तेज गति से नई नीतियां बनाई हैं। देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए काम शुरू किए गए हैं।

**************************

Read this also :-

द राजा साब से प्रभास का नया पोस्टर आउट

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

महाअवतार नरसिम्हा का टीजर हुआ रिलीज

हिरण्यकश्यप का सर्वनाश करने के लिए भगवान विष्णु ने लिया अवतार

15.01.2025 (एजेंसी) – होम्बाले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन्स ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महाअवतार नरसिम्हा का बहुप्रतीक्षित टीजऱ रिलीज़ किया है. अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह एनीमेटेड सीरीज़ भगवान विष्णु के सभी अवतारों की कहानियां पेश करने के उद्देश्य से बनाई गई महाअवतार सीरीज़ का पहला भाग है.

महाअवतार नरसिम्हा टीजऱ में भक्त प्रह्लाद की कहानी और भगवान नरसिंह के अवतार का वर्णन किया गया है, जहां भगवान विष्णु ने बुराई के अंत और धर्म की पुन: स्थापना के लिए यह रूप धारण किया था. यह फिल्म दर्शकों को एक अनोखा अनुभव देने का वादा करती है. यह फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.टीजऱ में भव्य एनिमेशन, सांस्कृतिक विविधता और भक्तिमय माहौल को जीवंत किया गया है.

इसे थ्रीडी में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. मेकर्स का कहना है कि इस फिल्म के जरिए वे भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर ले जाना चाहते हैं. महाअवतार नरसिम्हा को होम्बाले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. यह कांतारा के बाद होम्बाले फिल्म्स का दूसरा ऐसा प्रोजेक्ट है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म की अनसुनी कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश करता है.

कांतारा ने कोला त्योहार की अनोखी कहानी को सामने लाकर दर्शकों का दिल जीता था.फिल्म को लेकर निर्माता शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई का कहना है कि एनिमेशन के जरिए यह कहानी हर आयु वर्ग के दर्शकों तक पहुंचेगी. मकर संक्रांति पर इस टीजऱ की रिलीज़ से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

*********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपके लिए दिन पॉजि़टिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जाएगा। आज नियमित कार्यों के अतिरिक्त कुछ और जानकारियां हासिल करने में भी समय बीतेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि:

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज पारिवारिक व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा और रुका काम भी व्यवस्थित होगा। आज घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित दिन है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज रियल स्टेट में फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकियां बनाने में आपका प्रयास जरूरी है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है। आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप नहीं ले पाएंगे। कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढऩे का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रांसफर की परेशानियां खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। इस राशि के लवमेट की गलतफहमियां खत्म होंगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा, इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोक होगी। पहले दिए हुए किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आज आपके फेवर में आएगा। आज घर के किसी महिला को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

**********************

 

कोयला कंपनी के रिटायर अफसर से ठगे 2.27 करोड़ रुपए

11 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट

रांची ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल भेजने और सख्त एक्शन का खौफ दिखाकर उनसे यह रकम आठ अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराई गई।

इस मामले की एफआईआर सीआईडी साइबर थाना में दर्ज कराई गई है। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई गई है। सीआईडी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि इस ठगी को अंजाम देने वाला गिरोह महाराष्ट्र का है। गिरोह ने जिन बैंक अकाउंट में रकम ली है, वे महाराष्ट्र के हैं।

ठगी का शिकार हुए कोल इंडिया के रिटायर अफसर रांची के बरियातू इलाके में रहते हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया है कि 10 दिसंबर, 2024 को उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताया और अपना परिचय ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के अफसर के रूप में दिया।

उनसे कहा गया कि उनके नंबर से कई लोगों को भ्रामक विज्ञापन और मेसेज ट्रांसफर किए गए हैं। भुक्तभोगी ने जब अपने नंबर से किसी तरह का मेसेज भेजे जाने से इनकार किया, तो उन्हें बताया गया कि हो सकता है कि किसी जगह पर जमा किए गए उनके दस्तावेज के आधार पर सिम कार्ड लेकर साइबर क्रिमिनल ने इस तरह की हरकत की हो।

उन्हें बताया गया कि चूंकि आपके नंबर के जरिए बड़े पैमाने पर ठगी की गई है, इसलिए उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस बन रहा है। उन्हें अरेस्ट करने की धमकी दी गई।

इसके साथ ही कॉल करने वाले ने उन्हें भरोसा दिया कि अगर वे खुद को निर्दोष मानते हैं तो गिरफ्तारी और कार्रवाई से बचाने के लिए दिल्ली साइबर ब्रांच से उनकी मदद कराई जा सकती है।

इसके बाद उन्हें दिल्ली साइबर क्राइम ब्रांच की अफसर बताने वाली पूनम गुप्ता नामक महिला का कॉल आया। उन्हें मोबाइल कैमरा ऑन करने कर उसके सामने रहने को कहा गया।

फिर, उनकी बात कई लोगों से कराई गई, जिसमें एक व्यक्ति को सीनियर आईपीएस बताया गया। उन्हें लगातार धमकी देकर असली अपराधियों के पकड़े जाने तक वीडियो कॉल पर रहने की हिदायत की गई। यह सिलसिला लगातार 11 दिनों तक जारी रहा।

इस दौरान उनसे अलग-अलग अकाउंट में यह कहकर रकम ट्रांसफर कराई गई कि ऐसा करने से ही यह साबित होगा कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग नहीं की है। भयभीत भुक्तभोगी ने खुद और अपनी पत्नी के अकाउंट में जमा 2.27 करोड की राशि ट्रांसफर कर दी।

इस घटना में पीडि़त की जिंदगीभर की जमा पूंजी चली गई। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने ठगों के नबंर पर कॉल करने की कोशिश की। लेकिन नबंर ब्लॉक कर दिया गया था।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम : पीएम मोदी

नई दिल्ली ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने मंगलवार को आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ नगर में अमृत स्नान के दौरान समूचा क्षेत्र जय श्री राम, हर हर गंगे, और बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म पर महाकुंभ की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। पीएम मोदी ने महाकुंभ को भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, महाकुंभ में भक्ति और अध्यात्म का अद्भुत संगम! मकर संक्रांति महापर्व पर महाकुंभ में प्रथम अमृत स्नान में शामिल सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है।

आज लोक आस्था के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालु जनों का अभिनंदन!

वहीं, एक अन्य पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, आस्था का महासिंधु-एकता का महाकुंभ, तीर्थराज प्रयाग में आज महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सभी अखाड़ों और घाटों पर पुष्प वर्षा सनातन संस्कृति का वंदन, श्रद्धा का अभिनंदन और आस्था को नमन है।

महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान का शुभारंभ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हुआ। संगम के त्रिवेणी तट पर लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस ऐतिहासिक अवसर पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था को नया आयाम दिया।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही अपने ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की। इस पूजन में तिल, खिचड़ी और अन्य पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया। श्रद्धालुओं ने तिल और खिचड़ी का दान कर धर्म लाभ प्राप्त किया। दान-पुण्य के इस क्रम ने पर्व को और पवित्र बना दिया।

मकर संक्रांति के इस पावन दिन संगम के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आस्था और उल्लास का ऐसा नजारा था, जिसने हर किसी के मन को भावविभोर कर दिया। स्नान के दौरान हर कोई अपने जीवन को पवित्र और सुखमय बनाने की प्रार्थना करता दिखा।

स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर पुण्य और मोक्ष की कामना की। मकर संक्रांति भगवान सूर्य को ही समर्पित पर्व है। मकर संक्रांति पर सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है।

स्नान के दौरान ही कई श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। वहीं, श्रद्धालुओं ने घाट पर ही मकर संक्रांति का पूजन-अर्चन किया और तिल-खिचड़ी का दान कर पुण्य कमाया।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

सरकार के भ्रष्टाचार व विफलताओं पर अखिलेश का तीखा प्रहार

लखनऊ  14 Jan, , (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहां हर योजना भ्रष्टाचार की एक नई कहानी बन गई है। उन्होंने मंहगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की दुर्दशा के लिए भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उदाहरण देते हुए कहा कि क्योटो जैसी स्मार्ट सिटी बनाने के वादे केवल झूठे सपने साबित हुए हैं। वाराणसी में सार्वजनिक सुविधाएं, जैसे मैदागिन पार्क के फव्वारे, ओपन जिम और सड़कें, सब बदहाल स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि वाराणसी ही नहीं, बल्कि राजधानी लखनऊ में भी भाजपा के भ्रष्टाचार की छवि साफ देखी जा सकती है।उन्होंने लखनऊ के टेढ़ीपुलिया चौराहे और इंजीनियरिंग कॉलेज रोड की खराब हालत को रेखांकित करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा अधिग्रहीत गांवों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं का भी अभाव है।

प्रयागराज में महाकुंभ के इंतजामों पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि तीर्थयात्री बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को न तो ठंड से बचाव की उचित व्यवस्था मिली, न ही भोजन और पानी जैसी जरूरी चीजें।

उन्होंने गरीब नाविकों पर सरकार की पाबंदियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी रोजी-रोटी छीनकर उन्हें किनारे कर दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता अब 2027 का बेसब्री से इंतजार कर रही है, जब वह भाजपा को सत्ता से हटाकर कुशासन का अंत करेगी।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

महाकुंभ में इंजीनियर बाबा व ग्लैमर छोड़कर आई हर्षा बनीं नजीर

महाकुंभ नगर ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रोफेशनल लाइफ जी रहे आज के दौर के युवाओं में पुरातन सनातन संस्कृति का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-विदेश में स्थापित एंकर, मॉडल और इंजीनियर जैसे पेशेवर अब भारतीय परंपराओं और अध्यात्म से गहराई से जुड़ रहे हैं।

महाकुंभ के दौरान ऐसे तमाम उदाहरण सामने आ रहे हैं। इनमें एक ओर उत्तराखंड की युवती ने ग्लैमर की दुनिया छोड़कर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली, तो दूसरी ओर आईआईटी बॉम्बे के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रहे इंजीनियर बाबा ने विज्ञान के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म की गहराइयों से परिचित कराया।

उत्तराखंड निवासी हर्षा देश और विदेश में ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने महाकुंभ में सनातन धर्म की दीक्षा ली। उन्होंने कहा, प्रोफेशनल लाइफ में दिखावे और आडंबर से भरी जिंदगी ने मुझे उबा दिया।

मैंने महसूस किया कि वास्तविक सुख और शांति केवल सनातन धर्म की शरण में ही है। स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा लेने के बाद मैंने जीवन का नया अर्थ समझा है।

हरियाणा के मूल निवासी और आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र अभय सिंह को अब इंजीनियर बाबा के नाम से जाना जाता है। वह महाकुंभ में श्रद्धालुओं को विज्ञान और अध्यात्म का अनोखा संगम समझा रहे हैं।

उन्होंने एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी में अपने गहन ज्ञान का उपयोग करते हुए, कॉपी और डायग्राम के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन और अध्यात्म का महत्व समझाया।

बाबा जी ने कहा, साइंस केवल भौतिक जगत को समझाने का माध्यम है, लेकिन इसका गहन अध्ययन हमें अध्यात्म की ओर ले जाता है। जो व्यक्ति जीवन को पूर्ण रूप से समझ लेता है, वह अंतत: अध्यात्म की गोद में चला जाता है।

महाकुंभ में आए लाखों श्रद्धालु भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की विविधता से परिचित हो रहे हैं। इंजीनियर बाबा जैसे लोग और ग्लैमर की दुनिया से आई युवती हर्षा का सनातन धर्म के प्रति झुकाव इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक जीवन शैली से ऊबकर लोग शांति और स्थायित्व की तलाश में भारतीय परंपराओं की ओर रुख कर रहे हैं।

महाकुंभ के इस आयोजन ने न केवल सनातन धर्म की महानता को प्रदर्शित किया, बल्कि प्रोफेशनल्स और युवाओं के जीवन में आध्यात्मिकता की आवश्यकता को भी उजागर किया। यह आयोजन आधुनिक और पारंपरिक मूल्यों के संगम का प्रतीक बनता जा रहा है।

***************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

मकर संक्रांति पर अमित शाह पहुंचे शांति निकेतन सोसाइटी, उड़ाया पतंग

अहमदाबाद ,14 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अहमदाबाद के घाटलोढिय़ा इलाके स्थित शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने संक्रांति पर्व मनाया। गुजरात में संक्रांति को उत्तरायण कहा जाता है और इस दिन लोग पतंग उड़ाते हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन सोसाइटी पहुंचे, जहां उन्होंने पतंग उड़ाया। वहीं भाजपा प्रवक्ता एग्रेश दवे ने इस संबंध में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मकर संक्रांति के मौके पर आज गुजरात में पतंग महोत्सव में शिरकत करने आए थे। इस दौरान, उन्होंने महोत्सव में हिस्सा लिया।

उन्होंने कई लोगों से बातचीत की। इस खास मौके पर यहां के विधायक और मेयर भी उपस्थित रहे। इस दौरान यहां के लोगों ने अमित शाह का अद्भुत तरीके से अभिवादन किया और उन्होंने भी लोगों के साथ मिलकर पतंग महोत्सव का आनंद उठाया।

इससे पहले इस कार्यक्रम के बारे में शांति निकेतन समिति के अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि किरीट पटेल ने आईएएनएस को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, हमारे बीच देश के प्रेरणास्त्रोत गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी इस उत्सव को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

पटेल ने यह भी याद दिलाया था कि जब अमित शाह गुजरात के गृहमंत्री थे, तब वे नवरात्रि के दौरान बार-बार शांतिनिकेतन आया करते थे। इस बार की पतंगबाजी में भी शांति निकेतन समिति ने भव्य तैयारी की है।

अध्यक्ष किरीट पटेल ने बताया था कि इस आयोजन में विशेष साडिय़ों, चनिया-चोली और बच्चों के ड्रेस कोड के साथ पूरी सोसाइटी उत्सव में भाग लेगी, ताकि समाज में आनंद और ऊर्जा का संचार हो सके।

उत्सव की सजावट भी खास होगी, जिसमें रंगोली, फूलों की सजावट और ढोल-नगाड़े के साथ लाइव म्यूजिक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि शांति निकेतन में इस उत्सव का स्वागत एक खास अंदाज में किया जाएगा और इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य उत्साहित हैं।

***************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहराया

भारत ने डिप्टी हाई कमिश्नर को किया तलब

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग का विवाद गहरा गया है। भारत ने आज बांग्लादेश के डिप्टी हाई कमिश्नर नुरूल इस्लाम को तलब किया है। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश ने भारतीय हाई कमिश्नर को समन किया था।

बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने भारतीय हाईकमिश्नर प्रणय वर्मा को बुलाकर बॉर्डर पर BSF की तरफ से की जा रही फेंसिंग (बाड़) को अवैध कोशिश बताया था।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बॉर्डर पर फेंसिंग को अवैध कोशिश बताया था। हालांकि, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,156 किलोमीटर का बॉर्डर है। इसमें से 3271 किलोमीटर एरिया में भारत ने फेंसिंग कर दी है। 885 किलोमीटर बॉर्डर पर अभी फेंसिंग का काम चल रहा है।

ढाका ने पहले आरोप लगाया था कि भारत भारत-बांग्लादेश सीमा पर पांच स्थानों पर बाड़ लगाने की कोशिश कर रहा है, जो द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अनुपम खेर ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, जताया आभार

मुंबई 14 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने रेल मंत्री का आभार भी जताया।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेता कभी राजनीतिक तो कभी फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात की झलक अक्सर साझा करते रहते हैं।

रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी, आपकी गर्मजोशी और सराहना के लिए धन्यवाद।

आज आपके कार्यालय में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। आपका काम करने का उत्साह और ईमानदारी शानदार और आगे बढ़ाने वाला है! आप आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहें! जय हो!”

अनुपम खेर की सोशल मीडिया पर खासा उपस्थिति रहती है। दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने की झलक हो या फिर फिल्म का प्रमोशन या मजाकिया पोस्ट किसी भी मामले में वह पीछे नहीं रहते और प्रशंसकों को लेटेस्ट पोस्ट के साथ रूबरू कराते रहते हैं।

हाल ही में कई तरह की मिठाइयों से सजे एक वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने प्रशंसकों से पूछा था कि आपकी पसंदीदा मिठाई कौन सी है? इसके साथ ही उन्होंने खुद के मिठाई न खा पाने पर मलाल भी किया।

इंस्टाग्राम पर वीडियो को साझा करते हुए खेर ने कैप्शन में लिखा था, “चलिए! बताइये! इस वीडियो में कितनी प्रकार की मिठाइयां हैं और इनमें से आपकी पसंदीदा कौन सी है? वीडियो में पारंपरिक मिठाइयों के साथ ही पेस्ट्री भी है। खेर ने अफसोस जताया और लिखा, “मैं यह सब नहीं खा रहा।”

अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने हाल ही में निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी की है। फिल्म में खेर के साथ अभिनेत्री ईशा देओल हैं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

फिल्म में अनुपम, ईशा के साथ अदा शर्मा और ईशाक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री की ‘द दिल्ली फाइल: बंगाल चैप्टर’ में भी नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनके पास ‘इमरजेंसी’ भी है, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर जारी, 50 से ज्यादा ट्रेनें और 70 फ्लाइटें हुईं लेट

एक्यूआई 250 से नीचे पहुंचा

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन पहले हुई बारिश से सर्दी और ज्यादा बढ़ गई है। उधर, कोहरा होने से ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा छाया, जिससे वाहनों को अपना गाड़ी की लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

वहीं, अगर बात प्रदूषण की करें तो आज थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मंगलवार को एक्यूआई 250 से नीचे ही दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शाम या रात को रुक-रुक कर बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

Fog continues to wreak havoc in Delhi-NCR, more than 50 trains and 70 flights delayed; AQI reached below 250 : कोहरे के कारण मंगलवार को ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की 50 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अधिकांश लोकल ट्रेनें भी विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी हो रही है। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ रहा है।

इस साल की शुरुआत से ही गुरुग्राम में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। एक दो दिन को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर दिनों में बादल छाए रहे। सोमवार को भी रविवार जैसे हालात रहे। लोगों को दोपहर एक बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। एक बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिली। वहीं इससे पारा जरूर एक डिग्री कम हो गया।

शीतलहर से गलन बढ़ी हुई है। गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान सोमवार को आठ डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन रविवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।

शीतलहर और धूप न निकलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सोमवार को घना कोहरा तो नहीं रहा, लेकिन धुंध की हल्की चादर छाई रही।

दोपहर एक बजे धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। वहीं शाम को फिर से हवा चलने से गलन बढ़ गई। गुरुग्राम में शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

अमृतसर में एक घर में हुआ धमाका, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पंजाब के अमृतसर में एयरपोर्ट रोड पर जुझार सिंह एवेन्यू में एक घर में तेज धमाका हुआ। धमाके इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। जानकरी के अनुसार, धमाका एक घर के अंदर हुआ, धमाके की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने घर में जांच शुरू कर दी है।

There was an explosion in a house in Amritsar, there was chaos in the area; Police engaged in investigation : प्रशासन ने किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है। जांच के दौरान मीडियाकर्मियों को भी घटनास्थल के करीब जाने से रोका जा रहा है।

वहीं पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी विजय आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, किसी तरह की असामान्य गतिविधि या आतंकी पहलू को लेकर भी जांच की जा रही है।

*************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों की अटकी सांसें

लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चेन्नई 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन (Villupuram Railway Station) के पास आज मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) अचानक पटरी से उतर गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन (Passenger Train) के पांच डिब्बे रेलवे (Railway) की पटरी ने उतर गए। हालांकि आनन-फानन में आवाज सुनकर ट्रेन को रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे के बाद अन्य ट्रेनों के लिए रास्ते को साफ किया गया। वहीं ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विल्लुपुरम से पुडुचेरी जा रही पैसेंजर ट्रेन के पांच डिब्बे विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। तेज आवाज सुनकर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

ट्रेन रुकने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रोकने के बाद सभी यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे कर्मचारी और इंजीनियर घटनास्थल पर पहुंचे और पटरी से उतरी ट्रेन की मरम्मत के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अन्य ट्रेनों के लिए मार्ग साफ किया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई थी या नहीं। वहीं विल्लुपुरम रेलवे पुलिस ने भी मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

**************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा..

25 हजार रुपए का इनाम, केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा

पुणे 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी पुणे में सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के दौरान दी।

गडकरी ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को गोल्डन ऑवर के दौरान यानी एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो जीवित बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं कि यदि कोई गलत ढंग से सड़क पर खड़े वाहन का फोटो नंबर सहित भेजेगा और उस वाहन का चालाना हो जाएगा तो चालान की राशि का दस प्रतिशत रुपया कमीशन के रूप में सूचना देने वाले व्यक्ति को मिलेगा। इससे लोग सक्रिय और जागरूक होंगे।

******************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव : नामांकन से पहले CM आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज

जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली 14 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर आचार संहिता के उल्लंघन में FIR दर्ज की गई है। कोड ऑफ कंडक्ट के आरोप में रिटर्निंग अफसर ने सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। इसके साथ ही आतिशी पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने निजी कार्यालय के लिए सरकारी व्हीकल का प्रयोग किया।

FIR lodged against CM Atishi before nomination, know what is the whole matter : दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव के ऐलान के बाद 7 जनवरी को करीब 02:30 बजे PWD के सरकारी वाहन, निजी चुनाव कार्यालय पर चुनाव से जुड़े काम के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा।

आतिशी की विधानसभा सीट कालकाजी के रहने वाले केएस दुग्गल ने गोविंदपुरी SHO को भी शिकायत दी। कालकाजी से विधायक आतिशी को इस हाई-प्रोफाइल सीट से फिर से टिकट दिया गया है। बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से मैदान में उतारा है। बता दें दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।

 

*****************************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने

तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में फिर हादसा

लड्डू वितरण केंद्र के पास लगी आग; मची अफरा-तफरी

तिरुपति 14 Jan, ((Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): तिरुमाला के प्रसिद्ध तिरुपति तिरुमला देवस्थानम मंदिर में सोमवार को एक बार फिर हादसा हो गया। लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना उस समय हुई जब काउंटर पर भारी भीड़ मौजूद थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी रहीं।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मंदिर में 10 दिवसीय बैकुंठ द्वार दर्शनम उत्सव चल रहा है और देश भर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं।

यह चिंताजनक घटना 8 जनवरी को मंदिर में हुई भगदड़ के बाद हुई है, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई थी और 40 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वह भगदड़ बैरागी पट्टेदा के पास हुई थी, जहाँ श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए टिकट लेने की कोशिश कर रहे थे।

उस दुखद घटना के बाद से ही मंदिर प्रशासन हाई अलर्ट पर था और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बावजूद, लड्डू वितरण केंद्र के पास आग लगने की इस नई घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से श्रद्धालुओं में चिंता और भय का माहौल है।

***********************

Read this also :-

महावतार नरसिम्हा के टीजर का अनाउंसमेंट वीडियो हुआ जारी

नागबंधम से रुद्र के रूप में विराट कर्ण का पहली झलक आई सामने