Another big blow to Congress in Maharashtra, now former CM Ashok Chavan also resigns.

महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अब पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी दिया इस्तीफा

मुंबई 12 Feb, (एजेंसी): कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले अशोक चव्हाण जैसे दिग्गज कांग्रेसी का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। क्योंकि न सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस को महाराष्ट्र में झटका लगा है बल्कि इसी साल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी होना है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए लोकसभा और विधानसभा दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण है। चूंकि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार लंबे वक्त तक रही है। कांग्रेस के पास वहां अपना आधार है। लेकिन बड़े नेताओं के छिटकने से कांग्रेस का आधार भी डगमगा सकता है। इसके अलावा लोकसभा में महाराष्ट्र से 48 सीटें हैं, जो यूपी के बाद सबसे अधिक हैं। इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए अशोक चव्हाण का छोड़ना बड़ा झटका हो सकता है।

चव्हाण से पहले मुंबई कांग्रेस के बड़े नेता और गांधी परिवार के करीबी मिलिंद देवड़ा भी इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर से भी मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने के लिए ही नार्वेकर से मिलने पहुंचे थे। खबरें हैं कि वरिष्ठ नेता चव्हाण कुछ समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। खास बात है कि महाराष्ट्र में 2024 में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

**************************

 

Leave a Reply