आलिया भट्ट हॉलीवुड में गैल गैडोट के साथ फिल्म करने को तैयार

25.03.2022 – आलिया भट्ट के बारें काफी समय से खबरें हैं कि अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। वह खुद भी कई बार हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुकी हैं। अब आखिरकार आलिया अपने पहली विदेशी फिल्म के लिए तैयार हैं।

उनकी इस फिल्म को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई हैं। खास बात यह है कि इसमें वह हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गडोट के साथ दिखाई देंगी।फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, आलिया, गैल गैडोट और जैमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में दिखेंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आलिया अपना ग्लोबल डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया ने भी अपने हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। हार्ट ऑफ स्टोन की कहानी से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी दी नहीं गई है। नेटफ्लिक्स ने जनवरी में इस फिल्म के राइट्स लिए हैं। गैल गैडोट एक इजराइली अभिनेत्री, मॉडल और निर्माता हैं।

वह फास्ट एंड फ्यूरियस से लेकर जस्टिस लीग जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं, लेकिन वंडर वुमन बनकर वह दुनियाभर में मशहूर हो गईं। इस फिल्म से उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है।प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। उन्होंने शो चंटिको से अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

दीपिका हॉलीवुड स्टार विन डीजल के साथ ट्रिपल एक्स: जेंडर के साथ हॉलीवुड में कदम रखा था। ऐश्वर्या ब्राइड एंड प्रेजुडिस, प्रोवोक्ड, द पिंक पैंथर 2 और द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस में दिख चुकी हैं। शबाना आजमी ने मैडम सौसत्जका और सिटी ऑफ जॉय में काम किया। तबू नेमसेक और लाइफ ऑफ पाई में दिखी थीं।

आलिया के हॉलीवुड डेब्यू की जानकारी उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के कुछ हफ्तों बाद आई है। दुनियाभर में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली थी। भंसाली प्रोडक्शन ने खुद फिल्म के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की जानकारी दी थी।

इस फिल्म में गंगूबाई बनीं आलिया के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। आलिया फिल्म आरआरआर से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी।

वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले दोनों डियर जिंदगी में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version