A massive fire broke out in a 7-storey building in Ahmedabad, girl child burnt to death – many people trapped

अहमदाबाद में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बच्ची की जलकर मौत- कई लोग फंसे

अहमदाबाद 07 Jan, (एजेंसी): गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक इमारत की 7वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई।

इमारत में आग लगने से एक बच्ची की जलकर मौत हो गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक आग को बुझाया नहीं जा सका है। वहीं अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि इमारत में कितने लोग फंसे हुए हैं।

***************************

 

Leave a Reply