चेन्नई 11 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : एक निजी एयरलाइन के विमान की विंडशील्ड उड़ान के दौरान अचानक टूट गई, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान में कुल 76 यात्री सवार थे। यह विमान शनिवार को मदुरई एयरपोर्ट से उड़ा था।
लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने देखा कि कॉकपिट की सामने वाली विंडशील्ड पर दरार आ गई है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने जरूरी कदम उठाए और विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान की जांच के बाद विंडशील्ड को बदला गया।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विंडशील्ड में दरार आने की वजह क्या थी। इस घटना के बाद विमान की मदुरई वापसी उड़ान रद्द कर दी गई है। विमानन प्राधिकरण ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
**************************
