A coordination meeting regarding the Special Intensive Revision (SIR) was organized with BLOs, BLO Supervisors, and BLA-2s.

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलए-2 के साथ समन्वय बैठक का आयोजन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बैठक का आयोजन

बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश

रांची,03.06.2026 – जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर आज दिनांक 03 जून 2026 को जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों द्वारा बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर्स, बूथ लेवल एजेंट एवं बीएलए-2 के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पात्र मतदाताओं की मैपिंग की समीक्षा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी पात्र मतदाता अनमैप्ड न रहे।

निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मतदाता सत्यापन एवं ऑनलाइन मैपिंग की प्रक्रिया प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके। सभी को बताया गया कि मतदाताओं को घोषणा-पत्र, गणना-पत्र एवं 11 प्रकार के स्वीकृत दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे सत्यापन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलए एवं बीएलए-2 को मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जागरूक करने के लिए समन्वित प्रयास किये जाने का भी निर्देश दिया गयाा ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता सत्यापन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

**************************