पंजाब का बजट पहली बार 2 लाख करोड़ के पार

*स्वास्थ्य क्षेत्र पर5264 करोड़

*स्पोर्ट्स पर खर्च होंगे 272 करोड़

चंडीगढ़ 05 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने बजट पेश कर दिया है। साल 2024-25 के लिए यह बजट 2 लाख 4 हजार 918 करोड़ का है। पंजाब में पहली बार बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ है।

इस मौके पर वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट रखा। इसके अलावा स्पोर्ट्स के लिए 272 करोड़ का बजट रखा है। पूरे पंजाब में एक हजार खेल नर्सरी स्थापित होगी। पहले चरण में 250 खेल नर्सरी बनेगी। इसके लिए 50 करोड़ का शुरुआती बजट रखा है। महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए 34 करोड़ का बजट रखा है।

वहीं, आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट रखा है। फरिश्ते स्कीम के लिए 20 करोड़ का बजट, आयुष्मान भारत के लिए 553 करोड़ रुपए, नशा मुक्ति के प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपए और 58 नई एम्बुलेंस के लिए 100 करोड़ रुपए रिजर्व रखे गए हैं।

इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बागवानी के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए पंजाब बागवानी एडवांसमेंट एंड सस्टेनेबल एंटरप्रेन्योरशिप का ऐलान किया है। इसमें मशरूम की खेती, फूलों के बीज के उत्पादन, फलों और सब्जियों के बगीचों के विकास के लिए बनाई गई योजनाएं दी जाएगी। भूजल को बचाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई और धरती के नीचे पाइप बिछाने के लिए 13016 हेक्टेयर क्षेत्र को इसकी अधीन लाया जाएगा।

इसके अलावा एक दरिया में मच्छी पालन प्रोग्राम भी शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत फाजिल्का जिले के कन्या वाली गांव में एक नया मच्छी पूर्ण फॉर्म स्थापित किया जाएगाय़ 3233 एकड़ का रकबा मछली पालन के अधीन ले जाने की योजना है।

**************************

Read this also :-

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

 

 

रामदास अठावले ने यूपी में की एक लोकसभा सीट की मांग

लखनऊ 05 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उत्तर प्रदेश में एक सीट की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सहयोगी गठबंधन को सभी 80 सीटों पर विजयी हासिल करने में मदद करेगी। अठावले ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उनकी पार्टी प्रदेश में काफी मजबूत थी, लेकिन बहुजन समाज पार्टी के आगमन के बाद उनकी पार्टी राजनीतिक मोर्चे पर कमजोर हो गई, लेकिन अब मायावती की अगुवाई में बसपा बिल्कुल भी मजबूत नहीं है।

कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए अठावले ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ठीक उसी तरह से विफल होंगे, जैसे इससे पहले हो चुके हैं।

अठावले ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव भारत के संविधान का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं। उन्होंने नवनिर्मित संसद भवन का नाम भी ‘संविधान भवन’ रखा है।

****************************

Read this also :-

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

*कोरिया गणराज्य, जापान की यात्रा पर

नई दिल्ली 05 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर  कोरिया गणराज्य और जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमारे दो प्रमुख साझेदार देशों कोरिया गणराज्य और जापान की यात्राएं द्विपक्षीय आदान-प्रदान को और गति प्रदान करेंगी और भविष्य के सहयोग के लिए एजेंडा तय करेंगी।

”डॉ जयशंकर अपने कोरियाई समकक्ष चो ताए-यूल के साथ 10वीं भारत गणराज्य कोरिया संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता करने के लिए पांच- छह मार्च को पहली बार सोल की यात्रा करेंगे।

इस दौरान उनके कोरियाई गणमान्य व्यक्तियों, थिंक टैंक के प्रमुखों और भारतीय समुदाय से भी मिलने की संभावना है।मंत्रालय ने कहा कि जेसीएम से द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण दायरे की व्यापक समीक्षा करने, इसे और मजबूत करने के रास्ते तलाशने की उम्मीद है।

बाद में, डॉ जयशंकर जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा के साथ 16वीं भारत-जापान विदेश मंत्री रणनीतिक वार्ता में शामिल होने के लिए छह से आठ मार्च तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। बयान के मुताबिक, दोनों मंत्रियों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने और स्वतंत्र, खुले, समावेशी, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है।

जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान पहले रायसीना राउंड टेबल में भी शामिल होंगे। गोलमेज सम्मेलन भारत और जापान के बीच ट्रैक 2 आदान-प्रदान को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मंत्रालय के अनुसार, उनसे मजबूत सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों को मजबूत करने के लिए बिजनेस लीडर्स, थिंक टैंक और शिक्षा जगत के साथ बातचीत करने की उम्मीद है।

**********************

Read this also :-

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री अनुष्का दास

05.03.2024  –  कलर्स चैनल के रियलिटी शो डांसिंग क्वीन में भी वह अपनी डांस का करिश्मा दिखा चुकी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की मूल निवासी मॉडल, अभिनेत्री, डांसर अनुष्का दास उर्फ ‘मून’ इन दिनों सुर्खियों में हैं और बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बहुत जल्द ही वो एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

वैसे अनुष्का दास कई वर्षों से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है। अनुष्का अभिनय, डांस और मॉडलिंग करती हैं साथ ही वह समाजसेवा कार्य से भी जुड़ी हैं। कोरोना महामारी के समय में इन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर केवल समाजसेवा के कार्य किये और जरूरतमंदों की हर मुमकिन सहायता की।

अनुष्का दास की स्वयं की एक एनजीओ संस्था है जिसके माध्यम से वह जनसेवा करती है, इस संस्था का नाम है ‘मून चेरिटेबल फाउंडेशन’। अनुष्का ने कई वर्षों तक ढेर सारे शो किये हैं। वह उदित नारायण, हनी सिंह, बॉम्बे वाइकिंग्स, मीका सिंह, विनोद राठौड़ जैसे कई दिग्गज गायकों के शो में डांस परफॉर्मेंस कर चुकी हैं।

वह मॉडलिंग शो के माध्यम से कई ब्रांड्स के विज्ञापन फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं जैसे एयरटेल इलेक्ट्रोलाइट्स आदि। अनुष्का ने हिंदी और बंगला म्यूजिक वीडियो में काम किया है तथा टीसीरिज के कई म्यूजिक वीडियो में दिखी हैं जिसमें ये रात भीगी और लोफर (बंगला) का नाम प्रमुख है। साउथ की फिल्मों में अनुष्का आइटम डांस भी कर चुकी हैं। अनुष्का एक मॉडल, अभिनेत्री, डांसर, समाजसेविका और इनफ्लुएंसर हैं।

बचपन से ही अभिनय और डांस में इनकी दिलचस्पी थी इसलिए इन्होंने अभिनय और मॉडलिंग का प्रशिक्षण लिया और कत्थक के साथ नृत्य की अन्य विधा भी सीखी। अनुष्का दास उर्फ मून ने कई अवार्ड भी जीता है जिसमें भोपाल महोत्सव, लखनऊ महोत्सव में इन्हें सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ब्रेवरी अवार्ड जैसे कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अभिनेता विनोद खन्ना, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी व दीपिका पादुकोण का अभिनय इन्हें पसंद है।

इनके अलावा हॉलीवुड कलाकारों में विन डीजल, जेनिफर लोपेज, रिहाना को पसंद करती हैं। वह विशेषकर एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्मों भी काम करने की इच्छा रखती है। अनुष्का की यह इच्छा बहुत जल्द पूरी होने जा रही है। अनुष्का बेहद मिलनसार और समझदार हैं और उनकी चाहत है कि एक बार सलमान खान के शो बिग बॉस में जाए। अनुष्का जितनी अपने काम के प्रति समर्पित हैं उतनी ही धार्मिक भी है और वह भगवद गीता का अनुसरण करती है।

अभिनेत्री अनुष्का दास का कहना है कि यदि आपका कोई सपना है तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कभी आपके मन में मलाल ना रहे कि अपने सपनों को साकार करने के लिए आपने कोशिश नहीं की। अपनी मेहनत और लगन में कभी कोई कमी ना आने दे। हाँ कुछ आपकी किस्मत पर भी निर्भर करता है पर स्वयं पर विश्वास रखें क्योंकि जहाँ चाह है वहाँ राह मिल जाती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

 

 

जेल में बंद कैदियों को कट्टरपंथी बनाने का मामला

*NIA की बड़ी कार्रवाई,

*सात राज्यों में की ताबड़तोड़ छापेमारी

नई दिल्ली 05 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) बेंगलुरु जेल में कैदियों को कट्टरपंथी बनाने के मामले में एनआईए (NIA) सात राज्यों में 17 स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई कर रही है। आज सुबह से बेंगलुरु और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में छापेमारी चल रही है।

यह छापे आतंकी साजिश में शामिल संदिग्धों से जुड़े हैं। इस साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बेंगलुरु लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) जेल कट्टरपंथ और ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमले की साजिश रचने के मामले में एक आजीवन कारावास की सजा पाने वाले और दो भगोड़ों सहित आठ लोगों पर आरोप पत्र दायर किया।

आरोपपत्र में शामिल आरोपियों में केरल के कन्नूर जिले का टी नसीर भी शामिल है, जो 2013 से बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। वहीं जुनैद अहमद उर्फ ​​जेडी और सलमान खान के विदेश भाग जाने का संदेह है।

अन्य की पहचान सैयद सुहैल खान उर्फ ​​सुहैल, मोहम्मद उमर उर्फ ​​उमर, जाहिद तबरेज उर्फ ​​जाहिद, सैयद मुदस्सिर पाशा और मोहम्मद फैसल रब्बानी उर्फ ​​सदाथ के रूप में हुई है। सभी आठ आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

बेंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा 18 जुलाई, 2023 को सात आरोपी व्यक्तियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद, हथगोले और वॉकी-टॉकी की जब्ती के बाद दर्ज किया गया था। बरामदगी तब की गई जब सातों लोग एक आरोपी के घर में एकत्र हुए थे। एनआईए ने अक्टूबर 2023 को इस मामले की जांच को अपने हाथ में ले लिया था। साल 2017 में आरोपी टी. नसीर अन्य आरोपियों के संपर्क में आया था।

सलाम POCSO मामले में जेल में था। कट्टरपंथी बनाने और उन्हें लश्कर में भर्ती करने के उद्देश्य से नसीर उनकी क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद उन सभी को अपने बैरक में स्थानांतरित करने में कामयाब रहा था। वह सबसे पहले लश्कर की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जुनैद और सलमान को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने जुनैद के साथ मिलकर अन्य आरोपियों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की साजिश रची।

**************************

Read this also :-

जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

 

नोएडा साइबर अपराधियों की पहली पसंद और ठिकाना..

नोएडा 05 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): नोएडा साइबर अपराधियों की पहली पसंद और ठिकाना बनता जा रहा है। एक के बाद एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हो रहा है। कई देशी और विदेशी नागरिक ठगी करते हुए पकड़े जा रहे हैं।

सोमवार को भी पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया जो कंबोडिया में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।

ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के पास होटल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गैंग का सरगना चीन का नागरिक बगैर वीजा के नेपाल के रास्ते से भारत आया था।

ये लोग कोरियर से कंबोडिया सिम कार्ड भेजते थे। उनके पास से 531 सिम कार्ड और कई विदेशी मुद्राएं बरामद हुई हैं।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सैकड़ो फर्जी कॉल सेंटर और साइबर ठगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन देश में डाटा प्रोटक्शन एक्ट तो आ गया है लेकिन इसे पूरी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण अभी भी बड़ी-बड़ी कंपनियां, दुकानें और अन्य जगहों पर आम आदमी का डेटा सेफ नहीं है।

साइबर हैकर बड़ी आसानी से डेटा हैक कर और कई कंपनियों से डेटा खरीद कर लोगों से ठगी करते हैं।

पिछले साल ही नोएडा में 2000 करोड़ रुपए का डेटा चीन भेजने का मामला सामने आया था। एसटीएफ ने थाना बीटा टू क्षेत्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा बीते साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। नोएडा की कंपनी से डेटा चीन भेजा जा रहा था।

साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने बताया है कि हमारे देश में डाटा प्रोटक्शन एक्ट आ तो गया है लेकिन पूरी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके चलते साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पड़ोसी देश हम पर लगातार हमला कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमारा डेटा बहुत आसानी से बैंकों से, हॉस्पिटल से, रिटेल कंपनियों से, हैकर्स को मिल जाता है और उसके साथ-साथ बहुत कम दामों में डाटा खरीदा भी जाता है।

उन्होंने कहा कि डेटा दो तरीके से मिलता है। एक उस कंपनी के डेटा बेस में जाकर उसे हैक कर और दूसरा बहुत कम दामों में खरीद कर।

उन्होंने बताया कि हमारा पड़ोसी मुल्क चीन यह चाहता है कि भारत की बढ़ती प्रोग्रेस को रोका जाए। इसीलिए यहां से ज्यादा से ज्यादा डेटा चीन में पहुंचकर वहां के साइबर हैकर्स और अपराध करने वाले लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा डेटा चीन अपने पास रखना चाहता है।

इस समय चीन को भारत अपना सबसे बड़ा कंपीटीटर मान रहा है और चीन चाहता है कि यहां की अर्थव्यवस्था को खराब किया जाए इसीलिए चाइनीस एप के जरिए और हमारे डेटा का इस्तेमाल कर चीन, लोगों के बीच में पहुंच कर हमारी अर्थव्यवस्था को खराब करना चाहता है।

पवन दुग्गल के मुताबिक, डेटा कहीं से भी कभी भी लीक हो सकता है। इसलिए भारत सरकार सभी से कहती है कि काफी ज्यादा सावधानी बरतें। हर किसी को अपनी हर जानकारी ना दे। अभी भारत के पास साइबर अपराध को लेकर कोई डेडीकेटेड कानून नहीं है। इसीलिए लोगों को काफी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

***************************

Read this also :-

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

 

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

*वल्र्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के पार

05.03.2024(एजेंसी) – यामी गौतम स्टारर आर्टिकल 370′ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ये फिल्म साल 2024 की स्लीपर हिट साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड में ही इसने अपना बजट भी वसूल कर लिया था. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया लेकिन आर्टिकल 370′ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और अपनी लागत से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली.

फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. चलिए यहां जानते हैं आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितने नोट छापे हैंयामी गौतम की फिल्म कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने पर बेस्ड है. इस फिल्म में आतंकवाद पर भी चोट की गई है. आर्टिकल 370′ को क्रिटक्स से अच्छे रिव्यू मिले तो वहीं दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया.

इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी कर ली है. यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर पहले विद्युत जामवाल की क्रैक’ और अब आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की लापता लेडीज’ सहित कईं और फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद आर्टिकल 370′ शानदार कारोबार कर रही है.

दूसरे वीकेंड पर तो यामी गौतम की फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है. आर्टिकल 370′ के कलेक्शन की बात करें तो 5.9 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ का कलेक्शन किया.वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में हैं. जहां सेकंड फ्राइडे को आर्टिकल 370Ó ने 3 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे शनिवार इसकी कमाई में 83.33 फीसदी का उछाल आया और इसने 5.5 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी सेकंड संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 6.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ आर्टिकल 370′ के 10 दिनों की कुल कमाई 50.45 करोड़ रुपये हो गई है.आर्टिकल 370′ ने घरेलू बाजार में 10 दिनों में हाफ सेंचुरी लगा ली है वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म धूम मचा रही है. फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने दमदार कलेक्शन भी कर लिया है.

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की 9 दिनों की कमाई के शुरुआती आंकड़े शेयर कि हैं. इसके मुताबिक आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 9 दिनों में दुनियाभर में 64.34 करोड़ का कारोबार कर लिया है.आर्टिकल 370′ को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है.

फिल्म में यामी गौतम ने एक खुफिया अधिकारी का रोल प्ले तिया है. वहीं अरुण गोविल फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं. प्रियामणि ने भी आर्टिकल 370′ में अहम रोल निभाया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी.

**********************

Read this also :-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं। हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिए टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

वृष राशि-

आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लोग कम्प्यूटर से जुड़े कार्यों के लिए न अत्यंतमहत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से च्छा ऑर्डर ल सकता है। छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है। वमेट के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। कानूनी मामलों में सही सलाह के लिए किसी अनुभवी की राय लें। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- समुद्री हरा

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए। गुस्से में आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। किसी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें। किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां फंक्शन में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिए गए फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा। आप किसी पुरानी अधूरी रचना को फिर से पूरा कर सकते हैं, इससे आपको मानसिक रूप से अच्छा महसूस होगा। कॉलेज में किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है। आप आगे की पढ़ाई के लिए पूरी मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। ऑफिस में किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं। परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। चीजों में तालमेल बना रहेगा। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नवविवाहित किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको सफलता भी मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज मेहनत से किए हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए। मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें, करियर में आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, दिन अच्छा रहेगा। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नए कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात सफल रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। सहयोगी काम में मदद करेंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

*************************

 

महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका

*निशिकांत दुबे के खिलाफ दायर याचिका कोर्ट ने की खारिज

नई दिल्ली ,04 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।   दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मानहानि के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। मोइत्रा ने प्रश्न के बदले नकदी मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कथित अपमानजनक पोस्ट पर रोक लगाने की माँग की थी।

न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने अंतरिम निषेधाज्ञा के लिए मोइत्रा का आवेदन खारिज कर दिया, और दुबे तथा देहाद्राई को इस स्तर पर विवादित सामग्री पोस्ट करने से रोकने से इनकार कर दिया। मोइत्रा की अर्जी पर कोर्ट ने 20 दिसंबर 2023 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने कहा, मैंने निषेधाज्ञा आवेदन खारिज कर दिया है।

न्यायमूर्ति दत्ता ने पहले स्पष्टीकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच किसी भी प्रकार के प्रत्युपकार के बारे में पूछा था। मोइत्रा पर, जिन्हें पिछले साल 8 दिसंबर को संसद की आचार समिति द्वारा लोकसभा सांसद के रूप में निष्कासित कर दिया गया था, हीरानंदानी की ओर से सदन में प्रश्न पूछने के बदले नकद प्राप्त करने का आरोप था।

दुबे और देहाद्राई का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं ने पहले एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट के पैरा 68 का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि मोइत्रा और हीरानंदानी के बीच एक समझौता था, जिसके कारण मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। अदालत ने तब मोइत्रा के अंतरिम निषेधाज्ञा आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया था।

दुबे ने ही लोकसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि मोइत्रा ने संसद में सवाल उठाने के लिए रिश्वत ली थी। दुबे के अनुसार, ये आरोप देहाद्राई द्वारा उन्हें संबोधित एक पत्र से उपजे हैं।

*****************************

Read this also:-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत…

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

 

 

भाजपा नेताओं ने बदली एक्स प्रोफाइल

*सिंधिया, शिवराज और मोहन यादव ने कहा- मैं हू मोदी का परिवार

*भाजपा नेताओं ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बायो बदल लिया गया

*नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है

भोपाल 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक बार फिर परिवारवाद को लेकर नई राजनीतिक बहस तेज हो गई है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार को जन विश्वास रैली में मोदी पर व्यक्तिगत हमला किया था।

लालू यादव ने मोदी पर कहा था कि नरेंद्र मोदी आजकल परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं। आपके पास परिवार नहीं है। आप हिन्दू भी नहीं हैं।

लालू यादव की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के अदिलाबाद में एक जनसभा में कहा कि मेरे परिवार को लेकर मेरे ऊपर निशाना साधा गया है। लेकिन, अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हू मोदी का परिवार।

जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर मोदी का परिवार नाम की मुहिम शुरू की, देशभर के भाजपा नेताओं के साथ ही मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं ने भी अपने एक्स अकाउंट पर बायो बदल लिया गया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी मंत्री, विधायकों, सांसदों और भाजपा के संगठन पदाधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। इस कैम्पेन के जरिए भाजपा ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव समेत समूचे विपक्ष को घेरा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- हां, हम सब हैं मोदी का परिवार का हिस्सा हैं। यह बात सही है कि पूरा भारत देश उनका परिवार है। हम सभी भारतवासी को गर्व होना चाहिए कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री हमारे देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है। प्रधानमंत्री का संबोधन जब शुरू होता है तो वे कहते हैं मेरे परिवार जनों.. लेकिन लालू यादव से लेकर जो अपने ही परिवार में समाहित पार्टियां हैं, उनके मन में केवल अपना परिवार है।

पीएम मोदी के मन में पूरा देश एक परिवार है। मेरा परिवार यह कैंपेन भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर किया है। जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल, एक-एक क्षण भारत माता, देश, समाज, गरीबों कल्याण के लिए लगाया है, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। उनका विजन वसुधैव कुटुंबकम का है।

भारतीय संस्कृति कहती है कि दुनिया एक परिवार है। लालू यादव जैसे लोग, छोटे मन के लोग हैं। लालू यादव केवल और केवल अपने बेटी अपने बेटे तक सीमित हैं लेकिन प्रधानमंत्री का मन और उनका काम दुनिया के अंदर बड़ा है। इसलिए प्रधानमंत्री के लिए पूरा देश एक परिवार है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर मोदी का परिवार लिख दिया है।

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है मोदी का परिवार।

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी प्रोफाइल बदली है। डा. नरोत्तम मिश्रा ने अपने नाम के साथ लिखा है मोदी का परिवार।

*****************************

Read this also:-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत…

 

 

 

जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं

*योगीटांड़ स्थित डेयरी प्लांट दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार होगा 

* गिरिडीह जिला के लिए आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है

*जन भावना एवं अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाएं बना रही हमारी सरकार – श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री

योगीटाड़, गिरिडीह,04.03.2024   –   मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि गिरिडीह जिला वासियों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। आज गिरिडीह जिला अंतर्गत योगीटांड़ में 50 हजार लीटर दूध प्रति दिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट का शिलान्यास हो रहा है। यह डेयरी प्लांट दो से ढाई वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा।

गिरिडीह जिला के लिए आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने गिरिडीह जिला स्थित योगीटांड़ में आयोजित “डेयरी प्लांट” के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि गिरिडीह जिला के योगीटांड़ में कृषि विभाग द्वारा डेयरी प्लांट लगाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच के अनुरूप आज हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में हमारी सरकार को जनादेश मिला था। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। सरकार बनने के साथ ही देश और दुनिया में कोरोना संक्रमण का साया रहा।

पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ। सभी गतिविधियां बंद हुई। सरकार ने दो वर्ष तक कोरोना के कहर को झेला तथा बेहतर मैनेजमेंट करते हुए राज्यवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने का कार्य किया।

हमारी सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप योजनाएं बनाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पशुधन योजना से जोड़ने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों में पशुधन रखने की परंपरा रही है। ग्रामीण लोगों के शहरीकरण होने के बावजूद भी यह परंपरा निरंतर चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड बना 24 साल पूरा होने को हैं फिर भी झारखंड के लोग अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं कर सके। पूर्व की सरकारों ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर,गरीब की जरूरत को समझने का प्रयास नहीं किया। झारखंड निरंतर पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल रहा परंतु हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच और कुशल नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए यहां की जन भावना एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सहित सभी क्षेत्रों में हो रहा है कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद, बोकारो तथा गिरिडीह जिला कोयला क्षेत्र में गिने जाते हैं, परंतु यहां के संसाधनों का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया है। यहां के लोगों को लाभ मिले, इस उद्देश्य से हमारी सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरों तक के सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेकों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं।

हर हाल में किसानों के खेतों तक पाइपलाइन से पहुंचाएंगे पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी में यूरिया कारखाना का उद्घाटन हुआ है। इस कारखाने में उत्पादन हो रहे यूरिया का लाभ झारखंड के किसान तभी ले पाएंगे जब उनके खेतों तक साल के 12 महीने पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हम यहां के किसान बंधुओ के खेतों तक हर हाल में पानी पहुंचाएं । साल में तीन बार किसान फसल का उत्पादन कर सके यह हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार यहां के किसानों की ऋण माफी तथा उन्हें सुखाड़ राहत का लाभ देने का कार्य भी कर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर विधायक श्री विनोद सिंह, पूर्व विधायक डॉ० सरफराज अहमद, पूर्व विधायक श्री निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक श्री जयप्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

************************

Read this also:-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत…

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

 

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने रांची से किया अभियान का शुभारंभ

*हजारों आम और खास मतदाताओं ने सूची में अपना नाम देखकर किया सत्यापन

*सोशल मीडिया में दिनभर चर्चा में रहा हैशटैग #IamVerifiedVoter

राँची,04.03.2024 । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने #IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ राजधानी के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत सभी जिलों के बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची प्रदर्शित किया जा रहा है।

साथ ही मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वे वोटर हेल्पलाईन ऐप, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखण्ड की वेबसाईट एवं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल पर जाकर भी अपना नाम देखकर सत्यापित कर सकते हैं।

रांची में अभियान के शुभारंभ के अवसर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान करना हम सब का अधिकार और कर्तव्य है। मतदाता वोटर आईडी की अनुपलब्धता में 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेज दिखाकर भी वोट कर सकते है। किंतु जो सबसे जरूरी अनिवार्यता है वह है मतदाता सूची में नाम होना।

अगर वोटर लिस्ट में किसी का नाम नही है तो वह मत देने के अधिकार से वंचित हो जाता है। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें, अगर किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो उसे दूर करवा लें ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत नहीं हो।

सभी जिलों में चलाया गया सोशल मीडिया अभियान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश के आलोक में राज्य के सभी जिलों में सोशल मीडिया अभियान चलाया गया, जिसमें हजारों मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में देखकर सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की सूचना पोस्ट की कि उन्होंने अपने नाम का सत्यापन कर लिया है।

मुख्यालय से पदाधिकारियों को अभियान के निरीक्षण हेतु भेजा गया था जिलों में

रांची में मुख्य कार्यक्रम के अलावा जिलों में भी इस अभियान की देखरेख के लिए यहां से अधिकारियों को भेजा गया था। कोल्हान क्षेत्र में निरीक्षण हेतु संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, पलामू क्षेत्र के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय श्री संजय कुमार, खूंटी के लिए ओएसडी श्रीमती गीता चौबे, कोडरमा के लिए अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सिंह, संथाल क्षेत्र के लिए श्री एस एन जमील को जिम्मेदारी दी गयी थी।

रांची के कार्यक्रम में प्रशासक रांची नगर निगम श्री अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, अवर सचिव श्री देव दास दत्ता, उपसमाहर्ता भूमि सुधार श्री मुकेश कुमार,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक कुमार सुमन सहित राँची जिला के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*************************

Read this also:-

PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत….

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

 

OpenAI मुकदमा: एक्स पर पर उलझे Elon Musk

* निवेशक विनोद खोसला

नई दिल्ली  04 March : टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला एक्स पर सार्वजनिक विवाद में उलझ गए। मस्क ने एआई से संबंधित मूल संविदात्मक समझौतों के कथित उल्लंघन को लेकर ओपनएआई और इसके सीईओ सैम ऑल्टमैन पर केस किया।

खोसला ने एक्स के मालिक पर ओपनएआई पर मुकदमा करके “खट्टे अंगूर” व्यवहार का प्रदर्शन करने का आरोप लगाया, तो अरबपति ने जवाब दिया कि भारतीय मूल के निवेशक को इस मुद्दे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। खोसला ने एक्स पर पोस्ट किया, एलन मस्क के साथ, ओपनएआई पर मुकदमा करना थोड़ा अंगूर खट्टा जैसा लगता है। मस्क ने जवाब दिया, विनोद को नहीं पता कि वह यहां किस बारे में बात कर रहे हैं।

खोसला के अनुसार, मस्क ने एआई के आसपास साझा उद्देश्यों तक पहुंचने की दिशा में ओपनएआई के साथ मिलकर काम किया होगा। मस्क 2018 तक ओपनएआई के मूल बोर्ड सदस्य थे, जबकि खोसला ने 2019 में ओपनएआई में लगभग 50 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। खोसला ने मस्क पर आगे हमला करते हुए कहा कि अरबपति जल्दी शामिल हो गए और जल्दी ही निकल गए, जब ऐसा लग रहा था कि आगे बढ़ना कठिन है और मिशन को जारी रखने के लिए व समाज को कोई लाभ पहुंचाने के लिए वास्तविक पैमाने पर धन की आवश्यकता है।

मस्क की ओर से अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में दायर मुकदमा, ओपनएआई के नवीनतम प्राकृतिक भाषा मॉडल जीपीटी -4 के इर्द-गिर्द घूमता है। मस्क ने आरोप लगाया कि ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट (जिसने सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित कंपनी में अरबों डॉलर का निवेश किया है) ने इस बात पर सहमति व्यक्त करने के बावजूद कि कृत्रिम सामान्य बुद्धिमत्ता (एजीआई) क्षमताएं “गैर-लाभकारी और मानवता के लिए समर्पित रहेंगी” के बावजूद अनुचित तरीके से जीपीटी -4 को लाइसेंस दिया है। खोसला ने कहा कि ये मुकदमे एजीआई तक पहुंचने के लक्ष्यों और इसके लाभों से ध्यान भटकाने वाले हैं।

*********************

Read this also:-

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

 

पंजाब विधानसभा में जबरदस्त हंगामा

*बजट सत्र के दूसरे दिन

*स्पीकर ने की कार्यवाही स्थगित

*CM मान और बाजवा के बीच हुई कहासुनी

चंडीगढ़ 04 March, (Rns) : पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अभिभाषण पर बहस होनी है। जैसे ही CM भगवंत मान बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने स्पीकर कुलतार संधवा को ताला-चाबी का लिफाफा गिफ्ट कर दिया।

CM मान ने कहा कि मैं सच बोलूंगा तो विपक्ष भाग जाएगा। इसी बात को लेकर विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कड़ा विरोध जताया। सदन में इस बात पर जमकर हंगामा शुरू हो गया। सीएम और बाजवा में जमकर कहासुनी हुई। करीब आधे घंटे तक इन दोनों के बीच बहस होती रही। उसके बाद स्पीकर ने 15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया।

बता दें इससे पहले 1 मार्च को सत्र के पहले दिन कांग्रेसी विधायकों ने गवर्नर को बजट भाषण नहीं पढ़ने दिया। इस वजह से गवर्नर ने भाषण की पहली और आखिरी लाइन पढ़कर खत्म कर दिया था। कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर पहले दिन जमकर हंगामा किया था। जिस वजह से महज 13 मिनट में ही विधानसभा की कार्रवाई खत्म कर दी गई।

***************************

Read this also:-

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

 

 

PM मोदी की मंत्रियों को नसीहत…

*जो बोलें सोच समझकर बोलें

*डीपफेक से बचें

*विवादित बयानों से बचें

नई दिल्ली 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। बैठक में विकसित भारत: 2047 के विजन पर चर्चा की गई। साथ ही अगले पांच सालों के कामों पर मंथन किया गया।

यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की आखिरी बैठक थी। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों को कहा कि बोलने में परहेज करें और सोच-समझकर बोलें। पीएम ने डीपफेक से बचने यानि आवाज बदलकर आदि से जो कोशिश की जाती है, उससे सतर्क रहने की बात कही। पीएम ने लगभग एक घंटे तक बात की।

पीएम ने कहा कि बोलना है तो योजनाओं पर बोले, विवादित बयानों से बचें। पीएम ने मंत्रियों को ये भी कहा कि चुनाव है, किससे मिल रहे हैं, देखकर मिलें यानि मिलने-जुलने में सोच समझकर मिलें। उऩ्होंने शरद पवार और प्रमोद महाजन का एक उदाहरण भी दिया।

सूत्रों के मुताबिक एक दिवसीय बैठक के दौरान मई में नई सरकार के गठन के बाद उठाए जाने वाले तत्काल कदमों के लिए 100 दिन के एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रोडमैप दो साल से अधिक की गहन तैयारी का परिणाम है और इसे सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग निकायों, नागरिक समाज, वैज्ञानिक के साथ परामर्श करके तैयार किया गया है।

***********************

Read this also:-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

 

ED : तैयार हुए अरविंद केजरीवाल

*12 मार्च के बाद की मांगी तारीख

*ED ने उनको आठवां समन जारी किया था

*ED का समन गैरकानूनी है 

नई दिल्ली 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): कथित शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज पेशी के लिए बुलाया था। सीएम केजरीवाल ने आज भी पेशी पर जाने से इनकार कर दिया है। ED ने उनको आठवां समन जारी किया था।

इससे पहले केंद्रीय एजेंसी उन्हें सात नोटिस जारी कर चुकी हैं, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से उसके सामने पेश नहीं हुए। साथ ही साथ आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्र सरकार पर आरोप लगाती आई है कि लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है।

सीएम केजरीवाल ने ईडी के आठवें समन का जवाब देते हुए कहा कि ED का समन गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी वह जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने 12 मार्च के बाद की कोई तारीख मांगी है। साथ ही साथ कहा है कि वह एजेंसी के सवालों का जवाब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देंगे।

इससे पहले सीएम केजरीवाल ने ED के समन को गैर जरूरी बताते हुए कहा था कि अगर कोर्ट इस संबंध में आदेश देगी, तभी वो ED के सामने पेश होंगे। केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर ईडी ने कोर्ट का भी रुख किया है और कोर्ट ने मुख्यमंत्री को 16 मार्च को अपनी कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में अपनी व्यस्तता के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थता जाहिर करते हुए कोर्ट की कार्यवाही में भाग नहीं लिया था।

ईडी ने आरोप लगाया है कि AAP के नेताओं ने 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी से संबंधित कुल 100 रुपए करोड़ की रिश्वत ली, जिसे नवंबर 2021 में लागू किया गया था।

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश के बाद पॉलिसी को रद्द कर दिया गया था और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू की थी।

अपने छह आरोप पत्रों में से एक में ईडी ने दावा किया कि शराब नीती की कल्पना अरविंद केजरीवाल ने की थी, हालांकि मामले में उन पर औपचारिक रूप से आरोप नहीं लगाया गया है।

************************

Read this also:-

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

 

रिश्वत : सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1998 का फैसला

नई दिल्ली 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के पीवी नरसिम्हा राव मामले के फैसले को खारिज कर दिया है और कहा है कि सांसदों और विधायकों को रिश्वत के बदले विधायिका में वोट देने पर कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं है। बेंच ने कहा है कि ये सर्वसम्मति का फैसला है और सुप्रीम कोर्ट छूट से असहमत है। 1998 के फैसले में कहा गया था कि अगर सांसद और विधायक रिश्वत लेकर सदन में वोट देते हैं तो उन्हें मुकदमे से छूट होगी।

सीता सोरेन बनाम भारत सरकार’ मामले में सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 105(2) और 194(2) के तहत सांसद और विधायकों को हासिल विशेषाधिकार की व्याख्या कर रहा है। फैसला सुनाने वाले जजों में CJI डी वाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश, जस्टिस पीएस नरसिम्हा, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं।

कोर्ट के सामने सवाल था कि रिश्वत के बदले सदन में भाषण या वोट देने के मामलों में क्या जनप्रतिनिधि कानूनी मुकदमे से छूट का दावा कर सकते हैं या नहीं? 1998 के अपने ही फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को दोबारा से विचार करना था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विधायिका के किसी सदस्य की ओर से भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को खत्म कर देती है।

इस तरह सांसद या विधायक सदन में मतदान के लिए रिश्वत लेकर मुकदमे की कार्रवाई से नहीं बच सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के नरसिम्हा राव जजमेंट के अपने फ़ैसले को पलट दिया है। 1998 में 5 जजों की संविधान पीठ ने 3:2 के बहुमत से तय किया था कि रिश्वतखोरी के ऐसे मामलों में जनप्रतिनिधियों पर मुक़दमा नहीं चलाया जा सकता।

**************************

Read this also:-

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

 

 

बेंगलुरु कैफे विस्फोट के पीछे कौन?

*अब NIA करेगी मामले की जांच

*एनआईए के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे

*इस बम ब्लास्ट में 10 लोग घायल

बेंगलुरू 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि एनआईए पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एनआईए के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा सीसीबी द्वारा अब तक के जांच के दस्तावेज और निष्कर्ष मंगलवार तक सौंपे जाएंगे।

एनआईए, आरएडब्लू और एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्रित किए थे। रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि अगर आवश्यकता महसूस हुई, तो उनकी सरकार पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपेगी। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया था।

वहीं, बीजेपी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह ब्लास्ट बिजनेस राइवेलरी की वजह से हो सकता है। ब्लास्ट 1 मार्च को हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विस्फोट करने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया है। इस बम ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए, जिसमें से एक महिला आईसीयू में भर्ती है।

*************************

Read this also:-

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

 

 

महाशिवरात्रि में काशी विश्वनाथ मंदिर 36 घंटे खुला रहेगा

वाराणसी 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): महाशिवरात्रि पर होने वाली मंगल आरती के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 36 घंटे खुला रहेगा। मंदिर पदाधिकारियों ने त्योहार के मौके पर 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है, जिसे ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को दर्शन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने का पूरा प्रबंध भी कर लिया है।

मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, श्रद्धालु चार कतारों में मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक झरोखा दर्शन कर सकेंगे। इस अवधि में स्पर्श-दर्शन (शिवलिंग को छूकर प्रार्थना करना) की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी।

उन्होंने कहा, इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा नहीं रहेगी और आम श्रद्धालुओं को किसी वीआईपी दर्शन की वजह से परेशान नहीं किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के नवीनीकरण और प्रधानमंत्री द्वारा 13 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किए जाने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। आमतौर पर यहां नव वर्ष, महाशिवरात्रि और श्रावण के माह में अधिक श्रद्धालु आते हैं।

बता दें कि पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां 6.88 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने इस महाशिवरात्रि पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है।

******************************

Read this also:-

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

बड़ी टेक कंपनियों के लिए केंद्र की एडवाइजरी, एआई मॉडल लॉन्च करने से पहले लेनी होगी अनुमति

साधु-संतों के कारण सनातन का संरक्षण

जयपुर 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): CM भजनलाल शर्मा ने कहा कि साधु-संतों के कारण सनातन संस्कृति का संवर्द्धन एवं संरक्षण हुआ है। उनके विशेष योगदान से आज भारतीय संस्कृति के मूल्य विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं। शर्मा रविवार को गोविंद देव जी मंदिर परिसर में बाबा बालकनाथ आश्रम द्वारा महामृत्युजंय महायज्ञ के उपलक्ष्य पर आयोजित कलश यात्रा को सम्बोधित कर रहे थे। शर्मा ने कहा कि यज्ञ का भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रमुख माध्यम है। यज्ञ करने वाले और उसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों की आत्मा शुद्ध हो जाती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी रूप से भाग लेती रही हैं और उनसे समाज के सभी वर्गों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इससे पहले शर्मा ने बाबा बालकनाथ की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया। उन्होंने बस्तीनाथ जी महाराज का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री ने एक महिला के सिर पर कलश रखकर और पूजन कर यात्रा की विधिवत शुरुआत भी की।

मुख्यमंत्री ने गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहां छप्पन भोग झांकी के दर्शन भी किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने साथ पाकर कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, विधायक कुलदीप धनकड़ और कैलाश वर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

********************************

 

Modi की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं

High Lights :-

•विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं

•खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं

•खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं

नई दिल्ली 04 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली हैं लेकिन सरकार इन पदों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और युवाओं को सिर्फ धोखा दिया जा रहा है।

गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार खुद कह रही है कि उसके विभिन्न विभागों में कई लाख पद खाली हैं। देश के युवाओं को हर साल दो करोड़ नौकरी देने की बात करने वाली मोदी सरकार का इस दिशा में कदम नहीं उठाने से साफ हो गया है कि उनकी नियत रोजगार देने की नहीं है। उन्होंने कहा “देश के युवाओं एक बात नोट कर लो। मोदी की नीयत ही रोज़गार देने की नहीं है।

नए पद निकालना तो दूर वह केंद्र सरकार के खाली पड़े पदों पर भी कुंडली मार कर बैठे हैं। यदि संसद में पेश किए गए केंद्र सरकार के आंकड़ों को ही मानें तो 78 विभागों में 09 लाख 64 हज़ार पद खाली हैं।

महत्वपूर्ण विभागों में ही देखें तो रेलवे में 2.93 लाख गृह मंत्रालय में 1.43 लाख और रक्षा मंत्रालय में 2.64 लाख पद खाली हैं।”कांग्रेस नेता ने सवाल किया “क्या केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब है कि 15 प्रमुख विभागों में 30 प्रतिशत से अधिक पद खाली क्यों हैं। ‘झूठी गारंटियों का झोला’ लेकर घूम रहे प्रधानमंत्री के अपने ही कार्यालय में बड़ी संख्या में अति महत्वपूर्ण पद खाली क्यों हैं।

स्थाई नौकरी देने को बोझ मानने वाली भाजपा सरकार लगातार संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है जहां न सुरक्षा है और न सम्मान।” गांधी ने कहा “खाली पड़े पद देश के युवाओं का हक़ हैं और हमने इन्हें भरने के लिए एक ठोस प्लान तैयार किया है।

इंडिया गठबंधन का संकल्प है हम युवाओं के लिए नौकरी के बंद द्वार खोल देंगे। बेरोज़गारी के अंधेरे को चीर कर युवाओं के भाग्य का सूर्योदय होने वाला है।”

**************************

 

ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा

*डब्ल्यूटीसी में बनी नंबर वन*

नईदिल्ली,03 मार्च । ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को पहले टेस्ट में 172 रनों से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से टीम भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा पहुंचा है.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद टीम इंडिया टेबल में नंबर वन पर पहुंच गई है. भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है.

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला 07 मार्च से धर्मशाला में खेलना है, लेकिन उससे पहले ही रोहित ब्रिगेड को नंबर वन की पोज़ीशन मिल गई.

न्यूज़ीलैंड को हराने वाली ऑस्ट्रेलिया 59.09 जीत प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है, जबकि हारने वाली न्यूज़ीलैंड 60.00 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं टीम इंडिया 64.58 जीत प्रतिशत के साथ नंबर वन पर खिसक गई है.

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के च्रक में अब तक 8 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 5 में जीत दर्ज की, 2 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म करवाया है. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूज़ीलैंड ने 5 मुकाबले खेले है, जिसमें उन्होंने 3 में जीत दर्ज की और 2 गंवाए हैं.

आगे बढ़ते हुए तीसरे नंबर की ऑस्ट्रेलिया ने 11 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने 7 जीते, 3 गंवाए और 1 ड्रॉ पर खत्म करवाया. लिस्ट में आगे बढ़ते हुए बांग्लादेश 50.00 प्रतिशत जीत के साथ चौथे और पाकिस्तान 36.66 प्रतिशत जीत के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है.

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया लगातार तीन मैच जीत चुकी है, जिसके साथ उनके पास 4-1 की बढ़त मौजूद है. अब दोनों के बीच सीरीज़ का पांचवां और आखिरी टेस्ट धर्मशाला में होगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज़ का पहला मुकाबला गंवाया था. फिर अगले तीनों ही मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की.

******************************

 

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

04.03.2024  –  फिल्म द केरल स्टोरी से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा अपकमिंग मूवी बस्तर: द नक्सल स्टोरी में अपना दमदार अभिनय दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा।फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस दो अलग-अलग अवतारों में दिखाई दे रही हैंं।

उनका एक लुक आईपीएस नीरजा माधवन का है, वहीं दूसरे में वह एक नक्सली लड़ाकू सैनिक के रूप में एक फील्ड ऑपरेशन पर है। अदा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में डटी हुई है।पोस्टर को फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे कैप्शन दिया गया, कर्तव्य या प्रतिज्ञा: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अंत तक प्रतिबद्ध, 5 मार्च 2024 को बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर आउट।

फिल्म के पोस्टर में आईपीएस नीरजा माधवन की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर दर्शकों में उत्सुकता पैदा हो गई है।निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ द केरल स्टोरी के बाद यह उनका दूसरा सहयोग है। फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

निर्माताओं ने कहा है कि फिल्म में उन्होंने कई शहीदों के बारे में सच्चाई दिखाई है और बताया है कि कैसे सूडो इंटेलेक्चुअल्स चीन की फंडिंग से देश को बांटने का प्रोपेगेंडा चलाते हैं।विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तर: द नक्सल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है।यह फिल्म 15 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। पूराना निवेश आज आपके बहुत काम सकता है। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आज पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज आपका चलते हुए पैर भी मुड़ सकता है। इसलिए आपको चलते हुए थोड़ी सावधानी बरातने की जरूरत है। मंदिर में गुड़ का दान करें, आपको कारोबार में धन लाभ होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकिर चिंतित रहेंगे। आपका अपने रोज के कामों में भी मन नहीं लगेगा। आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। संतान के साथ कुछ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। यात्रा करते हुए अपने पर्स का भा ध्यान रखें। आज आपका मन नए काम करने में लगेगा। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। जिससे अपका मन खुश हो जाएगा। कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप फैमली के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको किसी काम से एक्स्ट्रा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ बेहतर ताल-मेल बनाने में आप सफल हो सकते हैं। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स आपको प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन पैसों के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कन्या राशि-

आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किए गए अच्छे कामों का आज आपको फायदा मिल सकता है। आप करियर में आगे बढ़ेंगे। कोई भी रूकावट आपको आगे बढऩे से रोक नहीं पाएगी। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। काम को लेकर कुछ नए विचार आपके दिमाग में आएंगे। आप कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा होने के असार हैं। आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखने में सहायता कर सकती है। पारिवारिक काम की वजह से दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे आपको थकान महसूस होगी। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवारिक कलेश खत्म होगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपके घर में खुशी का माहौल बनेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिलेगा। परिवार के साथ बातचीत करके आप अपनी परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। सहपाठियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर नए काम की शुरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी होगा। लवमेट किसी ट्रिप का प्लान बनाएंगे। आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, पूरे दिन सारे काम बनते रहेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके तरक्की में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। साथ ही आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। लवमेट वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सोसाइटी में आपकी किसी से थोड़ी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की बातें करने से आपको बचना चाहिए। इसके साथ ही यात्रा करते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें।

शुभ रंग- बैंगनी

भ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में काफी इजाफा होगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढऩे का कोई अच्छा मौका आपको मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपके भविष्य के लिए लाभदायक होगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को पूरा करने में आप सफल होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। लेकिन छात्रों के लिए समय थोडा अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। साथ ही कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। ऑफिस में काम समय पर खत्म करने से सभी की वाह-वाही का पात्र बन सकते हैं। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। दूसरों की बात को गंभीरता से सुनने की कोशिश कर सकते हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 4

*********************************