5 घंटे से जारी है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट

*श्रद्धा की हत्या के लिए हुआ था कई हथियारों का इस्तेमाल*

नई दिल्ली ,24 नवंबर(एजेंसी)। श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का आज पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। ये टेस्ट रोहिणी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में करीब 5 घंटे से चल रहा है। पहले यह टेस्ट बुधवार को होना था लेकिन कल सुबह आफताब को 104 डिग्री फीवर चढ़ गया, जिसकी वजह से टेस्ट को टालना पड़ा।

पॉलीग्राफ यह एक ऐसी मशीन है जिसका प्रयोग झूठ पकडऩे के लिए किया जाता है। खास कर इसका प्रयोग तब किया जाता है जब किसी अपराध का पता लगाना हो। हालांकि, इसे सबूत के तौर पर नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है। उधऱ, श्रद्धा हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद आफताब ने एक से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया था। मंगलवार को आफताब का प्री-सेशन करीब 6 घंटे लंबा चला। इस दौरान उसकी मनोदशा और मेडिकल कंडीशन देखी गई, करीब 30 सवाल पूछे गए। आज पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान उससे तीन सेशन में करीब 60 सवाल किए जाएंगे।

****************************

 

 

नहीं थम रहा सूटकेसों में लाशें मिलने का सिलसिला

*एक और महिला का शव मिलने से मची सनसनी*

नई दिल्ली ,24 नवंबर(आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में एक और दर्दनाक मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद की सूरजकुंड पाली रोड के पास जंगलों में शव मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन कपड़ों के आधार पर पुलिस का कहना है कि शव महिला का है। सूटकेस में शव का ऊपर वाला हिस्सा नहीं है। नीचे का ही हिस्सा मिला है। पुलिस शव के ऊपर वाले हिस्से को ढूंढ रही है।

पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 साल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ऐसा ही मामला मथुरा में शुक्रवार को सामने आया था जिसमें यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास सूटकेस में युवती का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि युवती की पहचान (21) आयुषी यादव के रूप में हुई है।

***********************************

 

स्टेट्समैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली 15 जनवरी को दिल्ली में

नई दिल्ली ,24 नवंबर(एजेंसी)। स्टेट्समैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली का 56वां संस्करण 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जबकि कोलकाता रैली का 52वां संस्करण 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली में रैली को राष्ट्रीय राजधानी के मध्य में बाराखंबा रोड पर स्टेट्समैन हाऊस से हरी झंडी दिखाई जाएगी। भाग लेने वाली विंटेज और क्लासिक कारें नोएडा के लिए रवाना होंगी और इंडिया गेट के पास नेशनल स्टेडियम में वापस आएंगी। पुरस्कार वितरण समारोह नेशनल स्टेडियम में होगा।

स्टेट्समैन 1964 से दिल्ली में इस प्रतिष्ठित रैली का आयोजन कर रहा है। इस साल 6 मार्च को, कोविड प्रतिबंधों के कारण, द स्टेट्समैन ने एक फुल कार रैली के बजाय एक पुरानी कार ‘डिस्प्ले’ आयोजित की थी।

स्टेट्समैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली एक वार्षिक कार्यक्रम है जो दिल्ली और कोलकाता में होता है। यह भारत और उपमहाद्वीप में सबसे पुराने, लगातार चलने वाले आयोजनों में से एक है। पहली बार 1964 में दिल्ली में आयोजित रैली को 1968 में कोलकाता ले जाया गया था।

इवेंट के प्रमुख आकर्षण विंटेज और क्लासिक कारों की असेंबली हैं, जिन्हें शहर के माध्यम से ड्राइव किया जाता है जहां कारों की मौलिकता और सड़क खंड पर प्रदर्शन, अवधि और फैंसी ड्रेस, ग्रैंड परेड और लाइव संगीत का प्रदर्शन किया जाता है। कारों के मालिक इस रैली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि यह उन्हें आधुनिक सड़कों पर अपनी सुव्यवस्थित मशीनों को चलाने का एक अनूठा अवसर देती है।

***********************************

 

सीमा पर गोलीबारी : मेघालय में मोबाइल इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद

शिलांग ,24 नवंबर(एजेंसी)। पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में असम पुलिस की गोलीबारी में मेघालय के पांच नागरिकों और असम के एक वन रक्षक की मौत के बाद मंगलवार को मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं के निलंबन का आदेश दिया गया था, जिसे मेघालय के 7 जिलों में शनिवार सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेघालय के गृह सचिव सी.वी.डी. डेंगदोह ने एक अधिसूचना में कहा कि पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के मुकरोह गांव में गोलीबारी की घटना से सार्वजनिक शांति भंग होने और सात जिलों में सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा पैदा होने की संभावना है।

अधिसूचना में कहा गया- व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्प और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब आदि का उपयोग फोटो, वीडियो और भड़काऊ संदेशों के लिए किया जा सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। शिलॉन्ग के विभिन्न हिस्सों और जयंतिया हिल्स के अन्य हिस्सों से आगजनी और असम पंजीकरण वाले वाहनों को नुकसान की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुई है।

मेघालय में शांति भंग करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार सुबह 10.30 बजे से अगले 48 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। जिन सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद किया गया है, वह हैं- पश्चिम जयंतिया हिल्स, पूर्वी जयंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स, री-भोई, पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व में मेघालय कैबिनेट का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा और पूरे मुद्दे पर चर्चा करेगा। मंत्रिस्तरीय दल गोलीबारी की घटना की जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग करेगा। मेघालय कैबिनेट का प्रतिनिधिमंडल असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी मिलने वाला है।

कई गैर सरकारी संगठनों के विरोध के बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक मंत्रिस्तरीय दल ने मुकरोह गांव का दौरा किया और प्रत्येक को 5 लाख रुपये का अनुग्रह राशि का चेक सौंपा। पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के गांव और अंतर्राज्यीय सीमा के विभिन्न हिस्सों में तनाव व्याप्त है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मेघालय सरकार ने गोलीबारी की घटना के सभी पहलुओं पर गौर करने के लिए जांच आयोग अधिनियम 1952 के तहत एक न्यायिक आयोग गठित करने की भी घोषणा की है।

मेघालय के मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि असम पुलिस और वन रक्षकों ने मुक्रोह गांव में प्रवेश किया और गोलीबारी की, जिसमें मेघालय के पांच नागरिक और असम के वन रक्षक मारे गए।

जानकारी के मुताबिक, असम पुलिस और वन रक्षकों ने मुक्रोह गांव में लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को रोका और उसके बाद बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस और वन रक्षकों को घेर लिया, जिसके बाद फायरिंग हुई।

**************************************

 

राजस्थान में फिर छिड़ा सीएम राग, गहलोत ने सचिन पायलट को बताया गद्दार

*बोले- कभी नहीं बन सकेंगे मुख्यमंत्री*

जयपुर ,24 नवंबर(एजेंसी)। राजस्थान में फिर सियासी ड्रामा शुरू हो गया है। इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर सबसे बड़ा सियासी हमला बोलते हुए कहा कि पायलट को कैसे सीएम बना सकते हैं। जिस आदमी के पास 10 विधायक नहीं हैं, जिसने बगावत की हो, जिसे गद्दार नाम दिया गया है, उसे लोग कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

गहलोत ने कहा कि जिसके कारण हम 34 दिन होटलों में बैठे रहे, ये सरकार गिरा रहे थे, अमित शाह भी शामिल थे। धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे।

गहलोत कैंप के द्वारा पायलट को स्वीकार नहीं करने के सवाल पर गहलोत ने कहा- जो आदमी गद्दारी कर चुका है, उसे हमारे एमएलए और मैंने खुद भुगता है, 34 दिन तक होटलों में रहे हैं, उनको वे कैसे स्वीकार करेंगे?

सीएम रहने के सवाल पर गहलोत ने कहा- आज तो मैं ही हूं यहां पर। हाईकमान की तरफ से इशारे के सवाल पर कहा- हाईकमान के इशारे की छोड़ो, मुझे तो कोई इंडिकेशन नहीं है। मैं हाईकमान के साथ हूं। पायलट को कोई स्वीकार ही नहीं करेगा। गहलोत ने कहा कि हाईकमान राजस्थान के साथ न्याय करेगा।

*******************************

 

लड़कों को टाइम देकर बुलाती हैं, इस धार्मिक स्थल ने अकेली लड़कियों की एंट्री पर लगाई रोक

नई दिल्ली,24 नवंबर(एजेंसी)। जामा मस्जिद ने अकेले मस्जिद आने वाली लड़कियों की एंट्री बैन करते हुए अजीबोगरीब नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने कहा, ‘जो अकेली लड़कियां यहां आती हैं, लड़कों को टाइम देती हैं, यहां आकर गलत हरकतें करती हैं, वीडियो बनाई जाती हैं, उस चीज को रोकने के लिए इसपर पाबंदी लगाई गई है।’ खान ने कहा कि ‘आप अपनी फैमिली के साथ आएं, कोई पाबंदी नहीं हैं।

मैरिड कपल्स आएं, कोई पाबंदी नहीं हैं। लेकिन किसी को टाइम देकर यहां आना, इसको मीटिंग पॉइंट समझ लेना, पार्क समझ लेना, टिकटॉक वीडियोज बनाना, डांस करना ये किसी भी धर्मस्थल के लिए मुनासिब नहीं है। चाहे वह मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरुद्वारा।’ वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल इस आदेश का विरोध किया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इस मामले में वह मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी करेंगी। वहीं मस्जिद प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के साथ अश्लीलता को रोकने के लिए ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी, मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं, इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

************************************

 

चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर एससी ने फैसला रखा सुरक्षित, पक्षकारों को 5 दिनों की मोहलत

नई दिल्ली ,24 नवंबर (एजेंसी)।  सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से नियुक्तियों के लिए एक स्वतंत्र चयन पैनल की मांग करने वाली याचिकाओं पर 4 दिन की सुनवाई के बाद आज अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जस्टिस केएम जोसफ की अध्यक्षता में जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस सीटी रविकुमार की 5 सदस्यीय संविधान पीठ मामले में सुनवाई कर रही है। पीठ ने मामले में सभी पक्षकारों को लिखित दलीलें देने के लिए 5 दिनों की मोहलत दी है। सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले में तय करेगा कि क्या मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति के लिए एक स्वतंत्र पैनल का गठन किया जाए। बता दें कि अरुण गोयल ने 18 नवंबर को उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और 19 नवंबर को चुनाव आयुक्त के पद पर उनकी नियुक्ति हो गई।

इससे पहले कल के निर्देश के मुताबिक अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने गुरुवार को पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति से जुड़ी फाइल सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश की। पांच जजों की बेंच ने फाइल पढऩे के बाद अरुण गोयल की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी से कहा, ‘चुनाव आयोग ने पद की रिक्ति की घोषाणा 15 मई को की और अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति वाली फाइल को 24 घंटे के अंदर ‘बिजली की गति’ से मंजूरी दी गई, यह कैसा मूल्यांकन है। हम अरुण गोयल की साख पर सवाल नहीं उठा रहे हैं, बल्कि उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। एक ही दिन में फाइल को क्लीयरेंस कैसे मिल गई? यह पद 15 मई से खाली था। आप बताइए कि 15 मई से 18 नवंबर के बीच क्या हुआ।

इस पर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि वह सभी बातों का जवाब देंगे, लेकिन अदालत उनको बोलने का मौका तो दें। अटॉर्नी जनरल ने शीर्ष अदालत की संविधान पीठ से कहा कि विधि और न्याय मंत्रालय ही संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाता है, फिर उनमें से सबसे उपयुक्त का चुनाव होता है जिसमें प्रधानमंत्री की भी भूमिका होती है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया, ‘कानून मंत्री ने 4 नाम भेजे, सवाल यह भी है कि यही 4 नाम क्यों भेजे गए? फिर उसमें से सबसे जूनियर अधिकारी को इस पद के लिए कैसे चुना लिया गया? दिसंबर में रिटायर होने जा रहे अधिकारी ने इस पद पर आने से पहले वीआरएस भी लिया। हमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है। उनका बेहतरीन ऐकडेमिक रिकॉर्ड रहा है। हमारी चिंता नियुक्ति की प्रकिया/आधार को लेकर है।’ जस्टिस जोसेफ ने केंद्र से कहा कि ऐसा नहीं समझना चाहिए कि हमने मन बना लिया है या हम आपके खिलाफ हैं। हम केवल बहस और चर्चा कर रहे हैं।

अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि अरुण गोयल की चुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया में कुछ गलत नहीं हुआ है। पहले भी 12 से 24 घंटे में नियुक्तियां हुई हैं। जो 4 नाम डॉप्ट के डेटाबेस से लिए गए, वे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। पीठ ने पूछा, पर यही 4 क्यों? फिर उनमें से सबसे जूनियर का चयन क्यों? अटॉर्नी जनरल ने इस सवाल के जवाब में कहा, नाम लिए जाते समय वरिष्ठता, रिटारमेंट, उम्र आदि को देखा जाता है, इसकी पूरी व्यवस्था है। आयु की जगह बैच के आधार पर वरिष्ठता मानते हैं। सवाल यह है कि क्या कार्यपालिका की छोटी-छोटी बातों की यहां समीक्षा होगी? संविधान पीठने कहा, हम सिर्फ प्रक्रिया को समझना चाह रहे हैं। आप यह मत समझिए कि कोर्ट ने आपके विरुद्ध मन बना लिया है। अभी भी जो लोग चुने जा रहे हैं, वे मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर 6 साल नहीं रह पाते हैं।

************************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन व्यस्तता भरा लेकिन उत्तम रहेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। संतान सुख मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में बाधा आयेगी। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धन में कठिनाई आयेगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आएगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। शारीरिक स्वास्थ्य में कमी आयेगी। मानसिक तनाव अधिक होगा। व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। साझेदारी से लाभ होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मनोनूकुल रहेगा। टुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता मिलेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ घरेलू समस्या आयेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनूकूल रहेगा। कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। कुछ परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। उदर-विकार हो सकता है। कठिन परिश्रम करना पडेगा। धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं चलती रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान का ध्यान रखें। आराम करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज सितारे कम अनुकूल हैं। गुप्त शत्रु से हानि हो सकती है। मानसिक परेशानी रहेगी। खान पान का ध्यान रखें अन्यथा उदर-विकार होगा। दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में कष्ट रह सकता है। दैनिक कार्य में हल्की बाधाएं आयेंगी। ज्यादा सोचने से मानसिक अशांति रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। निर्माण में प्रगति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन लगभग सही रहेगा। व्यय अधिक होगा। कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। हल्की घरेलू समस्याएं आयेंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

*********************************

 

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे पहुंचे पटना, नीतीश, तेजस्वी से की मुलाकात, कहा, दोस्ती चलती रहेगी

पटना ,23 नवंबर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पहले भी इन नेताओं से बात होती थी, इसलिए सोचा कि अब मुलाकात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोगों के बीच में कभी भी कटुता नहीं रही है और यकीन है कि यह दोस्ती चलती रहेगी। आदित्य ठाकरे दोपहर के बाद पटना हवाई अड्डे पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद हवाई अड्डे से वे सीधे पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास पहुंचे, जहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने आदित्य ठाकरे और उनके साथ आए प्रियंका चतुवेर्दी और अनिल देसाई का स्वागत किया। स्वागत के दौरान तेजस्वी यादव ने मिथिला पेंटिंग की चादर और लालू प्रसाद पर लिखी दो किताबें आदित्य ठाकरे को भेंट दीं। वहीं, आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को एक मराठी शॉल और शिवाजी महाराज की मूर्ति उपहार में दी। राबड़ी आवास में मुलाकात और बैठक बाद आदित्य ठाकरे और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बात हुई।
मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद दोनों युवा नेता काफी खुश दिखे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में जो भी युवा मंहगाई, रोजगार और संविधान के लिए काम करना चाहता हैं अगर वे आपस में बातचीत करते हैं तो देश में कुछ कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में कुछ अच्छा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज राजनीति को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हर जगह राजनीति करना जरूरी नहीं है। ठाकरे ने कहा कि हमने कई विषयों पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत के दौरान राजनीति से जुड़ी कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारी दोस्ती जारी रहेगी।

इधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में एजेंसियों का दुरूपयोग कर और पैसा का बल पर जो खेल गया उसे देश जानता है। भाजपा को हमलोगों ने मिलकर बिहार में सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों की सोच देश में अमन शांति बनी रहे और देश तरक्की करे। उन्होंने कहा कि विकास के असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमसभी लोग एक-दूसरे को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में असली लड़ाई लोकतंत्र बचाने और संविधान बचाने की है।

***********************************

 

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में  फिल्म ‘द स्टोरीटेलर’ का प्रीमियर शो सम्पन्न

23.11.2022 – कई फिल्म समारोहों में नामांकित किये जाने के बाद अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए तथा हालही में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किए जाने के बाद जियो स्टूडियोज की चर्चित फिल्म ‘द स्टोरीटेलर’ का प्रीमियर शो गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सम्पन्न हुआ। प्रीमियर शो में फिल्म के निर्माता और मुख्य कलाकार भी मौजूद थे।

महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की एक लघु कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक धनी व्यवसायी की कहानी बताती है, जो अपनी अनिद्रा को दूर करने में मदद करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है, जिससे मामला अधिक पेचीदा हो जाता है क्योंकि इसमें कई ट्विस्ट जुड़ जाते हैं।

मूल बंगला लघु कहानी ‘गोलपो बोलिये तारिणी खुरो’, सत्यजीत रे द्वारा लिखी गई कहानियों की श्रृंखला में से एक है, जो उनके द्वारा बनाए गए रहस्यमय चरित्र तारिणी खुरो पर आधारित है। पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित व अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी, जयेश मोरे, अनिंदिता बोस और रेवती की मुख्य भूमिका है।

बकौल अभिनेता परेश रावल ‘द स्टोरीटेलर’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के आयोजन में शामिल किया जाना गर्व की बात है। महान फिल्मकार सत्यजीत रे की लघुकथा पर आधारित इस फिल्म में काम करने का अवसर देने  के लिए  मैं अनंत महादेवन का आभारी हूँ। सह-अभिनेताओं और सहयोगियों की एक बड़ी टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा था।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

सुप्रीम कोर्ट आपराधिक अपील, कर, भूमि अधिग्रहण मामलों के लिए विशेष पीठों का करेगा गठन

नई दिल्ली ,23 नवंबर(एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते आपराधिक अपील, कर, भूमि अधिग्रहण और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण मामलों की सुनवाई के लिए विशेष पीठों का गठन करेगा। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने यह भी संकेत दिया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नेतृत्व वाली पीठ भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी।

उन्होंने कहा, अगले सप्ताह से आपराधिक अपील, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर मामलों, भूमि अधिग्रहण मामलों और मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण मामलों के लिए विशेष पीठें होंगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि अगले सप्ताह से शीर्ष अदालत में विशेष रूप से कर मामलों से निपटने के लिए एक विशेष पीठ होगी। उन्होंने वकीलों के एक समूह से कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष बिक्री कर मामलों के लिए बुधवार और शुक्रवार को एक विशेष पीठ होगी। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि 18 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपनी बैठक में लंबित मामलों में कमी लाने के लिए विशेष पीठों के गठन का फैसला लिया। सभी 13 विशेष पीठ वैवाहिक विवादों से संबंधित 10 स्थानांतरण याचिकाओं और जमानत याचिकाओं की प्रतिदिन सुनवाई करेंगी।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक पीठ शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले ऐसे सभी मामलों को निपटाने के लिए हर दिन 10 स्थानांतरण याचिकाओं, पारिवारिक मामलों के बाद 10 जमानत मामलों को उठाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जमानत के मामलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि वे व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित हैं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यदि प्रत्येक पीठ प्रतिदिन तबादले के 10 मामलों की सुनवाई करे तो 13 पीठ प्रतिदिन 130 और प्रति सप्ताह 650 मामलों का निस्तारण कर सकेंगी और प्रतिदिन इन 20 जमानत एवं स्थानांतरण याचिकाओं का निस्तारण कर मामले की नियमित सुनवाई करेगी।

************************************

 

कर्मचारियों की छंटनी पर मोदी सरकार सख्त, Amazon India को किया तलब

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी): केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने जबरन छंटनी को लेकर एमेजॉन इंडिया को तलब किया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कंपनी को बेंगलुरु में उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एमेजॉन से अनुरोध है कि इस मामले में सभी जुड़े हुए रिकॉर्ड के साथ या तो व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से इस कार्यालय में उपस्थित हों।

ये फैसला NITES की दायर शिकायत के बाद आया है, जिसमें उसने एमेजॉन पर श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखे एक पत्र में, NITES ने दावा किया कि Amazon के कर्मचारियों को कंपनी से जबरदस्ती हटा दिया गया था। NITES ने दावा किया कि इसके परिणामस्वरूप कई लोगों की आजीविका दांव पर लग गई है।

उद्योग विवाद अधिनियम के तहत, यह तर्क दिया गया कि सरकार से अनुमति लिए बिना, एक नियोक्ता इस तरह से छंटनी नहीं कर सकता है।

NITES के अध्यक्ष हरप्रीत सलूजा ने मीडिया से कहा कि यूनियन कर्मचारियों के लिए न्याय की उम्मीद कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, एमेजॉन अब तक 10,000 लोगों की छंटनी की है और ये प्रक्रिया 2023 तक जारी रह सकती है।

*******************************

 

 

दिल्ली एमसीडी चुनाव: बीजेपी शुक्रवार को जारी कर सकती है घोषणापत्र 23-Nov-2022

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी)  । दिल्ली भाजपा एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता से बड़े-बड़े वादे कर रही है। इसी चुनावी हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी 25 नवंबर को अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि घोषणापत्र मेंं 20 प्रमुख वादे फोकस में होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी के घोषणापत्र में लैंडफिल मुद्दे, स्वास्थ्य चिंता आदि जैसे सभी प्रमुख वादे शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि हमने 20 प्वाइंट्स पर एक घोषणापत्र बनाया है। इसमें समाज के हर वर्ग को समर्पित प्रमुख वादे हैं। हमने अतीत में भी काम किया है और भविष्य में भी करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली भाजपा ने वादा किया था कि वे 2025 तक लैंडफिल मुद्दे को समाप्त कर देंगे। हम उस साइट को एक उपयोगी जगह में बदल देंगे। हम हर झुग्गी क्षेत्रों में डिस्पेंसरी खोलेंगे। स्वास्थ्य को केंद्र और केंद्रित प्वाइंट पर रखते हुए ये डिस्पेंसरियां इन लोगों की मदद करेंगी।

घोषणापत्र में नया प्वाइंट जो हमने जोड़ा है वह स्टार्ट-अप को आर्थिक मदद करना है। इससे युवाओं को अधिक छोटे व्यवसायिक विचारों में शामिल होने में मदद मिलेगी। इसी तरह 17 अन्य वादे हैं जिन्हें घोषणापत्र में शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली बीजेपी ने चौथी बार एमसीडी चुनाव जीतने की उम्मीद में कमर कस ली है। दिल्ली की 250 नगरपालिका सीटों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है और 7 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

***********************************

 

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत, 29 नवंबर को उज्जैन में महासभा करेंगे राहुल गांधी

भोपाल 23 Nov, (एजेंसी)  । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाई) महाराष्ट्र चरण का समापन करने के बाद बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर गई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को यात्रा ध्वज सौंपा, जिसके बाद करीब साढ़े छह बजे पदयात्रा शुरू हुई।

120 लोग राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से मार्च कर रहे हैं और पूरे 3,070 किलोमीटर की यात्रा (कन्याकुमारी से श्रीनगर) का हिस्सा होंगे। इसमें मध्य प्रदेश से 11 लोग हैं जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सूची में दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल नहीं हैं, जो यात्रा के संयोजक हैं।

बुरहानपुर में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस महासचिव एवं संचार, प्रचार एवं मीडिया विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा प्रतिदिन दो भागों में लगभग 21-22 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पदयात्रा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 6.30 बजे के बीच शुरू होगी और 9.30 बजे तक जारी रहेगी। इस अवधि के दौरान, यह 14-15 किमी की दूरी तय करेगी और यात्रा का दूसरा भाग दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, लगभग 8-10 किमी की दूरी तय करते हुए शाम 7.30 बजे तक चलेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों के आराम के लिए निर्धारित दिनों को छोड़कर राज्य में अगले 11 दिनों तक यात्रा होगी। राज्य में कुछ अन्य कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए, जयराम रमेश ने कहा कि 26 नवंबर को राहुल गांधी डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू का दौरा करने वाले हैं। राहुल गांधी के 28 नवंबर को इंदौर में एक सार्वजनिक रैली में भाग लेने और 29 नवंबर को उज्जैन में एक महासभा को संबोधित करने की उम्मीद है।

जयराम रमेश ने कहा, 28 नवंबर को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, राहुल गांधी मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देंगे। जयराम रमेश ने यह भी बताया कि 30 नवंबर को विश्राम दिवस निर्धारित किया गया है।

जयराम रमेश ने कहा, यहां, मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 30 नवंबर को राहुल गांधी मध्य प्रदेश में ही रुकेंगे, इस दौरान वह लोगों से मिलेंगे, लेकिन दिल्ली नहीं जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस बीच, दिग्विजय सिंह ने भाजपा नीत मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, आज जब बुरहानपुर में यात्रा शुरू हुई, तो क्षतिग्रस्त सड़कों से पूरा क्षेत्र धूल से भर गया। भाजपा हमेशा मुझे सड़कों के मुद्दे पर निशाना बनाती है, लेकिन यह है मध्यप्रदेश में सड़कों की वास्तविक स्थिति।

******************************

 

लचित बरफुकन की 400वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे अमित शाह

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी) । असम सरकार अहोम साम्राज्य के सेनापति लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े स्तर पर समारोह आयोजित कर रही है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

बता दें कि 24 नवंबर को लचित बरफुकन का जन्म हुआ था, जिन्होंने मुगल सेना से लड़ाई लड़कर उनके असम पर कब्जा करने के प्रयास को विफल किया था।

दिल्ली के विज्ञान भवन में 24 नवंबर को असम सरकार की तरफ से लचित दिवस का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस आयोजन के पूर्ण सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। विज्ञान भवन में अहोम वंश के महान योद्धा लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम के साथ अहोम वंश के 600 साल पुराने इतिहास पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है।

दरअसल असमिया संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए असम सरकार ने हर साल देश के विभिन्न हिस्सों में लचित दिवस आयोजित करने का फैसला किया है। इसकी शुरूआत नई दिल्ली से की जा रही है। लचित बरफुकन को पूर्वोत्तर का शिवाजी भी कहा जाता है।

गौरतलब है कि लचित बरफुकन पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य में एक सेनापति थे और सरायघाट के 1671 के युद्ध में उनके नेतृत्व के लिए उन्हें पहचाना जाता है। इस युद्ध में मुगल सेना द्वारा असम पर कब्जा करने का प्रयास उन्होंने विफल कर दिया था। लगभग एक साल बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। सरायघाट का युद्ध गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तटों पर लड़ा गया था।

**************************

 

राहुल ने कांग्रेस नेताओं को सिखाया तिरंगा पकड़ने का तरीका

बुरहानपुर 23 Nov, (एजेंसी) । भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश के दौरान कांग्रेस नेताओं के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए, क्योंकि उन्होंने इन नेताओं को तिरंगा झंडा पकड़ने का तरीका जो सिखाया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के कई राज्यों से होते हुए आज मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश कर गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोग तिरंगा अपने हाथ में थाम कर चल रहे हैं, इनमें से एक व्यक्ति के हाथ में बड़ा तिरंगा होता है। राहुल गांधी राज्य के तमाम बड़े नेताओं के साथ जब मंच पर थे तब तिरंगा थाम कर चल रहे युवक को मंच पर बुलाया गया और राहुल गांधी ने यह तिरंगा कांग्रेस नेताओं को सौंपा।

राहुल गांधी ने जब यह तिरंगा कांग्रेस के नेताओं को सौंपा तो कई नेता ऐसे थे जो तिरंगे को पार्टी के झंडे के डंडे की तरह पकड़ रहे थे, यह बात राहुल गांधी के गले नहीं उतरी, फिर क्या था राहुल गांधी ने तिरंगे झंडे के डंडे को पकड़ा और उन नेताओं को बताया कि आखिर तिरंगे झंडे का डंडा कैसे पकड़ा जाता है। वास्तव में तिरंगे झंडे को पकड़ने का भी प्रोटोकॉल है।

इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के किसी नेता ने प्रतिक्रिया तो जाहिर नहीं की, मगर सब राहुल गांधी द्वारा दी जा रही सीख को अचरज भरी नजर से जरूर देखते रहे।

*******************************

 

5जी सेवा वाले हवाईअड्डों की सूची में शामिल हुआ नागपुर

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी। नागपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अल्ट्राफास्ट 5जी सेवा का आनंद लेने के लिए देश में हवाईअड्डों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है। बेंगलुरु, पुणे और वाराणसी में नए टर्मिनल अन्य तीन हवाईअड्डे हैं जिनके पास एयरटेल 5जी प्लस है।

नागपुर यह सेवा प्राप्त करने वाले देश के पहले आठ शहरों में से एक है।

‘ऑरेंज सिटी’ के अंदर और बाहर उड़ान भरने वाले ग्राहक एयरपोर्ट टर्मिनल पर हाई स्पीड 5जी प्लस का आनंद ले सकते हैं।

आगमन और प्रस्थान टर्मिनलों, लाउंज, बोर्डिग गेट, माइग्रेशन और इमिग्रेशन काउंटर, सुरक्षा क्षेत्र, बैगेज क्लेम बेल्ट, पार्किं ग क्षेत्र में यात्री अपने मोबाइल फोन पर हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र और गोवा में भारती एयरटेल के सीईओ, जॉर्ज मैथेन ने कहा, “मैं महाराष्ट्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं क्योंकि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर पुणे हवाईअड्डे के बाद एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं देने वाला राज्य का दूसरा हवाईअड्डा बन गया है। मैं इस परियोजना को जीवंत बनाने के लिए दिए गए सभी समर्थन के लिए नागपुर हवाईअड्डे के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।”

एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम और गुवाहाटी में लाइव है।

*****************************

 

भारत सरकार से यूजर डेटा के लिए 55,497 अनुरोध प्राप्त हुए : मेटा

नई दिल्ली  23 Nov, (एजेंसी) । 55,497 अनुरोधों के साथ भारत इस वर्ष की पहली छमाही में उपयोगकर्ता डेटा के लिए मेटा से पूछने के मामले में एक बार फिर अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। सोशल नेटवर्क ने इस रिपोर्टिग अवधि में आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर भारत में 597 आईटम तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया। 2021 की दूसरी छमाही में भारत ने मेटा से यूजर डेटा के लिए 50,382 अनुरोध किए थे।

मेटा के अनुसार, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के खिलाफ कंटेंट सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए का उल्लंघन करने के लिए 597 वस्तुओं तक पहुंच को प्रतिबंधित किया गया था।

सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 16 के उल्लंघन के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देशों के जवाब में मेटा ने छह आईटम को भी प्रतिबंधित कर दिया।

मेटा ने अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चुनावी शिकायतों से संबंधित भारत के चुनाव आयोग द्वारा रिपोर्ट की गई 23 आईटम तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया, जिसमें गलत सूचना और सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देना शामिल है।”

इनमें से 19 आईटम को देश में केवल अस्थायी रूप से (निर्दिष्ट ब्लैकआउट अवधि के दौरान) प्रतिबंधित किया गया है।

कंपनी ने कहा, “हमने अन्य अदालती आदेशों के कारण 71 आईटम, आईपी उल्लंघन के लिए 13 और मानहानि की निजी रिपोटरें के जवाब में दो आईटम तक पहुंच को प्रतिबंधित कर दिया।”

जैसा कि केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक दायित्वों को रखने के लिए नए आईटी नियमों, 2021 में संशोधनों को अधिसूचित किया, मेटा ने फेसबुक के लिए 13 नीतियों में 30.7 मिलियन से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट को हटा दिया और सितंबर के महीने में भारत में इंस्टाग्राम के लिए 12 नीतियों में ऐसे कंटेंट के 3 मिलियन से अधिक टुकड़े हटा दिए।

मेटा के अनुसार, 2022 के पहले छह महीनों के दौरान, उपयोगकर्ता डेटा के लिए वैश्विक सरकारी अनुरोध 10.5 प्रतिशत बढ़कर 214,777 से 237,414 हो गए।

कुल मात्रा में, अमेरिका ने सबसे बड़ी संख्या में अनुरोध प्रस्तुत करना जारी रखा है, इसके बाद भारत, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस और यूके का स्थान है।

मेटा ने कहा, “अमेरिका में, हमें 69,363 अनुरोध प्राप्त हुए, जो 2021 की दूसरी छमाही में प्राप्त कुल से 15.6 प्रतिशत अधिक थे।”

इस रिपोर्टिग अवधि के दौरान, स्थानीय कानून के आधार पर कंटेंट प्रतिबंधों की मात्रा विश्व स्तर पर 2021 की दूसरी छमाही में 50,959 से 75 प्रतिशत बढ़कर 2022 की पहली छमाही में 89,368 हो गई।

मेटा ने कहा, “2022 की पहली छमाही में, हमने 2021 की दूसरी छमाही में 12 देशों में 38 व्यवधानों की तुलना में 15 देशों में फेसबुक सेवाओं के 64 व्यवधानों की पहचान की।”

************************************

बिहार के वैशाली जिले में पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, चालक, सह चालक सहित 3 की मौत

पटना 23 Nov, (एजेंसी)  । बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को वेल्डिंग कराने के क्रम में एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से टैंकर चालक, सहचालक (खलासी) सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोड़िया पुल के समीप एक दुकान में भारत पेट्रोलियम के एक खाली टैंकर में रिसाव आने के बाद वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान टैंकर में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से टैंकर का चालक, सह चालक और वेल्डिंग करने वाले मिस्त्री की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना जबरदस्त था कि टैंकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में दो से तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस टैंकर के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।

***************************

 

जमीन पर स्थिति चिंताजनक, देश को मज़बूत चरित्र वाला CEC चाहिए

*चुनाव आयोग पर SC की बड़ी टिप्पणी*

नई दिल्ली 23 Nov, (एजेंसी): चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के संविधान पीठ ने केंद्र सरकार के सामने कई बड़े सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि 2007 के बाद से सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल कम क्यों रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि 2007 के बाद से सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल में कटौती क्यों की गई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने ये यूपीए के तहत और वर्तमान सरकार के तहत भी देखा है। सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ में न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार शामिल हैं।

संविधान पीठ ने कहा कि लोकतंत्र संविधान का मूल ढांचा है। उस पर कोई बहस नहीं है। हम भी संसद को कुछ करने के लिए नहीं कह सकते हैं और हम ऐसा नहीं करेंगे। हम सिर्फ उस मुद्दे पर कुछ करना चाहते हैं जो 1990 से उठाया जा रहा है। जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग (ECI) के सदस्यों की नियुक्ति में संसद को सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि ये चुनाव आयोग के कामकाज को प्रभावित करता है। कोर्ट ने कहा कि इससे चुनाव आयोग की स्वतंत्रता भी प्रभावित होती है। सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि 1991 के अधिनियम के तहत पद धारण करने वाले मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यकाल छह साल का है। फिर उनका कार्यकाल कम क्यों रहता है!

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि संविधान ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो निर्वाचन आयुक्तों के ‘नाजुक कंधों’ पर बहुत जिम्मेदारियां सौंपी हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर टीएन शेषन की तरह के सुदृढ़ चरित्र वाले व्यक्ति की जरूरत है। गौरतलब है कि शेषन केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट सचिव थे और उन्हें 12 दिसंबर, 1990 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 11 दिसंबर, 1996 तक रहा। उनका निधन 10 नवंबर, 2019 को हो गया था।

न्यायमूर्ति के एम जोसफ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा कि उसका प्रयास एक प्रणाली बनाने का है, ताकि सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने। पीठ ने कहा कि ‘अनेक मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए हैं, लेकिन टी एन शेषन एक ही हुए हैं। तीन लोगों (दो चुनाव आयुक्तों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त) के कमजोर कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। हमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को चुनना होगा। सवाल है कि हम सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को कैसे चुनें और कैसे नियुक्त करें।’

******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरी पेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें।

***************************************

 

बायोपिक फिल्म ‘ एस आर आई’ का मुहूर्त सम्पन्न

22.11.2022 – टी-सीरीज़ और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा उद्योगपति श्रीकांत बोला की जीवनगाथा पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘ एस आर आई’ के निर्माण की घोषणा कर दी गई है।

उद्योगपति श्रीकांत बोला वो शख्सियत हैं जिन्होंने अपने अंधेपन को अपनी ताकत बनाया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।

इस फिल्म के मुहूर्त शॉट में निर्माता भूषण कुमार, निर्मात्री निधि परमार हीरानंदानी के साथ फिल्म की लीड कास्ट राजकुमार राव, अलाया फर्नीचरवाला, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और उद्योगपति श्रीकांत बोला मौजूद थे।

इस फिल्म में शरद केलकर के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आएंगी।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक सुमित पुरोहित व जगदीप सिद्धू और निर्देशक तुषार हीरानंदानी हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

******************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम तपस्या’

22.11.2022 – विजय सिंह भदौरिया द्वारा विजय फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम तपस्या’ का पोस्ट प्रोडक्शन मुम्बई में इन दिनों तीव्रगति से जारी है।

बहुत जल्द ही यह फिल्म सिनेदर्शकों तक पहुंचने  वाली है। स्क्रीन राइटर व निर्देशक मनोज हंसराज की कहानी पर आधारित मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम तपस्या’ का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संस्था ‘फिल्म बन्धु’ द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत किया गया है।

इस फिल्म में फिल्म अभिनेता समर सिंह, कुंदन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह, अलीशा बोस, डॉ अनीता सहगल वसुंधरा और नीलाम पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में नज़र आयेंगे। इसके अलावा इस फिल्म की कास्ट में उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है

उनमें शशि सागर, रियाज इण्डियन के नाम उल्लेखनीय हैं। निर्देशक द्वय संजीव ए श्रीवास्तव व मनोज हंसराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गीत लिखे हैं विनय बिहारी और शेखर मधुर ने और संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी साजिद शेख़ और नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी हैं।

बकौल निर्देशक मनोज हंसराज ‘प्रेम तपस्या’ में नारी के सभी स्वरूप सिनेदर्शकों को देखने को मिलेंगे। नारी के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करती इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक नारी सभी तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपना व अपने परिवार का ख्याल रखते हुए सभी को एकजुट रखती है यह फिल्म पूरी तरह से साफ सुथरी व संपूर्ण पारिवारिक है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज अवसर मिल सकता हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यस्त रहने पर भी आराम के लिए समय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा। संतान के लिए समय अवश्य निकालें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं। आराम कम मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरी पेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। कठिन समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें।

**********************************