मुंबई। महा गणपति मूवीज़ की प्रस्तुति और निर्माता सुरेश बाबू आर की फिल्म ‘गुरुवायूर अरंगेट्टम’ का टाइटल लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की पटकथा विनोद गुरुवायूर ने लिखी है और इसका निर्देशन राजीव कृष्णा कर रहे हैं।
गुरुवायूर मंदिर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्रेम और भक्ति के खूबसूरत एहसास को पर्दे पर प्रस्तुत करेगी। फिल्म की कहानी भगवान गुरुवायूरप्पन की दिव्य उपस्थिति और आध्यात्मिक महत्व के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसे एक रोमांटिक ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है।
फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी पैन इंडिया अभिनेता एवं निर्माता उन्नी मुकुंदन के स्वामित्व वाली कंपनी UMF (उन्नी मुकुंदन फिल्म्स) संभालेगी। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में प्रेम, आस्था और आध्यात्मिकता के भावों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।
मलयालम सिनेमा में भक्ति और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि वाली रोमांटिक फिल्मों की कड़ी में ‘गुरुवायूर अरंगेट्टम’ अपनी अलग कहानी और प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है।
फिल्म की स्टारकास्ट, रिलीज डेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा मेकर्स की ओर से जल्द किया जाएगा।
प्रस्तुति: काली दास पाण्डेय
************************