First 10-day shooting schedule for the comedy film ‘Gali Gali Mein Chor Hai’ completed

मुंबई। प्रदूषा फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही कॉमेडी फिल्म ‘गली गली में चोर है’ का पहला 10 दिवसीय शूटिंग शेड्यूल मुहूर्त के साथ सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। फिल्म में हास्य के साथ सामाजिक विसंगतियों और व्यवस्था पर व्यंग्य को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

फिल्म में अभिनेता बृजेंद्र काला और के.के. गोस्वामी के साथ बिहार के पूर्वी चंपारण से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सुधांशु झा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वहीं सायना त्रेहान, श्याम जी, रोहित प्यारे और अभिजीत घटवारी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

First 10-day shooting schedule for the comedy film ‘Gali Gali Mein Chor Hai’ completed

‘गली गली में चोर है’ को सटायर कॉमेडी के रूप में तैयार किया जा रहा है। फिल्म की कहानी मनोरंजन के जरिए सामाजिक व्यवस्था और उससे जुड़ी विसंगतियों पर कटाक्ष करती है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ कई सामाजिक मुद्दों पर सोचने के लिए भी प्रेरित करेगी।

फिल्म के निर्माता प्रकाश विश्वास और सह-निर्माता सेजल सिंह हैं। इसका निर्माण प्रदूषा स्टूडियो के अंतर्गत किया जा रहा है। फिल्म के डीओपी गुलशन सिंह और क्रिएटिव डायरेक्टर ऋषि दुबे हैं। फिल्म की कास्टिंग बियॉन्ड मेकर फिल्म्स ने की है, जबकि वैष्णवी शर्मा कास्ट्यूम डिजाइनर हैं। फिल्म के पीआरओ वरिष्ठ प्रचारक समरजीत हैं।

अभिनेता सुधांशु झा के लिए यह फिल्म खास मानी जा रही है। हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय सुधांशु झा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में उनका किरदार कहानी को आगे बढ़ाने के साथ कॉमेडी और सामाजिक व्यंग्य के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में नजर आएगा।

फिल्म की शेष शूटिंग अभी बाकी है। निर्माताओं को उम्मीद है कि कॉमेडी, व्यंग्य और सामाजिक सरोकारों का मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित करेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************