हजारीबाग। जिले में पिछले कुछ दिनों से राहुल दुबे गैंग के अपराधियों द्वारा लगातार फायरिंग की घटनाओं को लेकर हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 23 नवंबर 2026 को कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डाटोखुर्द में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का निरीक्षण करते हुए मुठभेड़ में घायल अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में दीप नारायण भगत, पिता बिल्टू साव, निवासी पदमा, हजारीबाग और राहुल कुमार रॉकी, पिता द्वारिका रविदास, निवासी नगवां, थाना एवं जिला चतरा घायल हुए हैं।
पुलिस की ओर से बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधियों द्वारा लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डाटोखुर्द में अपराधियों का सामना किया।
मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
*************************