KGF makers announce new film Mahavtar Narasimha

केजीएफ के मेकर्स की नई फिल्म महावतार नरसिम्हा का एलान

धांसू फस्र्ट लुक संग आया धमाकेदार टीजर

17.11.2024 (एजेंसी)  – फिल्म केजीएफ और कांतारा के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने अपने फैंस के लिए अपनी नई फिल्म से एक टीजिंग पोस्टर शेयर कर फैंस को बेताब कर दिया था. होम्बले फिल्म्स की यह अगली फिल्म कौनसी है और इसका लीड एक्टर कौन हैं, यह सोच-सोच कर लोग परेशान हो गए थे.

वहीं, होम्बले फिल्म्स ने अपने वादे के मुताबिक अपने प्रोजेक्ट से पर्दा हटा दिया है. इस फिल्म का नाम महावतार नरसिंहम है, जिसका फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है.

होम्बले फिल्म्स ने फिल्म महावतार नरसिंहम का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा है, अंधेरे और अराजकता से बिखरी हुई दुनिया में… पौराणिक कथा, आधे मनुष्य, आधे शेर अवतार-भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार की उपस्थिति का गवाह बनें, अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई की कहानी का अनुभव करें, फिल्म जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है.

फिल्म हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी. मेकर्स ने दावा किया है कि वह जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का एलान करेंगे, लेकिन फिल्म में लीड एक्टर कौन है, इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है.

*************************

 

Leave a Reply