Guru Randhawa’s new song ‘So What’ has been released; Anjini Dhawan’s dance moves have created a buzz.

मुंबई। मशहूर सिंगर, सॉन्गराइटर और अभिनेता गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘So What’ रिलीज हो गया है। सारेगामा के माध्यम से यह गाना सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया गया है। शानदार बीट्स, दमदार म्यूजिक और पंजाबी स्वैग से भरपूर यह गाना पार्टी लवर्स के लिए खास पेशकश माना जा रहा है।

Guru Randhawa’s new song ‘So What’ has been released; Anjini Dhawan’s dance moves have created a buzz.

गुरु रंधावा का यह नया म्यूजिक वीडियो उनके पिछले वीडियो से काफी अलग अंदाज में तैयार किया गया है। पारंपरिक शूटिंग लोकेशन से हटकर इसकी शूटिंग राजस्थान की सांभर लेक के रेगिस्तानी इलाके की खूबसूरत और अनोखी लोकेशन पर की गई है। वीडियो के शानदार विजुअल्स और आकर्षक लोकेशन गाने को एक अलग पहचान देते हैं।

म्यूजिक वीडियो में अंजिनी धवन अपने शानदार डांस मूव्स, स्टाइलिश अंदाज और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। गाने का आकर्षक हुक स्टेप भी इसकी खासियत है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की क्षमता रखता है।

‘So What’ यानी ‘तो क्या हुआ’ का संदेश बेहद बेफिक्र और मस्तीभरे अंदाज में पेश किया गया है। नींद हो, प्लान्स हों या डेडलाइन्स, हर बात पर इस गाने का जवाब है सिर्फ दो शब्द—‘So What’। यही इसका मस्तीभरा अंदाज इसे युवाओं और पार्टी म्यूजिक पसंद करने वालों के बीच खास बना सकता है।

दमदार बीट्स, पंजाबी स्वैग, शानदार डांस और खूबसूरत लोकेशन के मेल से तैयार गुरु रंधावा का यह नया गाना इस सीजन का आकर्षक पार्टी एंथम बनने की ओर बढ़ रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************