Category Archives: news

BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी

अमित शाह और योगी समेत कई बड़े नाम शामिल

देहरादून 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले 5 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।

उत्तराखंड बीजेपी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य में 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

 

 

पीएम मोदी और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्थान का भी नाम सूची में है। इसके अलावा यहां प्रचार करने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी भी आएंगे।

****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

PM MODI ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की

शक्ति स्वरूपा बताया

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Prime Minister Narendra Modi ने पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार और संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम ने रेखा पात्रा से चुनाव अभियान की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर बात की।

प्रधानमंत्री ने उन्हें “शक्ति स्वरूपा” कहकर संबोधित किया। रेखा पात्रा ने उन्हें संदेशखाली में महिलाओं की कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी। बातचीत में पीएम रेखा पात्रा से कह रहे हैं कि वह एक बड़ा दायित्व निभाने जा रही हैं, उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

PM का हाथ उनके और संदेशखाली की महिलाओं के सिर पर है, ऐसे में वह उन लोगों के लिए भगवान के समान हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है कि राम जी हमारे साथ हैं और राम जी का हाथ हमारे सिर पर है।” इस पर पीएम ने कहा कि बल्कि “इन माताओं-बहनों का हाथ मेरे सिर पर है”। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हे जानकारी है कि वह पश्चिम बंगाल में विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में भी प्रचार कर रही हैं।

Rekha Patra ने पीएम मोदी को बताया कि उनके साथ जो घटना घटी थी, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी। केवल संदेशखाली ही नहीं, पूरे बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र की मां-बहनें इसका शिकार हुई हैं। भाजपा उम्मीदवार ने बताया कि वह 2011 से वोट नहीं दे पाई हैं।

वह चाहती हैं कि पूरी सुरक्षा में इस चुनाव में मतदान कर पाएं। पीएम ने कहा कि आपकी बात चुनाव आयोग तक जरूर पहुंचेगी और चुनाव आयोग पूरा प्रबंध करेगा कि सभी मतदाता सुरक्षित मतदान कर सकें।

Rekha Patra ने बताया कि जब उनका नाम भाजपा उम्मीदवार के तौर पर घोषित हुआ तो तृणमूल कांग्रेस समर्थक कुछ मां-बहनों ने उनका विरोध किया। लेकिन, अब उन्होंने भी बात को समझा है। वह अब माफी मांग रही हैं। ऐसे में वह सबके लिए लड़ेंगी।

पीएम ने कहा कि यह सब सुनकर उन्हें लगता है कि भाजपा ने उनको उम्मीदवार बनाकर बहुत बड़ा काम किया है क्योंकि राजनीति में ऐसे कम लोग होते हैं जो यह कहते हैं कि जिन्होंने उसका विरोध किया है उसका भी भला हो। जब जानेगा तो सारा देश उन पर गर्व करेगा।

प्रधानमंत्री ने जब उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद बशीरहाट के माहौल के बारे में पूछा तो रेखा पात्रा ने कहा कि वह उनके घर की बेटी हैं. चुनाव में उन्हें सबका समर्थन मिलेगा। “मैं लड़की हूं, किसी के घर की बेटी, बहू हूं।” साथ ही मैं चाहती हूं कि यहां कि महिलाओं के लिए ऐसा कुछ करूं जिससे उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

पीएम ने भाजपा उम्मीदवार से कहा कि उनका आत्मविश्वास देखकर लगता है कि वह चुनाव जीतकर दिल्ली जरूर पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, “आपने संदेशखाली में जो इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी है। आप शक्ति स्वरूपा हैं। आपने इतने ताकतवर लोगों को जेल भेज दिया।”

Rekha Patra ने कहा कि संदेशखाली की मां-बहनों का समर्थन था, इसलिए वह यह कर पाईं, और आगे भी उनके समर्थन से ही आगे चलेंगी। उनको साथ लेकर ही आगे भी चलते रहना है। उन्होंने कहा, “आपके रूप में राम जी की तरह एक भाई और एक पिता मिला है। हम एक छोटी बेटी की तरह आपके साथ रहेंगे।”

आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी हिम्मत देखकर ईश्वर भी उनके साथ रहेगा। वह हर नागरिक और नारी सम्मान की चिंता कर रही हैं। उनमें एक लोक प्रतिनिधि बनने के सारे गुण हैं, भले वह गरीब परिवार से हैं। उन्होंने रेखा पात्रा को शुभकामनाएं देकर बातचीत समाप्त की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से लोकसभा चुनाव के लिए जारी पांचवीं सूची में रेखा पात्रा का नाम है। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

वह संदेशखाली में महिलाओं के आंदोलन का चेहरा बनीं। ऐसे में भाजपा ने रेखा पात्रा को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। संदेशखाली, जो लंबे समय से चर्चा के केंद्र में रहा है, वह भी इसी बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में आता है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद करने वाली रेखा पात्रा ही थीं। संदेशखाली में शाहजहां के खिलाफ हुए आंदोलन का वह प्रमुख चेहरा थीं। शेख शाहजहां पर उन्होंने यौन उत्पीड़न करने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था।

******************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

टोल प्लाजा की पर्ची हुई महंगी,लाखों वाहनचालक ध्यान दें…

1 अप्रैल से नई दरें लागू

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – नए वित्तीय वर्ष में आप अपनी जेब और ढीली करने के लिए तैयार रहें। इसकी वजह है टोल प्लाजा पर ली जाने वाली पर्ची फीस का महंगा होना। इसकी मंजूरी सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने दे दी है और एक अप्रैल से टोल के रेट बढ़ जाएंगे।

अगर लखनऊ से होकर गुजरते हैं तो आपको पहले से अधिक पैसे देने पड़ेंगे लेकिन आशंका है कि देश के बाकी स्थानों पर कहीं नई दरें लागू न हो जाएं। वैसे नए फैसले का करीब तीन लाख वाहन चालकों पर असर पड़ेगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक वर्ष 2024-25 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

लखनऊ से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों पर इसका सीधा असर होगा। इसमें कानपुर हाइवे पर स्थित नवाबगंज, अयोध्या पर अहमदपुर, रोहिणी, शाहबपुर, बारा और रायबरेली रोड पर दखिना, बहराइच रोड पर दुलारपुर, गुलालपुरवा समेत अन्य शामिल हैं।

टोल प्लाजा – नवाबगंज

एकल यात्रा – पुरानी दर नई दर

कार 90 95

बस, ट्रक 310 320

टोल प्लाजा – अहमदपुर, अयोध्या रोड

एकल यात्रा – पुरानी दर नई दर

कार 115 115

बस, ट्रक 385 395

*****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

बिग बॉस विजेता मुनव्वर फारूकी हुक्का पार्लर में पकड़े गए

मुंबई 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) –  बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने हुक्का बार से हिरासत में ले लिया।

फारुकी के साथ 13 अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। सभी पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था।

**************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

दिल्ली में AAP नेता दीपक सिंघला के घर पर छापेमारी

ED की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Enforcement Directorate (ईडी) की छापेमारी चल रही है। ईडी ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघला के घर रेड डाली है। सिंघला विश्वास नगर से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Chief Minister Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के बाद सिंघला दूसरे आप नेता हैं जिनके घर पर छापेमारी हुई है।इससे पहले मटियाला से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर भी 23 मार्च को छापेमारी की गई थी।

सिंघला स्वीट के नाम से मशहूर मिठाई की दुकानें हैं। वह एमसीडी के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी होने के साथ महाराष्ट्र और गोवा में पार्टी के प्रभारी भी हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सिंघला पर ईडी ने छापेमारी किस मामले में की है।

गोवा से कनेक्शन होने की वजह से माना जा रहा है कि छापेमारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले की वजह से हो सकती है। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच एजेंसी का दावा है कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले से मिली रिश्वत का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिमांड मांगते हुए ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में दावा किया था कि 45 करोड़ रुपए हवाला के जरिए गोवा भेजे गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

उन्हें कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा है। केजरीवाल से ईडी पूछताछ कर रही है। इस मामले में केजरीवाल के अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

********************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

शिवसेना उद्धव गुट ने भी लोकसभा चुनाव के लिए खोले पत्ते

16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

मुंबई 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – Shiv Sena Uddhav गुट ने आज लोकसभा चुनाव के लिए 16 नामों का ऐलान किया है। सूची के मुताबिक मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई को कैंडिडेट बनाया गया है।

कांग्रेस की पसंदीदा सांगली सीट से भी उद्धव की शिवसेना ने अपना उम्मीदवार उतार दिया। शिवसेना (UBT) ने सांगली से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है।

किसे कहां से मिला टिकट?

1) बुलढाणा- नरेंद्र खेडेकर

2) यवतमाल-वाशिम – संजय देशमुख

3) मावल – संजोग वाघेरे पाटिल

4)सांगली – चंद्रहार पाटिल

5) हिंगोली – नागेश पाटिल अष्टिकर

6) संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे

7) धाराशिव – ओमराज निंबालकर

8) शिरडी – भाऊसाहेब वाघचौरे

9) नासिक – राजाभाऊ वाजे

10) रायगढ़ – अनंत गीत

11) सिंधुदुर्ग – रत्नागिरी – विनायक राउत

12) ठाणे – राजन विचारे

13) मुंबई उत्तर पूर्व – संजय दीना पाटिल

14) मुंबई दक्षिण – अरविन्द सावंत

15) मुंबई उत्तर पश्चिम – अमोल कीर्तिकर

16) परभणी – संजय जाधव

************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

IPS सदानंद वसंत होंगे NIA के Director General

दिनकर गुप्ता का लेंगे स्थान

नई दिल्ली 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)IPS officer Sadanand Vasant को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह दिनकर गुप्ता का स्थान लेंगे। दिनकर गुप्ता 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इसी प्रकार आईपीएस पीयूष आनंद को नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) का डीजी बनाया गया है।

इन नियुक्तियों संबंधी आदेश केंद्र सरकार ने आज जारी किए। महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत को 2015 में सीआरपीएफ का डीजी नियुक्त किया गया था।

वह छत्तीसगढ़ के गढ़चिरौली में नक्सली मोर्चे पर तैनात रह चुके हैं, वह फरवरी 2015 में सीआरपीएफ में आईजी पद पर पदोन्नत हुए थे।

उनको सीआरपीएफ का स्पेशल आईजी बनाया गया था। इसके बाद डीजी के तौर पर वह सीआरपीएफ में पांच साल की प्रतिनियुक्ति पर थे। अब उन्हें एनआईए की कमान सौंपी गई है।

*****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

भक्त ध्यान दें…बदल गया है बांके बिहारी जी के दर्शनों का समय

मथुरा 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – बांके बिहारी के भक्तों के लिए खास खबर है। खबर बांके बिहारी जी के दर्शनों को लेकर है। आज से दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खुलने का समय बदल गया है। आज से कपाट 7.45 बजे खुल रहे हैं और बंद करने का समय दोपहर 12 बजे है।

शाम को मंदिर को मंदिर के पट 5.30 बजे दर्शन के लिए खोले जाएंगे और रात को 9.30 बजे शयनभोग आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे। आज से बदले हुए समय के अनुसार मंदिर के पट सुबह एक घंटे पहले खुलेंगे दर्शन और शाम को एक घंटे देर से बंद किए जाएंगे। मंदिर का यह बदला समय दीपावली तक यही रहेगा।

इससे पहले अब तक मंदिर के कपाट सुबह 8.45 बजे खुलते थे। दोपहर 1 बजे उन्हें बंद कर दिया जाता था। इसके बाद शाम को 4.30 बजे फिर से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाते थे जो रात को 8.30 बजे तक खुले रहते थे। अब कल से मंदिर में ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए समय सारणी को लागू किया जाएगा।

**************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

PSLV ने पूरा किया शून्य मलबा मिशन,ISRO ने हासिल की कामयाबी

चेन्नई 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Indian Space Research Organization (इसरो) ने उस समय एक और मील का पत्थर हासिल किया है, जब पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-3 (पीओईएम-3) ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करके शून्य कक्षीय मलबा मिशन को पूरा किया।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि पीएसएलवी-सी58 /एक्सपीओसैट मिशन ने व्यावहारिक रूप से कक्षा में शून्य मलबा छोड़ा है।

पीएसएलवी-सी 58 मिशन को सभी उपग्रहों को उनकी वांछित कक्षाओं में स्थापित करने के प्राथमिक मिशन को पूरा करने के बाद 01 जनवरी, 2024 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।

पीएसएलवी के पीएसएलवी के टर्मिनल चरण को 3-अक्ष स्थिर मंच, पीओईएम-3 में बदल दिया गया है। इसे 650 किलोमीटर की ऊंचाई से 350 किमी तक डी-ऑर्बिट किया गया था, जिससे इसके शीघ्र पुन: प्रवेश की सुविधा मिली, और किसी भी आकस्मिक ब्रेक-अप जोखिम को कम करने के लिए अवशिष्ट प्रणोदकों को हटाने के लिए निष्क्रिय किया गया था।

इसरो के मुताबिक नव विकसित स्वदेशी प्रणालियों पर प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए पीओईएम-3 को कुल नौ विभिन्न प्रयोगात्मक पेलोड के साथ कॉन्फ़िगर किया गया था। इनमें से छह पेलोड एनजीई द्वारा इन-स्पेस के माध्यम से वितरित किए गए थे।

****************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

एनआईए ने कर्नाटक में कई ठिकानों पर की छापेमारी

बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामला 

बेंगलुरू 27 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bengaluru के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बुधवार को बेंगलुरु और शिवमोगा जिले में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने बेंगलुरु के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली शहर में भी छापेमारी की गई।

यह छापेमारी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर की गई, जिसका हमलावर से सीधा संपर्क था। आरोप है कि उसी ने ही हमलावर को इस वारदात को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई थी। हालांकि, एनआईए की कार्रवाई के संदर्भ में और जानकारी का इंतजार है।

मंगलवार को एनआईए ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो संदिग्ध लोगों का हमलावर से सीधा संपर्क था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने इस छापेमारी को एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर अंजाम दिया है।

एनआईए की छापेमारी जारी है, लेकिन अभी तक हमलावर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले गत एक मार्च को अधिकराियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तस्वीर चिन्हित की थी।

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस बात की आशंका जताई है कि हमलावर तमिलनाडु से आया था। हमले को अंजाम देने से पहले करीब दो महीने तक वो बंगलुरु में था। हमलावर की टोपी से बाल भी बरामद हुए थे, जिसे उसने एक फेंक दिया। अधिकारियों ने उस बाल के सेंपल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है.

जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। एक मार्च को ब्रुकफील्ड क्षेत्र में स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस हमले को अंजाम देने के लिए हमलावर ने आईईडी का भी इस्तेमाल किया था। जिसकी जद में आकर 9 लोग घायल हो गए थे।

***************************

Read this also :-

पवन कल्याण फिल्म ओजी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

सूखे पर सियासत… कर्नाटक का आरोप पैसा नहीं मिला

केंद्रीय वित्त मंत्री बोलीं- एक-एक पैसा दे दिया गया है

बेंगलुरु 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों के विपरीत केंद्र सरकार कर्नाटक को धन देने में समय पर और उदार रही है। दरअसल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि पानी की कमी से जूझ रहे राज्य को केंद्र सरकार से धन नहीं मिल रहा है।

केंद्र से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) जारी करवाने के लिए राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। सीतारमण ने विशिष्ट आंकड़े प्रदान करके अपने आरोपों का समर्थन किया, जिसमें विशेषकर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल की तुलना में कर्नाटक को कर हस्तांतरण और सहायता अनुदान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी। सीतारमण ने कहा,“केंद्र सरकार की ओर से कर्नाटक को देय एक-एक पैसा राज्य सरकार को दिया गया है और समय पर दिया गया है।

वर्ष 2014 से 2024 तक कर हस्तांतरण में 258 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो संप्रग के 10 वर्षों की तुलना में 3.5 गुना अधिक है। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा,“राज्यों को दिए जाने वाले अनुदान में 273 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो यूपीए सरकार द्वारा दिए गए अनुदान से 3.7 गुना अधिक है। वर्ष 2004 से 2014 के बीच, कर्नाटक को प्रति वर्ष टैक्स रिटर्न के रूप में 81,795 करोड़ रुपये दिए गए। वर्ष 2014 से 2024 के बीच राज्य को भुगतान किया गया कर हस्तांतरण लगभग 2.93 लाख करोड़ रुपये है।”

सीतारमण ने सरकारी फंडिंग के बारे में चर्चा में तथ्यात्मक सटीकता के महत्व पर भी जोर दिया और आलोचकों से आरोप लगाने से पहले डेटा की जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने न केवल कर्नाटक के प्रति अपने वित्तीय दायित्वों को पूरा किया है, बल्कि राज्य को समर्थन के पिछले स्तरों को भी पार कर लिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा,“कोई भी यह दावा नहीं कर रहा है कि हमने इतना या कुछ भी दिया है, लेकिन गलत तरीके से आरोप लगाना और दोषारोपण करना कि आप कर्नाटक को पैसे नहीं दे रहे हैं, मुझे इसपर खेद है। कृपया आंकड़ों को देखें, तारीखों को देखें जब पैसा मिल गया है, और फिर हमें कुछ खास और सही बताएं ताकि मैं जवाब दे सकूं।

” सीतारमण ने कहा,“जब उन्होंने इसे समय पर दिया है और कभी-कभी समय से पहले दिया है, तो यह कहकर लोगों को गुमराह करना कि पैसा नहीं आ रहा है, बिल्कुल भी जिम्मेदार वक्तव्य नहीं है।”

वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, ‘हमने राज्य को सूखा राहत निधि के वितरण में देरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ ये याचिका दायर की है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सूखे की स्थिति पर मंत्रिस्तरीय टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट सौंपने के पांच महीने बाद भी केंद्र ने धनराशि जारी नहीं की है।

***************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

Rajnath Singh ने लेह में जवानों के साथ होली मनाने के बाद कहा

लद्दाख भारत के शौर्य और पराक्रम की राजधानी

नई दिल्ली 24 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Defense Minister Rajnath Singh ने रविवार को लद्दाख क्षेत्र को देश के शौर्य और पराक्रम की राजधानी करार दिया।

रविवार को लेह में Rajnath Singh ने जवानों के साथ होली खेली। इस दौरान उन्हों कहा, ”जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई वित्तीय राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है, ऐसे ही लद्दाख भारत की शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।”

Rajnath Singh के साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे और फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली भी थे।

Rajnath Singh ने कहा कि वीर जवानों के देश की सीमाओं की रक्षा करने से पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है। सीमा पर तैयार रहने वाले जवानों के कारण ही देश प्रगति कर रहा है और खुशहाल जीवन जी रहा है।

हर एक नागरिक को सशस्त्र बलों पर गर्व है। वे अपने परिवारों से बहुत दूर रहते हैं ताकि हम होली और अन्य त्योहार अपने परिवारों के साथ शांति से मना सकें। राष्ट्र हमेशा हमारे सैनिकों का ऋणी रहेगा। उनका साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Rajnath Singh ने कहा, ”मैंने एक दिन पहले सैनिकों के साथ होली मनाने का फैसला किया। मेरा मानना है कि त्योहार सबसे पहले देश के रक्षकों को और उनके साथ मनाना चाहिए।”

तीनों सेनाओं के प्रमुखों से एक दिन पहले सैनिकों के साथ त्योहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह किया।

Rajnath Singh ने कहा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर, राजस्थान के तपते मैदानों में और गहरे समुद्र में स्थित पनडुब्बियों में सैनिकों के साथ इस तरह का जश्न हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बनना चाहिए।”

Rajnath Singh ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में लेह के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

***********************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

BJP में पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया शामिल

यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

नई दिल्ली 24 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बीजेपी में पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी उन्हें यूपी के गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है। भदौरिया के साथ पूर्व सांसद तिरुपति श्री वाराप्रसाद राव ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

आरकेएस भदौरिया 30 सितंबर 2019 से 30 सितंबर 2021 तक वायुसेना प्रमुख के पद पर रहे। वह देश के 23वें वायुसेना प्रमुख थे। भदौरिया मूल रूप से आगरा जिले की बाह तहसील के रहने वाले हैं।

इनके साथ ही वाईएसआर कांग्रेस के नेता वारा प्रसाद राव(रिटायर्ड आईएएस) भी बीजेपी में शामिल हुए।

भाजपा अब तक 291 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। जल्द ही वह पांचवीं लिस्ट भी जारी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में अब तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

बची सीटों पर इस बार की लिस्ट में प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है। इस लिस्ट में गाजियाबाद और पीलीभीत की सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम क्लियर हो सकते हैं।

*****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

केजरीवाल को कस्टडी में पानी और सीवर की याद आई : मनोज तिवारी

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : MP Manoj Tiwari ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने दिल्ली को रूलाया, वो जेल में है। साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल को 9 साल बाद खराब सीवर की याद आई है।

जनता का विश्वास केजरीवाल ने खो दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा, ”दिल्ली में पानी और सीवर गड़बड़ है, यह अरविंद केजरीवाल को 9 साल बाद ईडी की कस्टडी में जाकर याद आया है, गजबे है!!”

BJP सांसद ने वीडियो में कहा कि ईडी की कस्टडी में एक मुजरिम और उसका संदर्भ लेकर एक कहानी रची गई। दिल्ली में पानी और सीवर गड़बड़ है और ये व्यवस्थित नहीं है। यह तब हुआ जब उनकी (अरविंद केजरीवाल) गिरफ्तारी पर दिल्ली का कोई भी व्यक्ति उनके समर्थन में आना तो छोड़िए, दुख भी नहीं जता रहा है।

दिल्ली के लोग उनकी गिरफ्तारी पर खुशी मना रहे हैं और मिठाईयां बांटी जा रही हैं, पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जिसने दिल्ली को रूलाया वो जेल में गया। क्योंकि आज दिल्ली की स्थिति अगर जाननी है तो आप गलियों में जाकर देखें। नालियों की स्थिति, गलियों का पानी सड़क और घरों में प्रवेश कर रहा है। घरों के नल से पीने का गंदा पानी मिल रहा है। ये तब समझ में आता है जब आप जेल में जाते हैं।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मनोज तिवारी ने आगे कहा कि आपको 9 साल बाद पता चला है कि दिल्ली का पानी और सीवर गड़बड़ है। अभी आपको याद आएगा बुर्जुगों को पेंशन न देने की हाय क्या होती है, अभी आपको याद आएगा कि गरीब का राशन कार्ड न बनाने की हाय क्या होती है, ये सब समझ आएगा वो भी 9 साल के बाद।

आगे मनोज तिवारी ने कहा, अरविंद केजरीवाल, बहुत देर हो चुकी है, एक मुजरिम के रूप में आप जेल के अंदर गए हैं। एक स्क्रिप्ट निकलकर आ रही है। अब दिल्ली उसको सुनने वाली नहीं है। दिल्ली की जनता के बीच आप विश्वास खो चुके हैं।

उन्होंने आज स्वीकार किया कि 9 साल में दिल्ली की व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। फिर सहानुभूति के लिए ना तो कोई शब्द और ना ही प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

INDIA गठजोड़ CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एकजुट

31 को रामलीला मैदान में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): विपक्षी गठजोड़ इंडिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में  एकजुट हो गया है। इंडिया ने अब 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में विशाल प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। विपक्ष इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहेगा।

Delhi Government  के मंत्री गोपाल राय, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और लेफ्ट नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अपना विरोध जताया। गोपाल राय ने कहा कि 31 मार्च की रैली रामलीला मैदान में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन से अनुमति ली जाएगी।

यह रैली रविवार 31 मार्च सुबह 10 बजे बुलाई गई है। गोपाल राय ने कहा कि जिस कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है उसमें आज तक कोई मनी ट्रेल सीबीआई या ईडी नहीं ढूंढ पाई है। राय ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर दिए गए। आज कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के लिए अपने ही खातों के पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि इतनी पुरानी पार्टी का खाता सीज हो सकता है तो इनको चंदा देने वाले व्यापारियों का खाता भी सीज किया जा सकता है। लोगों की स्वतंत्रता का हनन हो रहा है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम देश में लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में अपने गठबंधन के सभी साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। लवली ने कहा कि चुनाव में सभी को समान अवसर नहीं मिल रहे।

चुनाव जीतने के लिए चुने हुए मुख्यमंत्रियों, चाहे वह हेमंत सोरेन हों या अरविंद केजरीवाल, उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सत्ता पक्ष से प्रश्न करते हुए कहा कि आप किस तरह का लोकतंत्र देश में स्थापित करना चाहते हैं।

लवली ने कहा कि 31 तारीख को होने वाली रैली में गठबंधन के सभी शीर्ष नेता होंगे। यह रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं होगी, बल्कि यह देश में लोकतंत्र को बचाने का एक कदम है।

उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा सभी सामाजिक संगठनों, आरडब्लूए व सिविल सोसाइटी के लोगों से इस रैली में पहुंचने का अनुरोध किया। वहीं लेफ्ट ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी को अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है।

********************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

उत्तरकाशी: काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली

बाबा का लिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  पूरे देश में होली की धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है।

इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं।

हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। वहीं, उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहाँ भस्म से होली खेली जाती है, और इसके लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है। इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं।

मंदिर में रविवार को भस्म से होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ भस्म की होली खेली और बम भोले के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

बाबा काशी विश्वनाथ प्रांगण से भस्म की होली के साथ पूरे जिले में होली की शुरुआत हो गई। रविवार को सबसे पहले मंदिर के महंत मंदिर प्रांगण में पहुंचे। उसके बाद महंत अजय पुरी ने सबसे पहले स्वयंभू शिवलिंग पर भस्म लगा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

फिर सभी भक्तों पर भभूत यानी भस्म लगाकर होली खेली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर होली की बधाई दी।

इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से होली और बसंत के गीत गाए गए। उसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। महंत अजय पुरी ने बताया कि उत्तरकाशी को कलयुग का काशी कहा जाता है।

माना जाता है कि कलयुग में काशी विश्वनाथ अस्सी गंगा और वरुणा नदी के बीच वरुणावत पर्वत की तलहटी में निवास करेंगे।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

आप विधायकों,पार्षदों की रणनीति चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आम आदमी पार्टी (आप)  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद  रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने विधायकों और पार्षदों की बैठक करेगी।

पार्टी के सचिव (संगठन) संदीप पाठक के नेतृत्व में होने वाली बैठक का मकसद पार्टी के लिए आगे की रणनीति तैयार करना है।

मीटिंग में प्रमुख नेताओं, विधायकों, पार्षदों और प्रमुख अधिकारियों सहित आप के कई नेता हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद यह आप की पहली बड़ी मीटिंग है। पार्टी के बड़े नेता की गैर मौजूदगी में होने वाली बैठक में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राजनीतिक परिदृश्य को समझने की कोशिश की जाएगी।

मीटिंग के प्रमुख एजेंडे में पार्टी के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना शामिल है।

दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सभी आरोपों का खंडन किया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक मकसद से एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

सीएम योगी चार दिन में यूपी के 15 जिलों को करेंगे कवर

लखनऊ ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Yogi Adityanath एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित स्टार प्रचारक के रूप में उभर रहे हैं। सीएम योगी पश्चिम उत्तर प्रदेश से अभियान की शुरुआत करेंगे।

सीएम योगी 27 मार्च को मथुरा से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके बाद उसी दिन मेरठ और गाजियाबाद का दौरा करेंगे। 28 मार्च को बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सीएम योगी के कार्यक्रम में 29 मार्च को शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करना शामिल है। इसके बाद वह 30 मार्च को बागपत, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह अभियान 31 मार्च को बरेली, रामपुर और पीलीभीत में कार्यक्रमों के साथ समाप्त होगा।

मुख्यमंत्री 27 मार्च से 31 मार्च तक चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 15 जिलों को कवर करेंगे।

CM YOGI आदित्यनाथ प्रबुद्ध सम्मेलनों में बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर चर्चा करेंगे और पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।

BJP के मीडिया सेल के प्रमुख मनीष दीक्षित ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में तीन सम्मेलन करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री के चुनाव अभियान की शुरुआत है जहां वह बैठकें करेंगे और अगले चरण में वह रैलियां करेंगे।

*************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

मतदाता जागरूकता का संकल्प स्काउट गाइड ने रंगोली बनाकर लिया

Lok sabha Election 2024

जोधपुर ,24 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Rajasthan राज्य भारत स्काउट व गाइड जोधपुर के तत्वावधान में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार आखलिया सर्किल में स्काउट गाइड रोवर रेंजर के द्वारा रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया गया।

रंगोली के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए आमजन से 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम में जोधपुर के 30 रोवर रेंजर व स्काउट गाइड ने सहभागिता की।

सीओ स्काउट छतर सिंह ने बताया कि रोवर रेंजर द्वारा जन जागरूकता के लिए अलग-अलग स्थान पर रंगोली बनाकर आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

खौफनाक : 5 लोगों की डंपर से कुचल कर हत्या

आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

जयपुर 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Rajasthan के झालावाड़ जिले में आपसी रंजिश में 5 लोगों को डंपर से कुचल दिया है। हादसे में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत की खबर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

यह घटना पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव की बताई जा रही है। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पगारिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आपसी कहासुनी ने बड़ा विवाद का रूप ले लिया। आपसी रंजिश के बाद पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया।

भवानीमंडी डीएसपी प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्यगा गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें से एक पक्ष के पांच लोग जिनमें दो सगे भाई भी बताए जा रहे है।

उनकी डंपर से कुचल हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आपसी विवाद के बाद पांचों लोग पगारिया थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने इन पर डंपर चढ़ा दिया। डीएसपी ने बताया कि फिलहाल कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

आरोपियों के राज्य के सीमावर्ती इलाके के बाहर भागने का इनपुट मिला है। जिसके बाद राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश राज्य में भी पुलिस की कई टीमों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पांचों मृतक के शव आवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घटना के आरोपियों की तलाश में पगारिया, डग, मिश्रोली के साथ एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीणा सहित पुलिस की टीम जुट गई है।

**************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किलों में घिरे

ये है मामला

सोशल मीडिया पर खेला करने के मामले में BJP नेता ने भेजा नोटिस

देवघर 24 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Congress के प्रवक्ता पवन खेड़ा मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री राज पालिवार ने अपने अधिवक्ता अमित राज भारद्वाज के माध्यम से पवन खेड़ा को नोटिस भेजा है।

नोटिस में कहा है कि पूर्व मंत्री राज पालिवार भाजपा के दुमका लोकसभा सीट के चुनाव प्रभारी हैं। आरोप है कि पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर गलत व भ्रामक सूचना दर्शाया है।

उन्होंने कहा है कि राज पलिवार कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं। ये सूचना पूरी तरह से गलत है। इससे राज पलिवार व भाजपा की छवि धूमिल हुई है। राज पलिवार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे किसी भी सूरत में कांग्रेस में ज्वाइन करने की सोच भी नहीं सकते हैं।

Pawan Kheda  से दो दिन के अंदर इस बावत माफी मांगने और सात दिन के अंदर राज पलिवार को इस बारे में सूचित करने को लेकर नोटिस दिया है। ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

****************************

Read this also :-

उर्वशी रौतेला स्टारर जेएनयू का टीजर हुआ लॉन्च

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

हाईकोर्ट द्वारा रिमांड के खिलाफ अर्जी पर तत्काल सुनवाई से इनकार

अरविंद केजरीवाल को झटका

नई दिल्ली 23 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – Delhi Liquor Policy केस में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज झटका लगा है। शनिवार को केजरीवाल के वकील ने ED की गिरफ्तारी और निचली अदालत के रिमांड के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है जबकि दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड के मामले पर अर्जेंट सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि होली की छुट्टी है। बुधवार (27 मार्च) को कोर्ट खुलने पर ही केस की सुनवाई होगी।

केजरीवाल की तरफ से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी और रिमांड अवैध है और इसलिए केजरीवाल तुरंत रिहा होने के हकदार हैं। केजरीवाल ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग की थी।

इस पर कोर्ट ने उनकी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध और सुनवाई के इनकार कर दिया है। केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कल 6 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया था।

उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. ईडी ने इस मामले में 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 6 दिन की रिमांड ही स्वीकृत की है।

*********************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

अस्पतालों को लेनी होगी अग्निशमन विभाग से NOC

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली 23 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य सरकारों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु‌ के महीनों में तापमान बढ़ने के कारण अस्पतालों में आग लगने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है।

सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव को लिखें एक पत्र में राज्य सरकारों को अपने-अपने क्षेत्र के भीतर अस्पतालों की जांच करने और विद्युत भार सुधारने को कहा गया है।

मंत्रालय और प्राधिकरण के एक संयुक्त परामर्श में कहा गया है कि अस्पतालों में आग लगने की दुर्घटना रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

सभी अस्पतालों को अग्नि शमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। राज्य सरकारों को इस संबंध में सभी अस्पतालों में अग्निशमन प्रबंधन की समीक्षा करने को कहा गया

*****************************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान

राजनाथ सिंह सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाएंगे होली

नई दिल्ली ,23 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Defense Minister राजनाथ सिंह सियाचिन ग्लेशियर के दौरे पर जाएंगे, जहां वो दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

सियाचिन ग्लेशियर एक रणनीतिक सैन्य चौकी है और दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।

रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रक्षा मंत्री सैनिकों के साथ होली मनाएंगे।

2019 में उन्होंने सियाचिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की थी। केंद्रीय मंत्री ने उनकी चुनौतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई।

उन्होंने सैनिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्लेशियर को पर्यटकों के लिए भी खोलने का ऐलान किया था।

******************************

Read this also :-

राम चरण के साथ जान्हवी कपूर ने शुरु की आरसी16 की शूटिंग

Prime Minister Narendra Modi को मिला भूटान का सर्वोच्च सम्मान