Category Archives: film

मोस्ट अवेटेड फिल्म लवयापा की एडवांस बुकिंग शुरू

06.02.2025 (एजेंसी) – जुनैद खान और खुशी कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म लवयापा जल्द ही थिएटर्स में धमाल मचाने वाली है, और एक्साइटमेंट अपने पीक पर है. जबरदस्त ट्रेलर और सुपरहिट गानों ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया है, जिससे फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.

अब जब सबको बेसब्री से फिल्म का इंतजार है, तो इंतजार करने की जरूरत नहीं, क्योंकि लवयापा की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. तो फटाफट टिकट बुक कर लो और तैयार हो जाओ प्यार और इमोशंस से भरी इस खूबसूरत जर्नी के लिए.

जुनैद खान, खुशी कपूर और लवयापा की पूरी टीम फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई है और पूरे देश में धूम मचा रही है.

फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, और अब ऑडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गई है, एडवांस बुकिंग ऑफिशियली ओपन हो चुकी है! बस कुछ ही दिनों में ये मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी बड़े पर्दे पर आने वाली है, तो अगर अभी तक टिकट बुक नहीं की, तो देर मत करो, बल्कि जल्दी से अपनी सीट पक्की कर लीजिए!

ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो, फिल्म पहले दिन 1 से 1.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. फिल्म को यू/अ 16+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रनटाइम 2.17 घंटे का है.

लवयापा मॉडर्न रोमांस की दुनिया में बसाई गई एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जो दमदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त म्यूजिक और शानदार विजुअल्स से सजी हुई है। प्यार के हर रंग को सेलिब्रेट करती ये फिल्म हर उम्र के दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. 2025 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक बनने जा रही लवयापा के लिए तैयार हो जाइए!

7 फरवरी 2025 को ये खूबसूरत लव स्टोरी बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है, तो अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिए और प्यार से भरी इस जर्नी का हिस्सा बनने के लिए रेडी हो जाइए.

**************************

 

राजीव चौधरी को मिला ‘मिड-डे आइकॉनिक फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अवार्ड’

06.02.2025 – भारतीय फिल्म जगत के मशहूर एक फिल्म ट्रेड विश्लेषक राजीव चौधरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अमृता फडणवीस ने पिछले दिनों दुबई स्थित होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘मिड-डे आइकॉनिक फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अवार्ड’ दे कर सम्मानित किया।

यह अवॉर्ड राजीव चौधरी की फिल्म व्यापार विश्लेषण में विशेषज्ञता और समर्पण को मान्यता देता है। अवॉर्ड ग्रहण करने के बाद अपने व्यक्तब्य में राजीव चौधरी ने अपने मार्गदर्शक, फिल्म इन्फॉर्मेशन ट्रेड पत्रिका के संपादक और प्रकाशक स्वर्गीय रामराज नाहटा के मार्गदर्शन को स्वीकार करते हुए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

फिल्म नादानियां का पहला गाना इश्क में जारी

खुशी-इब्राहिम की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

05.02.2025 (एजेंसी)  – अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह कुछ समय से अपनी पहली फिल्म नादानियां को लेकर चर्चा में हैं।इस फिल्म में इब्राहिम की जोड़ी जाह्नवी कपूर की बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ बनी है। आर्चीज और लवयापा के बाद यह उनके करियर की तीसरी फिल्म है।

अब नादानियां का पहला गाना इश्क में रिलीज हो गया है, जिसमें खुशी-इब्राहिम की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।इश्क में गाने को सचेत टंडन, असीस कौर और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।फिल्म में इब्राहिम ने नोएडा के मध्यमवर्गीय परिवार के एक मेहनती लड़के का किरदार निभाया है, वहीं खुशी इसमें दिल्ली की हिम्मती लड़की पिया की भूमिका में होंगी।शाउना गौतम ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है।हालांकि रिलीज की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन नादानियां में खुशी ने दक्षिण दिल्ली की लड़की पिया का किरदार निभाया है, जबकि इब्राहिम ने नोएडा के एक मध्यम वर्ग के लड़के अर्जुन का किरदार निभाया है। कहानी इस बात पर आधारित है कि कैसे विपरीत दुनिया के ये दो व्यक्ति एक-दूसरे से मिलते हैं, जिससे प्यार और आत्म-खोज की एक अप्रत्याशित यात्रा शुरू होती है।

नादानियां का निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा ने धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के तहत किया है। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज भी हैं। एक आधिकारिक बयान में, नादानियां के निर्माताओं ने साझा किया कि फिल्म आधुनिक रोमांस पर एक नया नज़रिया पेश करती है। उन्होंने कहा, हम इस कहानी को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उत्साहित हैं, जहाँ दुनिया भर के दर्शक पहले प्यार की ऊर्जा का अनुभव कर सकते हैं।

प्रशंसक इब्राहिम अली खान को स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करते हुए और ख़ुशी कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी को भी देखेंगे – और हम इस आधुनिक प्रेम कहानी को सभी के साथ साझा करने का इंतज़ार नहीं कर सकते। बता दें कि नादानियां जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

***********************

 

फिल्म कन्नप्पा से प्रभास की पहली झलक आई सामने

रुद्र के रूप में दिखा धांसू अवतार

04.02.2025 (एजेंसी) – कल्कि 2898 एडी की सक्सेस के बाद प्रभास एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. अब प्रभास कन्नप्पा में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म से प्रभास का लुक सामने आ गया है. जिसमें वो रुद्र के अवतार में नजर आ रहे हैं. प्रभास का लुक फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है.प्रभास ने अपने लुक का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

उन्होंने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा ? दिव्य संरक्षक रुद्र. रुद्र के रूप में अपने लुक का अनावरण. कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतारय भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा. फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.प्रभास के रुद्र लुक की बात करें तो वो लंबे बाल, माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं.

प्रभास का लुक देखकर फैंस तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रेबल स्टार. वहीं दूसरे ने लिखा- इंडियन सिनेमा का स्टार. एक ने लिखा- ओम नम: शिवाय.बता दें कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने कन्नप्पा से अपना लुक शेयर किया था. जिसमें वो शिव के अवतार में नजर आए थे. उन्होंने हाथ में त्रिशूल और डमरू पकड़ा हुआ था. माथे पर भस्म लगी हुई और गले में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए थे.

अक्षय के इस लुक को भी काफी पसंद किया गया था.रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय औक प्रभास के साथ इस फिव्म में काजल अग्रवाल भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. अक्षय और प्रभास का लुक सामने आ गया है अब फैंस काजल के लुक का इंतजार कर रहे हैं.

ये एक तेलुगू पौराणिक फिल्म है जिसे मुकेश कुमार सिंह और मोहन बाबू डायरेक्ट कर रहे हैं.बता दें कन्नप्पा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा पर आधारित है. फिल्म में विष्णु मांचू भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म से अक्षय कुमार तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं.

*************************

 

फैशन डिजाइनर नेहा बंद्योपाध्याय नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल की अध्यक्ष मनोनीत

04.02.2025 – बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र की धरती से संयुक्त रूप से जुड़ी फैशन डिजाइनर, चित्रकार व समाज सेविका श्रीमती नेहा बंद्योपाध्याय को अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी द्वारा जन परिषद की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री श्रीमती सुनील डबास की अनुशंसा पर नवी मुंबई जन परिषद महिला सेल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संगठन के संयोजक रामजी श्रीवास्तव के अनुसार जन परिषद एक राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो पिछले 36 वर्षों से सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय है, तथा कई ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सामाजिक संदर्भ से जुड़ी कई पुस्तकें भी प्रकाशित कर चुकी है। ‘जन परिषद’ प्रत्येक वर्ष उन लोगों को सम्मानित करता है, जो रचनात्मक एवं सामाजिक सुधार कार्यों को जनहित में मूर्त रूप दे रहे हैं।

इस संस्था का मुख्य आधार मानवीय, सामाजिक और राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। विदित हो कि नेहा बंद्योपाध्याय भारतीय फिल्म जगत में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन (नाती) चंद्रशेखर पुसालकर की दत्तकपुत्री के रूप में जानी जाती हैं। प्राइड ऑफ भारत की प्रथम रनर अप नेहा बंद्योपाध्याय को मधुबनी पेंटिंग और वंचित महिलाओं और छात्राओं को प्रशिक्षण देने की दिशा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘द ग्रेट इंडियन वूमेन अवार्ड 2021’ और ‘सरस्वतीबाई दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल आइकॉनिक अवार्ड 2021’ से भी नवाजा जा चुका है।

ड्रेस डिजाइनिंग और आभूषण तथा संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बदौलत नेहा अब तक कई अवॉर्ड पा चुकी हैं। फैशन डिजाइनिंग संस्थान के प्रमुख के रूप में अपनी संचालन क्षमता का परिचय देते हुए नेहा ने अपने संस्थान का सफलतापूर्वक विस्तार और विकास किया, छात्रों की संख्या 5 से बढ़ाकर लगभग 400 कर दी है। एक वर्ष से भी कम समय में 400 छात्र को प्रशिक्षित किया जिसके फलस्वरूप उन्हें टेक्सटाइल डिजाइनिंग और इंस्टीट्यूट के लिए लायन क्लब पुरस्कार भी मिला।

एमबीए (फाइनेंस), एम.एससी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग और बैचलर ऑफ एजुकेशन में डिग्री ले चुकी नेहा बंद्योपाध्याय भारतीय लोक कला को बढ़ावा देने और मधुबनी, वारली पेंटिंग और संगीत के क्षेत्र से जुड़े समुदाय का हिस्सा बनने वाले सैकड़ों कलाकारों का समर्थन करने के लिए कोर टीम के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय लोक गैलरी में उपस्थित रहती हैं साथ ही साथ कला उत्सव और शिल्प मेले से लेकर लोक, पारंपरिक और आधुनिक भारतीय कला से संबंधित एग्जिबिशन में भी सेवा, सहयोग व समर्पण की भावना के साथ शामिल रहती हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

पर्दे पर फिर से नजर आएंगे इंदर और सुरु

सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी सनम तेरी कसम

03.02.2025 (एजेंसी)  – हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म सनम तेरी कसम सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों की मांग पर 7 फरवरी को एक बार फिर से इंदर और सुरु की कहानी दिखाई जाएगी।साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म को प्रशंसकों से मिले प्यार पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा, सनम तेरी कसम के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ।

फिल्म की री-रिलीज को लेकर देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों की अपील को देखना उत्साहजनक है। इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है और एक बार फिर से बड़े पर्दे पर इसके जादू को देखना एक ऐसी भावना है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इस प्रेम कहानी को जिंदा रखने के लिए धन्यवाद!फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, जब से सनम तेरी कसम रिलीज हुई, इसने लोगों के दिलों में जगह बना ली।

रिलीज के इतने सालों बाद भी प्रशंसकों ने इसके फिर से रिलीज होने के लिए जोर दिया है, यह इस बात का सबूत है कि इसका कितना प्रभाव पड़ा है। हम इसे 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि पुराने और नए दोनों दर्शक एक बार फिर इसके सदाबहार रोमांस का अनुभव करेंगे।जानकारी के अनुसार सनम तेरी कसम की री-रिलीज को लेकर बिहार समेत देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों ने मांग करते हुए प्यार का इजहार किया।

प्रशंसकों की मांग पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया।राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म सनम तेरी कसम 7 फरवरी को सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है।फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के साथ मनीष चौधरी, मुरली शर्मा, अनुराग सिन्हा, विजय राज, सुदेश बेरी, कमल अदिब के साथ ही अन्य सितारे अहम भूमिका में थे।

*******************************

 

सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को रिलीज होगी

03.02.2025 – सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘क्रेजी’ में सोहम शाह ने एक बेहद क्रिएटिव और मस्ती से भरे अंदाज में फिल्म ‘तुम्बाड’ के आइकॉनिक किरदार—हस्तर, दादी और विनायक—को अपनी स्पेस में लाकर ‘क्रेजी’ की रिलीज़ डेट का खुलासा किया है। सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ 28 फरवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसमें सोहम शाह लीड रोल में नजर आएंगे। सोहम शाह के पास आने वाले समय में कुछ बेहद दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘तुम्बाड 2’ भी शामिल है, जो पसंदीदा सागा को और आगे बढ़ाने का वादा करती है। ‘क्रेजी’ एक दमदार, अतरंगी थ्रिलर है, जो सिनेदर्शकों को पूरी तरह से थ्रिलर युक्त टेढ़ी-मेढ़ी सवारी पर ले जाएगी।

‘क्रेजी’ के बैकग्राउंड सीन्स में सोहम शाह का नया लुक सामने आया है, जो लोगों की उम्मीदों को और बढ़ा रहा है। इसके साथ ही ‘क्रेजी’ के मोशन पोस्टर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया है और अब फिल्म के बारे में हर जगह चर्चा हो रही है।

इस फिल्म को गिरीश कोहली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। जिसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता सुरेश और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और अंकित जैन फिल्म्स ने को-प्रोड्यूस किया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://www.instagram.com/reel/DFfUjuvs6pk/?igsh=M3J2ZHhzZ2xsZTU=

**************************

 

इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म नादानियां का ऐलान

पहले पोस्टर में खुशी कपूर दिखीं साथ

02.02.2025 (एजेंसी)बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के तैयार हैय वह जल्द ही करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म नादानियां से एक्टिंग में डेब्यू करते नजर आएंगे. इस फिल्म से शौना गौतम भी डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगी.स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने नादानियां का पहला पोस्टर और टाइटल का खुलासा किया है.

नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानी होती है. इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को मुख्य भूमिका में लॉन्च करना मुश्किल है. देखिए नादानियां. जल्द ही आ रही है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.मेकर्स ने नादानियां की कहानी के बारे में कुछ हिंद दिया है.

मेकर्स के मुताबिक, नादानियां एक यंग एडल्ट रोमांटिक ड्रामा है जो पहले प्यार के जादू, पागलपन और मासूमियत को दर्शाता है. यह साउथ दिल्ली की लड़की पिया (खुशी) और नोएडा का मिडिल क्लास लड़का अर्जुन (इब्राहिम) की कहानी है.

जब उनकी दो पूरी तरह से अलग दुनिया आपस में टकराती हैं, तो वे अलग ही रास्ते पर निकल पड़ते हैं.रोमांटिक फिल्म में इब्राहिम ने सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा, महिमा चौधरी और जुगल हंसराज जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में खुशी कपूर लीड एक्ट्रेस होंगी. नादानियां शौना गौतम के निर्देशन की पहली फिल्म भी है. इससे पहले शौना ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था.

**********************

 

मेरे हस्बैंड की बीवी का नया पोस्टर जारी

भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत से इश्क लड़ाना अर्जुन कपूर को पड़ेगा भारी

01.02.2025 (एजेंसी) सिंघम अगेन में खलनायिकी से दर्शकों की रूह कंपाने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर अब दो हसीनाओं से इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का नया पोस्टर जारी हुआ है।

साथ ही रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।इस साल जनवरी की शुरुआत में अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी की अनाउंसमेंट हुई थी।

एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें दो फीमेल शूज के बीच एक मेल शूज रखा है। वीडियो के जरिए हिंट दिया गया था कि फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड होने वाली है।

यह फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी, इसका पता चल गया है। मेरे हसबैंड की बीवी की रिलीज डेट अनाउंस की गई है, वो भी लीड स्टार्स के फर्स्ट लुक के साथ।

पोस्टर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर दो हसीनाओं के बीच फंस गए हैं। एक हसीना तो रकुल प्रीत सिंह हैं, लेकिन दूसरी अदाकारा का लुक रिवील नहीं किया गया है। घोड़े पर सवार रकुल एक हाथ से अर्जुन को घसीट रही हैं और दूसरी ओर से भी उन्हें घसीटा जा रहा है। बेचारे हैरान अर्जुन दोनों के बीच बुरा फंस गए हैं।

पोस्टर के ऊपर लिखा है- लव ट्रायंगल नहीं, सर्कल है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रकुल ने कैप्शन में कहा, जीवन में कलेश न चाहिए हो तो बिन बुलाए मेहमान और बिना मतलब का सामान… बाहर फेंक देना चाहिए।

मेरे हसबैंड की बीवी इसी साल 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मेरे हसबैंड की बीवी एक रोम-कॉम ड्रामा है, जिसमें दिखाया जाएगा कि अर्जुन किस तरह दो हीरोइनों के बीच फंस जाएंगे।

फिल्म में रकुल प्रीत के अलावा दूसरी हीरोइन भूमि पेडनेकर हैं। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। मेरे हसबैंड की बीवी को पूजा एंटरटेनमेंट, पीवीआर पिक्चर्स और जस्ट म्यूजिक के बैनर तले बनाया जा रहा है।

******************************

 

वेब सीरीज ‘ बड़ा नाम करेंगे’ सोनी लिव पर 7 फरवरी को स्ट्रीम होगी

01.02.02025 – देश का सबसे पुराना प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शंस अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपने सिग्नेचर अंदाज में रोमांटिक-ड्रामा सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ से स्ट्रीमिंग दुनिया में कदम रखने जा रहा है। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्मित और पलाश वासवानी द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज सोनी लिव पर 7 फरवरी को स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज का ट्रेलर जारी किया जा चुका है।

फैमिली वैल्यूज को दिखाती वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ एक साधारण लड़के-लड़की की कहानी है, जो शहर में आकर अपनी पहचान बनाता है। ये एक आधुनिक जेनरेशन-जेड कपल है जो अपने सपनों को पूरा करने के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों को भी अपनाता है।

इस वेब सीरीज के कलाकारों ऋतिक घनशानी कलाकारों में ऋतिक घनशानी और आयशा कदुस्कर के साथ-साथ कंवलजीत सिंह,अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, प्रियंवदा कांत और अन्य शामिल हैं।

हाल ही में इस सीरीज की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सूरज बड़जात्या और सीरीज से जुड़े कलाकार भी शामिल हुए। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आने वाली राजश्री प्रोडक्शन की इस डेब्यू सीरीज को लेकर सूरज बड़जात्या इन दिनों काफी उत्साहित नज़र आते हैं।

बकौल सूरज बड़जात्या ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर कंटेंट ज्यादा है लेकिन लोग इन सीरीज को अपने-अपने कमरों में देखते हैं। ऐसे में हम राजश्री प्रोडक्शंस की पुरानी परंपराओं को ध्यान में रखते हुए एक संदेशपरक फैमिली शो ऑडियंस को दे रहे हैं। इस वेब सीरीज को फैमिली के साथ देखा जा सकता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ का प्रोमो जारी

31.01.2025 – भारतीय फिल्म जगत के विख्यात फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा अपने एकदम सही रिव्यू और अनालिसिस से हमेशा दर्शकों को गाइड करने में हमेशा अग्रणी रहे हैं। अब फिल्म ट्रेड के जाने-माने एनालिस्ट कोमल नाहटा एक दमदार पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ लेकर आ रहे हैं जिसके माध्यम से वो सिनेदर्शकों को उनके फेवरेट डायरेक्टर्स के और करीब लाने वाले हैं।

पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ का प्रोमो जारी किया जा चुका है। ‘गेम चेंजर्स’ में कोमल नाहटा 12 जाने-माने फिल्ममेकर्स से खास बातचीत करने वाले हैं, जिनमें राजकुमार हिरानी, जोया अख्तर, करण जौहर, सूरज बड़जात्या, रोहित शेट्टी, मधुर भंडारकर, राम गोपाल वर्मा, इम्तियाज अली, नितेश तिवारी, अमर कौशिक, सुभाष घई और संदीप रेड्डी वांगा शामिल हैं।

हर एपिसोड में होगी छोटी लेकिन दमदार चर्चा, जो सिनेदर्शकों के लिए किसी स्पेशल ट्रीट से कम नहीं होगी। कोमल नाहटा की इनसाइट्स पर हमेशा से दर्शकों का भरोसा रहा है, और ये पॉडकास्ट और भी दिलचस्प चर्चाओं का वादा कर रहा है। प्रोमो रिलीज़ हो चुका है और सिनेदर्शकों का एक्साइटमेंट अपने पीक पर है।

‘गेम चेंजर्स’ के साथ कोमल नाहटा इंडियन सिनेमा पर होने वाली बातचीत का अंदाज़ ही बदलने वाले हैं। ‘गेम चेंजर्स’ का पहला एपिसोड 2 फरवरी को यूट्यूब चैनल पर आने वाला है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

https://youtu.be/o6glnNS9mT0?si=Wc2TwdMfG3kftIbn

*************************

 

फिल्म इडली कढ़ाई से धनुष की पहली झलक आई सामने

30.01.2025 (एजेंसी) – दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धनुष काफी समय से अपनी आगामी फिल्म इडली कढ़ाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।खास बात यह है कि पा पांडी (2017) और रायन (2024) के बाद यह धनुष की बतौर निर्देशक तीसरी फिल्म है।

इस फिल्म में वह अभिनय करते भी नजर आएंगे।अब नए साल पर धनुष ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है।

दरअसल, इडली कढ़ाई से अभिनेता की पहली झलक सामने आ चुकी है।पोस्टर में धनुष हाथ में सब्जी का थैला लिए नजर आ रहे हैं। वह एक आम आदमी लग रहे हैं।इडली कढ़ाई को 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की कहानी भी धनुष ने ही लिखी है। उन्होंने फिल्म का निर्माण आकाश भास्करन के साथ मिलकर किया है।इडली कढ़ाई में धनुष की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ बनी है। इससे पहले दोनों फिल्म थिरुचित्रम्बलम (2022) मे साथ काम कर चुके हैं।

*************************

 

धनुष की फिल्म तेरे इश्क में का नया टीजर आउट

रिलीज डेट से उठा पर्दा, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन संग इश्क फरमाएंगे एक्टर

29.01.2025 (एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में की हर एक अपडेट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में धनुष की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर सस्पेंस क्रीएट किया गया था. लेकिन अब नए टीजर में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा सामने आ गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

तो आइए जानते हैं रांझणा के बाद धनुष इस अपकमिंग फिल्म में किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमाने जा रहे हैं.धनुष की रांझणा को क्रिटीक्स और दर्शकों की खूब सराहना मिली थी और आज भी रांझणा के गाने, डायलॉग तक युवाओं की जुबान पर चढ़े रहते हैं. अब फिर से धनुष ऐसी ही धमाकेदार लव स्टोरी के साथ वापस आ रहे हैं.

जिसका नाम है- तेरे इश्क में. धनुष ने एक दिन पहले एक टीजर रिलीज किया था जिसमें वे हाथ में मशाल लिए कहते हैं, पिछली बार तो कुंदन था मान गया, पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे. जिसके बाद एक वॉइस ओवर आता है जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल की आवाज होती है. जो कहती है- शंकर, इश्क में बस लड़के ही मरते हैं क्या, कुछ लड़कियां भी कलेजा रखती हैं जान देने का.यह वॉइस ओवर सस्पेंस क्रीएट कर देता है कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन. तो आज धनुष ने इसका जवाब दे दिया है एक नया टीजर रिलीज करके.

इस टीजर में नजर आती हैं कृति सेनन. जी हां रांझणा में सोनम कपूर संग रांझणा में सबका दिल जीतने के बाद अब धनुष कृति सेनन संग मोहब्बत की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं. दोनों ही टीजर धांसू हैं और एक मजबूत लव स्टोरी होने का दावा करते हैं. बता दें टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. धनुष और कृति की तेरे इश्क में 28.11.2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.रांझणा 2013 में रिलीज हुई थी.

जिसमें धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल ने अहम भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म की कहानी में धनुष यानि कुंदन को सोनम कपूर से प्यार हो जाता है लेकिन बड़े होने के बाद सोनम को अभय देओल से प्यार हो जाता है और वह कुंदन के प्यार को गंभीरता से नहीं लेती. फिर भी कुंदन उससे एक तरफा प्यार करता है और जो वह चाहती है वही करता है यहां तक कि पॉलिटिक्स के चलते वह अपनी जान की बाजी भी लगा देता है. एकतरफा प्यार की यह इमोशनल लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आई.

************************

 

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

25.01.2025 (एजेंसी) – साक्षी सागर मडोलकर, जो नामाकूल और अमेजऩ की अपकमिंग सीरीज़ नॉक नॉक के लिए जानी जाती हैं, अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म मोगली 2025 होगी, जिसमें वह रोशन कनकाला के साथ नजर आएंगी। 14 जनवरी 2025 को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। साक्षी ने इस प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संदीप राज की फिल्म मोगली 2025 एक शानदार विजुअल और इमोशनल जर्नी का वादा करती है। खूबसूरत जंगल के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म दमदार कहानी और दिलचस्प ड्रामा का मेल है।ऐसे में फिल्म के रिलीज़ हुए पोस्टर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। लोग इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं और इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। साक्षी सागर मडोलकर ने अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म मोगली 2025 को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा है, इतने पैशनेट और टैलेंटेड टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

तेलुगु सिनेमा में अपनी जर्नी की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मोगली 2025 मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, और मैं इंतजार नहीं कर सकती कि ऑडियंस इसे देखें और इसे महसूस करें। फिल्म में साक्षी का किरदार जैस्मिन, जो कहानी की इमोशनल ताकत है, दर्शकों के दिलों को छूने वाला है। साक्षी की एक्साइटमेंट और उनके काम के लिए डेडिकेशन उनकी आंखों में साफ नजर आता है।डायरेक्टर संदीप राज ने भी अपनी लीडिंग लेडी साक्षी की तारीफ करते हुए कहा, साक्षी मोगली 2025 का दिल हैं।

दर्शक कुछ सच में खास देखेंगे, और जैस्मिन 2025 के सबसे पसंदीदा फीमेल किरदारों में से एक बन जाएगी। फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक है, और शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ विजुअल्स भी दिल छूने वाले हैं। मोगली 2025 एक ऐसी सिनेमाई अनुभव बन रही है जिसे फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे। मोगली 2025 को लीडिंग प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के तले प्रोड्यूस किया है, और इसमें कैची म्यूजिकल स्कोर हैं, जिन्होंने ऑस्कर-विनिंग ट्रैक नातु नातु पर भी काम किया है।

इस फिल्म में म्यूजिक और कहानी दोनों का शानदार मेल है, और यह तेलुगु सिनेमा में एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। मोगली 2025 एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है जिसे दर्शक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। तो इस सफर के लिए तैयार हो जाइए!

*****************************

 

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

24.01.2025 (एजेंसी)  – वैष्णवी फिल्म्स अपने पहले प्रोडक्शन बैड बॉय कार्तिक के साथ फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें गतिशील नागा शौर्य एक बोल्ड नई भूमिका में हैं जो प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। अपने बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाने वाले शौर्य बैड बॉय कार्तिक के रूप में बिल्कुल नए, स्वैग से भरे और रवैये से भरे अवतार में कदम रख रहे हैं और इसे देखकर लगता है कि यह प्रोजेक्ट एक हाई-ऑक्टेन, पावर-पैक थ्रिलर होने वाला है जो दर्शकों को एक अविस्मरणीय सवारी पर ले जाएगा।

पहला लुक पोस्टर और शीर्षक का खुलासा, जिसने पहले ही काफी चर्चा बटोरी है, नागा शौर्य को पहले कभी नहीं देखी गई छवि में दिखाता है- शांत, भयंकर और आत्मविश्वास से भरा हुआ। रमेश देसीना द्वारा निर्देशित, फिल्म तीव्र एक्शन दृश्यों से भरी एक मनोरंजक कहानी का वादा करती है, जो शौर्य को अपने प्रदर्शन को सर्वश्रेष्ठ रूप में दिखाने के लिए एकदम सही मंच देती है।

अपने नए किरदार बैड बॉय कार्तिक के साथ, नागा शौर्य अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं को पार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, एक ऐसे किरदार को जीवंत कर रहे हैं जो जितना स्टाइलिश है उतना ही शक्तिशाली भी है।फिल्म में दिग्गज झारिस जयराज का संगीत होगा, जिनकी संगीत रचनाएँ फिल्म की गहन कथा को पूरक बनाने की उम्मीद है।

सिनेमैटोग्राफर रसूल एलोर और एडिटर कोटागिरी वेंकटेश्वराव की मौजूदगी यह सुनिश्चित करती है कि बैड बॉय कार्तिक शानदार संपादन और शानदार दृश्यों के साथ एक शानदार दृश्य होगा जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा। हमेशा भरोसेमंद रहे रामंजनेयुलु भी इस रोमांचक टीम का हिस्सा हैं, जो फिल्म की इंडस्ट्री में गेम-चेंजर बनने की क्षमता को और मजबूत करता है।

फर्स्ट-लुक पोस्टर और शीर्षक के खुलासे से अपार प्रत्याशा पैदा हो रही है, सभी की निगाहें वैष्णवी फिल्म्स के इस रोमांचक नए उद्यम पर हैं। जब बैड बॉय कार्तिक सिल्वर स्क्रीन पर आएगा तो प्रशंसक भावनाओं, हाई-स्टेक ड्रामा और बड़े-से-बड़े एक्शन की रोलर-कोस्टर की उम्मीद कर सकते हैं।

और उत्साह यहीं नहीं रुकता – नागा शौर्य राजा कोलुसु की नारी नारी नादुमा मुरारी, महेश एस कोनेरू की पुलिस वारी हेचरिका और एसएस अरुणाचलम की अनाम फिल्म (एनएस24) जैसी कई अन्य बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में भी व्यस्त हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनकी उपस्थिति बॉक्स ऑफिस पर हावी रहेगी।एक सिनेमाई दावत के लिए तैयार हो जाइए जो एक्शन और स्टाइल को फिर से परिभाषित करने का वादा करती है – बैड बॉय कार्तिक बस शुरुआत है!

*****************************

 

एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ में शाहिद कपूर बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे……!

23.01.2025 – ज़ी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स की नवीनतम एक्शन थ्रिलर ‘देवा’ में अभिनेता शाहिद कपूर बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। इंटेंस एक्शन की वजह से इस फिल्म का ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म का गाना ‘भसड़ मचा’ रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रहा है।

ट्रेलर में शाहिद एक दृढ़ और निडर पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आ रहे हैं। लेकिन एक सीन, जिसमें शीशे में दो अलग-अलग परछाइयां दिखाई देती हैं, ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है क्या शाहिद इस फिल्म में डबल रोल निभा रहे हैं ?, ट्रेलर में कुछ हल्के संकेत भी दिए गए हैं, लेकिन फिल्म में उनके अलग-अलग अवतार दर्शकों को पूरी तरह से हैरान कर देंगे।

यह डबल रोल है या कुछ और, इसका जवाब सिनेदर्शकों को फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा। शाहिद कपूर का किरदार ‘देवा’ में उनके अब तक के सभी रोल्स से बिल्कुल अलग है।

इससे शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। मलयालम के मशहूर निर्देशक रॉशन एंड्रूज़ द्वारा निर्देशित ‘देवा’ एक दमदार और रहस्यमयी एक्शन थ्रिलर है जो 31 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

संदेशपरक फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ की संगीतमय मुहूर्त संपन्न

23.01.2025 – रेव मीडिया के बैनर तले बनने वाली संदेशपरक हिंदी फीचर फिल्म ‘बोलो राधे राधे’ का संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों अंधेरी पश्चिम, (मुंबई) स्थित ए बी साउंड रिकार्डिंग स्टूडियो में संगीतकार शेखर सहगल के संगीत निर्देशन में, इस फिल्म के प्रथम गीत की रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ।

आम इंसान के मन में शामिल मोह माया व मानवीय वेदना का सांसारिक जीवन में पड़ रहे प्रभाव और व्याप्त आभाव के यथार्थ को दर्शाता इस गीत को संयुक्तरूप से लिपिबद्ध किया है लालू जी और रवी भाटिया ने।

इस गीत को लव पोद्दार ने स्वर प्रदान किया हैं। फिल्म के लेखक- निर्देशक है रवी भाटिया, जिन्होंने पूर्व में टू लिटिल इंडियन जैसी फिल्मों के अलावा सैंकड़ों विज्ञापन फिल्में निर्देशित की है।

इस फिल्म का अगला गाना जिसमें अंग्रेजी शब्दों का भी प्रयोग है जिसे रवि जैन ने लिखा है, बहुत जल्द ही रिकॉर्ड किया जाएगा। इस फिल्म के लिए मीडिया पी आर की जिम्मेदारी वनअप रिलेशन्स मुम्बई द्वारा निभाई जा रही है।

आगामी तीन महीने में फिल्म के लिए अन्य दस गीत रिकॉर्ड किये जाएंगे और फिल्म की कास्टिंग पूरी कर ली जाएगी।

इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग श्रीधाम मथुरा वृंदावन से शुरू होगी। इस फिल्म में गौ माता की महिमा और गौ रक्षा को भी दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात में भी होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

छावा से रश्मिका मंदाना का फस्र्ट लुक आउट

महारानी येशूभाई बन छाईं साउथ हसीना

22.01.2025 (एजेंसी) – विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म छावा की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. बीते दिन फिल्म छावा से विक्की कौशल के फिल्म से तरह तरह के लुक का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया था. फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है.

छावा के मेकर्स मडोक फिल्म्स ने आज रश्मिका मंदाना के अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्स्ट लुके पोस्टर शेयर किए हैं. मडोक फिल्म्स ने दो पोस्टर्स शेयर किए हैं, जिसमें रश्मिका येसूबाई भोसले के रोल में दिख रही हैं.रश्मिका मंदाना फिल्म छावा में छत्रपती संभाजी महाराज के पत्नी के रोल में होंगी, यह रोल विक्की कौशल निभा रहे हैं. वहीं, येसूबाई भोसले में रश्मिका के लुक की बात करें तो वह पूरे श्रृंगार के साथ इसमें दिख रही हैं.

पहले तस्वीर में रश्मिका मंदाना मराठी रीति-रिवाज में पहनी जाने वाली साड़ी और हार-श्रृंगार में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में रश्मिका को इंटेंस लुक में देखा जा रहा है. फिल्म से रश्मिका के पोस्टर्स शेयर कर मेकर्स ने लिखा है, हर महान राजा के पीछे, एक शक्तिशाली रानी की मजबूती होती है, पेश है महारानी येशूभाई के रोल में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व.बता दें, फिल्म छावा आगामी 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है.

वहीं, कल यानि 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा, जिसका विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म छावा का निर्देशन किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया है.

******************

 

फिल्म स्काई फोर्स का नया गाना ऐ मेरे वतन…. रिलीज

24 जनवरी को सिनेमा घरों देगी दस्तक

21.01.2025 (एजेंसी) – अक्षय कुमार फिल्म स्काई फोर्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया है और गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है।प्रशंसक तो यही कयास लगाए रहे हैं। खुद अक्षय को भी अपनी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।

पिछले दिनों फिल्म का गाना रंग रिलीज हुआ था और अब इसका नया गाना ऐ मेरे वतन के लोगों रिलीज हो गया है।अक्षय ने गाने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, देश के लिए शहीद हुए हमारे वीर जवानो को विनम्र श्रद्धांजलि।गाने में अक्षय और वीर पहाडिय़ा देशभक्ति के रंगे में डूबे हुए हैं, वहीं लता मंगेशकर की आवाज तो पहले ही इस गीत को अमर कर चुकी है।

स्काई फोर्स में अक्षय के साथ सारा अली खान और निमरत कौर भी अहम भूमिका में हैं।यह फिल्म 24 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी।स्काई फोर्स में अक्षय कुमार एक वायुसेना अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई।

फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है।यह फिल्म भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी है। इसमें साल 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर हुए जवाबी हमले को दिखाया गया है।

****************************

 

विक्की कौशल की छावा का नया पोस्टर रिलीज

संभाजी महाराज से जुड़े खास दिन पर ट्रेलर की तारीख का ऐलान

20.01.2025 (एजेंसी) – छावा के मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विक्की कौशल अभिनीत इस फिल्म के ट्रेलर की तारीख भी मेकर्स ने साझा की है।फिल्म का नया पोस्टर एक खास वजह से रिलीज किया गया है। साथ ही क्या है ट्रेलर की तारीख?

फिल्म छावा का पोस्टर इसलिए रिलीज किया गया है क्योंकि 344 साल पहले इस दिन उनका राज्याभिषेक हुआ और एक महान विरासत का आरंभ हुआ। छत्रपति संभाजी महाराज की इसी गौरव गाथा को फिल्म छावा में दिखाया जाएगा। उनके अदम्य साहस की कहानी को सिनेमा के पर्दे पर लाया जाएगा।मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म छावा को प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं।

फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, उसके कैप्शन में इस बात का जिक्र है। फिल्म छावा के पोस्टर में विक्की कौशल सिंहासन पर बैठे हुए नजर आए रहे हैं। वह मराठा साम्राज्य के इतिहास और गौरव को सिनेमा के पर्दे पर लाने के लिए तैयार नजर आते हैं।

इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल काफी उत्साहित हैं, उन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका को निभाने के लिए काफी मेहनत की है।फिल्म छावा में विक्की कौशल के अलावा कई और कलाकार भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदान भी नजर आएंगी। इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे।

****************************

 

 

120 बहादुर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

मेजर शैतान सिंह बन दुश्मनों से लड़ते दिखेंगे फरहान अख्तर

18.01.2025 – बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों कई फिल्मों के निर्माण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच वे 120 बहादुर को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें वे खुद अभिनय करते नजर आएंगे। कुछ समय पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था। फिल्म को लेकर प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं।

वहीं, अब आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान हो गया है।रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के साथ मिलकर 120 बहादुर की रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जो 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों को श्रद्धांजलि है।

1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित 120 बहादुर रेजांगला युद्ध की कहानी दिखाएगी, जहां बहादुरी और बलिदान ने इतिहास रच दिया था।फिल्म की पहली घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है, जिसे इसके दमदार फर्स्ट लुक और मोशन पोस्टरों ने और भी बढ़ा दिया है।

फरहान अख्तर कई तरह के मजबूत और प्रेरक किरदार निभाने के लिए मशहूर हैं। अब वह मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी की भूमिका निभा रहे हैं। वह फिल्म में मेजर के साहस और नेतृत्व की कहानी बताएंगे।रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 120 बहादुर का उद्देश्य भारत के सैन्य नायकों की अटूट बहादुरी को श्रद्धांजलि देना है।

फिल्म के पोस्टर में फरहान अख्तर हाथों में बंदूक थामे दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्माता भी हैं। वे रितेश सिधवानी और अमित चंद्रा के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं।

***************************

 

5वें बोगुरा फिल्म फेस्टिवल में अमोल भगत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

17.01.2025 – प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्माता अमोल भगत को बांग्लादेश के बोगुरा में आयोजित होने वाले 5वें बोगुरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चयन समिति में शामिल किया गया है। पुंड्रानगर फिल्म सोसाइटी द्वारा आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में अमोल भगत भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 5वां बोगुरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 5 से 8 फरवरी तक चलेगा।

इस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पैनल का हिस्सा बनना अमोल भगत की विश्वसनीयता और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विदेशों में उनकी प्रसिद्धि को प्रमाणित करता है। मराठी फिल्म निर्माता निर्देशक अमोल भगत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में एक जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं। एक फिल्म निर्माता के रूप में अमोल भगत की यात्रा न केवल व्यक्तिगत सफलता के बारे में है बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क स्थापित करने के बारे में भी है।

बोगुरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव दुनिया भर से विविध सिनेमाई आवाज़ों को पेश करने के लिए जाना जाता है। यह फिल्म महोत्सव रचनात्मक चर्चाओं, नेटवर्किंग और वैश्विक सिनेमा के जश्न के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा, जो मराठी फिल्म निर्माता अमोल भगत के पहले से ही स्थापित शानदार करियर को और समृद्ध करेगा।

उम्मीद की जा रही है कि बोगुरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (2025) भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा और साथ ही विचारों और कहानियों के आदान-प्रदान के लिए और अधिक रास्ते खोलेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

अजीत कुमार की विदामुयार्ची का ट्रेलर रिलीज

अजित कुमार-तृषा कृष्णन की दिखा शानदार केमिस्ट्री, अनिरुद्ध का सस्पेंसफुल म्यूजिक

17.01.2025 (एजेंसी) – तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म विदामुयार्ची के निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर आज यानी 16 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. यह एक्शन थ्रिलर, जिसे पहले 10 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन किसी वजह से इसे पोस्टपोन करते हुए अब 6 फरवरी, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है.

अजित कुमार इस बार हाई ऑक्टेन एक्शन के साथ ही थ्रिलर कहानी और भरपूर सस्पेंस लेकर आए हैं. इसके साथ ही ट्रेलर में अजित और तृषा की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है. ट्रेलर में देखकर लग रहा है कि अजित अपनी गुमशुदा वाइफ को ढूंढने दूसरे देश जाते हैं और वहां उनका सामना नामची गुंडो से होता है. जिसके बाद सस्पेंस भरा अनिरुद्ध का म्यूजिक और पावर पैक्ड एक्शन सीन कमाल के हैं. ट्रेलर हमें एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर होने की उम्मीद देता है.

चेन्नई में वेट्री थिएटर के मालिक ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा था कि विदामुयार्ची का ट्रेलर आज यानी 16 जनवरी, 2025 को शाम 6:40 बजे सन टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा जो तय वक्त पर हो भी गया. 2 मिनट और 24 सेकंड के रनटाइम वाले इस ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन देखने को मिले साथ ही अनिरुद्ध के सस्पेंसफुल म्यूजिक ने ट्रेलर में चार चांद लगा दिए.

लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, विदामुयार्ची और पट्टुडाला का ट्रेलर आज शाम 6:40 बजे रिलीज हो रहा है, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित, विदामुयार्ची में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसंड्रा जैसे कलाकार अहम रोल प्ले कर रहे हैं. फइल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है.

बता दें यह फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर ब्रेकडाउन (1997) का तमिल वर्जन बताई जा रही है. रिलीज में देरी होने की वजह कॉपीराइट की मंजूरी बताई जा रही है. थिएट्रिकल रिलीज के बाद विदामुयार्ची का डिजिटल प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च, 2025 को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में होगा.

**************************

 

अनुष्का शेट्टी की घाटी से विक्रम प्रभु का पहला लुक जारी

धांसू लुक में नजर आए अभिनेता

16.01.2025 (एजेंसी) – साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की आने वाली फिल्म घाटी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फैंस लगातार फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां पाने के लिए उत्सुक हैं। पहले ही फिल्म से अनुष्का शेट्टी की झलकियां सामने आ चुकी हैं, जिसमें अभिनेत्री का दमदार अवतार नजर आया था। वहीं, अब फिल्म में मुख्य नायक का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्रम प्रभु का भी लुक निर्माताओं ने जारी कर दिया है।

फिल्म में विक्रम प्रभु, अनुष्का शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आज विक्रम का जन्मदिन भी है और इसे खास बनाने के लिए घाटी के निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेता का पहला लुक जारी कर दिया है।

विक्रम फिल्म में देसी राजू के रूप में नजर आएंगे। पोस्टर में विक्रम कैमरे की ओर देखते हुए धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।कृष अपनी फिल्मों में अलग-अलग तरह के कलाकारों को शामिल करने के लिए जाने जाते हैं और विक्रम का घाटी में शामिल होना काफी चौंकाने वाला है।

प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह फिल्म में किस तरह का किरदार निभाएंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने पहले ही कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।निर्माता वामसी कृष्ण रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति, वाई राजीव रेड्डी और जे साई बाबू ने यूवी क्रिएशन्स और फर्स्ट फ्रेम एंटरटेनमेंट्स के लेबल के तहत घाटी का निर्माण किया।

निर्माताओं ने मार्च 2024 में घाटी के लिए एक घोषणा की थी और लिखा, बदला, मोचन और प्रतिशोध की एक मनोरंजक कहानी, जहां एक पीडि़त अपराधी बन जाती है और लीजेंड का दर्जा प्राप्त करती है। अनुष्का इस महिला-केंद्रित फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

**************************