The film ‘Notice’ will be available for free on the Waves OTT platform starting November 6; it will feature Arun Govil and Dipika Chikhlia.

मुंबई। भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक साधारण परिवार के न्याय के संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाने वाली फिल्म ‘नोटिस’ 6 नवंबर से वेव्स (WAVES) ओटीटी प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क प्रदर्शित होगी। दर्शक इस फिल्म को घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

The film ‘Notice’ will be available for free on the Waves OTT platform starting November 6; it will feature Arun Govil and Dipika Chikhlia.

एपीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण से प्रसिद्धि पाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इनके साथ पंकज झा और आदित्य रघुवंशी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म में बिहार के अभिनेता सुनील सिंह कुशवाहा एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। दिग्गज कलाकारों के बीच उन्होंने अपने सहज, गंभीर और प्रभावशाली अभिनय से अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है। उनका किरदार फिल्म की कहानी को मजबूती प्रदान करता है।

‘नोटिस’ की कहानी भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक साधारण परिवार की न्याय पाने की जद्दोजहद पर आधारित है। फिल्म में सामाजिक व्यवस्था की विसंगतियों, आम आदमी की परेशानियों और न्याय की उम्मीद को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म के निर्माता और कहानीकार आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता ने संभाली है। फिल्म की पटकथा एबी मोहन और अमृत ने संयुक्त रूप से लिखी है।

फिल्म में नागिना बोपचे, अभिनव शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, मेनका राय, त्रिपुरारी यादव और ठाकुर राजवीर सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और न्याय की लड़ाई को केंद्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म दर्शकों को एक गंभीर सामाजिक संदेश देने का प्रयास करती है। 6 नवंबर से वेव्स ओटीटी पर इसका निःशुल्क प्रदर्शन शुरू होने के साथ दर्शक इस कहानी से रूबरू हो सकेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************