You will not be able to go to heaven even after 100 births….

महाकुंभ पर बयान देकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि जिसपर सियासी हंगामा मच गया है। उनके निशाने पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह थे, लेकिन भाजपा ने इसे आस्था पर हमला करार देते हुए कांग्रेस को सनातन विरोधी बता दिया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के संगम में पवित्र स्नान करने के बाद भी अमित शाह 100 जन्मों के बाद भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे। इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” करार दिया और पूछा कि क्या कांग्रेस अन्य धार्मिक भावनाओं का भी उसी तरह अपमान कर सकती है जैसे वह वर्षों से सनातन धर्म का अपमान करती आ रही है।

अमित शाह सोमवार को चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने प्रयागराज पहुंचे। कई हिंदू संतों और साधुओं के साथ उन्होंने इस अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना की. मध्य प्रदेश के महू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे।”

खड़गे ने संगम में पवित्र स्नान करने वाले बीजेपी नेताओं की आलोचना को और तेज करते हुए कहा, “बीजेपी नेता एक दौड़ में हैं, पवित्र स्नान को एक प्रतिस्पर्धा के रूप में ले रहे हैं।” उन्होंने सभा से पूछा, “अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?

गंगा में डुबकी लगाने से खाना मिलता है क्या?” लेकिन जल्द ही खरगे को अपने बयान का अहसास हुआ और उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रमुख के शाह और अन्य बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” करार दिया। पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सनातन के खिलाफ ऐसा बयान बहुत ही शर्मनाक है।

कांग्रेस हिंदुओं और सनातन की भावनाओं का मजाक उड़ा रही है। खड़गे की टिप्पणी के लिए पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

********************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज