प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने में सामूहिक प्रयास और साझा जिम्मेदारी की शक्ति को रेखांकित किया
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं। उन्होंने राष्ट्र की समग्र प्रगति को आगे बढ़ाने में सरकार, समाज और 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास की शक्ति को रेखांकित किया।
एक्स पर सिलसिलेवार किए गए पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
“वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन कर अत्यंत संतोष और गर्व की अनुभूति हुई है।”
“बड़े बदलाव और बेहतर परिणाम के लिए समाज और सरकार का साथ मिलकर काम करना बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसका एक बड़ा उदाहरण है।”
“हमारे बेटे-बेटियों के लिए सभी क्षेत्रों में संभावनाओं के नए-नए द्वार खुलें, ये सरकार के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। मुझे खुशी है कि सरदारधाम इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभा रहा है।”
“गुजरात के साथ ही पूरा देश ग्लोबल सप्लाई चेन का बड़ा केंद्र बने, इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वडोदरा की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।”
“140 करोड़ लोग एक कदम आगे बढ़ते हैं, तो देश भी 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। इसलिए वैश्विक संकट के मौजूदा दौर में देशवासियों से मेरे कुछ विशेष आग्रह…”