अमोल भगत मीडिया (ABM) ग्रुप के द्वारा कोलकाता के साइंस सिटी परिसर स्थित ‘ऑफबीट बैंक्वेट हॉल’ में‘स्वामी विवेकानंद गौरव सम्मान 2026’ समारोह का आयोजन 17 मई को किया जाएगा।
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित इस अवॉर्ड समारोह का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम, नेतृत्व और प्रभावशाली योगदान को पहचान देना है। इच्छुक प्रतिभागी सीधे वेब साइट www.amolbhagatmedia.co.in पे जाकर अपना नॉमिनेशन जमा कर सकते हैं और कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में जानी-मानी अभिनेत्री पायल मुखर्जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। अमोल भगत मीडिया ग्रुप ने 2026 के पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन की (नामांकन) प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें पूरे देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कारों की श्रेणियां काफी विविध हैं, जिनमें व्यापार और उद्यमिता, सामाजिक सक्रियता, बैंकिंग और वित्त, यात्रा और पर्यटन, ई-कॉमर्स, साहित्य, खान-पान, कला और मनोरंजन, फैशन, खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उन सफल लोगों को पहचान देने के लिए एक मंच तैयार करना है, जो नए प्रयोगों, समर्पण और नेतृत्व के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम से पेशेवरों, उद्यमियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आपस में जुड़ने (नेटवर्किंग) के अवसर मिलने की भी उम्मीद है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय
***********************