रांची: काली पूजा के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने डोरंडा स्थित मां काली पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचकर मां काली के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उपायुक्त ने मां काली से समस्त जिलेवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से आयोजन की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

पूजा समिति के सदस्यों ने काली पूजा के सफल, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से किए गए सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग और बेहतर समन्वय से पूजा का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।
मौके पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी जिलेवासियों को काली पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने त्योहार के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का संदेश दिया।
************************