Maoist with a ₹10 lakh bounty arrested from Thane; a large cache of weapons, including an SLR, recovered in Palamu

पलामू: प्रतिबंधित माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड में ₹10 लाख और बिहार में ₹3 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम उर्फ बुधराम जी को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड में कुल 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Maoist with a ₹10 lakh bounty arrested from Thane; a large cache of weapons, including an SLR, recovered in Palamu

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी माओवादी ठाणे में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर मुंबई एटीए ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पलामू पुलिस की टीम महाराष्ट्र पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

6 नवंबर 2026 को पलामू पुलिस की टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी। आरोपी को छतरपुर थाना कांड संख्या 166/23 में ट्रांजिट रिमांड पर पलामू लाया गया। 9 नवंबर को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि 10 नवंबर को पिपरा थाना कांड संख्या 28/20 में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। उसके स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के केमो-दुधिया जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।

बरामद हथियार और सामग्री

  • 7.62 एमएम स्वचालित SLR राइफल – 1
  • 7.62 एमएम के जिंदा कारतूस – 140 राउंड
  • .303 एमएम के जिंदा कारतूस – 150 राउंड
  • SLR की खाली मैगजीन – 3
  • राइफल का बट – 1
  • मैगजीन पाउच – 1
  • फोर साइट – 1
  • गोली रखने वाला चार्जर – 4
  • एम-सील – 1
  • सीलिंग – 1
  • टीन के केन – 2
  • सफेद केसिंग पाइप – 1

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पलामू में 32, गढ़वा में 1, औरंगाबाद में 20 तथा गया में 10 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य सहयोगियों और माओवादी नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पलामू पुलिस ने कहा है कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

************************