अपराधियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग, सड़क जाम से आवागमन प्रभावित
रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी राहुल की हत्या के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिठोरिया चौक को जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। आक्रोशित लोगों का कहना है कि राहुल की हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
वहीं, पिठोरिया चौक पर सड़क जाम किए जाने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फिलहाल प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
*********************