Major action by police in Ranchi, criminal arrested with country made pistol from flat

रांची: राजधानी रांची में अपराध की योजना बना रहे संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांटाटोली स्थित वासुदेव नगर के रिवुलेन इनप्लेक्स अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 103 में छापेमारी कर पुलिस ने एक आरोपी को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

Major action by police in Ranchi, criminal arrested with country made pistol from flat

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि कांटाटोली के वासुदेव नगर स्थित रिवुलेन इनप्लेक्स अपार्टमेंट में कुछ संदिग्ध युवक किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में एकत्रित हुए हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपार्टमेंट के ई-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 103 में छापेमारी की। इस दौरान अमरजीत कुमार सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत कुमार सिंह (28 वर्ष), पिता सत्येन्द्र सिंह, निवासी पिपरा थाना, राजपुर जिला चतरा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में रिवुलेन इनप्लेक्स, ई-ब्लॉक, फ्लैट नंबर 103, वासुदेव नगर, कांटाटोली, रांची में रह रहा था।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

  1. नौडीहा बाजार थाना कांड संख्या 30/2022।
  2. हरिहरगंज थाना कांड संख्या 78/2022।
  3. राजपुर थाना कांड संख्या 59/2025।

बरामद सामान

  • एक देसी पिस्टल।
  • एप्पल कंपनी का एक मोबाइल फोन।

इस मामले में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 193/2026, दिनांक 01.11.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

छापेमारी अभियान में नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में लोअर बाजार थाना प्रभारी, टीओपी प्रभारी खादगढ़ा सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

*************************