कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली ,08 फरवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए जोर का झटका है। हैट्रिक की कोशिश में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
वहीं, भाजपा ने 28 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है। हार के बाद आप सुप्रीमो केजरीवाल का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी हार स्वीकार की है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं।
मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। केजरीवाल ने आगे कहा कि उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है।
बता दें कि दिल्ली की 13 हॉट सीट्स ऐसी थीं जिन पर सबकी निगाहें टिकी थीं। इनमें से ज्यादातर पर आप मुंह के बल गिरी है। जनता ने उन तीन दिग्गजों को भी खारिज किया जो आप का बड़ा चेहरा माने जाते रहे।
सत्येंद्र जैन, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया वो नाम हैं जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, जेल गए और चुनाव में भी मात मिली। इस बदलाव में ्र्रक्क के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए।
मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।
हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे।
***************************