Drivers and staff of the 108 ambulance service in Jharkhand are on an indefinite strike.

राँची। झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर और कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यभर के एंबुलेंस कर्मियों ने 18 नवंबर की रात 8 बजे से हड़ताल शुरू कर दी है।

संघ की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि यदि उनकी लंबित मांगों पर सरकार और संबंधित एजेंसी की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। मांगों पर सहमति नहीं बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया।

एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा प्रभावित होने की आशंका है। इसका सीधा असर आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों पर पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हड़ताल के साथ ही एंबुलेंस कर्मचारियों ने गुरुवार को स्वास्थ्य मुख्यालय, नामकुम के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

************************