Category Archives: film

टाइम ग्रुप और एनएच स्टूडियोज द्वारा आयोजित मेगा इवेंट सम्पन्न

टाइम ग्रुप और एनएच स्टूडियोज द्वारा आयोजित मेगा इवेंट सम्पन्न. मनोरंजन की दुनिया मे विख्यात कंपनी टाइम मैग्नेटिक्स ने पिछले दिनों सहारा स्टार होटल, मुम्बई में आयोजित एक मेगा-इवेंट में एनएच स्टूडियोज के संस्थापक निरेंद्र हीरावत, पेन स्टूडियोज के संस्थापक जयंतीलाल गड़ा, ट्राइफ्लिक्स एंटरटेनमेंट के संस्थापक रजत बेदी, नाना पाटेकर, चिता यज्ञेश शेट्टी, तेजा धर्मा, एजाज खान, जीतेंद्र, राजपाल यादव, अंशु त्रिखा, सोहेल खान और बॉलीवुड के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अपने पांच नए बिजनेस वर्टिकल क्रमशः टाइम फिल्म्स, टाइम वर्चुअल स्टूडियो, टाइम मोशन पिक्चर सर्विसेज और टाइम ऑडियो लॉन्च करने की घोषणा करते हुए टाइम ग्रुप को रीब्रांड किया है। टाइम ग्रुप ने फिल्मों और वेब सीरीज के सह-निर्माण के लिए एनएच स्टूडियोज के साथ अपनी साझेदारी की भी घोषणा की। टाइम ग्रुप के बैनर के तहत फिल्मों और प्रस्तावित कंटेंट के अधिग्रहण, उत्पादन, वितरण और प्रदर्शन कार्य होगा। निरेंद्र हीरावत के नेतृत्व में संचालित एनएच स्टूडियोज एक प्रमुख कंटेंट हाउस है जो दुनिया भर में भारतीय सिनेमाई सामग्री वितरित करता है।

275 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, रजत बेदी के नेतृत्व में ट्रिफ्लिक्स फिल्म्स के साथ साझेदारी में टाइम फिल्म्स नौ फिल्मों और दो वेब श्रृंखलाओं का निर्माण करेगी। अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित नाना पाटेकर स्टारर ‘द कन्फेशन’, तेजा धर्म द्वारा निर्देशित ‘जख्मी’, एम चंद्रमौली द्वारा निर्देशित ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’, संजीव कृष्णमूर्ति द्वारा निर्देशित ‘ऑपरेशन खिलाड़ी’, एजाज द्वारा निर्देशित ‘टॉपस्पिन,’ रेहान खान द्वारा निर्देशित ‘समोसा सिंह’ और ‘वेडिंग अनप्लान्ड’, आनंद महादेवन द्वारा निर्देशित ‘कबूल’ और आशु त्रिखा द्वारा निर्देशित ‘रणनीति’ की घोषणा के साथ तेजा धर्म के निर्देशन में बनने वाली दो वेब श्रृंखलाएं ‘गांधी मैदान’ और ‘तस्करी’ की भी घोषणा की गई।

टाइम ग्रुप के अध्यक्ष प्रवीण शाह, प्रबंध निदेशक संगून वाघ, निदेशक विरल शाह और निदेशक जीत वाघ के द्वारा संयुक्त रूप से दी गई जानकारी के अनुसार टाइम ग्रुप के द्वारा वीएफएक्स डिवीजन टाइम वर्चुअल स्टूडियोज के लिए गोल्डन टोबैको, विले पार्ले वेस्ट में एक विश्व स्तर की तकनीक युक्त अत्याधुनिक क्रोमा स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा। टाइम ग्रुप ने स्टूडियो बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है और रियल टच स्टूडियो के मालिक सुभाष काले को वर्चुअल प्रोडक्शन में बतौर सहयोगी के रूप में अपने साथ शामिल किया है।

टाइम ऑडियो टाइम ग्रुप का अपना संगीत प्रभाग है, जिसमें 2500 टाइटल संग्रहित है।15-20 करोड़ रुपये के निवेश के साथ शुरू किए गए संगीत प्रभाग की योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए टाइम ग्रुप ने अपने साथ कई अनुभवी शख्सियतों को अपने साथ जोड़ रखा है। टाइम ग्रुप ने टाइम आर्टिस्ट नेटवर्क नामक एक प्रतिभा प्रबंधन एजेंसी शुरू की है जो बॉलीवुड उद्योग में नई प्रतिभाओं की शुरुआत करेगी और इसका नेतृत्व श्रीदेवी शेट्टी करेंगी। बॉम्बे मीडिया वर्क्स के संस्थापक अमित भार्गव और विनायक जैन के सहयोग से टाइम मोशन पिक्चर सर्विसेज कंटेंट सेवाएं प्रदान करेगी।
‘जोड़ी नंबर 1 और ‘विजयपथ’ जैसी सुपर हिट फिल्मों के लिए जानी जाने वाली कंपनी टाइम मैग्नेटिक्स अपने टाइम ग्रुप को रीब्रांड करने के क्रम में बॉलीवुड के चर्चित सिंगर सुखविंदर सिंह द्वारा स्वरबद्ध व संगीतबद्ध भक्ति म्यूजिक वीडियो ‘हनुमान चालीसा’ जारी कर चुकी है। अन्य प्रस्तावित भक्ति म्यूजिक वीडियो ‘जोगी रे जोगी’ को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में एक साथ चार भाषाओं में क्रमशः हिंदी मराठी, बंगाली और भोजपुरी में शूट किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

ओटीटी प्लेटफॉर्म  ‘मल्टीप्लेक्स प्ले’ का उद्घाटन संगीतकार दिलीप सेन ने किया 

17.04.2022 – ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘मल्टीप्लेक्स प्ले’ का  हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित एन.के.एफ.सी प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय मौर्य हाउस में  उद्घाटन संगीतकार दिलीप सेन और एडवोकेट शैलेश दूबे ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर व फीता काटकर किया। इस अवसर पर संगीतकार दिलीप सेन ने मल्टीप्लेक्स प्ले एप्प भी जारी किया।

इस कार्यक्रम में कंपनी के सीएमडी रेहान अली, निर्देशक अमोल द्विवेदी एवं कंपनी के प्रोग्रामिंग हेड अविनाश जाधव, उदय मोहित, दीपांकर अधिकारी, वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से सेक्रेटरी दिलीप दलवी, अभिनेत्री नयन पवार, सुनिता कांबले, निर्देशक हरेंद्र हॅरी, एस पी मिलिंद, प्रतिक यादव, एडवोकेट अजय पोल, बालासाहेब गोरे, कोरील राजेश कुमार, अभिषेक खन्ना (कामेडियन)और कंपनी के क्रिएटिव डायरेक्टर महादेव सालोखे आदि उपस्थित थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की सूची में एन.के.एफ.सी प्रा.लि. शामिल है इसलिए इस कंपनी के द्वारा संचालित ‘मल्टीप्लेक्स प्ले’ ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़े निवेशकों व निर्माताओं का आर्थिक व्यवहार सुरक्षित होने का दावा कंपनी के सी.एम.डी. रेहान अली करते हैं।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भोजपुरी, मराठी इंग्लिश सहित 15 भाषाओं के कंटेंट्स का समावेश होगा। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म उच्च तकनिकी संसाधनों से सुसज्जित होने के कारण इस पर प्रसारित होने वाले सभी कार्यक्रम अन्य ओटीटी के मुकाबले अच्छी गुणवत्ता के साथ दिखाई देंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

********************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

हिमाचली गायिका व अभिनेत्री प्रिया हरीश शक्तावत के बढ़ते कदम..

17.04.2022 – हिमाचली गायिका और अभिनेत्री प्रिया हरीश शक्तावत ने हाल ही में होटल सी प्रिंसेस – मुंबई में आयोजित एक संगीत के रंगारंग कार्यक्रम में अपने हिमाचली गीतों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रोता दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भजन सम्राट अनूप जलोटा, के साथ अभिनेत्री दीपशिखा, कॉमेडियन सुनील पॉल, गायक/अभिनेता राजू टाक और गायक डॉ मकवाना भी उपस्थित थे। सभी ने प्रिया हरीश शक्तावत के गायन प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संगीत जगत में उनके प्रदर्शन और योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।

हिमाचली गायिका और अभिनेत्री प्रिया हरीश शक्तावत इन दिनों निर्देशक मनीष चौहान, सहायक निदेशक शंभू चौहान की टीम के साथ हिमाचल के खूबसूरत स्थानों में अपने अधिकांश संगीत वीडियो की शूटिंग कर रही हैं। प्रिया हरीश शक्तावत ने कई म्यूजिक वीडियो के लिए गाया है और अभिनय भी किया है।

उनका पहला गीत मिथियां मिथ्यान गल्लां जो वर्ष 2021 में रिलीज़ हुआ था, को बहुत सराहा गया था, इसके बाद में आया तेरा हस्सा (2022), हिमाचल प्यारा (2022) जैसे अन्य गाने आए। निकट भविष्य में और भी कई म्यूजिक वीडियो जल्द रिलीज होने वाले हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

आचार्य का ट्रेलर , चिरंजीवी और राम चरण का धर्मस्थली जंगल की रक्षा के लिए दिखा जुनून

16.04.2022 -आचार्य का ट्रेलर , चिरंजीवी और राम चरण का धर्मस्थली जंगल की रक्षा के लिए दिखा जुनून.  चिरंजीवी और राम चरण की नई फिल्म आचार्य के निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर जारी कर दिया है।नाट्य ट्रेलर न केवल धर्मस्थली के पास पवित्र भूमि और दिव्य जंगल की रक्षा करने वाले कामरेड के रूप में पिता-पुत्र की जोड़ी को दिखाता है, बल्कि इससे लोगों में फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

राम चरण को धर्मस्थली की पवित्र भूमि के रक्षक के रूप में चित्रित किया गया है, जो पवित्र भूमि और एक दिव्य नदी के बीच कार्य करता है। राम चरण को पवित्र स्थान धर्मस्थली की रक्षा के लिए अपराधियों के साथ लड़ते हुए दिखाया गया है।ट्रेलर के दूसरे भाग में चिरंजीवी को शीर्षक भूमिका में दिखाया गया है, जो सोनू सूद द्वारा निभाए गए खलनायक के खिलाफ लड़ते हैं।ट्रेलर से यह भी पता चलता है कि राम चरण धर्मस्थली की रक्षा के लिए भेजे गए चिरंजीवी की छाया से ज्यादा कुछ नहीं है। सबसे दिलचस्प पहलुओं में से एक दोनों का एक साथ स्क्रीन टाइम है। बैकग्राउंड म्यूजिक अच्छा है।

कोराताला शिवा द्वारा निर्देशित आचार्य में मुख्य भूमिका में पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल हैं। जानकारी के मुताबिक, 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने ट्रेलर रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोरी हैं। (एजेंसी)

************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

केजीएफ-2,140 करोड़ की हिन्दी सिनेमा कीओपनर फिल्म बनी

16.04.2022 – केजीएफ-2,140 करोड़ की हिन्दी सिनेमा कीओपनर फिल्म बनी . दक्षिण भारत के पैन स्टार बने अभिनेता यश की कल गुरुवार को प्रदर्शित हुई फिल्म केजीएफ-2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने में सफलता प्राप्त कर ली है। साउथ सुपरस्टार यश की नई फिल्म केजीएफ 2 से ट्रेड एक्सपट्र्स को बम्पर ओपनिंग की उम्मीद थी। इन उम्मीदों को पूरी करने में केजीएफ 2 सफल रही है। ट्रेड से सामने आई खबरों के अनुसार केजीएफ 2 (हिन्दी) ने अपने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ केजीएफ 2 हिन्दी की सबसे बड़ी ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसने कई बड़े हिन्दी अभिनेताओं की फिल्मों को धूल चटा दी है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की वॉर और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन के कारोबार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म अपने पहले सप्ताहांत तक कई कीर्तिमानों को तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

फिल्म ने हिन्दी की हाईएस्ट ओपनर्स में जगह बनाने के साथ-साथ केजीएफ’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है। केजीएफ’ हिन्दी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 44.09 करोड़ रुपये कमाए थे। केजीएफ 2 ने पहले दिन ही 53 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके बता दिया है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में कई और भी रिकॉर्ड तोडऩे में सफल रहेगी।यश की फिल्म केजीएफ 2 को संजय दत्त और रवीना टंडन की लोकप्रियता का भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। इन दोनों हिन्दी स्टार्स की वजह से हिन्दी भाषी दर्शक केजीएफ 2 को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म केजीएफ 2 ने हिन्दी क्षेत्रों में भी रिकॉर्डतोड़ एडवांस बुकिंग दर्ज कराई थी।

फिल्म केजीएफ 2 के अंत में मेकर्स ने यह इशारा दिया है कि इसका तीसरा पार्ट भी जल्द बनेगा।निर्देशक प्रशांत नील की केजीएफ चैप्टर 2 ने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। कोरोन वायरस महामारी के कारण फिल्म को कई बार स्थगित किया गया था। केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर प्रशंसकों को सूचित किया कि केजीएफ चैप्टर 2 के हिंदी संस्करण ने वॉर और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पहले दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

उनके ट्वीट में लिखा था, केजीएफ2 ने इतिहास रचा, सबसे बड़ा पहला दिन केजीएफ-2 53.95 करोड़ रुपये वॉर : 51.60 करोड़ रुपये ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान : 50.75 करोड़ रुपये नेट।केजीएफ-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज और मालविका अविनाश मुख्य भूमिका में हैं। संपादक उज्जवल कुलकर्णी, छायाकार भुवन गौड़ा और संगीत निर्देशक रवि बसरूर का है। (एजेंसी)

*****************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

‘लाइफ ऑन रोड’ का फर्स्ट लुक जारी 

16.04.2022 – ‘लाइफ ऑन रोड’ का फर्स्ट लुक जारी. निर्माता आनंद कुमार गुप्ता द्वारा मदारी आर्ट्स के बैनर तले छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति से जुड़ी फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। गोविंद मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक किसान मजदूर की व्यथा को इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है।

जो पैसा कमाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहर में जाता है और विश्वव्यापी महामारी कोविड19 की वजह से केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय स्तरीय लॉकडाउन के दरम्यान पैदल दिल्ली से सरगुजा लगभग 12 सौ किलोमीटर की दूरी तय करता है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद कुमार, संध्या माणिक, प्रणव चक्रवर्ती, देवेश बेहरा, तान्या शर्मा, किरण गुप्ता, राजेश सिन्हा, राकेश नामदेव, राजेन्द्र सलिल, दिनेश केहरी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रेम सोनी, सुषमा मिंज, ऑगस्टा मिंज, मीनाक्षी माणिक, पूजा गुप्ता, अर्चना, मास्टर वेदांश, अधर्व, कुंजीलाल, शोभित नेताम और संधारी देवांगम आदि हैं।

इस फिल्म की शूटिंग सरगुजा (छत्तीसगढ़) के निकटवर्ती इलाकों के साथ-साथ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशनों में की गई है। शाश्वत मूवी की नवीनतम प्रस्तुति के रूप में यह फिल्म बहुत जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म के गीतकार गोविंद मिश्रा और संगीतकार अंकित शाह हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

जूनियर एनटीआर के पोस्ट-आरआरआर लुक से प्रभावित हुए प्रशंसक

15.04.2022 – जूनियर एनटीआर के पोस्ट-आरआरआर लुक से प्रभावित हुए प्रशंसक.  एस.एस. राजामौली के महाकाव्य आरआरआर की अभूतपूर्व सफलता के बाद, जूनियर एनटीआर ने अपनी अगली फिल्म के लिए अपने लुक को तैयार करने के लिए ब्रेक लिया है। एनटीआर की अगली फिल्म एनटीआर 30 की घोषणा के एक साल बाद.

जूनियर एनटीआर की एक अन्य व्यक्ति के साथ एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके प्रशंसकों ने इसे सबसे हालिया तस्वीर होने का दावा किया है।जैसा कि फोटो से पता चलता है, जूनियर एनटीआर ने एक शानदार बदलाव किया है। तारक के प्रशंसकों को लगता है कि वह कटे हुए बालों और कटी हुई दाढ़ी के साथ बेहतर दिखते हैं।

नये लुक में जूनियर एनटीआर की यह फोटो उनके प्रशंसकों के लिए ताजी हवा के झोंके के रूप में आई है।एनटीआर 30 के लिए अपना वजन कम करने की खबरों के बीच तारक के नए लुक ने उनके फैंस को उत्साहित कर दिया है। (एजेंसी)

****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

संजय दत्त ने अपने केजीएफ 2 के चरित्र को लेकर बात की

15.04.2022 – संजय दत्त ने अपने केजीएफ 2 के चरित्र को लेकर बात की. पीरियड एक्शन फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग के गुरुवार को स्क्रीन पर हिट होने के बाद, बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने साझा किया कि उन्हें सूट करने के लिए एक कठिन फिटनेस रेगुलरटी से गुजरना पड़ा।

अभिनेता ने कहा कि नायक के खिलाफ एक्शन ²श्यों के साथ एक भयावह उपस्थिति के लिए न केवल गहन अभिनय की आवश्यकता होती है, बल्कि हैवी और आकर्षित बॉडी भी होती है। सरल शब्दों में कहूं तो मुझे केवल भूमिका ही नहीं निभानी थी, मुझे भूमिका देखनी भी थी।2020 में, संजय दत्त को उनकी फिल्म सड़क 2 की रिलीज से पहले कैंसर का पता चला था, जहां उन्होंने आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, मकरंद देशपांडे और पूजा भट्ट के साथ स्क्रीन साझा की थी।

हालांकि उपचार के बाद अच्छी फिटनेस अपनाना कठिन था, लेकिन जब उन्होंने फिल्म पाने वालों की भीड़ देखी तो उसके लिए यह सब भुगतान किया। प्रशिक्षण कठिन था लेकिन जब मैंने भीड़ को देखा तो यह पूरी तरह से इसके लायक था। (एजेंसी)

****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

सैफ-करीना का नवाबी रंग रणबीर-आलिया की शादी में छाया

15.04.2022 – सैफ-करीना का नवाबी रंग रणबीर-आलिया की शादी में छाया . रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन में सबकी नजरें सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर टिकी रह गईं। करीना ने पति सैफ के साथ ट्विनिंग की। दोनों ने बेबी पिक कलर की आउटफिट कैरी की हुई थी। स्टाइल स्टेटमेंट को देख हर कोई दंग रह गया।

करीना कपूर के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थीं। साड़ी पर सिल्वर कलर का बॉर्डर खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। इसके अलावा, उनकी सिंपल जूलरी और लाइट मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा था।वहीं सैफ ने नेहरू जैकेट और पजामे के साथ पिंक कलर का रॉयल कुर्ता पहना हुआ था। आपको बता दें कि रणबीर-आलिया की शादी की रस्में पाली हिल स्थित आवास वास्तु में हुई।

दोनों सितारे 2018 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले थे। यहां से ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई। 2020 में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपने रिश्ते की पुष्टि की।ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज होगी। यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। (एजेंसी)

*************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा 12 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

14.04.2022 – सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा 12 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज. सामंथा रुथ प्रभु दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में उनके आइटम नंबर ने ना जाने कितनों को दीवाना बना लिया होगा। अभिनेत्री के डांस और अदाओं पर फैंस फिदा हो गए थे। अब उनकी नई फिल्म यशोदा की घोषणा हो गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

समीक्षक तरण आदर्श ने इस फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, सामंथा की पैन इंडिया फिल्म यशोदा को रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म 12 अगस्त, 2022 को आएगी। हरि शंकर और हरीश नारायण फिल्म का निर्देशन करेंगे। शिवलेंका कृष्ण प्रसाद द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। मई के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। शिवलेंका श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का लेखन भी हरि और हरीश की जोड़ी ने किया है।

यह एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो हिन्दी सहित तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। यशोदा में उन्नी मुकुंदन और वरलक्ष्मी सरथकुमार नजर आएंगे। राव रमेश, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, कल्पना गणेश, दिव्या श्रीपदा और प्रियंका शर्मा जैसे कलाकार भी फिल्म में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। खबरों की मानें फिल्म को 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया जाएगा। अभिनेता वरुण धवन ने सिटाडेल के हिन्दी वर्जन के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस सीरीज में सामंथा वरुण के अपोजिट नजर आएंगी। यह प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकी ड्रामा सीरीज सिटाडेल का देसी संस्करण होगा।

बताया जा रहा है कि मेकर्स को एक फ्रेश जोड़ी की तलाश थी। यही वजह है कि उन्होंने सामंथा को कास्ट किया। इस सीरीज में वह एक्शन अवतार में दिखेंगी। सामंथा ने हॉलीवुड निर्देशक और स्क्रीनराइटर फिलिप जॉन की अगली फिल्म अरेंजमेंट्स ऑफ लव साइन कर ली है। वह जल्द बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर अपनी चुप्पी साध रखी है कि वह किस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में पदार्पण करेंगी। हाल में खबरें सामने आई थीं कि उन्हें यशराज फिल्म्स की तरफ से तीन फिल्मों का ऑफर मिला है।

सामंथा को पिछले साल द फैमिली मैन 2 में देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं। हाल में उन्होंने अपना फीस बढ़ाया है और एक फिल्म के लिए वह करीब 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। (एजेंसी)

**********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

निया शर्मा इंटरनेट पर छाई ,नई तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश

14.04.2022 – निया शर्मा इंटरनेट पर छाई ,नई तस्वीरें देख फैंस हुए मदहोश . टेलीविजऩ जगत की मशहूर अदाकारा निया शर्मा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुखिऱ्यों में रहती हैं। निया के प्रशंसकों को भी उनके नए लुक की बेसब्री से प्रतीक्षा रहती हैं। प्रशंसक उनके साथ जुड़े रहने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। वही एक बार फिर से निया ने अपने दिलकश अंदाज दिखाए हैं। जिसे देख प्रशंसकों के होश उड़ गए हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निया शर्मा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप पहना है तथा ब्लैक शर्ट भी पहना हैं। निया ने अपने कंप्लीट लुक के लिए लाइट मेकअप भी किया हैं। इसके साथ-साथ अपने बालों को क्रल्स कर रखे हैं। जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।वही निया की इन तस्वीरों को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में निया ने दिलकश अंदाज से पोज दिए हैं। जिसे देख प्रशंसक मदहोश हो गए हैं। प्रशंसकों की नजरें नहीं हट रही। कुछ ही मिनटों में इन तस्वीरों को हजारों लाइक्स मिल गए हैं। निया की तस्वीरों पर प्रशंसकों ने कमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- स्टनिंग लुक, वही दूसरे शख्स ने लिखा – ब्यूटीफुल। इसी तरह प्रशंसकों ने कई कमेंट किए हैं। (एजेंसी)

**********************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

कंगना एक्शन-मोड़ में दिखी, रिलीज हुआ फिल्म धाकड़ का पहला टीजर

14.04.2022 – कंगना एक्शन-मोड़ में दिखी,रिलीज हुआ फिल्म धाकड़ का पहला टीजर.बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को हर कोई पसंद करता है और वह इन दिनों एक बेहतरीन शो को होस्ट कर रहीं हैं। इन सभी के बीच वह अपनी आगामी फिल्म धाकड़’ के लिए भी चर्चाओं में बनी है। वहीं अब उनकी फिल्म का टीजर सामने आया है। खबरों के अनुसार कंगना अपनी इस एक्शन-पैक्ड फिल्म में सात अलग-अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। जी हाँ और कंगना के फैंस की इस फिल्म को लेकर बेताबी फैंस के बीच देखने के लिए मिल रही है।

अब इन सभी के बीच फिल्म धाकड़’ का टीजर रिलीज कर दिया है।जी हाँ और इस फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रूप में नजर आने वाली हैं, जो एक खुफिया मिशन पर निकली है। आप देख सकते हैं फिल्म धाकड़’ के टीजर वीडियो में कंगना रनौत का पहले कभी न दिखने वाला लुक दिखाई दे रहा है। जी हाँ और इस टीजर में साफ़ नजर आ रहा है कि कंगना रनौत ने फिल्म में काफी एक्शन सीन दिए हैं।

इन सभी को अंतरराष्ट्रीय टेक्नीशियंस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और तेज रफ्तार बाइक से लेकर अपने दुश्मनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने तक, कंगना रनौत एक एकदम हटकर अवतार में उनके फैंस को काफी पसंद आने वाली हैं।आप सभी को बता दें कि कंगना रनौत स्टारर धाकड़ का निर्देशन रजनीश घई द्वारा किया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत को लेकर रजनीश घई का कहना है कि एक नई एक्शन स्टार उभर रही है। कंगना रनौत पूरी तरह से एक मास्टर हैं।

उनका फिल्म में प्रत्येक लुक काफी यूनीक है। इतना ही नहीं, हमने कभी भी कंगना रनौत को इससे पहले इस तरह के एक्शन करते हुए नहीं देखा है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी हैं। इसी के साथ खबर है कि फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। (एजेंसी)

*****************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

जूनियर एनटीआर ने तेलुगू फिल्म उद्योग में पूरे किए 25 साल

13.04.2022 – जूनियर एनटीआर ने तेलुगू फिल्म उद्योग में पूरे किए 25 साल. कोमाराम भीम के रूप में चमकने वाले आरआरआर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने तेलुगू फिल्म उद्योग में 25 साल पूरे कर लिए हैं। 11 अप्रैल को जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म रामायणम की 25वीं वर्षगांठ है, जिसे बाला रामायणम के नाम से जाना जाता है।जूनियर एनटीआर ने बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत बाला रामायणम से की थी, जो 1997 में इसी तारीख को रिलीज हुई थी। एनटीआर एक शास्त्रीय नर्तक भी थे।

उन्होंने कास्टिंग टीम का ध्यान खींचा था, जिसने उन्हें राम की भूमिका दी थी।शकुंतलम के निर्देशक गुणशेखर ने इस पौराणिक नाटक के लिए मेगाफोन का इस्तेमाल किया, जिसमें जूनियर एनटीआर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया था।फिल्म को 1998 में दो नंदी पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (स्वर्ण) और सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेत्री (रावण के रूप में स्वाति) मिले थे। 3,000 से अधिक बच्चों की विशेषता बाला रामायणम का निर्माण शब्दालय थिएटर के तहत किया गया था।

25 साल के शानदार करियर के साथ, जूनियर एनटीआर ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ ब्लॉकबस्टर हिट हैं। उनका करियर आदि, सिम्हाद्री, टेम्पर, जनथा गैराज और अरविंदा समीथा वीरा राघव जैसी हिट फिल्मों से भरा हुआ है।आरआरआर, जो जूनियर एनटीआर के साथ एस.एस. राजामौली के चौथे सहयोग का प्रतीक है, अभिनेता की पहली अखिल भारतीय फिल्म है। अपने बहु-भाषाई दृष्टिकोण के लिए जाने जाने वाले जूनियर एनटीआर अगली बार कोराताला शिव द्वारा निर्देशित एनटीआर 30 में दिखाई देंगे। वह प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म में भी अभिनय करेंगे। (एजेंसी)

***************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

सीरीज लंदन फाइल्स में दिखेंगे अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली

13.04.2022 -सीरीज लंदन फाइल्स में दिखेंगे अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली.  भले ही थिएटर में रौनक वापस आ गई हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों में दीवानगी कम नहीं हुई है। अब जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेता अर्जुन रामपाल वेब सीरीज लंदन फाइल्स में नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ अभिनेता पूरब कोहली भी दिखेंगे। यह एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज है। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। सीरीज के निर्देशन की कमान सचिन पाठक ने संभाली है।

अभिनेता अर्जुन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीरीज का एक टीजर शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, यह इन्वेस्टिगेशन एक खतरनाक मोड़ लेने वाली है। खुद को अप्रिय स्थिति के लिए तैयार रखें, क्योंकि जासूस ओम सिंह रहस्यों की एक सुरंग में गोता लगाने के लिए तैयार है। लंदन फाइल्स जल्द आ रही है वूट सेलेक्ट पर। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर यह सीरीज 21 अप्रैल को प्रसारित होगी। सीरीज के टीजर में गजब का रोमांच देखने को मिला है। इसकी कहानी मीडिया मोगुल अमर रॉय और उसकी बेटी पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे उनकी बेटी के खो जाने के बाद अर्जुन उसकी खोज शुरू करते हैं।

सीरीज में मीडिया मोगुल अमर का किरदार अभिनेता पूरब निभा रहे हैं। वह एंटी इमिग्रेशन बिल का सपोर्ट करते हैं, जिसके कारण उनकी पहचान विभाजनकारी शख्स के रूप में होती है। इस सीरीज में सपना पब्बी, मेधा राणा, गोपाल दत्त, सागर आर्य और ईवा जेन विलिस भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे 6 एपिसोड में बनाया जाएगा। सीरीज को जार पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में अर्जुन और पूरब के बीच जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलेगी। टीजर में दोनों ने अपने लुक से प्रभावित किया है। अब देखना है कि जासूस के रूप में अर्जुन ओम सिंह के कैरेक्टर के साथ कैसा न्याय करते हैं।

अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अपर्णा सेन की फिल्म द रेपिस्ट में देखा गया था। इसके अलावा वह दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनौत की एक्शन फिल्म धाकड़ में अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच आने वाली है। वह ऐतिहासिक ड्रामा द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। ओह माई गोस्ट में भी उनकी झलक देखने को मिल सकती है।

पूरब की बात करें तो वह बॉलीवुड के मझे हुए अभिनेता हैं। वह आने वाले दिनों में अपनी फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्हें एयरलिफ्ट, रॉक ऑन 2 और नूर जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। (एजेंसी)

*******************************************

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के मायने

इसे भी पढ़ें : संकटकाल में नयी चाल में ढला साहित्य

जागृति सिंह परिहार इन दिनों टीवी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं

12.04.2022 – जागृति सिंह परिहार इन दिनों टीवी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.चर्चित टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री जागृति सिंह परिहार इन दिनों टीवी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनको हाल ही में साउथ की दो अनाम फिल्मों के लिए और कई म्यूजिक वीडियो के लिए अनुबंधित किया गया है। मिस वर्ल्ड ग्लोरी में थर्ड रनरअप रहीं जागृति सिंह परिहार मध्यप्रदेश के दमोह जिला की रहने वाली हैं। स्कूल की पढ़ाई दमोह से ही की और आगे की पढ़ाई के के लिए भोपाल गईं। मास्टर इन स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी की डिग्री हासिल की। मिस भोपाल के पेजेंट में वह रनरअप रहीं। कई ब्यूटी पेजेंट्स में विनर भी रहीं। मुम्बई के नानावती

अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में काम शुरू किया। साथ ही वह एक्टिंग के लिए ऑडिशन भी देती रहीं। 4-5 महीने नानावती अस्पताल में काम करने के बाद उन्हें लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में काम मिल गया। जागृति ने इस शो में करीब 12 किरदार निभाए हैं। टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’  में अपनी भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए वह काफी लोकप्रिय हैं। छेदी सिंह की पत्नी गुलबिया के रोल में उनकी इस शो में एंट्री हुई थी बाद में मास्टरजी की पत्नी सहित कई रोल किए। अभिनेत्री जागृति सिंह परिहार सिर्फ एक शो में कई किरदारों को निभाने का पूरा श्रेय निर्माताओं को देती है। गौरतलब है कि जागृति ने इस शो में करीब 12 किरदार निभाए हैं।

‘भाभीजी घर पर हैं’ के निर्माताओं के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए वो कहती हैं “मैं वाकई ‘भाभीजी घर पर हैं’ का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मानती हूँ। मुझे एक ही शो में कई भूमिकाएं निभाने का सौभाग्य मिला है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी एक्ट्रेस ने भी किया है। एक एयर होस्टेस की भूमिका निभाने से लेकर एक पड़ोसी से लेकर, एक ठग से लेकर नौकरानी तक, मैंने कई तरह की भूमिकाएँ की हैं, जो सभी एक-दूसरे से अलग हैं”।

जागृति का मानना है कि किसी भी शो का कैरेक्टर स्केच सबसे ज्यादा मायने रखता है। यदि किरदार आकर्षक है और अच्छी तरह से लिखा और ढाला गया है, तो दर्शकों को याद रह जाता है।

‘चिड़ियाघर’, ‘हप्पू की उल्टन पलटन’, ‘जीजा जी छत पर हैं’ सहित और भी कई सीरियल्स में जागृति ने काम किया है। पिछले डेढ़ दो साल से उन्हें म्यूज़िक वीडियो के भी ऑफर आ रहे हैं। उनके दो गाने ‘हार ले’ और ‘देसी’ रिलीज होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। इनके अलावा 4-5 सांग्स आने वाले हैं उनमें से एक ‘हंजू’ गीत इसी माह आने वाला है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

कीर्ति आडारकर ने अपना प्रोडक्शन हाउस ‘एपिफेनीएंटरटेनमेंट’लॉन्च किया

11.04.2022 –  कीर्ति आडारकर एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ साथ एक्टिव सोशल वर्कर भी हैं। साथ ही वह भाजपा मुम्बई के फ़िल्म / टीवी प्रकोष्ठ की प्रभारी भी हैं। उन्होंने पिछले दिनों जर्नलिस्ट तनाया आडारकर प्रभु और तेज आडारकर के साथ मिल कर अपना प्रोडक्शन हाउस ‘एपिफेनी एंटरटेनमेंट’ लॉन्च किया। चीफ गेस्ट प्रवीण छेड़ा (सचिव, भाजपा मुंबई) ने अंधेरी(मुम्बई) स्थित इस प्रोडक्शन हाउस का रिबन काटकर उद्घाटन किया। प्रोडक्शन हाउस के लोगो जारी किए जाने के अवसर पर कई गणमान्य हस्तियों ने हिस्सा लिया जिनमें रुद्र सोनिक, अशोक बेनीवाल, अर्जुन द्विवेदी, आकाश दाभाड़े, प्रवीण छेड़ा (सचिव, भाजपा मुंबई), शंकर भानुशाली, (अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज प्रकोष्ठ, भाजपा मुंबई) और अल्पेश शाह(सचिव, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा मुंबई) के नाम उल्लेखनीय हैं।

अदाकारा कीर्ति आडारकर ने कम्पनी के नाम के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि “एपिफेनी शब्द का अर्थ है कुछ महान और अचानक प्राप्ति का क्षण। जब मैंने इस प्रोडक्शन हाउस को शुरू करने का फैसला किया तो मुझे यही नाम यही लगा क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरे करियर का अगला बेहतर कदम है। इस प्रॉडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट्स में हमारा ध्यान अच्छी कहानियों पर काफी गहरा होगा। ऐसा सिनेमा, वेब सीरीज, टीवी सीरियल जो संदेशात्मक हो और समाज मे नव जागृति पैदा करने में सक्षम हो। अपनी आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कीर्ति आडारकर ने आगे कहा कि फिलहाल ‘एपिफेनी एंटरटेनमेंट’ तीन प्रोजेक्ट्स को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिनमें से एक प्रोजेक्ट पर काम अगले महीने शुरू  होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

उर्फी जावेद से खूबसूरती में उनसे आगे हैं उनकी छोटी बहन अस्फी

11.04.2022 – उर्फी जावेद की खूबसूरती की तो आपने तारीफ कई बार की होगी. हाल ही में मीडिया के सामने जैसे ही उर्फी की छोटी बहन डॉली आईं तो लोग उनकी सुंदरता के कायल हो गए. लेकिन अगर आपको ये लगता है कि उर्फी और डॉली ही सबसे ज्यादा खूबसूरत हैं तो आप गलत हैं. उर्फी को मिलाकर उनकी चार बहनें और एक भाई है. उर्फी की सबसे छोटी बहन अस्फी जावेद भी इतनी ज्यादा सुंदर है कि उन पर से आपका नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा. देखिए उर्फी की सबसे छोटी बहन अस्फी जावेद की कुछ तस्वीरें.उर्फी और डॉली की ही तरह अस्फी जावेद भी खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को टक्कर देती हैं.

अस्फी भी डॉली जावेद की तरह ब्लॉगर हैं. जैसे ही वो इंस्टाग्राम पर अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं वैसे ही वो वायरल हो जाती है. खास बात है कि अस्फी का ड्रेसिंग सेन्स भी अपनी बहनों की तरह कमाल का है. आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपनी अलग-अलग स्टाइल और ड्रेसेज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों पर यूजर्स लगातार कमेंट करके उनकी तारीफ करते रहते हैं. (एजेंसी)

*********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

आरआरआर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी तीसरी मूवी

11.04.2022 – आरआरआर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी तीसरी मूवी.  पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। साउथ मूवीज रिलीज हो रही हैं और जबरदस्त कमाई भी कर रही हैं। पहले पुष्पा का कहर देखने को मिला और अब एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का तूफान रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजामौली की इस फिल्म ने उनकी सुपरडुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आरआरआर मूवी 1000 करोड़ की कमाई करने वाली देश की तीसरी मूवी बन गई है।

फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े शेयर किए हैं। उनके मुताबिक इस मूवी ने 16वें दिन दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई के जादुई आंकड़े को छुआ है। इससे पहले सिर्फ प्रभास की बाहुबली 2 और आमिर खान की दंगल ही इस मुकाम तक पहुंच चुकी है। फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। राजामौली बड़े बजट की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस मूवी का बजट भी करीब 550 करोड़ का है।

लेकिन फिल्म तो पूरा पैसा वसूल कर के दोगुनी कमाई की तरफ तेजी से बढ़ रही है। इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। इसके अलावा मूवी में आलिया भट्ट, अजय देवगन, ओलीविया मॉरिस, श्रिया सरन समेत और स्टार्स भी शामिल हैं। (एजेंसी)

************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

इम्प्पा (IMPPA) 2022 का चुनाव पिछले दिनों सम्पन्न हुआ

10.04.2022 – इम्प्पा (IMPPA) 2022 का चुनाव पिछले दिनों सम्पन्न हुआभारतीय फिल्म निर्माण क्षेत्र का पहला और एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सबसे पुराना संघ इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) का चुनाव 2022 का चुनाव पिछले दिनों अंधेरी(पश्चिम), मुम्बई स्थित वालिया हॉल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अभय सिन्हा ग्रुप ने धमाकेदार जीत के साथ अपना परचम लहराया। के सी बोकाड़िया ग्रुप को भी आंशिक सफलता मिली। अभय सिंह के साथ साथ उनके ग्रुप के जिन लोगों ने जीत हासिल की उनके नाम क्रमशः प्राइम मेंबर अशोक पंडित, अतुल पटेल, बाबू भाई थीबा, भरत एन पटेल, घश्याम तलाविया, हरसुख भाई पटेल, जगदीश बारिया, निशांत उज्जवल, प्रदीप सिंह, राज कुमार पांडेय, रत्नाकर कुमार, रोशन सिंह, टीनू वर्मा, विनोद गुप्ता, यूसुफ शेख हैं। अभय सिंह के ग्रुप से एसोसिएट क्लास मेंबर कुक्कू कोहली, सुषमा शिरोमणि और टी वी प्रोड्यूसर संजीव सिंह बॉबी ने भी चुनाव में जीत हासिल करने में कामयाब रहे। के सी बोकाड़िया ग्रुप का प्रदर्शन अच्छा रहा। परंतु उनके ग्रुप से प्राइम मेंबर एक भी नहीं जीते। एसोसिएट क्लास मेंबर अमित बोकाड़िया, रिकू राकेश नाथ, महेंद्र धारीवाल और टी वी प्रोड्यूसर मनीष जैन ने जीत हासिल की। उम्मीद की जा रही है कि अभय सिन्हा के नेतृत्व में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन का नया स्वरूप नज़र आएगा। विदित हो कि

1937 में विख्यात फिल्मकार खान बहादुर अर्देशिर एम. ईरानी के संरक्षण में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की आधारशिला रखी गई थी। स्थापना काल में  जुड़े निर्माता सदस्य अर्देशिर एम. ईरानी, ​​चंदूलाल जे. शाह, एम.ए. फ़ज़ल-भोय, जे.बी.एच. वाडिया, चिमनलाल बी. देसाई, रुस्तम सी.एन. ब्रोचा और शंकरलाल जे. भट्ट आदि ने इम्प्पा को अपनी दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता से सींचा और फिल्म निर्माता  सदस्यों के लिए छायादार और फलदार बृक्ष का स्वरूप प्रदान किया।

इम्प्पा के (IMPPA) के उद्भव व विकास यात्रा में महान फिल्मकार वी शांताराम,  राय बहादुर चुन्नीलाल, ,  छोटूभाई जे. देसाई,  छोटूभाई डी. देसाई, ,  के.एम. मोदी,  जैमानी दीवान,  दलसुख एम. पंचोली,  एस.के. पाटिल,  किशोर साहू,  जे.पी. तिवारी,  जे.बी. रूंगटा,  बिमल रॉय,  आर. चंद्रा,  जे. ओम प्रकाश,  महबूब खान,  रोशनलाल मल्होत्रा,  जी.पी. सिप्पी,  आई.एस. जौहर,  नरगिस दत्त,  रामप्रकाश छिब्बर,  राम बोहरा,  प्रकाश मेहरा, रामराज नाहटा,  जिमी निरूला,  सुल्तान अहमद,  के.डी. शौरी, श्री शक्ति सामंत के अलावा  स्मिता ठाकरे,  सावन कुमार टाक,  सुषमा शिरोमणी, राकेश कुमार शर्मा, , शबनम कपूर और टी.पी. अग्रवाल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

‘अनोखा बंधन’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूर्णता की ओर अग्रसर

09.04.2022 – ‘अनोखा बंधन’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूर्णता की ओर. अग्रसरब्रह्मवादिनी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘अनोखा बंधन’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूर्णता की ओर अग्रसर है। अब बहुत जल्द ही यह फिल्म सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। मदन चौरसिया द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक आशोक अत्री, पटकथा व संवाद लेखक ए बी मोहन व डा. वशिष्ठ नारायण सिंह, संगीतकार मनोज भास्कर, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी व मनोज भास्कर और सिनेमेटोग्राफर अजय रौनियार हैं।

निर्माता मदन चौरसिया ने स्वयं इस फिल्म की कहानी को लिखा है। इस फिल्म की कहानी पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं “इस फिल्म का नायक शराब के नशे में धुत होकर एक गरीब परिवार के युवक को अपनी कार से कुचल देता है। लिहाजा उस युवक की मौत हो जाती है। अदालत में नायक को सजा सुनाई जाती है कि, नायक तीन वर्ष तक गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करके मृतक परिवार का भरण पोषण करे और नायक को मृतक परिवार का भरण पोषण करना पड़ता है। इस फिल्म के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सहज व सरल मुक्ति मार्ग के लिए निर्धारित दायित्व को पूरे मनोयोग से निभाने का प्रयास करना चाहिए”।

6 कर्णप्रिय गीतों से सजी इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार आनंद देव मिश्रा, तनुश्री, ग्लोरी मोहंतो, सृष्टि भंडारी, आशा चौहान, सिमरन, रमन श्रीवास्तव, यादवेंद्र यादव, संजना, देव सिंह राजपूत और बेबी नैना चौरसिया आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

केजीएफ 2 के पोस्टर को आईमैक्स ने किया रिलीज

09.04.2022 – केजीएफ 2 के पोस्टर को आईमैक्स ने किया रिलीज. आईमैक्स ने कन्नड़ भाषा की एक्शन ड्रामा केजीएफ 2 से यश का विशेष पोस्टर जारी किया है। जिसमें वे काफी घातक, भयंकर और तीव्र दिख रहे हैं। आईमैक्स के एसक्लूसिव पोस्टर में रॉकी का हार्ड लुक नजर आ रहा है। वह दोनों हाथों में हथियार लिए हैं और पृष्ठभूमि में अराजकता और गुंडे दिखाई दे रहे हैं।प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित, और होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित, केजीएफ 2 में संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, रवीना टंडन और प्रकाश राज के साथ कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं।

केजीएफ 2 की रिलीज पर बोलते हुए आईमैक्स के क्रिस्टोफर टिलमैन, वीपी, इंटरनेशनल डेवलपमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन ने कहा कि आईमैक्स दर्शकों को मनोरंजन का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए जाना जाता है और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी एक्शन से भरपूर फिल्म रिलीज करना हमारे लिए उपयुक्त है। यकीन है कि आईमैक्स में इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों को अच्छा अनुभव होगा।

कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स की खून से लथपथ भूमि में होने वाली घटनाओं पर आधारित है।होम्बले फिल्म्स के पार्टनर और सह-संस्थापक, चालुवे गौड़ा ने कहा कि प्रशंसकों की प्रतिक्रिया अविश्वसनीय रही है। हमने अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने की भी कोशिश की है और यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि हमें विश्वास है कि यह फिल्म ऐतिहासिक होगी।

उत्कृष्टता के लिए हमारी खोज के परिणामस्वरूप ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया है और साथ ही साथ बड़ी व्यावसायिक सफलता का आनंद भी लिया गया है।केजीएफ 2 14 अप्रैल को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी में आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज होगी। (एजेंसी)

**************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

पुष्पा 2 के लिए देवी श्री प्रसाद पहले ही गाने बना चुके हैं

09.04.2022 – पुष्पा 2 के लिए देवी श्री प्रसाद पहले ही  3 चार्टबस्टर गाने बना चुके हैं. पुष्पा: द राइज की शानदार सफलता के बाद, संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने बहुप्रतीक्षित सीच्ल के लिए तीन गीतों की रचना की है।खबर है कि आने वाली फिल्म पुष्पा: द रूल या पुष्पा 2 के लिए डीएसपी पहले ही तीन गाने कंपोज कर चुके हैं।

चूंकि फिल्म को दो भागों में बांटने की योजना नहीं थी, इसलिए डीएसपी ने पहले कुछ गाने तैयार किए थे। निर्माताओं ने योजना को बीच में ही छोड़ दिया और फिल्म को दो भागों में बना दिया था, पहले पार्ट के लिए डीएसपी को म्यूजिक रैप करना पड़ा।एक सूत्र ने बताया कि अब जब निर्माता दूसरे भाग की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं.

देवी ने अपने पहले से तैयार किए गए गीतों के लिए छोटे बदलावों पर काम किया है और अगली कड़ी के लिए तीन गाने पूरे किए हैं।पुष्पा में चंदन तस्कर के रूप में नजर आ चुके अल्लू अर्जुन पुष्पा: द रूल में और भी इंटेंस रोल में नजर आएंगे। सुकुमार ने मुथमसेट्टी मीडिया के साथ मिलकर मैथरी मूवी मेकर के बैनर तले फिल्म का निर्देशन किया है। (एजेंसी)

**************************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

डीआईडी लिटिल मास्टर्स अध्याश्री के डांस से प्रभावित हुईं अभिनेत्री रश्मिका

09.04.2022 – डीआईडी लिटिल मास्टर्स की प्रतियोगी अध्याश्री के डांस से प्रभावित हुईं अभिनेत्री रश्मिका. पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना ने हाल ही में डीआईडी लिटिल मास्टर्स 5 की प्रतियोगी अध्ययनश्री उपाध्याय का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। फिल्म पुष्पा के गाने सामी सामी पर अध्याश्री के डांस मूव्स से रश्मिका इतनी प्रभावित हुईं कि वह पांच साल की बच्ची की तारीफ करने से पीछे नहीं हटीं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा वह बच्ची काफी प्यारी है! उसे देखो, मेरे भगवान, क्या सितारा है ये!वीकेंड पर रेमो डिसूजा ने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बच्चों ने रेमो के लिए जन्मदिन की कुछ प्रस्तुतियों से उन्हें आश्चर्यचकित भी किया। वास्तव में, पांच वर्षीय अध्याश्री ने पुष्पा के लोकप्रिय गीत पर अपने डांस मूव्स से उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया।रेमो ने अपना वीडियो शेयर किया और उस वीडियो को देखने के बाद पुष्पा की एक्ट्रेस पोस्ट पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

डांस रियलिटी शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली, टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा जज कर रहे हैं। डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीजन 5 जी टीवी पर प्रसारित होता है। (एजेंसी)

*******************************

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस नेतृत्व से हकीकत यहीं है कि पार्टी नहीं संभल रही है

इसे भी पढ़ें : अफ्सपा को हटाकर केंद्र सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है

इसे भी पढ़ें : जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें  : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें  : उनके जीने के अधिकार का हो सम्मान

इसे भी पढ़ें  : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें  : शौचालयों से ही समृद्धि संभव

महेश बाबू बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं

09.04.2022 – महेश बाबू नहीं करेंगे बॉलीवुड में काम. एक समय था जब हिंदी सिनेमा का बोलबाला था. सभी इंडस्ट्री से लोग बॉलीवुड में आना चाहते थे. लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि साउथ इंडस्ट्री बॉलीवुड पर हावी हो रही है. बॉलीवुड से कई स्टार्स ने साउथ का रूख लिया है. वहीं साउथ के कई सितारे ने बॉलीवुड का रूख लिया है. वहीं हाल ही में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने कुछ ऐसा किया कहा जिसे सुनकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं.

उनका कहना है कि वो बॉलीवुड में काम नहीं करना चाहते हैं. एक्टर की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है, उनकी फिल्मों को दर्शक खूब पसंद करते हैं. आपको बता दें, जब एक्टर हैदराबाद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे तो उनसे सवाल किया गया कि वो हिंदी सिनेमा में काम करेंगे जिसपर एक्टर ने कहा, हिंदी फिल्में करने की कोई ज़रूरत नहीं है.

क्योंकि, तेलुगु फिल्में देशभर में देखी जा रही हैं, मुझे हिंदी फिल्मों में विशेष रूप से अभिनय करने की कोई जरूरत नहीं है. एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जल्द ही एक्टर निर्देशक एस.एस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं. वो अपने इस प्रोजेक्ट के लिए काफी खुश हैं. उन्होंने अपने इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया है.

वैसे एक्टर हिंदी फिल्मों में अब तक नजर नहीं आए हैं. हालांकि उनकी कई फिल्में हिंदी में डब हो चुकी हैं. वहीं एक्टर की फिल्म अभिनीत सरकारू वारी पाटा 12 मई को रिलीज की जाएगी. जिसका इंतजार दर्शकों को है. (एजेंसी)