Category Archives: DHARM

आज का राशिफल

मेष : घर-परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे. सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार. धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभए मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी।

वृषभ : व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है।

मिथुन : बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंग, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराने के लिए कहते हैं

कर्क : आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे।

सिंह: उदासीन वृत्ति और संदेह के बादल का आपके मन पर घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। दैनिक कार्यों में थोड़ा अवरोध आएगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद. विवाद में न पड़ें।

कन्या : चिंताए उद्वेगपूर्ण आज का दिन आपको किसी न किसी कारण से मन में चिंता रहा करेगी। विशेष रूप से संतानों और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित होंगे। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी आकस्मिक धन खर्च आ सकता है।

तुला: आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन. जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक : कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई. बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी।

धनु : निरर्थक धन खर्च होगा। विलंब से कार्य पूरा होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही का सामना करना पड़ेगा। दूर बसनेवाले मित्र या स्नेही के समाचार या संदेश व्यवहार आपको लाभदायक साबित होंगे।

मकर : ईश्वर के नाम स्मरण से आपके दिन का शुभारंभ होगा। धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। मित्रों, सगे संबंधियों की तरफ से भेंट सौगात मिलेंगे, शारीरिक, मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे।

कुंभ : जमानती न होने तथा पैसे की लेन.देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा।।

मीन : आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे, जिनकी मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। मांगलिक अवसरों में जाना होगा।

आज का राशिफल

मेष : आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। आफिस के कामकाज के हेतु प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ विचार- विमर्श करेंगे।

वृष : विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसने वाले स्नेही या मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा की मुलाकात होगी। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी।

मिथुन : गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन न करवाएं। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। स्वास्थ्य खराब होगा।
ककर्: संवेदनशीलता और प्रेम की भावनाओं से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। वैभवी मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीददारी होगी। उत्तम दांपत्यजीवन मिलेगा। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा।

सिंह : संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएंगे। दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे, परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा। शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा।

कन्या : आज का दिन चिंता और उद्वेग से परिपूर्ण होगा। अचानक धन लाभ होगा। बौद्धिक चर्चाओं और समझौते में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।

तुला : आज के दिन सावधान रहें। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। माता और स्त्रीवर्ग संबंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा।

वृश्चिक : कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। भाई-बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी।

धनु : परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं प्राप्त कर सकेंगे। दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा।

मकर : परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे-संबंधियों की तरफ से भेंट- उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। नौकरी-धंधा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। फिर भी गिरने या चोट लगने से संभलें।

कुंभ : पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। स्वास्थ्य के संबंध में प्रश्न खड़े होंगे। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होगा। गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचते रहें।

मीन : समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आय वृद्धि का योग है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे।

मानव कल्याण ही धर्म का अंतिम लक्ष्य

सीताराम गुप्ता
कहा गया है कि धर्म एव हतो हंति धर्मो रक्षति रक्षित: अर्थात् मरा हुआ धर्म मारने वाले का नाश करता है और रक्षित किया हुआ धर्म अपने रक्षक की रक्षा करता है। सामान्य जीवन में भी यदि कोई किसी व्यक्ति का वध कर देता है तो मृतक पक्ष के लोग उसका वध करने के लिए पागल हो उठते हैं और कई बार परस्पर प्रतिशोध लेने का ये सिलसिला कई पीढिय़ों तक चलता रहता है। यदि हम किसी व्यक्ति की सहायता करते हैं या किसी के जीवन की रक्षा करते हैं तो वो भी हमारी सहायता करने अथवा हमारे जीवन की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। धर्म की भूमिका भी बिल्कुल ऐसी ही होती है। धर्म की रक्षा करने अथवा एक बार स्वयं में धर्म स्थापित करने के उपरांत धर्म सदैव हमारी रक्षा करता रहता है।
इसी प्रकार से यदि हम सुरक्षा के नियमों का पालन करते हैं तो वे नियम हर हाल में हमारी सुरक्षा करने में सक्षम होते हैं लेकिन यदि हम सुरक्षा के नियमों को तोड़ते हैं तो हमारा जीवन संकट में पड़ जाता है। कई बार हम देखते हैं कि किसी नदी अथवा झील के किनारे बोर्ड लगा होता है कि यहां नहाना अथवा पानी में जाना मना है। यदि हम इस नियम का पालन करते हैं तो ये नियम हमारी रक्षा करता है लेकिन यदि हम इस नियम को तोड़कर पानी में चले जाते हैं तो बहुत संभव है कि हम डूब जाएं। धर्म की भी बिल्कुल ऐसी ही स्थिति होती है।
यदि हम धर्म का पालन करते हैं तो धर्म हमारी हर प्रकार से रक्षा करता है लेकिन यदि हमसे धर्म का पालन करने में चूक हो जाती है तो वही धर्म हमारे पतन अथवा विनाश का कारण बन जाता है।
प्रश्न उठता है कि मरे हुए धर्म से क्या तात्पर्य है और रक्षित किया हुआ धर्म कैसे हमारी रक्षा करता है? इन प्रश्नों के उत्तर देना सरल है, यदि हम धर्म को समझ लें। धर्म क्या है? धर्म की अनेकानेक व्याख्याएं व परिभाषाएं मिलती हैं। धर्म स्वभाव को भी कहते हैं। इस दृष्टि से हमारा व्यवहार भी धर्म ही हुआ। लेकिन हर प्रकार का व्यवहार धर्म कैसे हो सकता है? वास्तव में हमारा अच्छा व्यवहार व हमारी अच्छी आदतें ही वास्तविक धर्म है। धर्म की एक अत्यंत प्रचलित परिभाषा मिलती है :-
धृति: क्षमा दमोऽस्तेयं शौचं इन्द्रियनिग्रह:।
धीर्विद्या सत्यं अक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम्॥
धैर्य, क्षमा, दम (संयम), चोरी न करना, शुचिता (स्वच्छता), इंद्रिय-संयम, बुद्धि, विद्या, सत्य और अक्रोध (क्रोध न करना) ये दस गुण ही धर्म के महत्त्वपूर्ण लक्षण माने गए हैं। कुछ अन्य परिभाषाओं में धर्म के इन लक्षणों के अतिरिक्त अन्यान्य लक्षणों की चर्चा भी की गई है। कहा जाता है कि जिसे धारण किया जाए वही धर्म है। यदि व्यक्ति ने इन विभिन्न लक्षणों को धारण किया है तभी वह धार्मिक है अन्यथा नहीं।
नि:संदेह, स्वयं में अच्छी आदतें विकसित करना ही धर्म है। देश व काल के अनुसार इन आदतों में अंतर भी हो सकता है लेकिन जो अच्छी आदतें नहीं हैं, जिनसे हमारा व्यवहार दूषित या विकृत होता है, उन्हें धर्म में सम्मिलित नहीं किया जा सकता। धर्म केवल सद्गुणों का समुच्चय ही हो सकता है। यदि हमारे किसी कार्य से चाहे वो कितना भी अच्छा क्यों ना हो, दूसरों के विकास में बाधा उत्पन्न होती है अथवा अन्य किसी भी प्रकार से दूसरों को पीड़ा पहुंचती है तो उसे धर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। इस दृष्टि से किसी का जी न दुखाना भी धर्म है। करुणावतार बुद्ध ने कहा है कि सर्वेषु भूतेषु दया हि धर्म: अर्थात सभी जीवों के प्रति दयाभाव ही धर्म है।
सही मायनों में दूसरों की भलाई पुण्य है और दूसरों को कष्ट पहुंचाना पाप है। जो धर्म, धर्म के लक्षण अथवा क्रियाकलाप व्यक्ति में अच्छे गुणों का विकास नहीं करते, वे धर्म नहीं हो सकते। व्यक्ति ही नहीं समाज के संदर्भ में भी ये उतना ही अनिवार्य है। जो समाज धर्म अथवा उदात्त जीवन मूल्यों की रक्षा करने में सक्षम होता है वही आगे बढ़ता है।
कर्मकांड अथवा प्रतीक धर्म नहीं होते। ये तो मात्र हमें स्मरण कराने का माध्यम होते हैं कि हमें इनसे जुड़े उदात्त जीवन मूल्यों का पालन करना है। जब हम किसी की पूजा अथवा आराधना करते हैं तो धर्म यही है कि हम अपने आराध्य के गुणों को जीवन में उतारें। जब हम ऐसा नहीं करते तो धर्म पाखंड बन जाता है और ऐसा धर्म अथवा पाखंड हमारी रक्षा नहीं करता। धर्म के किसी भी लक्षण को ले लीजिए। यदि हम उसकी रक्षा नहीं करेंगे अथवा उसे अपने व्यवहार में नहीं लाएंगे तो वो लक्षण नष्ट हो जाएगा और उसके स्थान पर जो उसका विपरीत लक्षण अथवा दुर्गुण होगा प्रकट होने लगेगा और हमारा विनाश कर डालेगा। हम धर्म के एक लक्षण अस्तेय अथवा चोरी न करने की बात करते हैं। यदि हम अपने आचरण में दृढ़तापूर्वक इस लक्षण को विकसित नहीं करेंगे तो स्वाभाविक है कि हममें चोरी की आदत विकसित हो जाएगी। चोरी की आदत हमारा पूरी तरह से विनाश भी कर सकती है। सद्गुणों अथवा धर्म का पालन करने में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं लेकिन इससे उसी अनुपात में हमें संतुष्टि भी मिलती है लेकिन धर्म का पालन न करने पर हम सदैव असंतुष्ट व तनावयुक्त रहेंगे जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी घातक होगा।

आज का राशिफल

मेष : आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में हों, ऐसा हो सकता है। धार्मिक या मांगलिक अवसर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा।

वृष : हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा।

मिथुन : आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति के साथ करेंगे। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूहभोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे।

ककर् : आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ विशेष समय देंगे और उनके साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा।
सिंह: आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। साहित्य लेखन में नए प्रदान कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।

कन्या : आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। माता के साथ संबंधों में तनाव खड़ा होगा। उनकी तबीयत खराब होगी। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। स्वाभिमान भंग न हो उसका ख्याल रखे। थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है।

तुला : नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए खूब अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएं हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

वृश्चिक : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। आपकी वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे।

धनु : स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा।

मकर : स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाएंगे। संतानों की चिंता रहेगी।

कुंभ : मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। अविवाहितों का विवाह आयोजित होगा। पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।
मीन: आपके कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रूके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा।

आज का राशिफल

मेष : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आसान नहीं है। बाजार में चल रही प्रतियोगिता की वजह से आपको काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सामान के भाव कंपटीशन के चक्कर में कम रखने पड़ सकते हैं और इस वजह से आपका मुनाफा भी घट सकता है। शत्रु आपके इमोशंस का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं और इस वजह से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ : वृष राशि के जातक परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालकर भी अच्छा कार्य कर लेंगे और भाग्य उनका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और बॉस से आपको तारीफ सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले मौकों का फायदा उठाने के लिए दिन अच्छा है। योजनाओं के क्रियान्वयन करने पर आपका फोकस रहेगा। प्रॉडक्ट के डेवलपमेंट में आपकी क्रिएटिविटी निखरकर आएगी। आज आप उन कार्यों को भी पूरा कर लेंगे जो काफी समय से अधूरे हैं।

मिथुन : मिथुन राशि के जातक पारिवारिक सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। जमीन जायदाद में किये हुए पुराने निवेश से मोटा लाभ कमा सकते हैं। आज किसी प्रॉपर्टी की खरीद या बेच कर सकते हैं। लाभ होगा। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा रहेगा। जमीन से संबंधित पुराने विवाद आज खत्म होंगे और भाग्य आपका साथ देगा।

ककर् : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन के मामले में लाभ देने वाला है। आपको कहीं से रुका धन प्राप्त होने की उम्मीद है और भाग्य भी आज आपका साथ देगा। जरूरी काम को पूरा करने के लिए यात्रा की संभावना भी बनती है। पराक्रम का प्रदर्शन कर ऑफिस में छवि सुधार पाएंगे। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है और भाग्य भी आपका साथ देगा।

सिंह : सिंह राशि के जातक अपने सादे व निष्पक्ष व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आज आपके लिए धन के लिहाज से अच्छा दिन है। आपने जो भी निवेश किए हैं उनमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। ईमानदारी से नियम कायदे के अनुसार अपने काम को करेंगे। मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है।

कन्या : कन्या राशि के जातकों के लिए आज भाग्यशाली दिन है। आज नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में किए गए प्रयोगों में आपको सफलता मिलेगी और भाग्य भी साथ देगा। कार्यक्षेत्र में अकेले पड़ सकते हैं। टीम वर्क में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। सेहत से जुड़े कुछ खर्चे आ सकते हैं।

तुला : तुला आपका दिन आज शुभ है। आपकी राशि के जातकों को हर मामले में आज शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन और समृद्धि के मामले में आज आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। दूसरों की आलोचनात्मक समीक्षा आपके जुनून को और बढ़ा देगी। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से खर्च बढ़े रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों को आज लाभ होगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातकों को आज वित्त मामलों में पूर्ण लाभ होने की उम्मीद है और आज आपके कार्य पूर्ण होने का दिन है। आज आपका दिन अनुकूल है और आज आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की अच्छी संभावना बनती है। सेना खिलाड़ी, भौतिक विशेषज्ञ, वैज्ञानिकों, कंप्यूटर से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है।

धनु : धनु राशि के जातकों में आज परोपकार की भावना रहेगी। आर्थिक मामलों में आपके लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार करेंगे और दूसरों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे तो आपको लाभ होगा और शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना है।

मकर : मकर राशि के जातकों की बहुमुखी प्रतिभा की वजह से कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और भाग्य भी साथ देगा। अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी तरह का कोई समझौता करना पसंद नहीं करेंगे। बॉस की तरफ से आपके साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। थोड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग हैं। बड़े लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

कुंभ : कुंभ राशि के जातक दूसरों से आदर्श और न्याय प्रियता की बातें करेंगे, परंतु स्वयं इन चीजों को नहीं अपनाएंगे। कार्यक्षेत्र में दोहरे आयाम रखने की वजह से छवि धूमिल हो सकती है। सही दिशा में प्रयास करेंगे, तो लाभदायक स्थितियां बनेंगी। खर्च को लेकर मानसिक अशांति रहेगी।

मीन : मीन राशि के जातकों को आज कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हे। अधिकारियों से कष्ट हो सकता है। उनके गलत निर्णय उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन मिश्र फलदायी है। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ़ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवत: आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं। आज नए कार्य का प्रारंभ न करें।

वृष : आज का दिन शुभफलदायी है। आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता छलकेगी।

मिथुन : आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नहीं होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रूके हुए काम संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।

कर्क : आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी रखने का है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए यह दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है या न बोलने के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं।

सिंह : आपका दिन शुभ फलदायी नहीं है। घर में वाद-संवाद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे। माता की तंदुरस्ती बिगड़ेगी।

कन्या : आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लें। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे। रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

तुला : आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। किसी भी महत्त्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।

वृश्चिक : आज का दिन साधारणतय: ही बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी।

धनु : आज का दिन कुछ कष्टदायक होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा।

मकर : सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा, क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज के योग हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्घ होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है।

कुंभ : आज आपका दिन सानुकूल है। आपका हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा।

मीन : मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रूप से आपको थकान का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा।

आज का राशिफल

मेष : आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक है। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।
वृष : विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे।
मिथुन : महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप द्विधा अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील बनेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। हो सके तो प्रवास टालें।
ककर् : कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित बनेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। आज प्रेम के बंधन में बंधेंगे।
सिंह : दूर बसने वाले स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ के संदेश व्यवहार से आपको लाभ होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। स्त्री मित्र आपको सहायक साबित होंगी।
कन्या : वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा। व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका स्वास्थ्य बना रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा। सगे- संबंधियों के साथ मुलाकात होगी औऱ सुख-आनंद की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है।
तुला : आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखना पड़ेगा। अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्र बोलाचाल होने की संभावना है। परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है। आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा बढ़ेगी। तबीयत का ध्यान रखें। दुविधाएं और समस्याएं मन की शांति हर लेंगी।
वृश्चिक : आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष की अनुभूति करेंगे। पत्नी तथा पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। विवाह के लिए संयोग बनेंगे। नौकरी धंधे में अच्छे अवसर खड़े होने से आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा। स्त्री मित्रों से लाभ होने का योग है।
धनु : आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आमोद-प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।
मकर : आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। संतानों की समस्याओं से चिंता पैदा होगी।
कुंभ : नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा।
मीन : आपका आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। (एजेंसी)

 

इस दीपावली सजाएं ये 7 प्रकार की पारंपरिक आकर्षक रंगोली

दीपावली के पर्व पर हर घर-आंगन में रंगोली सजाई जाती है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार के मंगल कार्य में रंगाली का बहुत महत्व है। दीपों के पर्व दिवाली की तो रंगोली के बिना इस त्योहार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समय के साथ-साथ रंगोली बनाने के तरीकों में बदलाव आया है, लेकिन इसे लेकर उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ। यही कारण है कि पारंपरिक रंगोली का नयापन भी मन को मोहता है।

जानिए रंगोली के 7 प्रकार और तरीके-

रंगों की ओली- रंगों की सहायता से, कई लयबद्ध बिंदुओं को मिलाते हुए रंगोली की कई सुंदर-सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आसान और आकर्षक होती है। यह तरीका आसान होने के कारण युवतियों के साथ ही छोटी बालिकाएं भी आसानी से रंगोली को आकार दे सकती हैं। इसके बाद इसमें अपने अनुसार रंग भरकर इसे और भी आकर्षक बनाया जाता है। तब तैयार होती है, खूबसूरत रंगोली। अगर आपको रंगोली बनाना कठिन लगता है, तो आपके लिए सबसे बेहतर तरीका यही है। इसके लिए बाजार में किताब उपलब्ध है।
मांडना- वर्तमान में रंगोली का प्रचलन सबसे अधिक है, लेकिन पुरानी परंपरानुसार आज भी आंतरिक इलाकों में मांडने बनाए जाते हैं। यह घर के आंगन या फर्श पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर आकर्षक ढंग से बनाए जाते हैं। आप अगर ही दिन रंगोली नहीं बनाना चाहते तो मांडना पारंपरिक और खूबसूरत तरीका है।मांडने की एक खासियत यह भी है, कि यह लंबे समय तक बने रहते हैं। इसे बनाने के लिए गीले रंगों का प्रयोग किया जाता है, जो सूखने के बाद लंबे समय तक उतने ही आकर्षक नजर आते हैं।
फूलों की रंगोली- रंगोली बनाने का एक बेहद खूबसूरत तरीका यह भी है। दुनिया में फूलों से ज्यादा सुंदर चीज और कुछ भी नहीं। इन्हीं रंगबिरंगे फूलों और पंखुडिय़ों का प्रयोग कर जब रंगोली बनाई जाती है, तो यह न केवल आंखों को खूबसूरत दिखाई देती है, बल्कि इसकी महक से आपका मन भी इस खूबसूरती को महसूस करने लगता है। दक्षिण भारत में खास तौर से इस तरह की रंगोली बनाई जाती है, और अब हर जगह यह प्रचलन है।
तैलीय रंगों की रंगोली- जी हां, तैलीय रंगों और सामान्य पक्के रंगों द्वारा भी रंगोली बनाई जाती है, जो लंबे समय तक बरकरार रहती है। इसे बार-बार बनाने की आवश्यकता नहीं होती। और आप इसके लिए जितने चाहें उतने रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे सीधे ब्रश की सहायता से मनचाही आकृतियों में घर के आंगन, फर्श या फिर आप जहां चाहें बना सकते हैं।
कृत्रिम सांचों से बनी रंगोली- यह रंगोली बाजार में उपलब्ध अलग-अलग आकृतियों और सांचों से बनाई जाती है, जिसके लिए आपको हाथ से मेहनत करने की जरूररत नहीं होती। बस सांचे में रंगोली भरकर अपने अनुसार आकृतियां उकेरी जा सकती हैं। इसमें पहले जमीन पर छन्नी से रंगों को समान रूप से फैलाया जाता है, उसके बाद सांचे या फिर छापों की सहायता से सफेद रंगोली का उपयोग कर आकृतियां बनाई जाती है। यह रंगोली आपके लिए बनाना आसान भी होगा और समय की बचत भी होगी।
प्राकृतिक रंगोली- अगर आप बाजार में मिलने वाली रंगोली का उपयोग नहीं करना चाहते, तो घर में प्राकृतिक रंगोली तैयार कर आकृतियां बना सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही सूजी व चावल के आटे को अलग-अलग रंगों में रंग सकते हैं। इसके अलावा हल्दी, मसूर की दाल व बेसन का उपयोग कर सकते हैं।
दीपों की रंगोली- घर के बरामदे या बड़े आंगन में कई दीपों और फूलों की पंखुडिय़ों को सजाकर बनाई गई यह रंगोली जगमगाती हुई बेहद आकर्षक लगती है। खास तौर से दीपावली की रात यह रंगोली बनाई जाती है, जो पूरे वातावरण को रौशन करने के साथ ही महका देती है। आप इसके लिए खुशबूदार दीपों का प्रयोग भी कर सकते हैं। इन सात तरीकों से आप अपने आंगन की रंगोली को सजा सकते हैं।(एजेंसी)