रांची,20.07.2025 – डॉ सरोजनी लकड़ा (भा०पु०से०) समादेष्टा जैप २, टाटीसिल्वे, रांची के अरगोड़ा स्थित आवास पर झारखण्डके विभिन्न खेलो से जुड़े राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों के साथ बैठक कर राज्य में खेलों के विकास एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें सभा की अध्यक्षता डॉ० सरोजनी लकड़ा ने किया ।

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व खेलमंत्री, श्री बंधु तिर्की के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर सुझाव दिया गया है :-
*सभी खेलों का समुचित विकास होना चाहिए ।
*खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल होना चाहिए ।
*अधिक से अधिक बच्चों को खेल से जोड़ा जाय।
*खेलो के लिए सकारात्मक पहल करते हुए सरकार तक अपनी खेल योजनाओं को पहुंचाया जाए ।
*झारखंड के खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराया जाए। जैसे महालेखाकार कार्यालय, झारखंड पुलिस विभाग, रेलवे विभाग इत्यादि।
*झारखंड राज्य के सभी खेलों के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों का जीवन परिचय तैयार कर एक souvenier बना कर सभी नए खिलाड़ियों तक पहुंचाया जाए।
सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया की जल्द ही झारखंड के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों का समागम का आयोजन किया जाए
इस बैठक में देश के महान खिलाड़ी श्री सिल्वानुस डुंग डुंग, ओलम्पियन, श्री मनोहर टोपनो, ओलम्पियन, सुश्री सुमराय टेटे, ध्यानचंद अवॉर्डी, सावित्री पूर्ति (हॉकी), अरुणा मिश्रा (बॉक्सिंग) तरूण मिश्रा (बॉक्सिंग) राजेश कुमार (वॉलीबॉल) अरविंद कुमार (एथेलेटिक्स) जसीम खान (फुटबॉल) जगरनाथ भेंगरा (हॉकी)करुणा पूर्ति (हॉकी) अम्मासी बारला (विशु) अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलमा गुड़िया, पुष्पा टोपनो, अदलीन केरकेट्टा, फुलमनी सोय, दयामनी सोय, राजकुमारी बनरा, सलोमि पूर्ति, जसमानी सांगा, हन्ना नाग, हेलन सोय , शुक्रों सांगा, कमल होरो, वीरेंद्र लकड़ा , मशीरा सुरीन एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरमणि कुल्लू, उर्सला मिंज, कांता तिग्गा, सुमंति खलको, मगडली बारला, सुषमा किरण मिंज, फातिमा कुजूर, साइना किस्पोट्टा, सुनील कुल्लू, नमन सुरीन एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
**************************