BJP MLAs stage a protest ahead of the special session of the Jharkhand Legislative Assembly, raising slogans against the government.

राँची। झारखंड विधानसभा में आज और कल दो दिनों का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान विधायक हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा परिसर में जुटे रहे और सरकार से अपनी मांगों एवं मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

विशेष सत्र को लेकर विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। वहीं, सत्र शुरू होने से पहले भाजपा के प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।

दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष की ओर से भी विपक्ष के सवालों का जवाब दिए जाने की संभावना है।

************************