People will get modern lift facility in Ranchi Collectorate.

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने की शुरुआत

ब्लॉक-A में 02 एवं ब्लॉक-B में 03 आधुनिक लिफ्ट

नई तकनीक से लैस लिफ्ट, बिजली बाधित होने पर भी ‘सेल्फ रेस्क्यू’ प्रणाली से निकटतम फ्लोर तक पहुंच सकेंगे लोग

समाहरणालय में तीन और लिफ्ट का निर्माण कार्य शीघ्र होगा पूरा

रांची,12.03.2026 – समाहरणालय रांची में अब लोगों को आधुनिक लिफ्ट सुविधा मिलेगी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज नवनिर्मित लिफ्ट की शुरुआत की। उन्होंने ब्लॉक-A में स्थापित 02 तथा ब्लॉक-B में स्थापित 03 (कुल 05) लिफ्ट की शुरुआत कर आम नागरिकों एवं पदाधिकारियों/कर्मियों के उपयोग के लिए समर्पित किया।

People will get modern lift facility in Ranchi Collectorate.

इसके अलावा अब समाहरणालय में नया सभागार भी तैयार है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा नवीनीकरण के बाद समाहरणालय सभागार का भी निरीक्षण किया गया। सभागार के नवीनीकरण से अब यहां आयोजित होने वाली बैठकों एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों के संचालन में और अधिक सुविधा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

People will get modern lift facility in Ranchi Collectorate.

लिफ्ट की शुरुआत के अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में आधुनिक लिफ्ट सुविधा शुरू होने से लोगों को विभिन्न तलों पर स्थित कार्यालयों तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा दूर-दराज से आने वाले लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।

समाहरणालय में स्थापित ये सभी लिफ्ट आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें सेल्फ रेस्क्यू (Self Rescue) तकनीक की व्यवस्था की गई है। यदि किसी कारणवश अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है तो यह प्रणाली स्वतः सक्रिय होकर लिफ्ट को निकटतम फ्लोर तक ले जाएगी, जिससे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित रूप से बाहर निकल सकेंगे।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लिफ्टों के नियमित रख-रखाव, सुरक्षा मानकों और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।

आपको बताएं कि समाहरणालय परिसर में तीन और लिफ्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद समाहरणालय में आने वाले लोगों को और भी बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

*************************