Uttar Pradesh Uncontrolled car hit bike in Mirzapur, 4 killed

सहारनपुर 03 Sep. (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित कार के एक बाइक में टक्कर मारने की घटना में चार लोगों की घटनास्थल मौत हो गई ,जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक कार बेहट थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा ननौली निवासी कुछ मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम ढाबा गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

मिर्जापुर के थाना प्रभारी (एसएचओ) हृदय नारायण सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमित (22), बुरहान (24), शामिर (21)और तनवीर (22) के रूप में की गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

*********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply