The Prime Minister inaugurated the modern terminal building at Daman's Namo Airport.
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम दमन के नमो हवाई अड्डे पर एक आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि यह नई सुविधा केंद्र शासित प्रदेश की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करेगी। श्री मोदी ने कहा कि यह टर्मिनल भवन इस क्षेत्र में पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों दोनों को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

दमन के नमो हवाई अड्डे को एक आधुनिक टर्मिनल भवन मिला है, जो इस केंद्र शासित प्रदेश की बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इससे पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आज शाम इस टर्मिनल भवन का उद्घाटन करके बेहद खुशी हुई।”

***********************