The daily collections of the film Munjya start declining at the box office

12.06.2024 (एजेंसी)  –  आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 4 दिन में 23 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।

वीकेंड पर खूब नोट छापने के बाद अब मुंज्या की दैनिक कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।अब मुंज्या के चौथे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सोमवार को इस फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23 करोड़ रुपये हो गया है।

मुंज्या ने 4 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी।दूसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए।मुंज्या में मोना सिंह, अभय सिंह और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। वरुण धवन ने भी इस फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है।

स्?त्री और भेडिय़ा जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्?मों के निर्माता दिनेश विजान इस फिल्म का निर्माण किया है।बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का सामना राजकुमार राव और जाह्ववी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से हो रहा है।राजकुमार की फिल्म श्रीकांत और मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं।

***************************

 

Leave a Reply

You missed