Swinky Mehta shines in the modeling and fashion industry; receives 'Best Model' award from Kiara Advani

मुंबई। मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय मॉडल स्विंकी मेहता इन दिनों अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और हालिया उपलब्धियों को लेकर चर्चा में हैं। मॉडलिंग, फैशन शो, प्रिंट कैंपेन और ब्रांड प्रमोशन के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकी स्विंकी अब मनोरंजन जगत में भी अपने करियर का विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

Swinky Mehta shines in the modeling and fashion industry; receives 'Best Model' award from Kiara Advani

हाल ही में स्विंकी मेहता ने कासा ग्लोमोरा लग्जरी लाइफस्टाइल कार्यक्रम में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा और आकर्षक अंदाज से सबका ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में उन्हें बेस्ट मॉडल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के हाथों यह सम्मान प्राप्त करना उनकी हालिया उपलब्धियों में खास रहा। इसके अलावा मंत्री कृपाशंकर सिंह और आनंद दुबे के हाथों भी उन्हें सम्मानित किया गया।

स्विंकी मेहता की उपलब्धियों की कड़ी में मुंबई ग्लोबल द्वारा प्रस्तुत ‘अखंड भारत रत्न’ अवॉर्ड समारोह भी शामिल है। राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में भी स्विंकी को सम्मान मिला, जो उनके मॉडलिंग करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

मॉडलिंग के साथ-साथ स्विंकी मेहता ब्रांड कैंपेन और म्यूजिक वीडियो के माध्यम से भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में लगातार सक्रिय रहने वाली स्विंकी अब आगामी पंजाबी एल्बम को लेकर भी चर्चा में हैं।

इसके साथ ही वह अभिनय के क्षेत्र में नए अवसरों की तलाश कर रही हैं। मॉडलिंग से मनोरंजन जगत तक अपनी पहचान को व्यापक बनाने की दिशा में स्विंकी मेहता की कोशिशें जारी हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स और अभिनय की नई पारी को लेकर भी इंडस्ट्री में उत्सुकता बनी हुई है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************