विशेष कैंप शनिवार, 06 जून 2026 एवं रविवार, 07 जून 2026 को आयोजित होगा
दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन सभी मतदान केन्द्रों पर
कैंप प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक रहेगा। लेकिन जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ मात्र सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे
रांची,05.06.2026 – जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जानकारी देते हुए बताया की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के अंतर्गत अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रांची जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह विशेष कैंप शनिवार, 06 जून 2026 एवं रविवार, 07 जून 2026 को आयोजित होगा। दोनों दिनों कैंप का समय प्रातः 08:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक रहेगा।
जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर उक्त दोनों दिनों बीएलओ (Booth Level Officer) उपस्थित रहेंगे। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त बीएलओ सुबह 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपलब्ध रहकर मतदाताओं की मैपिंग का कार्य संपादित करेंगे।
जो मतदाता अभी तक मैप नहीं हुए हैं, वे इन दो दिनों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावाजों के साथ अवश्य आएं ताकि उनकी मैपिंग शीघ्रातिशीघ्र पूरी की जा सके
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जो मतदाता अभी तक मैपिंग नहीं हुए हैं, वे इन दो दिनों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर आवश्यक दस्तावाजों के साथ अवश्य आएं ताकि उनकी मैपिंग शीघ्रातिशीघ्र पूरी की जा सके।
*******************************