राँची। संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राँची समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित द्वितीय तल के कमरा संख्या-207 में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिकों के संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराना रहा।

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संवैधानिक मूल्यों के पालन के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त राँची श्री संजय भगत ने समाहरणालय के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कराया। सभी ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता राँची श्री रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची श्रीमती मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची श्री अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची श्री वसीम अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
*************************