Excise Department raids Chutia in Ranchi; 62 litres of illicit Mahua liquor seized, three arrested.

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने 62 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की। कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने चुटिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की। अभियान के दौरान अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। टीम ने मौके से कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी को गिरफ्तार किया।

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपियों ने विभाग द्वारा निर्धारित जुर्माना भरने की इच्छा जताई है। यदि वे नियमानुसार निर्धारित जुर्माना जमा करते हैं, तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़े जाने की संभावना है।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को अवैध चुलाई शराब की बिक्री पर रोक लगाने के अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। विभाग की ओर से अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

***********************

Final Justice News