Travel safely in Ranchi—stay alert! Wear a helmet and follow traffic rules. | Awareness Campaign

रांची। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 23 नवंबर 2026 को कांटाटोली चौक, रांची में यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात पुलिस के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ पुलिस के शुभंकर आर्चरी मस्कट ‘प्रताप’ ने भी हिस्सा लिया।

Travel safely in Ranchi—stay alert! Wear a helmet and follow traffic rules. | Awareness Campaign

अभियान के दौरान आम नागरिकों और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात संकेतों एवं सड़क चिह्नों का पालन करने, निर्धारित दिशा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस के शुभंकर ‘प्रताप’ के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाएं।

यातायात पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यातायात पुलिस की अपील: सुरक्षित चलें, सतर्क रहें। हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं।

— यातायात पुलिस, रांची

*****************************