Attempt to smuggle drugs on LOC, BSF shoots at PAK infiltrator

जम्मू 25 Aug. (Rns/FJ): जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान लगातार आतंकी साजिश को अंजाम देता रहता है। इसके साथ ही अब पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रग्स तस्करी की कोशिशें भी की जा रही हैं। गुरुवार सुबह सांबा क्षेत्र में भी ड्रग्स तस्करी के मकसद से घुसपैठ की जा रही थी, जिसे बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानि बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक पाकिस्तानी तस्कर को गोली मारी गई। वह घायल होकर वापस पाकिस्तानी इलाके में भागने में सफल रहा। हालांकि बीएसएफ ने इलाके से करीब 8 किलो मादक पदार्थ बरामद किया है।

बीएसएफ की ओर से जानकारी दी गई है कि गुरुवार सुबह गश्त कर रहे बीएसएफ जवानों को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी। इस पर बीएसएफ ने निगरानी शुरू की। इस दौरान एक व्यक्ति पाकिस्तान की ओर बैग के साथ देखा गया। वह भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इस पर बीएसएफ जवानों ने उस पर गोलीबारी कर दी।

बीएसएफ की गोलीबारी में वह घुसपैठिया घायल हो गया। उसे गोली लगी थी। इसके बाद वह पाकिस्तान की ओर वापस भागने में सफल रहा। हालांकि वह अपने साथ लाया बैग वहीं छोड़ गया। इस बैग में नशीले पदार्थ के 8 पैकेट पाए गए हैं। बीएसएफ ने इस जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गोली लगने से घुसपैठिये का खून बह रहा था। इलाके में उसके खून के दाग भी पाए गए हैं।

*************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply