रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 7:02 बजे अचानक धरती में कंपन महसूस होने के बाद लोगों में हलचल मच गई। कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश के लेलेप क्षेत्र से करीब 9 किलोमीटर दूर था। नेपाल में आए इस भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है।
नेपाल में आए भूकंप के झटकों का असर भारत के अलावा बांग्लादेश, भूटान और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। झारखंड में रांची समेत कई इलाकों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
**********************