राँची। राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान छोटू महतो उर्फ मिथिलेश के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर छोटू महतो का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पैसे के विवाद को प्राथमिक कारण माना जा रहा है,
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
*************************