Fire breaks out in a CNG auto-rickshaw in Jamshedpur; children on their way to school have a narrow escape.

जमशेदपुर। बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल गोलचक्कर के समीप बुधवार सुबह एक CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑटो में आग लग गई।

आग लगने के बाद ऑटो में रखे बच्चों के स्कूल बैग समेत अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, गनीमत रही कि समय रहते सभी बच्चों को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग लगने से ऑटो का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

************************