NDRF on alert in Ranchi for Chhath; security arrangements at Dhurwa Dam reviewed

रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।

मंगलवार की सुबह NDRF के जवानों की एक विशेष टीम रांची स्थित प्रसिद्ध धुर्वा डैम पहुंची और छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

NDRF on alert in Ranchi for Chhath; security arrangements at Dhurwa Dam reviewed

छठ पर्व के दौरान धुर्वा डैम समेत विभिन्न जलाशयों और नदी घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी संभावित दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए NDRF ने डैम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और रूट मार्च किया।

इस दौरान टीम ने संभावित जोखिम वाले स्थानों का निरीक्षण करने के साथ-साथ बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को भी परखा। NDRF की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है।

प्रशासन और NDRF की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित घाटों पर ही पूजा करें, प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और जलाशयों में सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन या राहत दल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

*************************