रांची,09.06.2026 – जापान के काकामीगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारत का गौरव बढ़ाने वाले झारखंड के 8 हॉकी खिलाड़ियों का शुक्रवार को रांची में जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद सभी खिलाड़ी अपने गृह राज्य झारखंड पहुंचे।
*****************************